Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Threads and Craft Unveils 'Ananta Kriti', a New Platform for Handcrafted Fashion, Artisans and Independent Labels

  • fischer Earthquake-Proof Retrofitting Solutions Tested to Offer Stability Under Seismic Influence

  • Vibe Drive Unveils One of Chennai's First Fully Integrated Automotive Destination

  • Total Cost of Ownership: The New Maths of Car Ownership in India

  • Bisleri's Bottles for Change Facilitates a Waste Collection Drive During Pune Wari Pilgrimage 2026

चंबामंडीशिमलासोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›चंबा›Forest Fire: हिमाचल में 24 घंटों में 29 और जंगलों में लगी आग

Forest Fire: हिमाचल में 24 घंटों में 29 और जंगलों में लगी आग

By hinditvnews
June 3, 2024
351
0
Forest Fire

Forest Fire: हिमाचल में 24 घंटों में 29 और जंगलों में लगी आग, सोलन में ट्रेन दो घंटा हुई लेट

रोजाना प्रदेश के हर कोने से आग लगने के मामले सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में जंगलों में आग लगने की 29 घटनाएं दर्ज की गई हैं, जिनमें 177.11 हेक्टेयर जंगल राख हुए हैं।

हिमाचल प्रदेश के जंगलों में आग लगने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। रोजाना प्रदेश के हर कोने से आग लगने के मामले सामने आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में जंगलों में आग लगने की 29 घटनाएं दर्ज की गई हैं, जिनमें 177.11 हेक्टेयर जंगल राख हुए हैं। इस फायर सीजन में जंगल में आग लगने के मामले 1302 हो गए हैं, जिनमें 12,431 हेक्टेयर में वन संपदा राख हुई है। आग से जंगलों में अभी तक करीब 3 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका है।  शनिवार शाम से रविवार शाम तक हमीरपुर सर्किल में जंगलों में आग लगने की 13 घटनाएं, ग्रेट हिमालय नेशनल पार्क में एक, मंडी में छह, नाहन में सात, शिमला एक और सोलन में एक मामला दर्ज हुआ है। हमीरपुर में 111 हेक्टेयर, मंडी 46. 5, नाहन में 103.51 हेक्टेयर, शिमला में पांच और सोलन में 13.5 हेक्टेयर भूमि पर वन संपदा राख हुई है। आग की घटनाओं से लोग भी परेशान हैं। जंगल की आग घरों तक पहुंच रही है, जिससे कई बार दहशत का माहौल भी बन जाता है। वन विभाग के आंकड़ों के मुताबिक इस बार की घटनाओं ने बीते चार सालों का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में 681, वर्ष 2022-23 में 860 और 2021-22 में 33 घटनाएं जंगलों में आग लगने की दर्ज हुई थी।

टैंकरोड के पास आग से घरों को खतरा 
शहर के शिल्ली और टैंकरोड के साथ लगते जंगल में आग भड़क गई। आग के कारण आसपास रहने वाले लोगों के घरों को खतरा पैदा हो गया है। आग की लपटों के कारण हजारों हेक्टेयर भूमि पर वन संपदा राख हो गई है। ग्रामीण लगातार आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। लेकिन आग अधिक होने के कारण बुझाने में भी दिक्कतें आ रही है।

हमीरपुर जिले में हो चुकीं 200 से ज्यादा घटनाएं
रविवार को जिले में चार जगह आग लगने की घटनाएं सामने आईं। अब जिले की 70 बीटों में आग लगने की 200 घटनाएं सामने आ चुकी हैं। 1990.55 हेक्टेयर जंगली एरिया जलकर राख हो गया है। रविवार को सुबह उपायुक्त आवास के साथ जंगल में एकाएक आग लग गई। वहीं गलोड़ के अंतर्गत सरेड़ी में आग लगने की घटना सामने आई। देर शाम नादौन के किटपल पंचायत के जंगल में आग लग गई। दमकल विभाग के कर्मचारियों ने देर रात साढ़े सात बजे तक आग पर काबू पाया। इसके अलावा दो और जगह अाग की सूचनाएं हैं। वहीं, विकास खंड बिझड़ी के अंतर्गत जमली पंचायत के जांगली गांव में रविवार सुबह स्लेटपोश पशुशाला जलकर राख हो गई।

