Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • NITKonnect'26 Brings 1200 Alumni to Discuss 'Bharat Unbound' Through Innovation

  • European Luxury Arrives in the Capital: Premium Leather Shoe Brand Launches Store in South Extension II

  • Powering India's Semiconductor Rise: IESA Technovation Awards 2026

  • Council of Architecture's SHAPE 2026 International Conference on Sustainable Habitats Concludes at Chitkara University, Punjab

  • JK Cement's Buxar Plant Inaugurated by Hon'ble Deputy Chief Minister of Bihar in a Bhavya Lokarpan Ceremony

CHANDIGHARपंजाब
Home›CHANDIGHAR›बड़ा झटका: चंडीगढ़ में एक अगस्त से बढ़े बिजली के दाम, फिक्स्ड चार्जेज दोगुना, घरेलू बिजली 16 फीसदी तक महंगी

बड़ा झटका: चंडीगढ़ में एक अगस्त से बढ़े बिजली के दाम, फिक्स्ड चार्जेज दोगुना, घरेलू बिजली 16 फीसदी तक महंगी

By hinditvnews
July 26, 2024
136
0
cm

बड़ा झटका: चंडीगढ़ में एक अगस्त से बढ़े बिजली के दाम

पानी के बाद चंडीगढ़ वासियों को अब बिजली के दाम बढ़ने पर झटका लगने जा रहा है। एक अगस्त से बिजली के दाम बढ़ाने जा रहे हैं। प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग की पिटीशन पर सुनवाई के बाद ज्वाइंट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन ने दो स्लैब में बिजली के दाम बढ़ाने की मंजूरी दे दी है। अधिकतम 16 फीसदी तक बिजली महंगी हो जाएगी। घरेलू बिजली के बिलों पर लगने वाला फिक्स्ड चार्ज सीधे दोगुने हो जाएंगे।शहर में बिजली की सप्लाई प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग द्वारा की जाती है लेकिन बिजली के दाम घटेंगे या बढ़ेंगे यह जेईआरसी तय करता है।इस बार इंजीनियरिंग विभाग ने 23.35 फीसदी घरेलू बिजली के दाम बढ़ने का प्रस्ताव दिया था लेकिन जनसुनवाई के दौरान लोगों ने दाम बढ़ोतरी का भारी विरोध किया था। भाजपा और आम आदमी पार्टी के नेता आपस में भिड़ गए थे। काफी बहस बाजी हुई थी। पुलिस तक बुलानी पड़ी थी। जेईआरसी ने बीच में ही सुनवाई रोक दी थी। माना जा रहा था कि बिजली के दाम नहीं बढ़ेंगे लेकिन जेईआरसी ने लोगों को झटका देते हुए 23.35 फीसदी न बढ़ाकर 16 फीसदी बिजली के दाम बढ़ाने की मंजूरी दे दी।

शुरुआती स्लैब में बढोतरी नहीं, बाकी दो में बढ़ाए

शुरुआती स्लैब 0-150 यूनिट के बीच कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। लोगों को पहले भी 2.75 रुपये प्रति यूनिट खर्च करने पड़ते थे, अभी भी इतने ही लगेंगे। 151 से 400 यूनिट तक पहले 4.25 रुपये देना पड़ता था अब 4.80 रुपये खर्च करने होंगे। 400 यूनिट से ज्यादा के लिए पहले प्रति यूनिट 4.65 रुपये खर्च करने पड़ते थे, अब 5.40 रूपये खर्च करने होंगे। सबसे ज्यादा बढ़ोतरी फिक्स चार्ज में हुई है, जिसे 15 रुपये से सीधे 30 रुपये कर दिया गया है। शहर में सबसे ज्यादा बिजली की खपत वाले घर 151 से 400 यूनिट के बीच के होते हैं। इसलिए आने वाले दिनों में चंडीगढ़ के अधिकतम घरों का बिजली का बिल बढ़ेगा।

कमर्शियल कैटेगरी के पहले दो स्लैब में बढ़ोतरी नहीं

कमर्शियल कैटेगरी के पहले दो स्लैब में दामों में बदलाव नहीं हुआ है। 0-150 यूनिट के अभी भी 4.50 रुपये प्रति यूनिट, 151-400 के लिए 4.70 प्रति यूनिट खर्च करने होंगे। 400 यूनिट से ऊपर के लिए पहले 5.00 रुपये प्रति यूनिट की जगह 5.90 रुपये खर्च करने होंगे।

यह है टैरिफ डोमेस्टिक

यूनिट स्लैब          पहले              अब
0-150             2.75                   2.75
151-400         4.25                  4.80
400 से अधिक    4.65                5.40
फिक्स्ड चार्जेस      15                   30

कामर्शियल टैरिफ

यूनिट स्लैब            पहले             अब
0-150                4.50               4.50
151-400             4.70              4.70
400 से ऊपर          5.00            5.90

