Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Indian Peacock Brings Handloom into Everyday Fashion to Support Artisan Livelihoods

  • SIMATS Breaks Into Asia's Top Tier: Outperforms Established Institutions on Research Impact in THE Asia Rankings 2026

  • 'Ekam 2026' Brings Online Learners Together at Manipal University Jaipur

  • Tiger Shroff Invests in 'Breez by Danube,' Reinforcing Strong Global Confidence in Dubai Real Estate

  • Blue Blocks Montessori School — India's Only School at the 30th AMI Montessori Congress — Presents Alongside Dr. Gabor Mate and Dr. Adele Diamond

पंजाब
Home›पंजाब›Chandigarh Mayor Election 2024: पंजाब-हरियाणा HC ने मेयर विवाद याचिका पर की सुनवाई, चंडीगढ़ प्रशासन को तीन सप्‍ताह का दिया समय

Chandigarh Mayor Election 2024: पंजाब-हरियाणा HC ने मेयर विवाद याचिका पर की सुनवाई, चंडीगढ़ प्रशासन को तीन सप्‍ताह का दिया समय

By hinditvnews
January 31, 2024
279
0
Punjab News

Chandigarh Mayor Election 2024 चंडीगढ़ मेयर चुनाव का हंगामा अभी भी जारी है। मामला पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। कोर्ट ने सुनवाई करते हुए तीन सप्‍ताह का समय दिया है। आप और कांग्रेस ने मेयर चुनाव रद करने की मांग उठाई है। याचिका में बताया गया कि वोटों की गिनती के दौरान पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह ने मतपत्रों से छेड़छाड़ की थी जिसके चलते उनके वोट अवैध करार दिए गए।चंडीगढ़। चंडीगढ़ नगर निगम में मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के मंगलवार को हुए चुनावों को लेकर दायर की गई याचिका पर आज पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने चंडीगढ़ प्रशाशन को नोटिस जारी कर तीन हफ्ते में जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 26 फरवरी को होगी।

चंडीगढ़ प्रशासन के वकील अनिल मेहता ने कहा कि याचिका कर्ता को पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट से आज कोई राहत नहीं मिली है। चंडीगढ़ प्रशाशन को नोटिस जारी हुआ है जिसका जवाब प्रशासन देगा। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस बेवजह चुनावों में धांधली का आरोप लगा रहे हैं।

26 फरवरी को दोबारा सुनवाई होगी। याचिकाकर्ता के वकील ने अदालत में बताया कि कैसे चुनाव की प्रक्रिया से पीठासीन अधिकारी ने छेड़छाड़ की और इसकी वीडियो जिसमे वो वोट पर मार्क लगाते हुए नजर आ रहे हैं वो एक पेनड्राइव में अदालत में दी गई है।

आप-कांग्रेस ने पीठासीन अधिकारी पर लगाया था आरोप

आप-कांग्रेस गठबंधन के पास बहुमत होते हुए भी मतों की गिनती के दौरान पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह पर वोटों की गिनती के दौरान मतपत्रों से छेड़छाड़ कर बीजेपी के प्रत्याशी को जीतने का आरोप लगाते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है।

याचिका में मेयर चुनाव की प्रक्रिया को रद करने, चुनाव से जुड़ा पूरा रिकॉर्ड सील करने, मेयर के पदभार संभालने पर रोक लगाने, इस पूरी चुनावी प्रक्रिया में हुई धांधली की जांच करवाने और नए सिरे से हाईकोर्ट के रिटायर जज की निगरानी में चुनाव करवाने का निर्देश जारी करने की अपील की गई है।

चुनाव को रद करने की मांगचुनाव में धांधली का आरोप लगाते हुए मेयर पद के लिए कांग्रेस-आप के प्रत्याशी कुलदीप कुमार ने चुनाव को रद करने की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। याचिका में बताया गया कि 30 जनवरी को चंडीगढ़ नगर निगम के मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर के चुनाव तय हुए थे। तय कार्यक्रम के तहत मंगलवार को चुनाव भी हुआ लेकिन मेयर के चुनाव में कांग्रेस-आप के 20 में से 8 वोट अवैध करार दे दिए गए, जिसके चलते भाजपा का उम्मीदवार मेयर पर पर चुन लिया गया।

अवैध करार दिए वोट

याचिका में बताया गया कि वोटों की गिनती के दौरान पीठासीन अधिकारी अनिल मसीह ने मतपत्रों से छेड़छाड़ की थी जिसके चलते उनके वोट अवैध करार दिए गए। कुलदीप कुमार की तरफ से सीनियर एडवोकेट गुरमिंदर सिंह ने दोपहर सवा दो बजे हाईकोर्ट से आग्रह किया की उनकी इस याचिका पर तत्काल सुनवाई की जाए और इस चुनाव का रिकॉर्ड सील किया जाए क्योंकि यह सीधे तौर पर लोकतंत्र की हत्या है। हाईकोर्ट ने याचिका पर तुरंत सुनवाई करने से इनकार कर दिया और बुधवार सुबह इस याचिका पर सुनवाई किया जाना तय कर दिया है।

