Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • रोहतक: रुपये के लेनदेन में युवक की पीटकर हत्या, 10 दिन में चौथी वारदात

  • Punjab: पटियाला-मोहाली में ED रेड, कारोबारी के घर दबिश; IPS से कनेक्शन का दावा

  • Mohali: सीरियल किलर मोनू को तीसरी उम्रकैद, DNA से खुला 15 साल पुराना मर्डर केस

  • उत्तराखंड: मानसून बाद खनन राजस्व का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

  • Uttarakhand: दोस्ती बनी दुश्मनी: हरदीप की हत्या, पत्नी ने मिटाए सबूत

दिल्ली
Home›दिल्ली›IAS बनने का सपना लिए दिल्ली आया था नीलेश, प्रशासन की लापरवाही से दो बहनों के इकलौते भाई की गई जान

IAS बनने का सपना लिए दिल्ली आया था नीलेश, प्रशासन की लापरवाही से दो बहनों के इकलौते भाई की गई जान

By hinditvnews
July 24, 2024
298
0
dehli

IAS बनने का सपना लिए दिल्ली आया था नीलेश

 पटेल नगर में करंट लगने से मरने वाला नीलेश तीन बार यूपीएससी परीक्षा का प्रयास किया था। तीसरे प्रयास में उसने प्रारंभिक परीक्षा पास भी कर ली थी। नीलेश को यकीन था कि इस बार वह मुख्य परीक्षा भी पास कर लेगा।

उसका सपना आईएएस बनकर मां-बाप का नाम रोशन करना था। उसकी मां चाहती थीं कि नीलेश उनके पास ही रहकर पढ़ाई करे, लेकिन कोचिंग की वजह से वह दिल्ली में रह रहा था। उसके पिता नरेंद्र कुमार राय गाजीपुर कोर्ट में अधिवक्ता हैं।मृतक नीलेश राय के परिजन राम मनोहर लोहिया अस्पताल में विलाप करते हुए। मां नीलम राय गाजीपुर के एक प्राथमिक विद्यालय में टीचर हैं। बड़ी बहन नेहा राय की शादी हो चुकी है, वह बैंक में नौकरी करती है। छोटी बहन निष्ठा भी यूपीएससी की तैयारी करने के लिए दिल्ली में मौजूद है।

आखिरी बार फोन पर मां से कहा- जल्द घर आऊंगा

नीलेश के एक करीबी ने बताया कि वह रोजाना अपने मां-बाप से फोन पर बात करता था। रविवार रात करीब 9.30 बजे आखिरी बार उसने अपने मां को कॉल कर बात की थी। फोन पर उसने कहा था कि वह जल्द घर आएगा।

सोमवार की दोपहर को परिवारवालों ने कॉल की तो फोन नहीं उठा। शाम के समय एक पुलिसकर्मी ने फोन उठाया और परिवार को हादसे की खबर दी। नीलेश को करंट लगने की बात सुनते ही परिवार के पैरों से जमीन खिसक गई। खबर सुनने के बाद किसी को यकीन नहीं हुआ कि नीलेश अब नहीं रहा।

पढ़ाई में था होनहार

मृतक के स्वजन ने बताया कि नीलेश बचपन से ही पढ़ाई में होनहार था। पढ़-लिखकर देश की सेवा करने का जुनून उसमें बचपन से ही था। नीलेश के पिता नरेंद्र कुमार ने बताया कि वर्ष 2017 में बेंगलुरु के एक नामी संस्थान से उसने बीटेक किया। कई नामी कंपनियों से उसे डेढ़ लाख रुपये सैलरी तक के ऑफर मिले थे, लेकिन उसने ठुकरा दिए।

नीलेश को बस यूपीएससी की परीक्षा पास करने का जुनून था। यहां रहकर वह कोचिंग करने के अलावा लाइब्रेरी में पढ़ाई करता था। उन्होंने बताया कि उन्हें अब तक यकीन नहीं हो रहा कि उनका इकलौता बेटा अब इस दुनिया में नहीं रहा। वहीं उसकी मां की हालत भी ठीक नहीं है। वह तड़पते हुए बस एक ही बात बोल रही हैं कि वह अपने जिगर के टुकड़े के बगैर अब कैसे जी पाएंगी।

 

Share :
Tagsdehli
Previous Article

दिल्ली-एनसीआर में झमाझम बारिश से मौसम हुआ ...

