Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Azim Premji Foundation Launches Social Startups Programme

  • Team BHIVE Secures First Place in Corporate Relay at IRONMAN Goa

  • Blue Dart Delivers More Smiles for Less this Diwali with Special Domestic and International Shipping Offers

  • Manipal University Jaipur Hosts International Conference on Sports Sciences, Focuses on India's Olympic Vision 2036

  • International Hardware Fair India 2026 Concludes with 140+ Exhibitors and Participants from 30+ Countries

बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›बिलासपुर›AIIMS Bilaspur: मार्च से मिलेगा पैट स्कैन की सुविधा

AIIMS Bilaspur: मार्च से मिलेगा पैट स्कैन की सुविधा

By hinditvnews
February 11, 2025
415
0
Aiims

AIIMS Bilaspur: चंडीगढ़ के चक्करों से अब छुटकारा, एम्स बिलासपुर में मार्च से मिलेगी पैट स्कैन की सुविधा

हिंदी टीवी न्यूज़, बिलासपुर Published by: Megha Jain Updated Tue, 11 Feb 2025

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर में कैंसर मरीजों के लिए मार्च 2025 से पैट स्कैन (पोजीट्रान एमिशन टोमोग्राफी) की सुविधा उपलब्ध होगी।

हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े स्वास्थ्य संस्थान अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) बिलासपुर में कैंसर मरीजों के लिए मार्च 2025 से पैट स्कैन (पोजीट्रान एमिशन टोमोग्राफी) की सुविधा उपलब्ध होगी। इस महत्वपूर्ण चिकित्सा सुविधा के लिए आवश्यक उपकरण पूरी तरह से स्थापित कर दिए गए हैं। अधिकतर स्टाफ का प्रशिक्षण भी हो गया है। शेष स्टाफ का प्रशिक्षण जारी है। पैट स्कैन कैंसर की पहचान और उसके बायोलॉजिकल कारणों को समझने में मदद करता है। यह तकनीक एमआरआई की तुलना में बेहतर परिणाम देती है और शरीर के किस हिस्से में ट्यूमर है, इसका स्पष्ट पता लगाती है। विशेषज्ञों का कहना है कि इस सुविधा के शुरू होने से कैंसर मरीजों को इलाज के लिए बेहतर विकल्प मिलेगा। अब तक प्रदेश के कैंसर मरीजों को पैट स्कैन के लिए चंडीगढ़ स्थित पीजीआई जाना पड़ता था।

वहां स्कैन के लिए करीब 8,500 रुपये तक खर्च करना पड़ता है, और जरूरी इंजेक्शन भी मरीजों को अलग से खरीदने होते हैं। निजी अस्पतालों में पैट स्कैन कराने के लिए मरीजों को 10 से 25 हजार रुपये तक खर्च करने पड़ते हैं। एम्स में यह सुविधा किफायती दरों पर उपलब्ध होगी, जिससे आम जनता को आर्थिक लाभ मिलेगा। एम्स प्रबंधन का कहना है कि यह प्रदेश का पहला स्वास्थ्य संस्थान होगा जो इस उन्नत तकनीक की सुविधा प्रदान करेगा। एम्स प्रबंधन ने मार्च 2025 तक इस सेवा को पूरी तरह से शुरू करने का लक्ष्य रखा है। संस्थान के विशेषज्ञों का मानना है कि इस सुविधा के उपलब्ध होने से न केवल कैंसर के मरीजों का समय बचेगा बल्कि उन्हें समय पर सही इलाज भी मिल सकेगा।

 



Share :
Tagsbilaspur newshimachal pradeshhindi newsNow no need to go to ChandigarhPET scan facility will be available in AIIMS Bilaspur from March
Previous Article

Shimla: 12 साल बाद थाने की फाइल ...

Next Article

सिरमौर: रेणुका जू में नर भालू को ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Bijli
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: उत्तराखंड में अगले साल महंगी होगी बिजली

    December 28, 2024
    By hinditvnews
  • Pu High Court
    Chandigarh Newsपंजाब

    बेटी के हत्यारे पिता को हाईकोर्ट ने बरी किया, मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया

    February 12, 2025
    By hinditvnews
  • Pu High Court
    Chandigarh Newsपंजाब

    हाईकोर्ट ने वरिंदर घुम्मन की मौत मामले में नए मेडिकल बोर्ड पर लगाई रोक, पंजाब सरकार को नोटिस जारी

    April 10, 2026
    By hinditvnews
  • Male Doctor In The Hospital
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: हिमाचल में पीजी मेडिकल सीटें बढ़कर होंगी 597

    July 17, 2026
    By hinditvnews
  • bjp
    उत्तराखण्ड

    UCC: उत्तराखंड से असम तक पहुंची पहल, भाजपा के वादे पर बढ़त

    May 5, 2026
    By hinditvnews
  • Hpu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: HPU ने निजी बीएड कॉलेजों पर कार्रवाई, 4 करोड़ वसूली, निरीक्षण फीस

    June 6, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Cmsukhu Ll
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: केंद्र की सख्ती, बजट अब सीधे ट्रेजरी में नहीं जाएगा

  • election
    election 2024हिमाचल प्रदेश

    HP Assembly: उपचुनाव के लिए ईवीएम के साथ रवाना हुईं पोलिंग पार्टियां

  • Harsh
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हर्ष महाजन की मांग: पांगी घाटी को हर मौसम सड़क व राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़ने की जरूरत

Timeline

  • November 3, 2026

    Azim Premji Foundation Launches Social Startups Programme

  • November 3, 2026

    Team BHIVE Secures First Place in Corporate Relay at IRONMAN Goa

  • November 3, 2026

    Blue Dart Delivers More Smiles for Less this Diwali with Special Domestic and International Shipping Offers

  • November 3, 2026

    Manipal University Jaipur Hosts International Conference on Sports Sciences, Focuses on India's Olympic Vision 2036

  • November 3, 2026

    International Hardware Fair India 2026 Concludes with 140+ Exhibitors and Participants from 30+ Countries

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Azim Premji Foundation Launches Social Startups Programme

    Azim Premji Foundation Launches Social Startups Programme

    By hinditvnews
    November 3, 2026
  • Team BHIVE Secures First Place in Corporate Relay at IRONMAN Goa

    Team BHIVE Secures First Place in Corporate Relay at IRONMAN Goa

    By hinditvnews
    November 3, 2026
  • Blue Dart Delivers More Smiles for Less this Diwali with Special Domestic and International Shipping Offers

    Blue Dart Delivers More Smiles for Less this Diwali with Special Domestic and International Shipping ...

    By hinditvnews
    November 3, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.