Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • REVA University Launches New Academic Vision: Educate to Enterprise

  • UniVicoustic Emerges as Global Acoustic Powerhouse Combining European Innovation and Indian Manufacturing

  • Bisleri International Reinforces Circular Economy Vision at PLAST INDIA 2026 through its Bottles for Change Initiative

  • Students Lead the Way in Sustainability and Social Responsibility at CS Academy

  • Kauvery Hospital Introduces Robotic Beating Heart Coronary Artery Bypass Surgery (CABG) Programme

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›Chardham Yatra : बिना दर्शन घर लौटने लगे तीर्थयात्री; अब तक 4000 ने की वापसी

Chardham Yatra : बिना दर्शन घर लौटने लगे तीर्थयात्री; अब तक 4000 ने की वापसी

By hinditvnews
May 22, 2024
151
0
Kedar

Chardham Yatra : सुगम यात्रा के सरकारी दावे फेल, बिना दर्शन घर लौटने लगे तीर्थयात्री; अब तक 4000 ने की वापसी

तीर्थयात्रा को आए कई श्रद्धालु धामों के दर्शन किए बिना ही घरों को लौटने लगे हैं। प्रशासन ने अस्थायी पंजीकरण व्यवस्था भी शुरू की, लेकिन अब तक करीब चार हजार तीर्थयात्री ऋषिकेश से घर लौट गए।

चारधाम की सुगम यात्रा के लिए शासन-प्रशासन की कोशिशें रंग नहीं ला पा रही हैं। तीर्थयात्रा को आए कई श्रद्धालु धामों के दर्शन किए बिना ही घरों को लौटने लगे हैं। प्रशासन ने अस्थायी पंजीकरण व्यवस्था भी शुरू की, लेकिन अब तक करीब चार हजार तीर्थयात्री ऋषिकेश से घर लौट गए। लौटने वाले तीर्थयात्रियों का कहना था कि उत्तराखंड में पहुंचने के बाद भी धामों के दर्शन न कर पाना दुर्भाग्य है। यह उनके जीवन का सबसे बुरा अनुभव है। बता दें कि ये लोग अस्थायी पंजीकरण के लिए रोके गए थे फिर यह व्यवस्था भी बंद कर दी गई।

ऑफलाइन पंजीकरण बंद होने पर ऋषिकेश में रोके गए करीब 12 हजार तीर्थयात्रियों को धामों के दर्शन कराने के लिए प्रशासन ने अस्थायी पंजीकरण व्यवस्था की। प्रशासन की योजना थी कि अस्थायी पंजीकरण कर इन यात्रियों को धामों के लिए रवाना किया जाएगा, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हो पाया। सोमवार शाम करीब पांच बजे प्रशासन ने अस्थायी पंजीकरण व्यवस्था भी बंद कर दी।

ट्रांजिट कैंप प्रशासन के मुताबिक, 12 हजार के सापेक्ष छह हजार यात्रियों का ही अस्थायी पंजीकरण कराया जा सका। शेष छह हजार में से करीब चार हजार तीर्थयात्री बिना दर्शन लौट गए हैं। करीब ढाई हजार तीर्थयात्री अब भी ट्रांजिट कैंप परिसर व धर्मशालाओं में ठहरे हैं।

800 यात्री देंगे ध्रुव परीक्षा
प्रशासन ने 31 मई तक ऑफलाइन पंजीकरण बंद रखने का निर्णय लिया है। ट्रांजिट कैंप में रुके यात्रियों में से करीब 800 यात्रियों ने ऑफलाइन पंजीकरण शुरू होने तक यहीं रुकने का प्रण लिया है। उनका कहना है कि ध्रुव ने अनिश्चित समय के लिए भगवान की प्रतीक्षा की। हम भी ऑफलाइन पंजीकरण शुरू होने का इंतजार कर लेंगे। प्रशासन का कहना है कि इन यात्रियों के ठहरने और भोजन की व्यवस्था की गई है।

