Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • SDLG India to Showcase Next-Generation Earthmoving Construction Machinery at bauma CONEXPO INDIA 2026

  • RISM Inaugurated; Foundation Laid for Nareyana Pragnalaya – 'Abode of Wisdom'

  • International Innovation Challenge IIC 3.0 Inaugurated at Manipal University Jaipur

  • A New Force in the Surf Park Economy

  • PayGlocal Introduces Flash, a New Generation of Express Checkout for Cross-Border Commerce

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›Chardham Yatra 2024 LIVE: चार धाम यात्रा शुरू, शुभ मुहूर्त में खुले केदारनाथ धाम के कपाट; सीएम धामी ने कहा- ‘टूटेंगे पिछले रिकॉर्ड’

Chardham Yatra 2024 LIVE: चार धाम यात्रा शुरू, शुभ मुहूर्त में खुले केदारनाथ धाम के कपाट; सीएम धामी ने कहा- ‘टूटेंगे पिछले रिकॉर्ड’

By hinditvnews
May 10, 2024
387
0
Pushkar Singh Dhami

Chardham Yatra 2024: अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर चार धाम यात्रा का शुभारंभ हो गया। शुक्रवार को केदारनाथ धाम के कपाट खोल दिए गए। अब गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के श्री कपाट खोले जाएंगे। शुक्रवार को सबसे पहले सुबह सात बजे केदारनाथ धाम के कपाट देश-विदेश के भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए गए।

HIGHLIGHTS

  1. केदारनाथ धाम के कपाट खुलते समय धाम में मौजूद रहे हजारों भक्‍त
  2. बदरी केदार मंदिर समिति द्वारा केदारनाथ धाम भव्य रूप से सजाया
  3. सीएम पुष्‍कर सिंह धामी भी रहे कपाट खुलने पर मौजूदChardham Yatra 2024, Kedarnath Yatra: अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर शुक्रवार को केदारनाथ धाम के कपाट खोल दिए गए। जिसके बाद चार धाम यात्रा का शुभारंभ हो गया। वहीं अब गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के श्री कपाट खोले जाएंगे। इसके लिए तीनों धामों को भव्‍य रूप से सजाया गया है। सबसे पहले सुबह सात बजे केदारनाथ धाम के कपाट देश-विदेश के भक्तों के दर्शनार्थ खोल दिए गए। इसके बाद गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खोले जाएंगे। केदारनाथ के कपाट खुलने के समय उत्‍तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी भी धाम में मौजूद रहे।

    Chardham Yatra 2024: रुद्राक्ष एक दिन में कराएगा दो धाम के दर्शन

    जौलीग्रांट स्थित एसडीआरएफ हेलीपैड से रुद्राक्ष इस बार फिर दो धाम के दर्शन कराने के लिए तैयार है। आज केदारनाथ धाम के कपाट खुलने पर रुद्राक्ष की सेवाएं आज से शुरू हो गईं हैं। रुद्राक्ष एविएशन का एमआइ-17 हेलीकाप्टर शुक्रवार को गुप्तकाशी के लिए उड़ान भरेगा। जहां से छोटे हेलीकाप्टरों के जरिए यात्रियों को केदारनाथ पहुंचाया जाएगा। वहीं 12 मई से बदरीनाथ धाम के कपाट खुल रहे हैं। उसके बाद रुद्राक्ष की दो धाम की सेवाएं आरंभ हो जाएगी।

    Chardham Yatra 2024: उत्तरकाशी में यातायात प्लान लागू

    चारधाम यात्रा के सुव्यवस्थित सुचालन के लिए उत्तरकाशी में पुलिस ने यातायात प्लान तैयार कर दिया है। यह प्लान शुक्रवार से शुरू हो गया है। यातायात निरीक्षक राजेंद्र नाथ ने बताया कि ऋषिकेश से गंगोत्री धाम आने वाले तीर्थयात्रियों के लिए रूट नरेन्द्रनगर, चम्बा, धरासू बैण्ड, उत्तरकाशी, गंगोरी, भटवाडी, हर्षिल, गंगोत्री रहेगा।