21 जून को हुई थी सुनवाई

ज्वाइंट इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमीशन (जेईआरसी) ने 21 जून को सुनवाई रखी थी। सेक्टर-10 के गवर्नमेंट म्यूजियम और आर्ट गैलरी का ऑडिटोरियम लोगों से खचाखच भरा था। एक-एक कर सब अपनी बात रख रहे थे। लेकिन कांग्रेस के नेता की तरफ से किए गए राजनीतिक टिप्पणी की वजह से माहौल खराब हो गया। भारी हंगामे के बीच धक्का मुक्की तक हो गई। यह सब देखकर जेईआरसी के चेयरमैन ने सुनवाई को रोक दिया और उठकर चले गए थे। सुनवाई के दौरान प्रशासन के इंजीनियरिंग विभाग की तरफ से बताया गया कि विभाग की वर्तमान स्थिति क्या है और क्यों उन्हें बिजली के दाम बढ़ाने की जरूरत पड़ी है। कहा कि जो पैसा आएगा वह बिजली की खरीद में ही जाएगा।

बिजली मुफ्त करने का वादा करके सांसद बने मनीष तिवारी

शहर में मुफ्त बिजली का वादा पिछले काफी समय से आम आदमी पार्टी कर रही है। पिछले लोकसभा चुनाव में भी यह मुद्दा गरम रहा। सांसद मनीष तिवारी ने 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने का वादा किया था। उन्होंने इसे चुनावी मेनिफेस्टो में भी डाला। दावा किया था कि शहर के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को 300 यूनिट बिजली फ्री दी जाएगी। इसको लेकर नगर निगम के सदन की बैठक में प्रस्ताव भी पास कर दिया गया लेकिन प्रशासक ने इस पर रोक लगा दी। हालांकि नगर निगम में अभी इस बात को लेकर बहस चल रही है कि वह रोक जायज है या नहीं।

Share :
Tagschandigrrah
Previous Article

Delhi Traffic Advisory: भारी बारिश से दिल्ली ...

Next Article

सीएम सुक्खू ने Niti Aayog की बैठक ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Dalbeer
    पंजाब

    Punjab: कांग्रेस के पूर्व विधायक दलबीर गोल्डी आम आदमी पार्टी में शामिल

    May 1, 2024
    By hinditvnews
  • Electric Bus
    Chandigarh Newsपंजाब

    चंडीगढ़: 25 नई इलेक्ट्रिक बसें आज से सड़कों पर, पीएम मोदी दिखाएंगे वर्चुअल हरी झंडी

    February 14, 2026
    By hinditvnews
  • Sadan
    पंजाब

    Punjab Budget Session: सदन में गूंजा रूसी सेना में युवाओं की भर्ती का मामला

    March 7, 2024
    By hinditvnews
  • Cybercrime
    Chandigarh Newsपंजाब

    ऑनलाइन सट्टा रैकेट: IT सर्च में दुबई लिंक, पंजाब-हरियाणा के पुलिस अफसर संदेह में

    September 19, 2025
    By hinditvnews
  • Images
    पंजाब

    Pathankot: पठानकोट में कबाड़ की दुकान में लगी आग, तीन दुकानों का हुआ नुकसान

    November 16, 2024
    By hinditvnews
  • Rana
    पंजाब

    Punjab: विधायक राणा इंद्रप्रताप सिंह होंगे कांग्रेस में शामिल

    April 12, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • gaggal airport sshimla
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: धर्मशाला-चंडीगढ़ के लिए छह दिन होगी हवाई उड़ान

  • cm sukhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Assembly Budget Session: सीएम सुक्खू बोले-सरकारी क्षेत्र में हो रही 20 हजार पदों की भर्ती

  • Teacher
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Teachers Bharti: हिमाचल में सरकारी टीचर बनने का सुनहरा अवसर

Timeline

  • February 28, 2026

    NITKonnect'26 Brings 1200 Alumni to Discuss 'Bharat Unbound' Through Innovation

  • February 28, 2026

    European Luxury Arrives in the Capital: Premium Leather Shoe Brand Launches Store in South Extension II

  • February 28, 2026

    Powering India's Semiconductor Rise: IESA Technovation Awards 2026

  • February 28, 2026

    Council of Architecture's SHAPE 2026 International Conference on Sustainable Habitats Concludes at Chitkara University, Punjab

  • February 28, 2026

    JK Cement's Buxar Plant Inaugurated by Hon'ble Deputy Chief Minister of Bihar in a Bhavya Lokarpan Ceremony

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Nitkonnect'26 Brings 1200 Alumni To Discuss 'bharat Unbound' Through Innovation

    NITKonnect'26 Brings 1200 Alumni to Discuss 'Bharat Unbound' Through Innovation

    By hinditvnews
    February 28, 2026
  • European Luxury Arrives In The Capital: Premium Leather Shoe Brand Launches Store In South Extension Ii

    European Luxury Arrives in the Capital: Premium Leather Shoe Brand Launches Store in South Extension ...

    By hinditvnews
    February 28, 2026
  • Powering India's Semiconductor Rise: Iesa Technovation Awards 2026

    Powering India's Semiconductor Rise: IESA Technovation Awards 2026

    By hinditvnews
    February 28, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.