ऋषिकेश में बने 16,953 ट्रिप कार्ड
ऋषिकेश एआरटीओ कार्यालय में चार अप्रैल से ग्रीन कार्ड बनने शुरू हुए थे। 20 मई तक यहां से 23,063 ग्रीन कार्ड और 16,923 वाहनों के ट्रिप कार्ड बन चुके हैं। इन वाहनों से अब तक ऋषिकेश से 1,52,963 यात्री धामों की यात्रा के लिए गए हैं। परिवहन विभाग के मुताबिक, 11,520 वाहन रवाना हुए हैं। यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर विभाग ने 1,400 वाहनों का चालान व 20 वाहन सीज भी किए हैं।

अस्थायी पंजीकरण व्यवस्था भी बंद कर दी गई है। क्या बेहतर किया जा सकता है इसके लिए उच्च स्तर पर मॉनिटरिंग की जा रही है।
– एनएस क्वीरियाल, विशेष कार्याधिकारी, चारधाम यात्रा प्रबंधन एवं नियंत्रण संगठन/अपर आयुक्त गढ़वाल

 

 

Share :
Tagsnews of badrinathnews of chardham yatranews of kedarnath dhamnews of uttrakhand
Previous Article

Himachal: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- जयराम ठाकुर ने ...

Next Article

Srinagar Garhwal: ट्रक और सूमो की आमने-सामने ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Cave Garden
    उत्तराखण्ड

    नैनीताल का केव गार्डन बना पर्यटकों की पसंद, यहां है कृत्रिम गुफाएं

    December 29, 2023
    By hinditvnews
  • Modi
    उत्तराखण्ड

    तीन राज्यों में भाजपा की प्रचंड जीत

    December 4, 2023
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    चुनाव 2024: धामी सरकार के बड़े फैसलों को राष्ट्रीय स्तर पर भुनाएगी भाजपा..

    March 28, 2024
    By hinditvnews
  • Pushkar Singh Dhami
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand Cabinet: धामी मंत्रिमंडल की बैठक में आए आठ प्रस्ताव

    March 4, 2024
    By hinditvnews
  • Pant
    उत्तराखण्ड

    Pantnagar: कमरा नंबर-202…दोपहर 12 बजे अचानक लापता हो गया छात्र

    June 10, 2024
    By hinditvnews
  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in
    उत्तराखण्ड

    खौफनाक वारदात: 13 महीने का बच्चा…पहले रेता गला, फिर झाड़ियों में फेंका

    April 22, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Dharamshala
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    बांग्लादेश के लिए स्टेडियम हुआ भाग्यशाली

  • Cm
    चंबाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: रात 11 बजे तक खुले आसमान के नीचे सीएम ने सुनीं जनसमस्याएं

  • Himachal Snow News
    Weatherधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Pradesh Weather हिमाचल प्रदेश में वीरवार को भारी हिमपात-वर्षा ने किसानों-बागवानों सहित पर्यटन कारोबारियों को राहत दी है। पर्यटन स्थल धुंधी गुलाबा में साढ़े तीन सोलंग कोठी व हामटा में तीन पलचान में ढाई कुलंग व मझाच में दो फीट लाहुल के दारचा जिस्पा कोकसर सिस्सू गोंदला में डेढ़ से दो फीट बर्फ गिर चुकी है। अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ है।

Timeline

  • February 11, 2026

    REVA University Launches New Academic Vision: Educate to Enterprise

  • February 11, 2026

    UniVicoustic Emerges as Global Acoustic Powerhouse Combining European Innovation and Indian Manufacturing

  • February 11, 2026

    Bisleri International Reinforces Circular Economy Vision at PLAST INDIA 2026 through its Bottles for Change Initiative

  • February 11, 2026

    Students Lead the Way in Sustainability and Social Responsibility at CS Academy

  • February 11, 2026

    Kauvery Hospital Introduces Robotic Beating Heart Coronary Artery Bypass Surgery (CABG) Programme

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Reva University Launches New Academic Vision: Educate To Enterprise

    REVA University Launches New Academic Vision: Educate to Enterprise

    By hinditvnews
    February 11, 2026
  • UniVicoustic Emerges as Global Acoustic Powerhouse Combining European Innovation and Indian Manufacturing

    By hinditvnews
    February 11, 2026
  • Bisleri International Reinforces Circular Economy Vision At Plast India 2026 Through Its Bottles For Change Initiative

    Bisleri International Reinforces Circular Economy Vision at PLAST INDIA 2026 through its Bottles for Change ...

    By hinditvnews
    February 11, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.