मंडी में चार, चंबा में छह जगह लगी आग
शनिवार को मंडी जिले में जंगलों की आग नियंत्रित हो गई थी, मगर रविवार को कांगणीधार, सुकेत के जैदेवी, सरकाघाट और जोगिंद्रनगर में एक के बाद एक जंगलों में आग लगने की चार घटनाएं सामने आईं। इससे कई हेक्टेयर क्षेत्र में वन संपदा राख हो गई है। वहीं वन मंडल चंबा के दायरे में आने वाले आधा दर्जन जंगल शनिवार की पूरी रात आग से दहकते रहे। वन विभाग के कर्मचारी जंगलों में लगी आग को बुझाने के लिए मौके पर डटे रहे, लेकिन तेज हवाओं से आग और फैलती गई। इसके चलते कर्मचारी काफी परेशान भी हुए। आग बुझने तक ये कर्मचारी अपने-अपने जंगलों में आग को बुझाने में डटे रहे।
नालटी, भानिया, चामुंडा मंदिर के पास, सुनैना मंदिर के समीप और सामदार में शनिवार शाम के समय अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। यह आग हवा चलने पर इतनी तेजी के साथ जंगल में फैल गई कि अंधेरा होने पर जंगल लाल दिखाई देने लगे।

दमकल कर्मियों ने पाया आग पर काबू
रविवार को भी जिला मुख्यालय नाहन व आसपास के क्षेत्रों में जंगल की आग की दो घटनाएं सामने आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पहली घटना बिरोजा फैक्टरी के समीप सामने आई है। यहां शनिवार रात को अचानक आग लग गई। इसके बाद सूचना मिलते ही दमकल दस्ते मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। वहीं, एक अन्य मामले में पंजाहल में रविवार सुबह अचानक आग लग गई।

पहले हावड़ा और शताब्दी से ट्रेन दो घंटा लेट, फिर जंगल की आग ने रोके पहिये
विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर इन दिनों रोजाना ट्रेनें देरी से चल रही हैं। रविवार को छुट्टी के दिन भी कालका से शिमला की ओर ट्रेनें देरी से चलीं। पहले ट्रेन दिल्ली से हावड़ा और शताब्दी से आने वाली सवारियां का इंतजार करती रही। इसके बाद शोघी-तारादेवी-जतोग रेलवे स्टेशन के बीच लगी आग ने ट्रेन को जंगल में रोके रखा। इस कारण यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कालका से शिमला की ओर आने वाली ट्रेनें देरी से पहुंचने के कारण शिमला से कालका की ओर भी ट्रेन देरी से रवाना हुई। रविवार को करीब दो घंटा तक देरी से ट्रेनें कालका से चलीं। शिमला पहुंचते हुए ट्रेनें तीन घंटा तक लेट हो गईं। रविवार को सुबह कालका-शिमला एक्सप्रेस 52457 ट्रेन दो घंटे, कालका-शिमला स्पेशल 04506 ट्रेन 1.50 घंटे, कालका-शिमला शिवालिक 52459 ट्रेन 1.32 घंटे कालका से देरी से चली।

