Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • DS Group's Catch Introduces India's First Ginger Garlic Paste Squeezy Bottle, Unveils New TVC 'Squeezy Hai, Easy Hai'

  • Kauvery Hospital Treats Complex Aortic Valve Regurgitation Using Specialised HANCHOR Valve Technology

  • Kauvery Hospital Performs Combined Heart Bypass and Laparoscopic Abdominal Surgery Without Intervening Gap in 75-Year-Old Patient

  • Sweeten Your Diwali with a California Walnut Twist

  • Maa Kauvery Launches Breast Clinic in Trichy, in Line with the 'Vaanga Amma Kitta Paesalam' Campaign

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›Badrinath Highway: सड़क खोलने में जुटे मजदूरों पर अचानक भरभराकर गिरे बोल्डर, जान बचाने के लिए भागे

Badrinath Highway: सड़क खोलने में जुटे मजदूरों पर अचानक भरभराकर गिरे बोल्डर, जान बचाने के लिए भागे

By hinditvnews
July 11, 2024
249
0
uttrakhand

सड़क खोलने में जुटे मजदूरों पर अचानक भरभराकर गिरे बोल्डर

बदरीनाथ हाईवे खोलने में जुटे मजदूरों के ऊपर अचानक भरभराकर बोल्डर गिरने लगे। तेजी से मजदूर अपनी जान बचाने के लिए भागे। गनीमत रही कि सभी मजदूर सुरक्षित हैं। जरा सी देरी मजदूरों की जिंदगी पर भारी पड़ सकती थी।

जोशीमठ के समीप बंद बदरीनाथ हाईवे पर फिर से मलबा आने से पैदल आवाजाही भी मुश्किल हो गई है। हाईवे बंद हुए आज तीसरा दिन है। मौके पर ड्रि्लिंग मशीन के ऊपर भी भारी बोल्डर गिर गया। दूसरे दिन भी बदरीनाथ हाईवे नहीं खुलने से यात्रियों ने वाहनों में रात गुजारी। आज तीसरे दिन भी हाईवे की स्थिति नहीं सुधरी। बीआरओ बोल्डरों को हटाने में जुटा है। करीब 3000 तीर्थयात्री यहां फंसे हैं।

बीआरओ की टीम हाईवे खोलने में जुटी
जोशीमठ चुंगीधार के पास चट्टान टूटने से मलबा-बोल्डर आने से बंद हुआ बदरीनाथ हाईवे नहीं खुल पाया। कल बुधवार को दूसरे दिन हाईवे बंद होने से जोशीमठ और पीपलकोटी की ओर करीब 3000 तीर्थयात्री फंसे रहे। प्रशासन की ओर से तीर्थयात्रियों को 3500 से अधिक खाद्यान्न पैकेट वितरित किए गए। हाईवे खुलता न देख कई तीर्थयात्री आसपास के होटलों में चले गए, जबकि कई तीर्थयात्रियों ने वाहनों में ही रात बिताई। वहीं बीआरओ की टीम हाईवे खोलने में जुटी है।आज बृहस्पतिवार सुबह तक वाहनों की आवाजाही सुचारु होने की उम्मीद थी, लेकिन अभी तक कोई आसार नजर नहीं आ रही है। ऑल वेदर परियोजना के तहत बदरीनाथ हाईवे पर हेलंग से मारवाड़ी तक चौड़ीकरण कार्य गतिमान है। कई जगहों पर हाल ही में बीआरओ की ओर से हिल कटिंग की गई है।बीते दिनों हुई बारिश से चट्टानें कमजोर पड़ गई हैं। मंगलवार को सुबह करीब सात बजे चुंगीधार के पास पहाड़ी से बड़ी मात्रा में बोल्डर और मलबा हाईवे पर आ गए, जिससे यहां वाहनों की आवाजाही थम गई। जेसीबी मलबे को हटा रही थी कि पूर्वाह्न 11 बजे इसी स्थान पर चट्टान का बड़ा हिस्सा टूटकर हाईवे पर आ गया। इससे हाईवे का करीब पांच मीटर हिस्सा भी ध्वस्त हो गया।3 ऐसे में यहां हाईवे के दोनों तरफ करीब 3000 तीर्थयात्री फंस गए। हाईवे खुलता न देख कुछ तीर्थयात्री आसपास के होटलों में चले गए जबकि अन्य यात्रियों ने वाहनों में ही हाईवे खुलने का इंतजार किया। बीआरओ की कंंप्रेशर मशीनों से बोल्डरों को तोड़ने का काम शुरू हुआ जो मंगलवार रातभर चलता रहा। बीआरओ बुधवार को भी दिनभर बोल्डरों को हटाने में जुटा रहा। वहीं जोशीमठ के एसडीएम चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि जल्द हाईवे खुलने की उम्मीद है। बृहस्पतिवार से वाहनों की आवाजाही शुरू करवा दी जाएगी।

