Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • मंडी क्लाउडबर्स्ट: पंगल्यूर गांव में दोहरा दंश, 5 लोग अब भी लापता

  • रिश्वतखोर इंस्पेक्टर को 5 साल की सजा, ₹25 हजार जुर्माना

  • उत्तराखंड: हाईकोर्ट का आदेश, सितारगंज जेल के डिप्टी जेलर व जवान निलंबित हों

  • शहीद पुष्पेंद्र नेगी पंचतत्व में विलीन, पत्नी ने दी सलामी के साथ विदाई

  • हिमाचल मौसम: भूस्खलन से 227 सड़कें बंद, भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›Chardham Yatra 2025: अस्वस्थ घोड़ा-खच्चरों व यूपी से आने पर यात्रा पर रोक

Chardham Yatra 2025: अस्वस्थ घोड़ा-खच्चरों व यूपी से आने पर यात्रा पर रोक

By hinditvnews
May 8, 2025
28
0
Doctor

Chardham Yatra 2025: अस्वस्थ घोड़ा-खच्चरों को यात्रा मार्ग पर जाने की अनुमति नहीं, यूपी से आने पर भी रोक

हिंदी टीवी न्यूज़, देहरादून Published by: Megha Jain Updated Thu, 08 May 2025

Chardham Yatra 2025: राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान संस्थान ने 26 मार्च 2025 को रुद्रप्रयाग जिले के दो गांव में घोड़े-खच्चरों की सैंपलिंग की, जिसमें एक्वाइन इन्फ्लूएंजा वायरस से संक्रमित घोड़े होने की सूचना मिली थी।

अस्वस्थ घोड़ा-खच्चर को यात्रा मार्ग में जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। स्थानीय लोगों ने घोड़ा-खच्चरों पर लगी रोक को आगे बढ़ाने का अनुरोध किया है। यह कहना है, पशुपालन विभाग के सचिव डाॅ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम का। उन्होंने कहा कि चार अप्रैल से अब तक 16 हजार घोड़े- खच्चरों की सैंपलिंग की जा चुकी है।

सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर में केदारनाथ मार्ग में संचालित घोड़े-खच्चरों में एक्वाइन इन्फ्लूएंजा वायरस के बारे में उन्होंने बताया कि वायरस की जानकारी मिलने के बाद पशुपालन विभाग ने कई अहम कदम उठाएं हैं। राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान संस्थान ने 26 मार्च 2025 को रुद्रप्रयाग जिले के दो गांव में घोड़े-खच्चरों की सैंपलिंग की, जिसमें एक्वाइन इन्फ्लूएंजा वायरस से संक्रमित घोड़े होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद की गई सैंपलिंग में 152 सैंपल पॉजिटिव आए, इन सैंपलों को आरटीपीसीआर टेस्ट के लिए भेजा गया। जिसमें किसी भी घोड़े-खच्चर की रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं मिली

सचिव ने बताया कि दो दिन की यात्रा में 13 घोड़े-खच्चरों की मौत हुई है। जिसमें आठ घोड़ों की मौत डायरिया एवं पांच की एक्यूट कोलिक से हुई है। विस्तृत जांच के लिए इनके सैंपल आईवीआरआई बरेली भेजे गए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए 22 से अधिक चिकित्सकों की टीम को यात्रा मार्ग में तैनात किया गया है।

पंतनगर विश्वविद्यालय से भी पहुंचे चिकित्सक
सचिव पशुपालन ने बताया कि स्थिति से निपटने के लिए जिले में एक मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी, दो उप मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी, 22 पशु चिकित्सक, राष्ट्रीय अश्व अनुसंधान केंद्र के दो वैज्ञानिकों की टीम तैनात की गई है। इसके अलावा पंतनगर विश्वविद्यालय के दो विशेषज्ञ चिकित्सक भी तैनात किए गए हैं।