    Chardham Yatra 2024: आज ही खुलेंगे गंगोत्री-यमुनोत्री धाम के कपाट

    कपाटोद्घाटन का साक्षी बनने के लिए लगभग 15 हजार तीर्थयात्री गुरुवार शाम ही गंगोत्री व केदारनाथ धाम पहुंच चुके थे। जबकि, 35 हजार से अधिक तीर्थयात्री विभिन्न पड़ावों पर ठहरे हुए हैं।

    Chardham Yatra 2024: सुबह चार बजे से लगने लग गई थी कतार

    शुक्रवार प्रातः चार बजे से मंदिर परिसर तथा दर्शन पंक्ति में यात्रियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। उसके बाद बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय, रावल भीमाशंकर लिंग, मुख्यकार्याधिकारी योगेंद्र सिंह पुजारी, धर्माचार्य वेदपाठी तथा केदार सभा के पदाधिकारी तथा जिलाधिकारी डा. सौरभ गहरवार प्रशासन के अधिकारी पूरब द्वार से मंदिर पहुंच गये।

    Chardham Yatra 2024: दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का लंबा जाम

    विकासनगर: शुक्रवार से शुरू हो रही चार धाम यात्रा को लेकर तीर्थयात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी है। गुरुवार को बाड़वाला में परिवहन विभाग की चेकपोस्ट पर ग्रीन कार्ड चेक करने की वजह से दिल्ली-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों का लंबा जाम लग गया। मौके पर पहुंची एआरटीओ व पुलिस की टीम ने जाम खुलवाया।

    Chardham Yatra 2024: सात हजार से अधिक भक्‍त बने साक्षी

    केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के समय धाम में सात हजार से अधिक श्रद्धालु मौजूद रहे। मंदिर को 20 क्विंटल से अधिक फूलोंं से सजाया गया। साथ ही कपाट खुलते समय तीर्थयात्रियों पर हैलीकॉप्टर द्वारा फूलवर्षा हुई। यहां श्रद्धालुओं के लिए जगह – जगह भंडारे आयोजित किये गये हैं। मुख्य सेवक भंडारा कार्यक्रम समिति ने भी भंडारे आयोजित किए हैं। शुक्रवार को केदारनाथ में मौसम साफ रहा। आस-पास तथा दूर बर्फ होने से सर्द बयारें चलती रहीं।

    Chardham Yatra 2024: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम से होगी पहली पूजा

     केदारनाथ में मुख्यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी पहली पूजा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नाम की कराएंगे।

    Chardham Yatra 2024: मुख्‍यमंत्री ने दी सभी श्रद्धालुओं को बधाई

    प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कपाट खुलने के अवसर पर विशेषरूप से मौजूद रहे। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं को बधाई दी देश‌ एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की। कहा कि इस बार चारधाम यात्रा नया कीर्तिमान बनायेगी। प्रदेश सरकार तीर्थयात्रियों की सुविधा हेतु प्रतिबद्ध है।

    Chardham Yatra 2024: केदारनाथ मंदिर को सजाया गया बीस ​क्विंटल फूलों से

    केदारनाथ मंदिर के कपाट खुलने के पावन मौके पर मंदिर को बदरी केदार मंदिर समिति द्वारा भव्य रूप से सजाया गया है। वहीं कपाट खुलने के बाद अब भारी संख्या में भक्त धाम पहुंच रहे हैं।

    Chardham Yatra 2024: हजारों भक्‍तों की मौजूदगी में खुले केदारनाथ धाम के कपाट

    शुक्रवार सुबह सात बजे केदारनाथ धाम के कपाट खोल दिए गए। इस दौरान धाम में हजारों भक्‍त इस पल के साक्षी बने। उत्‍तराखंड के सीएम पुष्‍कर सिंह धामी भी धाम में उपस्थित रहे। उनके साथ उनकी पत्‍नी गीता धामी भी धाम में मौजूद रहीं।

