Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Whatfix Recognized in Two 2026 Gartner® Market Guide Reports

  • JAGSoM Invites Applications for Executive Ph.D. Programme

  • Kauvery Hospital Saves 55-Year-Old Farmer from Life-Threatening Lung Bleeding Caused by Severe Pneumonia

  • Bisleri Welcomes FSSAI Clarification

  • ASBL Legacy Records Rs. 800 Crore in Launch-Day Sales at RTC X Roads

राष्ट्रीय
Home›राष्ट्रीय›Aditya L1 Launch : आदित्य-एल1 की लॉन्चिंग

Aditya L1 Launch : आदित्य-एल1 की लॉन्चिंग

By hinditvnews
September 2, 2023
598
0
Aditya L1

Aditya L1 Launch : आदित्य-एल1 की लॉन्चिंग थोड़ी देर में, लैग्रेंजियन-1 बिंदु तक पहुंचने में 125 दिन लगेंगे

खास बातें

ISRO Aditya L1 Mission Launch Live Updates: चंद्रयान-3 की सफलता के कुछ दिन बाद भारत शनिवार को अपने पहले सूर्य मिशन ‘आदित्य एल-1’ को प्रक्षेपित करेगा। प्रक्षेपण भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के रॉकेट पीएसएलवी से किया जाएगा। सूर्य के अध्ययन के लिए ‘आदित्य एल-1’ को धरती से 15 लाख किलोमीटर दूर ‘लैग्रेंजियन-1’ बिंदु तक पहुंचने में 125 दिन लगेंगे। प्रक्षेपण के लिए शुक्रवार को  23.10 घंटे की उलटी गिनती शुरू हो गई।

आदित्य एल-1 का प्रक्षेपण थोड़ी देर में
ISRO के सूर्य मिशन आदित्य एल-1 के प्रक्षेपण को देखने के लिए सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SDSC) शार श्रीहरिकोटा में बड़ी संख्या में लोग मौजूद हैं।

जी. माधवन नायर ने कही यह बात
आदित्य एल-1 मिशन पर इसरो के पूर्व अध्यक्ष जी. माधवन नायर ने कहा कि यह मिशन बहुत महत्वपूर्ण है। आदित्य एल-1 को लैग्रेंजियन पॉइंट 1 के आसपास रखा जाएगा, जहां पृथ्वी और सूर्य का गुरुत्वाकर्षण बल लगभग शून्य हो जाता है और न्यूनतम ईंधन के साथ, हम वहां अंतरिक्ष यान बनाए रख सकते हैं। इसके अलावा 24/7 अवलोकन संभव है। अंतरिक्ष यान में सात उपकरण लगाए गए हैं। इस मिशन के डेटा से वायुमंडल में होने वाली विभिन्न घटनाओं, जलवायु परिवर्तन अध्ययन आदि को समझाने में मदद मिलेगी।

मिशन नियंत्रण केंद्र के दृश्य
सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (एसडीएससी) शार, श्रीहरिकोटा में मिशन नियंत्रण केंद्र के दृश्य सामने आने लगे हैं। इसरो यहीं से आदित्य एल-1 को अंतरिक्ष में लॉन्च करेगा। अंतरिक्ष यान को लैग्रेंजियन प्वाइंट के आसपास रखा जाएगा।

श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र पहुंचे छात्र
इसरो के आदित्य एल-1 मिशन के लॉन्च को देखने के लिए स्कूली छात्र श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र पहुंचे।

अंतरिक्ष के मौसम और आगामी अंतरिक्ष अभियानों को समझने में बहुत मदद मिलेगी
आदित्य एल1 मिशन पर जवाहरलाल नेहरू तारामंडल में प्रोग्रामिंग मैनेजर प्रेरणा चंद्रा ने कहा कि अन्य देशों की अंतरिक्ष एजेंसियां पहले ही सूर्य पर अवलोकन कर चुकी हैं। आदित्य एल1 के साथ हमारे पास सूर्य के आंकड़े भी मोजूद होंगे, जिससे हमें अंतरिक्ष के मौसम और आगामी अंतरिक्ष अभियानों को समझने में बहुत मदद मिलेगी।

