Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • रामायण ट्रेलर: डबल रोल में रणबीर, अरुण गोविल-रकुलप्रीत की झलक

  • Delhi: तीन बच्चों वाली महिलाओं को नहीं मिलेंगे ₹2500? लक्ष्मी योजना पर सवाल

  • यूट्यूबर के घर ग्रेनेड हमला: शहजाद भट्टी पर NIA का गैर-जमानती वारंट

  • फर्जी गोदनामा रद्द, आठ वर्षीय बच्ची जैविक माता-पिता के संरक्षण में

  • Uttarakhand: खड़गे के दौरे से पहले छह सीटों पर परिवर्तन संकल्प यात्रा

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal Politics: सीएम के हिमाचल लौटते ही केंद्रीय मंत्रियों से मिल रहे जयराम और अन्य भाजपा नेता, संयोग

Himachal Politics: सीएम के हिमाचल लौटते ही केंद्रीय मंत्रियों से मिल रहे जयराम और अन्य भाजपा नेता, संयोग

By hinditvnews
July 31, 2024
255
0
Cm

 सीएम के हिमाचल लौटते ही केंद्रीय मंत्रियों से मिल रहे जयराम और अन्य भाजपा नेता, संयोग

हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ समय से चल रहे कांग्रेस और भाजपा के सियासी घमासान के बाद अब सत्तापक्ष और विपक्ष के नेताओं में केंद्रीय मंत्रियों से मिलने की होड़ मच गई है। मुख्यमंत्री जिन केंद्रीय मंत्रियों से मिलने जा रहे हैं, भाजपा नेताओं का उन्हीं से मिलने जाना महज संयोग ही नहीं हो सकता है। इसके पीछे भी सियासत का नया खेल हो सकता है, इस पर सियासी विशेषज्ञ पहेलियां बूझ रहे हैं। विधानसभा उपचुनाव के निपटने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित उनके कई केंद्रीय मंत्रियों से मिलकर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू हिमाचल लौटते ही हैं कि पीछे-पीछे भाजपा के नेताओं ने भी नई दिल्ली का रुख कर उन्हीं केंद्रीय मंत्रियों से मिलने का सिलसिला शुरू का दिया।

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, राजनाथ सिंह, जगत प्रकाश नड्डा, नितिन गडकरी आदि से भेंट की तो उसके बाद भाजपा के राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन अमित शाह और नितिन गडकरी से मिलने चले गए। नितिन गडकरी से सीएम की मुलाकात के वक्त उनके लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य भी उनके साथ थे। नई दिल्ली में सीएम ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर से भेंट कर ली। उसके बाद चंडीगढ़ में भी प्रदेश में ऊर्जा से जुड़े मुद्दों पर मुलाकात की।इस बीच उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने भी दिल्ली जाकर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल से मुलाकात की। अब यह संयोग ही है या फिर इसके पीछे भी कोई राजनीतिक शह और मात का खेल चल रहा है कि मंगलवार को नई दिल्ली जाकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने भी मनोहर लाल खट्टर से भेंट की। उन्होंने भी बयान जारी किया है कि प्रदेश के विकास पर बात की है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू एक ओर जहां बार-बार नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर केवल राजनीति करने और हिमाचल के हितों की बात केंद्र में नहीं उठाने के आरोप लगा रहे हैं, वहीं जयराम ठाकुर और अन्य भाजपा नेता भी नई दिल्ली जाकर राजनीतिक संदेश दे रहे हैं। हालांकि, इस बार जयराम ठाकुर संगठन की एक बैठक में शामिल होने भी दिल्ली गए हैं। पर कांग्रेस और भाजपा के इन दिग्गजों की इस दिल्ली दौड़ पर सबकी नजरें हैं।

Share :
TagsCMhimachal
Previous Article

Himachal: हिमाचल पुलिस टीम को गुरुग्राम के ...

Next Article

Himachal: चयनित 221 टीजीटी के बदले स्कूल, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    Landslide In Himachal: हिमाचल में 250 स्थानों पर भूस्खलन की संभावना सबसे ज्यादा, इंजीनियरों को किया अलर्ट

    July 16, 2024
    By hinditvnews
  • himachal
    eudctionहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    अनशन पर बैठा जेओए का अभ्यर्थी डेंगू की चपेट में, 13वें दिन भी जारी रहा प्रदर्शन

    August 1, 2024
    By hinditvnews
  • Death Ll
    बिलासपुरहिमाचल प्रदेश

    Bilaspur: चिट्टे ने बुझाया घर का चिराग! ओवरडोज से गई 22 साल के युवक की जान

    November 15, 2024
    By hinditvnews
  • Cm
    हिमाचल प्रदेश

    नौकरी का मौका, विभिन्न विभागों में भरेंगे 1,093 पद

    July 13, 2024
    By hinditvnews
  • Weatherहिमाचल प्रदेश

    शिमला में झमाझम बरसे बादल, राज्य में भूस्खलन से 65 सड़कें बाधित, इतने दिन जारी रहेगी बारिश

    August 30, 2024
    By hinditvnews
  • cm
    eudctionहिमाचल प्रदेश

    सीएम सुक्खू बोले- नहीं बेचेंगे अटल आदर्श विद्यालय, न ही बदला जाएगा नाम

    August 30, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Kanika Sharma
    army bhartiहिमाचल प्रदेश

    उपलब्धि: भारतीय सेना में नर्सिंग लेफ्टिनेंट बनीं हिमाचल की चार बेटियां

  • Education Himachal 41633d4635a4dfecbee1bf6a3f1c4a46
    Horoscopemanalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: स्कूल छुट्टियां तय करने के अधिकार पर आपत्ति, शिक्षक संघों ने बदलाव की मांग

  • himachal
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    Himachal Cloudburst: मंडी में आपस में लिपटी मिलीं मृत मां-बेटी, 45 लोग अभी भी लापता; सर्च अभियान जारी

Timeline

  • July 30, 2026

    रामायण ट्रेलर: डबल रोल में रणबीर, अरुण गोविल-रकुलप्रीत की झलक

  • July 30, 2026

    Delhi: तीन बच्चों वाली महिलाओं को नहीं मिलेंगे ₹2500? लक्ष्मी योजना पर सवाल

  • July 30, 2026

    यूट्यूबर के घर ग्रेनेड हमला: शहजाद भट्टी पर NIA का गैर-जमानती वारंट

  • July 30, 2026

    फर्जी गोदनामा रद्द, आठ वर्षीय बच्ची जैविक माता-पिता के संरक्षण में

  • July 30, 2026

    Uttarakhand: खड़गे के दौरे से पहले छह सीटों पर परिवर्तन संकल्प यात्रा

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Ramayan

    रामायण ट्रेलर: डबल रोल में रणबीर, अरुण गोविल-रकुलप्रीत की झलक

    By hinditvnews
    July 30, 2026
  • 17 01 2024 Arvind Kejriwal 23631636

    Delhi: तीन बच्चों वाली महिलाओं को नहीं मिलेंगे ₹2500? लक्ष्मी योजना पर सवाल

    By hinditvnews
    July 30, 2026
  • Nia

    यूट्यूबर के घर ग्रेनेड हमला: शहजाद भट्टी पर NIA का गैर-जमानती वारंट

    By hinditvnews
    July 30, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.