Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Himachal: एचपीएसईबीएल की नई सुविधा, बिजली गुल होने से पहले आएगा SMS

  • हिमाचल: 17 सितंबर तक बारिश, आंधी-बिजली का भी अलर्ट

  • हिमाचल हाईकोर्ट: जांच में लापरवाही से पीड़ित को न्याय से वंचित नहीं कर सकते

  • Bajaj Broking Launches its ChatGPT Plugin to Help Users with AI-powered Portfolio Insights

  • Volvo CE Launched EC650 Mining Excavator at bauma CONEXPO INDIA 2026, Showcased a Range of Construction and Mining Equipment Solutions

Weatherदिल्ली
Home›Weather›राहत कम आफत ज्यादा: दिल्ली के कई इलाकों में झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहावना; कई सड़कों पर भरा पानी

राहत कम आफत ज्यादा: दिल्ली के कई इलाकों में झमाझम बारिश, मौसम हुआ सुहावना; कई सड़कों पर भरा पानी

By hinditvnews
July 15, 2024
262
0
Weather update

दिल्ली के कई इलाकों में झमाझम बारिश

दिल्ली वालों को सोमवार की सुबह बरसात होने से बड़ी राहत मिली है। बीते दो तीन दिनों से लोग उमस और चिपचिपी गर्मी से परेशान थे। सिविल लाइन इलाके में सड़कों पर पानी भर गया है। लोग सुबह के वक्त ऑफिस निकल रहे हैं। जिसकी वजह से उनक परेशानी हो रही है। वहीं नोएडा और गाजियाबाद में बारिश के आसार है। हल्की हवा के साथ आसमान में बदरा छाए हुए हैं।
मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट
मौसम वैज्ञानिक सोमा सेन ने मानसून को लेकर जानकारी दी है कि आज और कल गुजरात, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक में अत्यधिक भारी बारिश की संभावना है। अगले चार दिनों के लिए पूरे पश्चिमी तट पर रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं मध्य प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, दक्षिण छत्तीसगढ़ और आंध्र प्रदेश में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार को बहुत भारी बारिश की चेतावनी है। उत्तराखंड में जल्द ही अलर्ट जारी किया जाएगा। पूर्वोत्तर क्षेत्र में केवल हल्की बारिश की उम्मीद है।

सप्ताह भर बरसेंगे बदरा
मौसम विभाग ने सप्ताह भर बारिश होने का अनुमान जताया है। ऐसे में तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। उधर, सोमवार को बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान आसमान में हल्के बादल छाए रहेंगे। इससे अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है।

रविवार को दिल्ली में ऐसा रहा मौसम
रविवार को सुबह से ही धूप निकलने से लोग को गर्मी से जूझना पड़ा। लोगों को गर्मी व उमस से राहत नहीं मिल पा रही है। बारिश न होने से लोग चिपचिपाहट वाली गर्मी से परेशान हैं। दोपहर बाद धूप के साथ बीच-बीच में कुछ देर के लिए आसमान में हल्के बादल छाए, तो लोगों को बारिश की आस जगी, लेकिन बाद में फिर से तेज धूप आ गई। इससे उमस और बढ़ गई।

दिल्ली में भरी गर्मी बनी मुसीबत
उमस भरी गर्मी में लोग पसीना पसीना रहे और चिपचिपाहट बनी रही। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य के साथ 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, नमी का स्तर 58 फीसदी रहा।

दिल्ली का ये इलाका रहा सबसे गर्म
मौसम विभाग के मुताबिक रिज इलाका सर्वाधिक गर्म रहा। यहां अधिकतम 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, लोधी रोड में 36.6, आया नगर व पालम में 36 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया। सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज में 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

नोएडा में लोग उमस से परेशान
नोएडा। शहर में रविवार को उमस ने लोगों को खूब परेशान किया। सुबह से ही धूप खिली रही। अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री रहा। मौसम विभाग का कहना है कि पूरे सप्ताह बादल छाए रहेंगे। इस दौरान बारिश का सिलसिला चलता रहेगा।

Share :
Tagsweaather
Previous Article

दिल्ली में भाजपा का बड़ा प्रदर्शन: बिजली ...

Next Article

Excise Police Case: मनीष सिसोदिया को लगा ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • weather
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    कई भागों में भारी बारिश का अलर्ट, राज्य में 115 सड़कें व 149 बिजली ट्रांसफार्मर बाधित

    August 9, 2024
    By hinditvnews
  • Cm Bhagwant Maan
    दिल्ली

    Punjab AAP MLA Meeting: दिल्ली में ‘आप’ विधायकों की बैठक, सीएम मान बोले- हार-जीत लगी रहती है

    February 11, 2025
    By hinditvnews
  • Weather update
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: शिमला सबसे गर्म, रात का पारा 10.9 डिग्री, ऊना में -0.7 डिग्री दर्ज

    December 16, 2024
    By hinditvnews
  • Delhi Vidhan
    दिल्ली

    Delhi Assembly: 18 घंटे 18 मिनट चली कार्यवाही, कैग रिपोर्ट पर स्पीकर का बड़ा बयान

    March 4, 2025
    By hinditvnews
  • India Newsदिल्ली

    अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत, सुप्रीम कोर्ट ने दी राहत

    September 13, 2024
    By hinditvnews
  • Weather update
    Weatherउत्तराखण्ड

    उत्तराखंड मौसम: बर्फबारी के बाद ठिठुरन बढ़ी, आज भी शीत दिवस

    January 4, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Download (83)
    ऊनामंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Lok Sabha Elections: हिमाचल में सजने लगा अखाड़ा …बस बजने को है नगाड़ा

  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल के ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी के आसार

  • Teacher
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: प्री-प्राइमरी भर्ती नियमों में छूट के लिए केंद्र से मिली हिमाचल टीम

Timeline

  • September 16, 2026

    Himachal: एचपीएसईबीएल की नई सुविधा, बिजली गुल होने से पहले आएगा SMS

  • September 16, 2026

    हिमाचल: 17 सितंबर तक बारिश, आंधी-बिजली का भी अलर्ट

  • September 16, 2026

    हिमाचल हाईकोर्ट: जांच में लापरवाही से पीड़ित को न्याय से वंचित नहीं कर सकते

  • September 15, 2026

    Bajaj Broking Launches its ChatGPT Plugin to Help Users with AI-powered Portfolio Insights

  • September 15, 2026

    Volvo CE Launched EC650 Mining Excavator at bauma CONEXPO INDIA 2026, Showcased a Range of Construction and Mining Equipment Solutions

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Bijli

    Himachal: एचपीएसईबीएल की नई सुविधा, बिजली गुल होने से पहले आएगा SMS

    By hinditvnews
    September 16, 2026
  • Shimla Weather

    हिमाचल: 17 सितंबर तक बारिश, आंधी-बिजली का भी अलर्ट

    By hinditvnews
    September 16, 2026
  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea

    हिमाचल हाईकोर्ट: जांच में लापरवाही से पीड़ित को न्याय से वंचित नहीं कर सकते

    By hinditvnews
    September 16, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.