हाईवे खुलने के इंतजार में भटकते रहे

बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर जाने वाले श्रद्धालु दिनभर हाईवे खुलने का इंतजार करते रहे। मगर शाम तक भी हाईवे न खुलने से श्रद्धालुओं में मायूसी रही। श्रद्धालु जोशीमठ बाजार से चुंगीधार तक आते रहे और हाईवे न खुलने पर फिर बाजार की ओर लौटते रहे। यही स्थिति पीपलकोटी की ओर फंसे श्रद्धालुओं की भी रही। कुछ श्रद्धालु जोशीमठ से गौंख गांव तक करीब पांच किलोमीटर की पैदल दूरी तय कर बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब पहुंचे। हाईवे के दोनों ओर दिनभर यात्रियों की भीड़ जुटी रही।5 वहीं बदरीनाथ हाईवे पर पीपलकोटी से करीब छह किलोमीटर की दूरी पर स्थित पाताल गंगा में भूस्खलन क्षेत्र फिर से सक्रिय हो गया और यहां धूल का गुबार उड़ने लगा। बुधवार दोपहर को बंद हुआ हाईवे शाम तक भी नहीं खोला जा सका। हालांकि यहां एनएचआईडीसीएल की ओर से शाम तक पैदल रास्ता बनाकर आवाजाही शुरू करा दी गई। बुधवार को दोपहर एक बजे अचानक चट्टान से भारी मात्रा में मलबा हाईवे पर स्थित सुरंग के मुहाने पर आ गया। हालांकि जोशीमठ के पास हाईवे अवरुद्ध होने से यहां वाहनों की आवाजाही नहीं हो रही थी। चट्टान के शीर्ष भाग से हुए भूस्खलन के बाद यहां धूल के गुबार देर तक क्षेत्र में उड़ते रहे। पाताल गंगा

Share :
Tagsuttrakhand
Previous Article

Uttarakhand Weather: पांच जिलों में भारी बारिश ...

Next Article

जनसंख्या दिवस : परिवार नियोजन…न धारणा बदली, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • bjp
    rajnithiउत्तराखण्ड

    Uttarakhand: भाजपा कार्यसमिति बैठक…विपक्ष की गतिविधियों पर नजर ताकि वोटर न जाएं इधर-उधर

    July 16, 2024
    By hinditvnews
  • Kedar
    kedarnath yatraWeatherउत्तराखण्ड

    हाई अलर्ट पर केदारघाटी, यात्रा रोकी, श्रद्धालुओं को निकालने के लिए रेस्क्यू अभियान जारी

    August 1, 2024
    By hinditvnews
  • Uttrakhand
    Weatherउत्तराखण्ड

    Uttarakhand Weather: देहरादून समेत उत्तराखंड के कई इलाकों में उमस भरी गर्मी करेगी परेशान, नैनीताल में भारी बारिश के आसार

    July 15, 2024
    By hinditvnews
  • uttrakhand
    उत्तराखण्ड

    कांवड़ यात्रियों के वाहन और पिकअप की हुई टक्कर, एक कांवड़ यात्री की मौत, नौ घायल

    July 31, 2024
    By hinditvnews
  • uttrakhand
    rajnithiउत्तराखण्ड

    आम बजट में उत्तराखंड को मिला…बादल फटने और भूस्खलन से हुए नुकसान को लेकर सरकार करेगी मदद

    July 23, 2024
    By hinditvnews
  • Kedarnath
    kedarnath yatraउत्तराखण्ड

    CM Dhami: केदारनाथ पहुंचे मुख्यमंत्री, यात्रा व्यवस्थाएं देखी…मंदिर समिति और तीर्थपुरोहितों का जताया आभार

    July 24, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Neet
    कांगड़ाकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीशिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Neet: बारिश में सख्ती के बीच 13 हजार ने दी NEET परीक्षा, समय बना मुद्दा

  • Medicine
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: आठ महीने में बना दीं साइकोट्रोपिक की 3 करोड़ गोलियां

  • Supreem court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सुप्रीम कोर्ट की विशेष खंडपीठ अतिक्रमण मामलों की सुनवाई करेगी, यथास्थिति बनाए रखने के आदेश

Timeline

  • November 2, 2026

    DS Group's Catch Introduces India's First Ginger Garlic Paste Squeezy Bottle, Unveils New TVC 'Squeezy Hai, Easy Hai'

  • November 2, 2026

    Kauvery Hospital Treats Complex Aortic Valve Regurgitation Using Specialised HANCHOR Valve Technology

  • November 2, 2026

    Kauvery Hospital Performs Combined Heart Bypass and Laparoscopic Abdominal Surgery Without Intervening Gap in 75-Year-Old Patient

  • November 2, 2026

    Sweeten Your Diwali with a California Walnut Twist

  • November 2, 2026

    Maa Kauvery Launches Breast Clinic in Trichy, in Line with the 'Vaanga Amma Kitta Paesalam' Campaign

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • DS Group's Catch Introduces India's First Ginger Garlic Paste Squeezy Bottle, Unveils New TVC 'Squeezy Hai, Easy Hai'

    DS Group's Catch Introduces India's First Ginger Garlic Paste Squeezy Bottle, Unveils New TVC 'Squeezy ...

    By hinditvnews
    November 2, 2026
  • Kauvery Hospital Treats Complex Aortic Valve Regurgitation Using Specialised HANCHOR Valve Technology

    Kauvery Hospital Treats Complex Aortic Valve Regurgitation Using Specialised HANCHOR Valve Technology

    By hinditvnews
    November 2, 2026
  • Kauvery Hospital Performs Combined Heart Bypass and Laparoscopic Abdominal Surgery Without Intervening Gap in 75 Year Old Patient

    Kauvery Hospital Performs Combined Heart Bypass and Laparoscopic Abdominal Surgery Without Intervening Gap in 75-Year-Old ...

    By hinditvnews
    November 2, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.