    Chardham Yatra 2024: बस कुछ ही देर में खुलेंगे बाबा केदार के द्वार, पहुंचे हजारों भक्‍त

     बस अब कुछ देर में ही बाबा केदार के धाम केदारनाथ के कपाट विधिविधान के साथ खोल दिए जाएंगे। अगले छह माह तक बाबा केदार यहीं भक्‍तों को दर्शन देंगे। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी भी धाम पहुंच चुके हैं।

Share :
Tagsdehradunhindi news
Previous Article

Chandigarh: भाजपा उम्मीदवार संजय टंडन का रोड ...

Next Article

Kangra News: नूरपुर रोड से बैजनाथ तक ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Rajeev
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: बिंदल का विक्रमादित्य पर हमला: जनता तय करती है नेतृत्व

    July 9, 2026
    By hinditvnews
  • Cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: तुर्किये सेब पर बैन की मांग को लेकर PM से मिलेंगे CM सुक्खू

    May 19, 2025
    By hinditvnews
  • Team Of Two Engineers Installing Solar Panels On Roof.
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 24 पंचायतों को हरित बनाने के लिए सरकार ने दी मंजूरी

    January 6, 2025
    By hinditvnews
  • news of fraud
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: लालच में लुटाए करोड़ों, दो माह में चार गुना मुनाफे का झांसा

    September 25, 2025
    By hinditvnews
  • Kalka train
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: बारिश-जलभराव से ट्रेनों का आवागमन प्रभावित

    July 25, 2026
    By hinditvnews
  • 17 01 2024 Arvind Kejriwal 23631636
    दिल्ली

    Maharashtra-Jharkhand Election: महाराष्ट्र और झारखंड में AAP लड़ेगी चुनाव

    October 17, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Himachal Hc
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Pradesh: हाईकोर्ट ने 2061 पदों पर होने वाली वन मित्र भर्ती के साक्षात्‍कार पर लगाई रोक, सरकार से मांगा स्‍पष्‍टीकरण

  • Atal Tunnel
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: अटल टनल पर क्षमता से दोगुना ट्रैफिक, वाहन सीमा तय करने की तैयारी

  • sukhu
    election 2024हिमाचल प्रदेश

    Himachal News: ‘हिमाचल में बनेगा मेडिकल डिवाइस पार्क’, CM सुक्‍खू बोले- नहीं लुटने देंगे राज्‍य के संसाधन

Timeline

  • September 8, 2026

    SDLG India to Showcase Next-Generation Earthmoving Construction Machinery at bauma CONEXPO INDIA 2026

  • September 8, 2026

    RISM Inaugurated; Foundation Laid for Nareyana Pragnalaya – 'Abode of Wisdom'

  • September 8, 2026

    International Innovation Challenge IIC 3.0 Inaugurated at Manipal University Jaipur

  • September 8, 2026

    A New Force in the Surf Park Economy

  • September 8, 2026

    PayGlocal Introduces Flash, a New Generation of Express Checkout for Cross-Border Commerce

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • SDLG India to Showcase Next Generation Earthmoving Construction Machinery at bauma CONEXPO INDIA

    SDLG India to Showcase Next-Generation Earthmoving Construction Machinery at bauma CONEXPO INDIA 2026

    By hinditvnews
    September 8, 2026
  • RISM Inaugurated; Foundation Laid for Nareyana Pragnalaya – 'Abode of Wisdom'

    RISM Inaugurated; Foundation Laid for Nareyana Pragnalaya – 'Abode of Wisdom'

    By hinditvnews
    September 8, 2026
  • International Innovation Challenge IIC 3.0 Inaugurated at Manipal University Jaipur

    International Innovation Challenge IIC 3.0 Inaugurated at Manipal University Jaipur

    By hinditvnews
    September 8, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.