Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Azim Premji Foundation Launches Social Startups Programme

  • Team BHIVE Secures First Place in Corporate Relay at IRONMAN Goa

  • Blue Dart Delivers More Smiles for Less this Diwali with Special Domestic and International Shipping Offers

  • Manipal University Jaipur Hosts International Conference on Sports Sciences, Focuses on India's Olympic Vision 2036

  • International Hardware Fair India 2026 Concludes with 140+ Exhibitors and Participants from 30+ Countries

धर्मशालाहिमाचल प्रदेश
Home›धर्मशाला›HPBOSE 12वीं रिजल्ट: मई के पहले हफ्ते में परिणाम

HPBOSE 12वीं रिजल्ट: मई के पहले हफ्ते में परिणाम

By hinditvnews
April 30, 2026
153
0
hpbose

HPBOSE 12th Result: मई के पहले हफ्ते में आएगा 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम, बोर्ड की तैयारियां जोरों पर

हिंदी टीवी न्यूज एजेंसी, धर्मशाला। Published by: Megha Jain Updated Thu, 30 Apr 2026

बोर्ड सूत्रों के अनुसार परीक्षा परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पहले ही पूरा किया जा चुका है।

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की ओर से 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित करने की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं लेकिन  प्रस्तावित राष्ट्रपति के दौरे के चलते रिजल्ट जारी करने की प्रक्रिया को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। अब बोर्ड की ओर से परिणाम मई के पहले सप्ताह में घोषित किए जाने की संभावना जताई जा रही है। बोर्ड सूत्रों के अनुसार परीक्षा परिणाम तैयार करने की प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य पहले ही पूरा किया जा चुका है और डाटा संकलन और रिजल्ट प्रोसेसिंग का कार्य किया जा रहा है, जोकि अंतिम चरण में है।

12वीं में 81,411 अभ्यर्थी पंजीकृत हुए थे
इसी कारण बोर्ड ने भी समन्वय बनाए रखने के लिए परिणाम घोषित करने की तिथि आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है, ताकि किसी प्रकार की अव्यवस्था या तकनीकी बाधा न उत्पन्न हो। इस वर्ष 12वीं कक्षा की परीक्षा में कुल 81,411 अभ्यर्थी पंजीकृत हुए थे, जबकि 10वीं कक्षा में 93,564 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है। दोनों ही कक्षाओं के परिणाम को लेकर छात्रों और अभिभावकों में काफी उत्सुकता बनी हुई है। खासकर 12वीं के विद्यार्थी उच्च शिक्षा और विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रवेश की प्रक्रिया को लेकर रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं इस संदर्भ में शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा का कहना है कि 12वीं कक्षा का परिणाम मई के पहले सप्ताह में घोषित कर दिया जाएगा।

सीसीटीवी फुटेज 2 मई तक करवानी होगी जमा
प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड के अंतर्गत संचालित हिमाचल प्रदेश स्टेट ओपन स्कूल (एचपीएसओएस) ने अध्ययन केंद्रों की लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया है। बोर्ड प्रशासन ने 8वीं, 10वीं और 12वीं की मार्च सत्र की पर्सनल कॉन्टैक्ट प्रोग्राम (पीसीपी) कक्षाओं से संबंधित विवरण समय पर जमा न करने वाले केंद्रों को अंतिम चेतावनी जारी की है। स्कूल शिक्षा बोर्ड के सचिव डॉ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि बोर्ड की ओर से पहले ही स्पष्ट निर्देश दिए थे कि सभी पीसीपी कक्षाएं केवल सीसीटीवी युक्त कक्षाओं में आयोजित की जाएं। साथ ही, कक्षाओं के समापन के बाद 31 मार्च 2026 तक सीसीटीवी रिकॉर्डिंग बोर्ड कार्यालय में अनिवार्य रूप से जमा करवाई जाए। इसके बावजूद कई अध्ययन केंद्र अब तक यह आवश्यक दस्तावेज और रिकॉर्डिंग जमा नहीं कर पाए हैं। उन्होंने कहा कि इस लापरवाही के चलते अग्रिम भुगतान की प्रक्रिया प्रभावित हो रही है। ऐसे में सभी संबंधित अध्ययन केंद्रों को निर्देश दिए हैं कि वे 2 मई 2026 तक ईमेल से पूर्ण विवरण और सीसीटीवी रिकॉर्डिंग अनिवार्य रूप से भेजें। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर दस्तावेज जमा न करने वाले संस्थानों को किसी भी प्रकार का भुगतान नहीं किया जाएगा। इसे अंतिम रिमाइंडर बताते हुए चेतावनी दी गई है कि इसके बाद कोई पत्राचार स्वीकार नहीं किया जाएगा और नियमों के अनुसार एकतरफा कार्रवाई की जाएगी।

