Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • IndiaRF Backed Livasa Hospitals Strengthens Regional Healthcare Network with Karnal Expansion

  • VinFast VF 6 Earth Impresses with Safety Features in a Family SUV Under Rs. 20 Lakh

  • G-SHOCK Strengthens its Retail Presence with the Launch of its First Exclusive Store in Indore

  • Upgrade Your Home This Diwali with LG TVs and Home Appliances on Easy EMIs

  • Hauntingly Delicious: 3 Halloween Treats with a Spooky Twist

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल: एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल, आज रात 8 बजे तक सेवा बंद

हिमाचल: एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल, आज रात 8 बजे तक सेवा बंद

By hinditvnews
May 28, 2025
323
0
Ambulance

Himachal: आज रात आठ बजे तक बंद रहेगी एंबुलेंस सेवा, हड़ताल पर रहेंगे कर्मी; मरीजों की बढ़ सकती हैं दिक्कतें

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला Published by: Megha Jain Updated Wed, 28 May 2025

बुधवार रात आठ बजे तक 102 और 108 एंबुलेंस कर्मी सेवाएं नहीं देंगे। एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन संबंधित सीटू ने श्रम कानूनों के उल्लंघन पर हड़ताल का एलान किया है।

आपातकालीन सेवाओं में तैनात 108 और 102 एंबुलेंस कर्मचारियों ने 24 घंटों की हड़ताल मंगलवार रात 8 बजे से शुरू हो गई है। बुधवार रात आठ बजे तक 102 और 108 एंबुलेंस कर्मी सेवाएं नहीं देंगे। एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन संबंधित सीटू ने श्रम कानूनों के उल्लंघन पर हड़ताल का एलान किया है।

यूनियन का कहना है कि न्यायिक आदेशों को लागू नहीं किया जा रहा, न्यूनतम वेतन भी नहीं दिया जा रहा और कर्मचारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। मांगों को लेकर एनएचएम प्रबंध निदेशक एवं मेडस्वान फाउंडेशन कंपनी राज्य प्रमुख के साथ हुई बैठक में यूनियन की मांगों पर सकारात्मक फैसला न होने से एक दिन की हड़ताल का निर्णय बरकरार रखा गया है। हड़ताल के दौरान कोई भी ड्राइवर व ईएमटी कार्य नहीं करेगा। हड़ताल के तहत 28 मई को सभी जिला मुख्यालयों, नेशनल हेल्थ मिशन प्रबंध निदेशक कार्यालय शिमला एवं मेडस्वान फाउंडेशन मुख्य कार्यालय धर्मपुर सोलन में प्रदर्शन होंगे। यूनियन ने चेताया है कि अगर फिर भी कर्मचारियों की मांगों का समाधान न हुआ और प्रताड़ना बंद न की तो आंदोलन तेज होगा।

सीटू प्रदेशाध्यक्ष विजेंद्र मेहरा, महासचिव प्रेम गौतम, उपाध्यक्ष जगत राम, शिमला जिलाध्यक्ष कुलदीप डोगरा, सचिव अमित कुमार, यूनियन प्रदेशाध्यक्ष सुनील दत्त, महासचिव बालक राम व उपाध्यक्ष समित कुमार ने कहा कि मुख्य नियोक्ता एनएचएम के अंतर्गत कार्यरत मेडसवान फाउंडेशन के अधीन काम कर रहे सैकड़ों पायलट, कैप्टन व ईएमटी कर्मचारी शोषण के शिकार हैं। बारह घंटे डयूटी करवाई जाती है परंतु इन्हें ओवरटाइम वेतन का भुगतान नहीं किया जाता है।