यूपी से आने वाले घोड़ा-खच्चर पर प्रतिबंध
सचिव पशुपालन ने बताया कि यात्रा को सुचारू करने के लिए स्वस्थ एवं अस्वस्थ घोड़े-खच्चरों को चिह्नित किया जा रहा है। हर साल यात्रा मार्ग पर पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश से 2-3 हजार घोड़े-खच्चर आते हैं। एक्वाइन इन्फ्लूएंजा वायरस से बचाव के चलते यूपी से आने वाले घोड़ों- खच्चरों पर वर्तमान समय तक पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाया है। एक्वाइन इन्फ्लूएंजा वायरस में जानवरों से मनुष्यों में संक्रमण नहीं फैलाता है, लेकिन घोड़े- खच्चरों में इसका संक्रमण बहुत तेजी से फैलता है।

600 घोड़ा-खच्चरों के लिए क्वारंटीन सेंटर बनाए
पशुपालन विभाग के सचिव ने कहा, संक्रमित 600 घोड़ा-खच्चरों के लिए क्वारंटीन सेंटर बनाए गए हैं। वहीं, विभिन्न यात्रा पड़ावों में भी इन्हें क्वारंटीन किया जाएगा।

 

Share :
TagsChardham Yatra 2025dehradun newshindi newsuttarakhand
Previous Article

उत्तरकाशी हेलीकॉप्टर दुर्घटना: 6 यात्रियों की मौत, ...

Next Article

Shimla: पानी बिल में पांच लाख रुपये ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Aag
    उत्तराखण्ड

    रानीखेत में झुग्गियों में आग, कड़ी मशक्कत के बाद काबू, भारी नुकसान

    January 20, 2025
    By hinditvnews
  • Bijli
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: क्लास 1-2 अधिकारियों की बिजली सब्सिडी खत्म करने की तैयारी

    May 26, 2025
    By hinditvnews
  • cm hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal HAS Transfer: सुक्खू सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, लोकसभा चुनाव से पूर्व 42 HAS अधिकारी बदले

    January 29, 2024
    By hinditvnews
  • 1500
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Day: हिमाचल दिवस 2025: पांगी में राज्य स्तरीय समारोह, महिलाओं को 1500 रुपये सहायता”

    April 15, 2025
    By hinditvnews
  • Kangra News
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: होटल में देह व्यापार का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, दो महिलाएं रेस्क्यू

    March 20, 2025
    By hinditvnews
  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in
    हरियाणा

    पानीपत: चांदनी बाग में मां-बेटी की ज़हर से मौत, पति-बेटों से थीं अलग

    May 6, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • election,himachal election
    Himachal Election 2024हिमाचल प्रदेश

    Himachal News: ‘कांग्रेस के सत्ता में आते ही विकास कार्य होते हैं ठप’, अनुराग ठाकुर ने हिमाचल सरकार पर साधा निशाना

  • Download 11
    धर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Assembly byelection: धर्मशाला विधानसभा सीट पर जीत के लिए धौलाधार जितना चुनौतियों का पहाड़

  • Sirmaur
    nahanशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Nahan: महाराजा सिरमौर की ब्यूक कार शाही शान से दौड़ेगी

Timeline

  • July 17, 2025

    मंडी क्लाउडबर्स्ट: पंगल्यूर गांव में दोहरा दंश, 5 लोग अब भी लापता

  • July 17, 2025

    रिश्वतखोर इंस्पेक्टर को 5 साल की सजा, ₹25 हजार जुर्माना

  • July 17, 2025

    उत्तराखंड: हाईकोर्ट का आदेश, सितारगंज जेल के डिप्टी जेलर व जवान निलंबित हों

  • July 17, 2025

    शहीद पुष्पेंद्र नेगी पंचतत्व में विलीन, पत्नी ने दी सलामी के साथ विदाई

  • July 17, 2025

    हिमाचल मौसम: भूस्खलन से 227 सड़कें बंद, भारी बारिश का अलर्ट

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Mandi

    मंडी क्लाउडबर्स्ट: पंगल्यूर गांव में दोहरा दंश, 5 लोग अब भी लापता

    By hinditvnews
    July 17, 2025
  • Court

    रिश्वतखोर इंस्पेक्टर को 5 साल की सजा, ₹25 हजार जुर्माना

    By hinditvnews
    July 17, 2025
  • Nainital High Court

    उत्तराखंड: हाईकोर्ट का आदेश, सितारगंज जेल के डिप्टी जेलर व जवान निलंबित हों

    By hinditvnews
    July 17, 2025
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.