 

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsHPBOSE 12th Result: Major Update on Class 12 Exam Results: Here is What the School Education Board Saidshimla news
Previous Article

Himachal: मंत्री की सिफारिश पर नियुक्ति रद्द, ...

Next Article

हिमाचल: प्रदेश में 75 से कम छात्रों ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Ccs
    उत्तर प्रदेश

    Meerut: CCSU कैंपस में मधुमक्खियों का हमला, रिटायर्ड जेई की मौत, 20 घायल

    February 22, 2025
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: मिशन 2027 के लिए सक्रिय होंगे धामी सरकार के दायित्वधारी

    April 28, 2025
    By hinditvnews
  • Shambu
    पंजाब

    छोटी बहन को सरकारी नौकरी, परिवार को एक करोड़…’, खनौरी बॉर्डर पर मारे गए किसान को लेकर CM मान का ...

    February 23, 2024
    By hinditvnews
  • Weather
    पंजाब

    पंजाब मौसम: नौतपा में नहीं पड़ेगी भीषण गर्मी, तापमान घटेगा; छह दिन का येलो अलर्ट

    May 26, 2025
    By hinditvnews
  • High Court
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: अभियोजन निदेशक पद पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

    July 7, 2026
    By hinditvnews
  • Himachal High Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: बस में हेरोइन संग पकड़ा युवक जमानत पर रिहा

    June 12, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Himachal Weather
    India NewsWeatherकिन्नौरकुल्लूमौसमहिमाचल प्रदेश

    रामपुर में भूस्खलन से तीन मकान क्षतिग्रस्त, चंडीगढ़-मनाली हाईवे पर दरकी पहाड़ी, 560 सड़कें बंद

  • Vikram
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    चंडीगढ़ में कांग्रेस के अयोग्य घोषित बागी विधायकों से फिर मिले विक्रमादित्य सिंह

  • Accident
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    नेरवा में शामठा-टिक्करी मार्ग पर स्कॉर्पियो गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त

Timeline

  • November 3, 2026

    Azim Premji Foundation Launches Social Startups Programme

  • November 3, 2026

    Team BHIVE Secures First Place in Corporate Relay at IRONMAN Goa

  • November 3, 2026

    Blue Dart Delivers More Smiles for Less this Diwali with Special Domestic and International Shipping Offers

  • November 3, 2026

    Manipal University Jaipur Hosts International Conference on Sports Sciences, Focuses on India's Olympic Vision 2036

  • November 3, 2026

    International Hardware Fair India 2026 Concludes with 140+ Exhibitors and Participants from 30+ Countries

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Azim Premji Foundation Launches Social Startups Programme

    Azim Premji Foundation Launches Social Startups Programme

    By hinditvnews
    November 3, 2026
  • Team BHIVE Secures First Place in Corporate Relay at IRONMAN Goa

    Team BHIVE Secures First Place in Corporate Relay at IRONMAN Goa

    By hinditvnews
    November 3, 2026
  • Blue Dart Delivers More Smiles for Less this Diwali with Special Domestic and International Shipping Offers

    Blue Dart Delivers More Smiles for Less this Diwali with Special Domestic and International Shipping ...

    By hinditvnews
    November 3, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.