Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • At 20th MarCon, Stalwarts to Explore AI Innovations, Other Key Discourses in the Ecosystem

  • RSB Group Celebrates 4th Edition of 'Ek Pahal' Annual Day – Championing a Future Beyond Dreams

  • Eveready Expands Flashlight Portfolio, Launches Innovative Shor Torch with Animal Alarm to Help Farmers Protect Crops

  • Family Office Summit 2026 Concludes on a High Note, Cementing Its Place as India's Premier Gathering for Private Wealth

  • Galgotias University Brings Together 800 Athletes for Uttar Pradesh Youth Basketball Championship 2026

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हरियाणा के साथ हो सकते हैं हिमाचल में खाली तीन सीटों पर उपचुनाव

हरियाणा के साथ हो सकते हैं हिमाचल में खाली तीन सीटों पर उपचुनाव

By hinditvnews
June 4, 2024
356
0
Nirdaliya

Himachal News: हरियाणा के साथ हो सकते हैं हिमाचल में खाली तीन सीटों पर उपचुनाव

राज्य विधानसभा सचिवालय ने प्रदेश में तीन सीटें देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ के रिक्त होने की अधिसूचना सोमवार को जारी कर दी।

हिमाचल प्रदेश में खाली हुई तीन और विधानसभा सीटों पर उपचुनाव अब हरियाणा में होने वाले चुनाव के साथ हो सकते हैं। हरियाणा में विधानसभा चुनाव अक्तूबर- नवंबर में  हो जाएंगे। राज्य विधानसभा सचिवालय ने प्रदेश में तीन सीटें देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ के रिक्त होने की अधिसूचना सोमवार को जारी कर दी।   इसकी सूचना भारतीय निर्वाचन आयोग को जाएगी तो सांविधानिक प्रावधान के अनुसार छह महीने के भीतर उपचुनाव करवाने जरूरी होंगे। चार-पांच महीने बाद हरियाणा में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं तो भारतीय निर्वाचन आयोग स्वाभाविक रूप से पड़ोसी राज्य हरियाणा के साथ इन उपचुनाव को करवा सकता है।  एक रणनीति के तहत मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व की वर्तमान सरकार तीन और उपचुनाव को आगे टलवाने में कामयाब हो गई। इससे भाजपा को भी कांग्रेस सरकार पर घात करना एकदम आसान नहीं होगा। निर्दलीय विधायक देहरा से होशियार सिंह, हमीरपुर से आशीष शर्मा और नालागढ़ से केएल ठाकुर लगातार इस्तीफे मंजूर करवाने के लिए दबाव बनाते रहे। वे बाद में हाईकोर्ट तक चले गए।

तीनों निर्दलियों ने इस्तीफा देने के दूसरे दिन ही भाजपा को भी ज्वाइन कर लिया, मगर कांग्रेस विधायकों ने निर्दलियों के दल-बदलकर भाजपा में जाने की बात पकड़कर एक याचिका विधानसभा अध्यक्ष के पास दायर कर ली और आरोप लगाया कि इन्होंने यह इस्तीफे दबाव और प्रलोभन में आकर दिए हैं। इन पर दल-बदल कानून के तहत कार्रवाई की भी मांग की। विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने इसी याचिका पर जांच बैठाई और इसमें सुनवाइयां रखीं। इस याचिका पर सुनवाई के बीच मामला आगे ही खिंचता गया और विधानसभा चुनाव के परिणाम आने से एक दिन पहले मंगलवार को इस्तीफे मंजूर कर लिए गए। इसी के साथ कांग्रेस की यह याचिका बेशक निष्फल हो गई, मगर सुक्खू सरकार की इस्तीफे आगे टलवाने की रणनीति सिरे चढ़ गई। छह सीटों धर्मशाला, सुजानपुर, बड़सर, गगरेट, कुटलैहड़ और लाहौल स्पीति में विधानसभा उपचुनाव हो चुके हैं, जिनके नतीजे मंगलवार को आ रहे हैं। एक ओर इन नतीजों से विधानसभा का नया आकार तय होगा तो अगले उपचुनाव से अगला स्वरूप निश्चित होगा।