100 मिनट के बाद भारत के सूर्य मिशन की लॉन्चिंग
अब से ठीक 100 मिनट के बाद भारत के सूर्य मिशन आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग होगी। पूरा देश टकटकी लगाए इसरो की ओर देख रहा है। देश के कई इलाकों में मिशन की सफल लॉन्चिंग के लिए हवन-पूजन किया जा रहा है।

मिशन के मुख्य उद्देश्य
सौर वातावरण में गतिशीलता, सूर्य के परिमंडल की गर्मी, सूर्य की सतह पर सौर भूकंप या कोरोनल मास इजेक्शन (सीएमई), सूर्य के धधकने संबंधी गतिविधियों और उनकी विशेषताओं तथा पृथ्वी के करीब अंतरिक्ष में मौसम संबंधी समस्याओं को समझना है।

इसरो के पूर्व वैज्ञानिक बोले- यह बहुत चुनौतीपूर्ण
आदित्य एल-1 मिशन पर पद्म श्री से सम्मानित और इसरो के पूर्व वैज्ञानिक मायलस्वामी अन्नादुराई ने कहा कि एल-1 बिंदु तक पहुंचना, उसके चारों ओर एक कक्षा बनाना और बहुत सटीक खोज आवश्यकताओं के साथ पांच वर्षों तक जीवित रहना तकनीकी रूप से बहुत चुनौतीपूर्ण है। यह वैज्ञानिक रूप से फायदेमंद होने वाला है, क्योंकि सात उपकरण वहां जो हो रहा है उसकी गतिशीलता और घटनाओं को समझने की कोशिश करेंगे।

हमें भारतीय होने पर बहुत गर्व: दर्शक
आदित्य एल-1 का प्रक्षेपण को देखने के लिए चेन्नई से श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र पहुंची एक दर्शक ने कहा कि हमें भारतीय होने पर बहुत गर्व है, हम लॉन्चिंग देखने के लिए यहां आकर बहुत खुश हैं। यह पहली बार है कि मैं यहां आई हूं। हम अपनी खुशी बता नहीं सकते।

सफल लॉन्च के लिए सूर्य नमस्कार और विशेष पूजा की गई
इसरो के आदित्य एल1 मिशन के सफल लॉन्च के लिए दून योग पीठ के केंद्रों पर आध्यात्मिक गुरु आचार्य बिपिन जोशी की मौजूदगी में सूर्य नमस्कार और विशेष पूजा की गई।

वाराणसी में हवन किया गया
श्रीहरिकोटा से इसरो के आदित्य एल1 मिशन के सफल लॉन्च के लिए वाराणसी में हवन किया गया।

इस मिशन से क्या फायदा होगा?
इसरो के मुताबिक, सूर्य हमारे सबसे करीब मौजूद तारा है। यह तारों के अध्ययन में हमारी सबसे ज्यादा मदद कर सकता है। इससे मिली जानकारियां दूसरे तारों, हमारी आकाश गंगा और खगोल विज्ञान के कई रहस्य और नियम समझने में मदद करेंगी। हमारी पृथ्वी से सूर्य करीब 15 करोड़ किमी दूर है। आदित्य एल1 वैसे तो इस दूरी का महज एक प्रतिशत ही तय कर रहा है, लेकिन इतनी सी दूरी तय करके भी यह सूर्य के बारे में हमें ऐसी कई जानकारियां देगा, जो पृथ्वी से पता करना संभव नहीं होता।

कितना मुश्किल होगा भारत का यह मिशन?
जानकारी के अनुसार, आदित्य-एल1 अंतरिक्ष यान को सौर कोरोना (सूर्य की सबसे बाहरी परतों) के दूरस्थ अवलोकन और एल-1 (सूर्य-पृथ्वी लैग्रेंजियन बिंदु) पर सौर हवा के यथास्थिति अवलोकन के लिए बनाया गया है। एल-1 पृथ्वी से करीब 15 लाख किलोमीटर दूर है।

आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र का वीडियो
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) द्वारा आज श्रीहरिकोटा से आदित्य-एल1 मिशन लॉन्च किया जाएगा। वीडियो आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से है।