Next Article

Congress: हंगामे के बाद संसद में किसानों ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • delhi
    eudctionदिल्ली

    पुलिस पूछताछ में खुलासा, दिल्ली में स्कूल को बम से उड़ाने वाला आरोपी निकला छात्र

    August 3, 2024
    By hinditvnews
  • dehli
    eudctionदिल्ली

    कोचिंग सेंटर हादसा : जिन छात्रों की जान गई उनके नाम पर बनेंगे पुस्तकालय, दिल्ली की मेयर शैली ने दिया ...

    August 2, 2024
    By hinditvnews
  • Aatshi
    Weatherदिल्लीमौसम

    Delhi: ‘दिल्ली के हक के 10 हजार करोड़ वापस दें’, आम बजट से पहले AAP ने की केंद्र सरकार से ...

    July 19, 2024
    By hinditvnews
  • farmer
    farmerदिल्ली

    Farmers Protest: किसान दिल्ली कूच को तैयार, अभी तक नहीं खुला शंभू बॉर्डर

    July 16, 2024
    By hinditvnews
  • dehli
    दिल्ली

    एमसीडी का बड़ा एक्शन, अतिक्रमण पर गरजे बुलडोजर; जेई बर्खास्त और एई निलंबित

    July 29, 2024
    By hinditvnews
  • neet
    neetदिल्ली

    NEET UG 2024 SC Hearing : ग्रेस मार्क्स और पेपर वितरण के मुद्दे पर भी उठे सवाल, SC ने मांगी ...

    July 18, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Rajeev
    हिमाचल प्रदेश

    HP Politics: राजीव बिंदल बोले- चुनाव से पहले गारंटी, बाद में महंगाई देती है कांग्रेस

  • Auli3
    Weatherकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूलाहौल & स्पीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

    ठंड दिखा रही तेवर, बारिश-बर्फबारी से लुढ़केगा पारा

  • Himachal High Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP: जेओए लाइब्रेरी भर्ती में देरी पर हाईकोर्ट सख्त, 10 हजार हर्जाने की चेतावनी

Timeline

  • September 16, 2026

    रोहतक: रुपये के लेनदेन में युवक की पीटकर हत्या, 10 दिन में चौथी वारदात

  • September 16, 2026

    Punjab: पटियाला-मोहाली में ED रेड, कारोबारी के घर दबिश; IPS से कनेक्शन का दावा

  • September 16, 2026

    Mohali: सीरियल किलर मोनू को तीसरी उम्रकैद, DNA से खुला 15 साल पुराना मर्डर केस

  • September 16, 2026

    उत्तराखंड: मानसून बाद खनन राजस्व का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

  • September 16, 2026

    Uttarakhand: दोस्ती बनी दुश्मनी: हरदीप की हत्या, पत्नी ने मिटाए सबूत

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Crime

    रोहतक: रुपये के लेनदेन में युवक की पीटकर हत्या, 10 दिन में चौथी वारदात

    By hinditvnews
    September 16, 2026
  • Ed

    Punjab: पटियाला-मोहाली में ED रेड, कारोबारी के घर दबिश; IPS से कनेक्शन का दावा

    By hinditvnews
    September 16, 2026
  • Himachal High Court

    Mohali: सीरियल किलर मोनू को तीसरी उम्रकैद, DNA से खुला 15 साल पुराना मर्डर केस

    By hinditvnews
    September 16, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.