Uttarakhand: बारिश-जलभराव से ट्रेनों का आवागमन प्रभावित

Uttarakhand: बारिश-जलभराव से ट्रेनों का आवागमन प्रभावित, बांद्रा एक्सप्रेस निरस्त, बदले गए रास्ते
हिंदी टीवी न्यूज, लक्सर (रुड़की)। Published by: Megha Jain Updated Sat, 25 Jul 2026
लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब रेल सेवाओं पर भी दिखाई देने लगा है। कई रेल मार्गों पर जलभराव की स्थिति बनने से ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
देश के कई इलाकों में भारी बारिश और जलभराव का असर ट्रेनों के परिचालन पर पड़ रहा है। पश्चिम रेलवे के गवड-उभराट रेलखंड में भारी बारिश से जलभराव के कारण बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन निरस्त कर दिया गया। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे में भी जलभराव के कारण कई ट्रेनों का आवागमन प्रभावित हुआ है।