अब भाजपा छह सीटें भी जीत जाए तो भी अगले उपचुनाव तक संख्या बल में मजबूत रहेगी कांग्रेस
तीन निर्दलियों की सीटें खाली होने के बाद छह विधानसभा सीटों के उपचुनाव के मंगलवार को आ रहे नतीजों में भाजपा छहों सीटें भी जीत जाती है तो भी सरकार पर फिलहाल कोई संकट नहीं होगा। नौ सीटों के खाली होने पर कांग्रेस का संख्याबल जहां 34 है तो उस स्थिति में भाजपा का 25 से बढ़कर 31 ही होगा। यानी इस संख्याबल में फिर भी कांग्रेस ही बहुमत में होगी। हालांकि कांग्रेस के नेताओं का दावा है कि उपचुनाव में भाजपा की रणनीति सफल नहीं होगी। कांग्रेस उपचुनाव भी जीत रही है, जबकि भाजपा खुद की जीत पर आश्वस्त है।

निर्दलियों को टिकट दिए तो तीनों सीटों पर अपनों को मनाना भाजपा के लिए चुनौती
अगर नालागढ़ से भाजपा पंद्रह महीने पहले निर्दलीय चुनाव लड़कर विधायक बने केएल ठाकुर को टिकट देती है तो यहां पर उस वक्त भाजपा प्रत्याशी रहे लखविंद्र राणा को मनाना बड़ी चुनौती होगा। केएल ठाकुर 44.51% मत लेकर उस समय विजयी हुए थे तो दूसरे स्थान पर 26.85% वोट लेकर हरदीप सिंह बावा रहे।   23.00% वोट लेकर लखविंद्र राणा तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह देहरा में भाजपा के प्रत्याशी रहे पूर्व मंत्री रमेश धवाला को मनाना होगा और पूर्व मंत्री रविंद्र सिंह रवि को भी विश्वास में लेना होगा, जिनकी देहरा परंपरागत सीट रही है। यहां पर होशियार सिंह 37.96% वोट लेकर चुनाव जीते, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. राजेश शर्मा को 31.56% वोट पड़े। धवाला पिछले चुनाव में यहां पर 27.62% मत लेकर तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह ही हमीरपुर में पिछली बार भाजपा प्रत्याशी रहे पूर्व विधायक नरेंद्र ठाकुर को भी भरोसे में लेना होगा। हमीरपुर में निर्दलीय आशीष शर्मा 47.09% मत लेकर चुनाव जीते थे। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा 23.65% मत लेकर यहां दूसरे स्थान पर रहे। पूर्व विधायक नरेंद्र ठाकुर 23.25% प्रतिशत मत लेकर तीसरे स्थान ले सके थे।

जनता फिर भेजेगी विधानसभा, बनेगी भाजपा सरकार : केएल 
नालागढ़ के निर्दलीय विधायक केएल ठाकुर ने विधानसभा अध्यक्ष की ओर से त्यागपत्र स्वीकार करने पर संतोष जताया है। उन्होंने कहा कि यदि उनके त्यागपत्र शुरू में ही स्वीकार कर लिए जाते तो लोकसभा चुनाव ही यह उपचुनाव भी हो जाता । इससे न केवल सरकारी खर्चा बचता बल्कि सारी चुनावी प्रक्रिया से भी दोबारा नहीं गुजरना पड़ता। उन्होंने उम्मीद जताई कि नालागढ़ की जनता फिर से उन्हें भारी बहुमत से विधानसभा में भेजेगी और जल्द ही प्रदेश में भाजपा की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि छह अन्य विधान सभा क्षेत्रों के साथ ही इन तीन विधानसभा क्षेत्रों के चुनाव भी हो जाते तो मतदाताओं को भी बार-बारहोने वाली परेशानी से बचाया जा सकता था।  त्यागपत्र स्वीकार करना विधानसभा अध्यक्ष का अधिकार क्षेत्र है। इसलिए वे यही कहना चाहेंगे कि अंत भला सो भला।
Share :
Tagsnews of himachalnews of himachal politicsnews of lok sabha election 2024 himachalnews of shimla
Previous Article

