Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Railway: दिल्ली कैंट पर 13 ट्रेनों का ठहराव रद्द

  • मोहाली: बाल यौन शोषण सामग्री अपलोड, दोषी को उम्रकैद

  • उत्तराखंड साइबर अटैक: चीनी वायरस से सरकारी डेटा पर खतरा

  • उत्तराखंड: डेंगू खतरा बढ़ा, 40 अस्पतालों में 1662 बेड आरक्षित

  • Himachal: जल शक्ति विभाग भर्ती: 45 वर्ष तक के लिए पैरा स्टाफ के पद

Chandigarh Newsपंजाब
Home›Chandigarh News›बेटी के हत्यारे पिता को हाईकोर्ट ने बरी किया, मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया

बेटी के हत्यारे पिता को हाईकोर्ट ने बरी किया, मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया

By hinditvnews
February 12, 2025
233
0
Pu High Court

बेटी का हत्यारा पिता बरी: तीन साल की बच्ची को डायन बता मार डाला था, हाईकोर्ट ने कहा-मानसिक ताैर पर अस्वस्थ था

हिंदी टीवी न्यूज़, चंडीगढ़ Published by: Megha Jain Updated Wed, 12 Feb 2025

धन्ना राम ने 2011 में अपनी तीन साल की बेटी के सिर पर तवे से वार किया। पत्नी ने उसे रोकने की कोशिश की लेकिन कामयाब नहीं हुई। पंचकूला कोर्ट ने उसे उम्रकैद की सजा सुनाई थी। अब हाईकोर्ट ने उसे बरी कर दिया है।

तीन वर्षीय बेटी की हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे पिता को पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने बरी कर दिया है। जस्टिस सुरेश्वर ठाकुर और जस्टिस विकास सूरी की खंडपीठ ने फैसला सुनाते हुए कहा कि आरोपी अपराध के समय कानूनी रूप से मानसिक अस्वस्थ था।

अभियोजन पक्ष के अनुसार धन्ना राम की पत्नी ने 2011 में उसे अपनी तीन वर्षीय बेटी का गला घोंटते देखा और रोकने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं रुका। धन्ना राम का दावा था कि उसकी बेटी डायन है और उसके बेटे को नुकसान पहुंचाएगी। उसने बच्ची के सिर पर तवे से वार किया, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद वह मौके से फरार हो गया। इस मामले में पंचकूला की कोर्ट ने 22 मार्च 2013 को उसे उम्र कैद की सजा सुनाई थी। जिसके बाद उसने सजा के खिलाफ हाई कोर्ट में अपील दायर की थी।

याची के वकील ने अदालत में दलील दी कि वह गंभीर मानसिक बीमारी से पीड़ित था और उसे अपनी हरकतों का अहसास नहीं था। कोर्ट में प्रस्तुत मेडिकल रिपोर्ट्स और गवाहों के बयानों के अनुसार याची को पिछले दो सालों से भ्रम और मतिभ्रम (डिल्यूजन और हेल्यूसिनेशन) हो रहे थे। परिवार ने उसे डाक्टर के पास ले जाने के बजाय एक तांत्रिक के पास झाड़-फूंक के लिए भेजा था। गिरफ्तारी के बाद उसे मानसिक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टरों ने पुष्टि की कि वह मनोवैज्ञानिक विकार (साइकोसिस) से पीड़ित था। हाईकोर्ट ने मानसिक बीमारी को अपराध बोध खत्म करने वाला कारक मानते हुए याची को बरी कर दिया और उसे जेल के बजाय मानसिक अस्पताल में भर्ती कराने का आदेश दिया।

हाईकोर्ट ने भारतीय दंड संहिता की धारा 84 का हवाला दिया, जो मानसिक विकार से ग्रसित व्यक्ति को आपराधिक दायित्व से मुक्त करती है। कोर्ट ने कहा कि किसी अपराध के लिए अपराध करने की मानसिक स्थिति का होना जरूरी है, लेकिन याची की मानसिक स्थिति ऐसी थी कि वह सही और गलत में अंतर नहीं कर पा रहा था।

 

Share :
TagsChandigarh Punjab Newshindi newspunjab news
Previous Article

धामी कैबिनेट ने राज्य सड़क सुरक्षा नीति ...

Next Article

UP में रेंट एग्रीमेंट की रजिस्ट्री होगी, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Pu High Court
    Chandigarh Newsपंजाब

    प्रेमी जोड़े की याचिका खारिज: HC ने कहा, नाबालिग होने पर संबंध को मान्यता नहीं

    April 3, 2025
    By hinditvnews
  • Images (5)
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand Weather Update: मैदानी इलाकों में चटख धूप-पहाड़ों पर बर्फबारी, चोटियों पर हिमस्खलन की चेतावनी

    February 22, 2024
    By hinditvnews
  • Anirudh
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: पंचायतों ने बिना मंजूरी लाखों की संपत्तियां कम कीमत पर किराए पर दीं

    April 14, 2025
    By hinditvnews
  • Shiksha Board
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Board Exams 10वीं-12वीं 4 से, पांगी-उदयपुर में प्रश्नपत्र नहीं पहुंचे

    March 1, 2025
    By hinditvnews
  • Arrest
    उत्तराखण्ड

    रुड़की: खेल के झगड़े में 12 साल के बच्चे की डंडे से हत्या, नाबालिग आरोपी

    February 25, 2026
    By hinditvnews
  • wether
    Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: चोटियों पर हल्का हिमपात, कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी; चार एनएच सहित 263 सड़कें अब भी बंद

    February 27, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 6 दिन मौसम खराब, 7 जिलों में बारिश-अंधड़ का येलो अलर्ट

  • Upweatther
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    “Himachal Weather: हिमाचल में 7 दिन रहेगा साफ मौसम, 11 जगहों पर पारा माइनस में”

  • Bijli
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: विभागों पर बिजली बोर्ड का 495.76 करोड़ बकाया, 86 करोड़ पुराने लंबित

Timeline

  • August 3, 2026

    Railway: दिल्ली कैंट पर 13 ट्रेनों का ठहराव रद्द

  • August 3, 2026

    मोहाली: बाल यौन शोषण सामग्री अपलोड, दोषी को उम्रकैद

  • August 3, 2026

    उत्तराखंड साइबर अटैक: चीनी वायरस से सरकारी डेटा पर खतरा

  • August 3, 2026

    उत्तराखंड: डेंगू खतरा बढ़ा, 40 अस्पतालों में 1662 बेड आरक्षित

  • August 3, 2026

    Himachal: जल शक्ति विभाग भर्ती: 45 वर्ष तक के लिए पैरा स्टाफ के पद

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Train

    Railway: दिल्ली कैंट पर 13 ट्रेनों का ठहराव रद्द

    By hinditvnews
    August 3, 2026
  • Himachal High Court

    मोहाली: बाल यौन शोषण सामग्री अपलोड, दोषी को उम्रकैद

    By hinditvnews
    August 3, 2026
  • Cybercrime

    उत्तराखंड साइबर अटैक: चीनी वायरस से सरकारी डेटा पर खतरा

    By hinditvnews
    August 3, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.