आदित्य एल-1 में किन उपकरणों का इस्तेमाल होगा?
  1. विजिबल एमिशन लाइन कोरोनाग्राफ (वीईएलसी): भारतीय ताराभौतिकी संस्थान (बंगलूरू) ने बनाया। यह सूर्य के कोरोना और उत्सर्जन में बदलावों का अध्ययन करेगा।
  2. सोलर अल्ट्रा-वॉयलेट इमेजिंग टेलिस्कोप (सूट): खगोल विज्ञान व खगोल भौतिकी अंतर-विश्वविद्यालय केंद्र (पुणे) ने बनाया। यह सूर्य के फोटोस्फीयर और क्रोमोस्फीयर की तस्वीरें लेगा। यह निकट-पराबैंगनी श्रेणी की तस्वीरें होंगी, यह रोशनी लगभग अदृश्य होती है।
  3. सोलेक्स और हेल1ओएस: सोलर लो-एनर्जी एक्स रे स्पेक्ट्रोमीटर (सोलेक्स) और हाई-एनर्जी एल1 ऑर्बिटिंग एक्स रे स्पेक्ट्रोमीटर (हेल1ओएस) बंगलूरू स्थित यूआर राव सैटेलाइट सेंटर ने बनाए। इनका काम सूर्य एक्सरे का अध्ययन है।
  4. एसपेक्स और पापा: भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला (अहमदाबाद) ने आदित्य सोलर विंड पार्टिकल एक्सपेरिमेंट (एसपेक्स) और अंतरिक्ष भौतिकी प्रयोगशाला विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र (तिरुवनंतपुरम) ने प्लाज्मा एनालाइजर पैकेज फॉर आदित्य (पापा) बनाया है। इनका काम सौर पवन का अध्ययन और ऊर्जा के वितरण को समझना है।
  5. मैग्नेटोमीटर (मैग): इलेक्ट्रो ऑप्टिक्स सिस्टम्स प्रयोगशाला (बंगलूरू) ने बनाया। यह एल1 कक्षा के आसपास अंतर-ग्रहीय चुंबकीय क्षेत्र को मापेगा।

 

 

  1. कब लॉन्च होगा भारत का पहला सूर्य मिशन?
    सूर्य मिशन से संबंधित उपग्रह को शनिवार सुबह 11.50 बजे श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे लॉन्च पैड से प्रक्षेपित किया जाएगा। ‘आदित्य एल1’ को सूर्य परिमंडल के दूरस्थ अवलोकन और पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर ‘एल1’ (सूर्य-पृथ्वी लैग्रेंजियन बिंदु) पर सौर हवा का वास्तविक अवलोकन करने के लिए डिजाइन किया गया है। आदित्य एल1 सात पेलोड ले जाएगा, जिनमें से चार सूर्य से प्रकाश का निरीक्षण करेंगे।कब लॉन्च होगा भारत का पहला सूर्य मिशन?
    सूर्य मिशन से संबंधित उपग्रह को शनिवार सुबह 11.50 बजे श्रीहरिकोटा स्थित अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे लॉन्च पैड से प्रक्षेपित किया जाएगा। ‘आदित्य एल1’ को सूर्य परिमंडल के दूरस्थ अवलोकन और पृथ्वी से लगभग 15 लाख किलोमीटर दूर ‘एल1’ (सूर्य-पृथ्वी लैग्रेंजियन बिंदु) पर सौर हवा का वास्तविक अवलोकन करने के लिए डिजाइन किया गया है। आदित्य एल1 सात पेलोड ले जाएगा, जिनमें से चार सूर्य से प्रकाश का निरीक्षण करेंगे।

Aditya L1 Launch Live: आदित्य-एल1 लॉन्च, लैग्रेंजियन-1 बिंदु तक पहुंचने में 125 दिन लगेंगे; अब नजरें सूर्य पर