इसके बाद 52459 ट्रेन तारादेवी के जंगल में आग के कारण फंस गई। करीब 3.30 घंटे देरी से ट्रेन शिमला पहुंची। इसके बाद आने वाली ट्रेनें हॉलीडे स्पेशल ट्रेन 04563 ट्रेन का शोघी रेलवे स्टेशन पर रोका गया। यह ट्रेन 3.21 घंटे देरी से शिमला पहुंची। जबकि हिमालयन क्वीन ट्रेन कालका से 2.30 मिनट देरी से शिमला की ओर आई। शिमला से कालका जाने वाली एक्सप्रेस 52460 ट्रेन 2.80 घंटे, शिमला-कालका हॉलीडे स्पेशल ट्रेन 04564 ट्रेन शाम 4:50 की बजाए 7:22 बजे यानी 2.32 घंटे देरी से शिमला से चलीं। इन ट्रेनों के देरी से चलने के कारण शिमला-कालका शिवालिक 52452, शिमला- कालका एक्सप्रेस 52454, शिमला-कालका हिमालयन क्वीन 52456 ट्रेन भी करीब डेढ़ घंटा देरी से कालका की ओर चलाई गई।
Share :
Tagsnews of forest fire in himachalnews of himachal pradeshnews of shimlanews of solannews of Train Delayed By 2 Hours In Solan
Previous Article

मेरठ: कंकाल बन गईं जिंदगियां, मरने वालों ...

Next Article

Himachal Weather: हिमाचल में इस दिन से ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Congress
    कांगड़ाशिमलासोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल विधानसभा उपचुनाव: नालागढ़ से कांग्रेस के हरदीप का नाम लगभग तय

    June 13, 2024
    By hinditvnews
  • Bilaspur
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    नियमों को ताक पर रख पायलट ने स्कूटी सहित भरी उड़ान

    December 16, 2023
    By hinditvnews
  • Una
    ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    रजनी को मकान के लिए प्रशासन ने दी आर्थिक मदद

    October 11, 2023
    By hinditvnews
  • Cm
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    कैबिनेट बैठक शुरू, नए फैसलों पर लग सकती है मुहर

    March 2, 2024
    By hinditvnews
  • Kuldeep
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप पठानिया का सुरक्षा घेरा बढ़ाया

    March 19, 2024
    By hinditvnews
  • Weather
    ऊनाशिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Shimla Weather:ऊना और सोलन की रातें शिमला से भी सर्द

    December 9, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Petrol
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हाइड्रो कार्बन फ्यूल बनेगा पेट्रोल-डीजल का विकल्प, केंद्र से पेटेंट मंजूर

  • Nasha Mukti
    ऊनाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: ‘न कोई मेडिकल ऑफिसर, न कोई नियमित जांच…’, हिमाचल के ऊना में छह नशा मुक्ति केंद्रों पर लगा ताला

  • Bear
    शिमलासिरमौरहिमाचल प्रदेश

    सिरमौर: रेणुका जू में नर भालू को मिली मादा साथी

Timeline

  • July 28, 2026

    Threads and Craft Unveils 'Ananta Kriti', a New Platform for Handcrafted Fashion, Artisans and Independent Labels

  • July 28, 2026

    fischer Earthquake-Proof Retrofitting Solutions Tested to Offer Stability Under Seismic Influence

  • July 28, 2026

    Vibe Drive Unveils One of Chennai's First Fully Integrated Automotive Destination

  • July 28, 2026

    Total Cost of Ownership: The New Maths of Car Ownership in India

  • July 28, 2026

    Bisleri's Bottles for Change Facilitates a Waste Collection Drive During Pune Wari Pilgrimage 2026

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Threads and Craft Unveils 'Ananta Kriti', a New Platform for Handcrafted Fashion, Artisans and Independent ...

    By hinditvnews
    July 28, 2026
  • Fischer Earthquake Proof Retrofitting Solutions Tested To Offer Stability Under Seismic Influence

    fischer Earthquake-Proof Retrofitting Solutions Tested to Offer Stability Under Seismic Influence

    By hinditvnews
    July 28, 2026
  • Vibe Drive Unveils One Of Chennai's First Fully Integrated Automotive Destination

    Vibe Drive Unveils One of Chennai's First Fully Integrated Automotive Destination

    By hinditvnews
    July 28, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.