मामले में एसआईटी गठित करने की उठी मांग

याचिका में बताया गया कि हाईकोर्ट में चंडीगढ़ के डीजीपी ने पारदर्शी चुनाव करवाने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दिखाई थी बावजूद इसके चुनाव निष्पक्ष नहीं हुए। बीजेपी के प्रत्याशी को जिताने के लिए आप-कांग्रेस गठबंधन के वोटों के साथ छेड़छाड़ हुई। ऐसे में हाईकोर्ट से अपील की गई कि इस धांधली भरी चुनावी प्रक्रिया को रद करते हुए नए सिरे से चुनाव करवाने का निर्देश दिया जाए।चुनाव हाईकोर्ट के रिटायर जज की निगरानी में करवाया जाए ताकि इसकी निष्पक्षता बरकरार रहे। चुनावी प्रक्रिया के दौरान जो धांधली हुई है इसकी जांच के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की एसआईटी गठित की जाए और चुनाव से जुड़ा पूरा रिकॉर्ड सील किया जाए।

Share :
Tagschandigarhhindi news
Previous Article

बच्चे को क्या पता है…’, तेजस्वी का ...

Next Article

Ludhiana Crime: हैवानियत की हद! टॉफी का ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Cmsukhu Ll
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल विधानसभा: शक्तिपीठों के सौंदर्यीकरण के लिए बनेगा मास्टर प्लान

    March 25, 2026
    By hinditvnews
  • Kedarnath
    Weatherउत्तराखण्ड

    Uttarakhand Weather: केदारनाथ में बर्फबारी, मौसम विभाग की चेतावनी, कल का मिजाज जानें

    April 12, 2025
    By hinditvnews
  • Himachal High Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: आयुर्वेदिक फार्मेसी परीक्षा में ई-ऑप्शन गायब, आयोग से जवाब तलब

    February 18, 2025
    By hinditvnews
  • Viral News Today
    General Knowledgeतकनीकीराष्ट्रीय

    पुरुषों की छाती बताती है उनका भाग्य, जानिए कैसे

    November 14, 2024
    By hinditvnews
  • Sanjauli
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Sanjauli Masjid Vivad के बीच मुस्लिम समुदाय ने खुद गिराई जेल रोड मस्जिद की सुरक्षा दीवार, PWD की जमीन पर ...

    September 12, 2024
    By hinditvnews
  • Aims Bilaspur
    बिलासपुरहिमाचल प्रदेश

    AIIMS Bilaspur: एम्स बिलासपुर में छह महीनों के भीतर किडनी ट्रांसप्लांट शुरू करने की तैयारी

    March 9, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Rest House
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    अब प्रदेश के Rest Houses के 1800 कमरों में मिलेगी VIP सुविधा

  • dalle
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal News: हिमाचल के राशन डिपुओं में दालों सहित खाद्य तेल के नए दाम तय

  • Cm Sukhu
    सोलनहिमाचल प्रदेश

    बद्दी के अरोमा उद्योग में लगी आग में जान गंवाने वालों को इतना मुआवजा देगी हिमाचल सरकार, सीएम सुक्खू ने की घोषणा

Timeline

  • April 25, 2026

    Indian Peacock Brings Handloom into Everyday Fashion to Support Artisan Livelihoods

  • April 25, 2026

    SIMATS Breaks Into Asia's Top Tier: Outperforms Established Institutions on Research Impact in THE Asia Rankings 2026

  • April 25, 2026

    'Ekam 2026' Brings Online Learners Together at Manipal University Jaipur

  • April 25, 2026

    Tiger Shroff Invests in 'Breez by Danube,' Reinforcing Strong Global Confidence in Dubai Real Estate

  • April 25, 2026

    Blue Blocks Montessori School — India's Only School at the 30th AMI Montessori Congress — Presents Alongside Dr. Gabor Mate and Dr. Adele Diamond

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Indian Peacock Brings Handloom Into Everyday Fashion To Support Artisan Livelihoods

    Indian Peacock Brings Handloom into Everyday Fashion to Support Artisan Livelihoods

    By hinditvnews
    April 25, 2026
  • Simats Breaks Into Asia's Top Tier: Outperforms Established Institutions On Research Impact In The Asia Rankings 2026

    SIMATS Breaks Into Asia's Top Tier: Outperforms Established Institutions on Research Impact in THE Asia ...

    By hinditvnews
    April 25, 2026
  • 'ekam 2026' Brings Online Learners Together At Manipal University Jaipur

    'Ekam 2026' Brings Online Learners Together at Manipal University Jaipur

    By hinditvnews
    April 25, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.