यह हैं मांगें
कर्मचारियों को सरकारी नियमानुसार न्यूनतम वेतन का भुगतान किया जाए। बारह घंटे कार्य करने पर नियमानुसार डबल ओवरटाइम वेतन का भुगतान किया जाए। कर्मचारियों को नियमानुसार सभी छुट्टियों का प्रावधान किया जाए। गाड़ियों की मेंटेनेंस व इंश्योरेंस के दौरान कर्मचारियों का वेतन न काटा जाए और कर्मचारियों को पूर्ण वेतन का भुगतान किया जाए। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय, लेबर कोर्ट, सीजेएम कोर्ट शिमला व श्रम विभाग के न्यूनतम वेतन के संदर्भ में आदेशों को तुरंत लागू किया जाए। कई कर्मचारियों को बिना कारण ही कई-कई महीनों तक डयूटी से बाहर रखा जाता है। उन्हें डराया-धमकाया जाता है, इसे तुरंत बंद किया जाए।

Share :
Tags08 and 102 ambulance workers start 24 hour strike in Himachal Pradeshhimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

हिमाचल: करुणामूलक नौकरी में आय सीमा बढ़ेगी, ...

Next Article

हिमाचल: 8 साल बाद दैनिक वेतनभोगी होंगे ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Ed
    उत्तर प्रदेश

    यूपी: टेरर फंडिंग व अवैध घुसपैठ नेटवर्क पर ED के 13 ठिकानों पर छापे

    July 16, 2026
    By hinditvnews
  • Cybercrime
    धर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    पालमपुर: महिला को 7 दिन डिजिटल अरेस्ट रख 15 लाख ठगे, मनी लॉन्ड्रिंग का डर दिखाया

    September 26, 2026
    By hinditvnews
  • Nainital High Court
    उत्तराखण्ड

    “उत्तराखंड: बागेश्वर खान अधिकारी सस्पेंड, मशीनें सीज; हाईकोर्ट सख्त”

    January 10, 2025
    By hinditvnews
  • Nirvachan
    दिल्ली

    Delhi Election 2025: दिल्ली में फाइनल वोटर लिस्ट जारी

    January 6, 2025
    By hinditvnews
  • Chitta
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    होशियारपुर: नशा तस्करों की चिट्टे की होम डिलीवरी, जांच में खुलासा

    April 28, 2025
    By hinditvnews
  • Supreme Court
    उत्तर प्रदेशदिल्ली

    “सुप्रीम कोर्ट: शाही जामा मस्जिद विवाद पर यूपी सरकार को नोटिस, कुएं की पूजा पर रोक

    January 10, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Kangna
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: कंगना का राहुल गांधी पर निशाना, कहा- देश को शर्मसार करने वाले बयान दिए

  • Himachal Snowfall shimla
    Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल में बिगड़ा मौसम, कुल्लू समेत आठ जिलों में दो दिन भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट

  • Bance
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला: युद्धवीर बैंस को रोका, पुलिस पर अपहरण प्रयास का आरोप

Timeline

  • October 28, 2026

    IndiaRF Backed Livasa Hospitals Strengthens Regional Healthcare Network with Karnal Expansion

  • October 28, 2026

    VinFast VF 6 Earth Impresses with Safety Features in a Family SUV Under Rs. 20 Lakh

  • October 28, 2026

    G-SHOCK Strengthens its Retail Presence with the Launch of its First Exclusive Store in Indore

  • October 28, 2026

    Upgrade Your Home This Diwali with LG TVs and Home Appliances on Easy EMIs

  • October 28, 2026

    Hauntingly Delicious: 3 Halloween Treats with a Spooky Twist

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • IndiaRF Backed Livasa Hospitals Strengthens Regional Healthcare Network with Karnal Expansion

    IndiaRF Backed Livasa Hospitals Strengthens Regional Healthcare Network with Karnal Expansion

    By hinditvnews
    October 28, 2026
  • VinFast VF 6 Earth Impresses with Safety Features in a Family SUV Under Rs. 20 Lakh

    VinFast VF 6 Earth Impresses with Safety Features in a Family SUV Under Rs. 20 ...

    By hinditvnews
    October 28, 2026
  • G SHOCK Strengthens its Retail Presence with the Launch of its First Exclusive Store in Indore

    G-SHOCK Strengthens its Retail Presence with the Launch of its First Exclusive Store in Indore

    By hinditvnews
    October 28, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.