Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Agoda Unveils 2026 Return Visitor Ranking: New Delhi Leads India, Tokyo Tops Asia

  • Azbil to Showcase Building Automation Solutions as a Gold Sponsor at Data Centre World Asia 2026

  • Great Food From Great Britain Brings Best of British Flavours to Shoppers Across Five Indian Cities

  • Sony Unveils INZONE H6 Air: Built for Immersive Audio, All-Day Comfort and Competitive Gaming

  • From Partnership to Placement: Techno Smile and SRM University-AP Chart a Career Pathway to Japan

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल: करुणामूलक नौकरी में आय सीमा बढ़ेगी, अनाथों को प्राथमिकता

हिमाचल: करुणामूलक नौकरी में आय सीमा बढ़ेगी, अनाथों को प्राथमिकता

By hinditvnews
May 28, 2025
331
0
rohit thakur

Himachal: करुणामूलक आश्रितों को नौकरी के लिए आय सीमा बढ़ाने की तैयारी, जिनके माता-पिता नहीं, उन्हें प्राथमिकता

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Wed, 28 May 2025

करुणामूलक आश्रितों के लिए कई नियमों में छूट देने की तैयारी शुरू हो गई है। कैबिनेट सब कमेटी के अध्यक्ष व शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि जल्द सीएम के निर्देशों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

हिमाचल प्रदेश के करुणामूलक आश्रितों के लिए सरकारी नौकरी की राह आसान करने को कई नियमों में छूट देने की तैयारी शुरू हो गई है। इसके तहत वार्षिक आय सीमा में बढ़ोतरी की जा सकती है। कैबिनेट सब कमेटी ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को सिफारिशें सौंप दी हैं। जिन आश्रितों के माता-पिता नहीं हैं, उन्हें भर्ती में प्राथमिकता दी जाएगी। कैबिनेट सब कमेटी के अध्यक्ष व शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि जल्द सीएम के निर्देशों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। एक बार रिजेक्ट केस पर दोबारा विचार न करने की शर्त हटाने पर अभी फैसला नहीं हुआ है।

सरकारी नौकरी के लिए बीते कई वर्षों से करुणामूलक आश्रित संघर्ष कर रहे हैं। इन्हें राहत देने के लिए जल्द कैबिनेट बैठक में एजेंडा लाया जाएगा। आश्रितों की मांगों पर विचार करने के लिए शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में गठित कैबिनेट सब कमेटी की ओर से सिफारिशें दे दी गई हैं। सरकारी नौकरी में रहते किसी कर्मचारी की मृत्यु हो जाती है तो उस परिवार को करुणामूलक आधार पर नौकरी प्रदान करने की व्यवस्था है। करुणामूलक आधार पर योग्यता के आधार पर सरकारी विभागों और सार्वजनिक उपक्रमों में इस प्रकार के 3,234 मामले लंबित पड़े हैं। विभागों में 1,531 और निगमों-बोर्डों में 1,703 मामलों में आश्रित उच्च शिक्षा प्राप्त होने के कारण उच्च पदों पर नियुक्तियों की मांग कर रहे हैं।

उच्च अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री के निर्देशों पर एक नई करुणामूलक रोजगार नीति बनाने पर विचार जारी है। सेवा के दौरान अपने परिवार के सदस्यों को खोने वाले लोगों को रोजगार देने के लिए उदार और सहानुभूतिपूर्ण दृष्टिकोण से कार्य किया जा रहा है। करुणामूलक आश्रितों को नौकरी देने के लिए तय 62,500 रुपये सालाना आय शर्त को खत्म किया जा सकता है। आय सीमा को 2.50 लाख रुपये तक तय किया जा सकता है। हालांकि, जयराम सरकार के समय में 22 सितंबर 2022 को जारी अधिसूचना को अभी वापस लेने पर विचार नहीं हुआ है। पूर्व सरकार ने इस अधिसूचना के तहत एक बार रिजेक्ट केस पर दोबारा विचार नहीं करने का फैसला लिया है। इस अधिसूचना के कारण कई करुणामूलक आश्रित नौकरी की दौड़ से बाहर हो रहे हैं।

 

Share :
Tagshimachal pradeshHimachal Preparations to increase income limit for jobs for compassionate dependentshindi newsshimla news
Previous Article

हिमाचल हाईकोर्ट का निर्देश: वरिष्ठ रेजिडेंट चयन ...

Next Article

हिमाचल: एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल, आज रात ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Hiway
    उत्तराखण्ड

    दिल्ली-दून एक्सप्रेसवे: अप्रैल में पीएम मोदी करेंगे उद्घाटन

    March 24, 2026
    By hinditvnews
  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    “हिमाचल: अंशकालिक कर्मियों को नौकरी से नहीं निकाल सकता बैंक, हाईकोर्ट आदेश”

    January 10, 2025
    By hinditvnews
  • Cm Bhagwant Maan
    Chandigarh Newsपंजाब

    50 बम में से 18 फटे, सख्त एक्शन के आदेश: सीएम मान ने बाजवा के घर पहुंची पुलिस को दी ...

    April 13, 2025
    By hinditvnews
  • Maya
    उत्तर प्रदेश

    UP: जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर कार्रवाई पर रोक, मायावती ने किया स्वागत

    July 28, 2026
    By hinditvnews
  • Rawat
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: हरीश रावत का आरोप: गैरसैंण की आत्मा मार रही सरकार

    June 9, 2026
    By hinditvnews
  • Rape
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला में युवती से रेप, बच्ची को दिया जन्म, पीडि़ता ने अज्ञात व्यक्ति पर लगाया आरोप

    December 2, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • 08 02 2024 Railway Line 23648598
    बिलासपुरहिमाचल प्रदेश

    Bhanupalli Bilaspur Railline: भानुपल्ली से अगले सप्ताह शुरू होगा ट्रैक बिछाने का काम

  • Dharamshala
    कांगड़ाधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Dharamshala: धर्मशाला कॉलेज रैगिंग मामला: छात्रा की मौत

  • Money
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Budget: वित्त वर्ष 2024 में कर्मियों के वेतन पर बजट के एक चौथाई 14687 करोड़ होंगे खर्च

Timeline

  • September 14, 2026

    Agoda Unveils 2026 Return Visitor Ranking: New Delhi Leads India, Tokyo Tops Asia

  • September 14, 2026

    Azbil to Showcase Building Automation Solutions as a Gold Sponsor at Data Centre World Asia 2026

  • September 14, 2026

    Great Food From Great Britain Brings Best of British Flavours to Shoppers Across Five Indian Cities

  • September 14, 2026

    Sony Unveils INZONE H6 Air: Built for Immersive Audio, All-Day Comfort and Competitive Gaming

  • September 14, 2026

    From Partnership to Placement: Techno Smile and SRM University-AP Chart a Career Pathway to Japan

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Agoda Unveils 2026 Return Visitor Ranking: New Delhi Leads India, Tokyo Tops Asia

    Agoda Unveils 2026 Return Visitor Ranking: New Delhi Leads India, Tokyo Tops Asia

    By hinditvnews
    September 14, 2026
  • Azbil to Showcase Building Automation Solutions as a Gold Sponsor at Data Centre World Asia

    Azbil to Showcase Building Automation Solutions as a Gold Sponsor at Data Centre World Asia ...

    By hinditvnews
    September 14, 2026
  • Great Food From Great Britain Brings Best of British Flavours to Shoppers Across Five Indian Cities

    Great Food From Great Britain Brings Best of British Flavours to Shoppers Across Five Indian ...

    By hinditvnews
    September 14, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.