कुटलैहड़ विधानसभा सीट पर कांग्रेस के विवेक ...

Next Article

भाजपा दो सीटों पर आगे, कांग्रेस तीन ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Sarkaghat
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सरकाघाट की बेटी बनी ट्रक ड्राइवर,यू-ट्यूबर भी

    December 16, 2023
    By hinditvnews
  • Loksabha
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल प्रदेश में क्‍लीन स्‍वीप करेगा एनडीए, लोकसभा चुनाव में होगी आसान जीत

    March 14, 2024
    By hinditvnews
  • Una
    ऊनाहिमाचल प्रदेश

    Una: नशीले कैप्सूल के साथ पकड़े गए पार्षद

    September 16, 2023
    By hinditvnews
  • Agnihotri
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla : वीरभद्र गुट के दो विधायकों की सुरक्षा बढ़ाई, प्रतिभा सिंह को मनाने होलीलॉज पहुंचे अग्निहोत्री

    March 4, 2024
    By hinditvnews
  • Helicopter Of Sukkhu
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    Himachal:कैंसर रोगी और गर्भवती महिला एयरलिफ्ट

    August 29, 2023
    By hinditvnews
  • Jairam
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    जयराम ठाकुर बोले- कांग्रेस 61 विधानसभा क्षेत्रों में हारी चुनाव

    June 6, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Himachal High Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हाईकोर्ट सख्त: मेडिकल दावों के निपटारे के लिए 3 दिन में अतिरिक्त डॉक्टर तैनात करने के आदेश

  • Khaad
    ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: यूरिया खाद की खेप पहुंची, मांग के मुकाबले आपूर्ति कम

  • Rape
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    बिलासपुर: पिता गिरफ्तार, बेटी से दुष्कर्म का आरोप

Timeline

  • July 30, 2026

    At 20th MarCon, Stalwarts to Explore AI Innovations, Other Key Discourses in the Ecosystem

  • July 30, 2026

    RSB Group Celebrates 4th Edition of 'Ek Pahal' Annual Day – Championing a Future Beyond Dreams

  • July 30, 2026

    Eveready Expands Flashlight Portfolio, Launches Innovative Shor Torch with Animal Alarm to Help Farmers Protect Crops

  • July 30, 2026

    Family Office Summit 2026 Concludes on a High Note, Cementing Its Place as India's Premier Gathering for Private Wealth

  • July 30, 2026

    Galgotias University Brings Together 800 Athletes for Uttar Pradesh Youth Basketball Championship 2026

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • At 20th Marcon, Stalwarts To Explore Ai Innovations, Other Key Discourses In The Ecosystem

    At 20th MarCon, Stalwarts to Explore AI Innovations, Other Key Discourses in the Ecosystem

    By hinditvnews
    July 30, 2026
  • Rsb Group Celebrates 4th Edition Of 'ek Pahal' Annual Day – Championing A Future Beyond Dreams

    RSB Group Celebrates 4th Edition of 'Ek Pahal' Annual Day – Championing a Future Beyond ...

    By hinditvnews
    July 30, 2026
  • Eveready Expands Flashlight Portfolio, Launches Innovative Shor Torch With Animal Alarm To Help Farmers Protect Crops

    Eveready Expands Flashlight Portfolio, Launches Innovative Shor Torch with Animal Alarm to Help Farmers Protect ...

    By hinditvnews
    July 30, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.