Aditya L1 Launch Live News in Hindi: चंद्रयान-3 की सफलता के कुछ दिन बाद भारत शनिवार को अपने पहले सूर्य मिशन ‘आदित्य एल-1’ को प्रक्षेपित करेगा। प्रक्षेपण भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के रॉकेट पीएसएलवी से किया जाएगा। सूर्य के अध्ययन के लिए ‘आदित्य एल-1’ को धरती से 15 लाख किलोमीटर दूर ‘लैग्रेंजियन-1’ बिंदु तक पहुंचने में 125 दिन लगेंगे। प्रक्षेपण के लिए शुक्रवार को  23.10 घंटे की उलटी गिनती शुरू हो गई।
Share :
Tagslaunch Aditya L1news of Aditya L1today isro news
Previous Article

हिमाचल के खाताधारक दुर्घटना बीमा लाभ से ...

Next Article

Aditya L1: सूरज के तूफानी राज खुलेंगे

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Farmer Protest 1
    राष्ट्रीय

    सुप्रीम कोर्ट पहुंचा किसानों के दिल्ली कूच का मामला, बार एसोसिएसन ने लिखी CJI को चिट्ठी; की ये मांग

    February 13, 2024
    By hinditvnews
  • amarnath
    army bhartiराष्ट्रीय

    Alert Amarnath Yatra : आज अमरनाथ यात्रियों का जत्था न आएगा… और न जाएगा, जम्मू-कश्मीर में अलर्ट की यह है ...

    August 5, 2024
    By hinditvnews
  • Karnataka Hc
    राष्ट्रीय

    Karnataka : मुश्किल में फंसे सिद्धारमैया, कर्नाटक के CM समेत कई मंत्रियों पर कोर्ट ने ठोका जुर्माना; पढ़ें क्या है ...

    February 6, 2024
    By hinditvnews
  • Himachal News Rain
    जम्मूमौसमराष्ट्रीय

    जम्मू में बारिश ने मचाई तबाही: 6000 घरों में घुसा पानी, 150 से अधिक घर क्षतिग्रस्त; 200 वाहनों में आई ...

    August 30, 2025
    By hinditvnews
  • pm Modi
    राष्ट्रीय

    Veer Savarkar Punya Tithi: वीर सावरकर की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि, बोले – ‘उनकी वीरता को देश ...

    February 26, 2024
    By hinditvnews
  • Russia news
    राष्ट्रीय

    Russia: लूना-25 मिशन के क्रैश होने से लगा झटका, रूस के शीर्ष अंतरिक्ष विज्ञानी अस्पताल में भर्ती

    August 22, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: 5 जिलों में अंधड़-ओलावृष्टि अलर्ट, सेब-गेहूं पर संकट

  • Hp
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: ग्राम पंचायतों के न्यायिक अधिकार खत्म, अब मजिस्ट्रेट करेंगे सुनवाई

  • Cybercrime
    cricketखेलधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: क्रिकेट टिकट बुकिंग के नाम पर साइबर ठगी, फर्जी वेबसाइटों से फ्रॉड

Timeline

  • November 24, 2026

    Whatfix Recognized in Two 2026 Gartner® Market Guide Reports

  • November 24, 2026

    JAGSoM Invites Applications for Executive Ph.D. Programme

  • November 24, 2026

    Kauvery Hospital Saves 55-Year-Old Farmer from Life-Threatening Lung Bleeding Caused by Severe Pneumonia

  • November 24, 2026

    Bisleri Welcomes FSSAI Clarification

  • November 24, 2026

    ASBL Legacy Records Rs. 800 Crore in Launch-Day Sales at RTC X Roads

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Whatfix Recognized in Two 2026 Gartner® Market Guide Reports

    Whatfix Recognized in Two 2026 Gartner® Market Guide Reports

    By hinditvnews
    November 24, 2026
  • JAGSoM Invites Applications for Executive Ph.D. Programme

    By hinditvnews
    November 24, 2026
  • Kauvery Hospital Saves 55 Year Old Farmer from Life Threatening Lung Bleeding Caused by Severe Pneumonia

    Kauvery Hospital Saves 55-Year-Old Farmer from Life-Threatening Lung Bleeding Caused by Severe Pneumonia

    By hinditvnews
    November 24, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.