Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • मंडी क्लाउडबर्स्ट: पंगल्यूर गांव में दोहरा दंश, 5 लोग अब भी लापता

  • रिश्वतखोर इंस्पेक्टर को 5 साल की सजा, ₹25 हजार जुर्माना

  • उत्तराखंड: हाईकोर्ट का आदेश, सितारगंज जेल के डिप्टी जेलर व जवान निलंबित हों

  • शहीद पुष्पेंद्र नेगी पंचतत्व में विलीन, पत्नी ने दी सलामी के साथ विदाई

  • हिमाचल मौसम: भूस्खलन से 227 सड़कें बंद, भारी बारिश का अलर्ट

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›CM सुक्खू को अब तक नहीं मिला अयोध्या के लिए निमंत्रण

CM सुक्खू को अब तक नहीं मिला अयोध्या के लिए निमंत्रण

By hinditvnews
January 3, 2024
202
0
Cm

CM सुक्खू को अब तक नहीं मिला अयोध्या के लिए निमंत्रण, मुख्यमंत्री बोले- राम सबके, हमारे पूजनीय, कभी भी जा सकते हैं अयोध्या

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhvinder singh sukhu) ने कहा कि भगवान श्रीराम हम सबके हैं। हमारे पूजनीय हैं। अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अभी न्योता नहीं मिला है लेकिन अब हम कभी भी अयोध्या में भगवान राम के दर्शन के लिए जा सकते हैं। वहींविक्रमादित्य सिंह ने कहा कि वह अयोध्या अवश्य जाएंगे लेकिन 22 जनवरी को नहीं बल्कि उसके बाद जाएंगे।

HIGHLIGHTS

  1. CM सुक्खू को अब तक नहीं मिला अयोध्या के लिए निमंत्रण
  2. मुख्यमंत्री बोले- राम सबके, हमारे पूजनीय, कभी भी जा सकते हैं अयोध्या
  3. ‘2032 तक हिमाचल होगा देश का सबसे समृद्ध राज्य’

 मनाली। Himachal News:  मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू (CM Sukhvinder singh sukhu) ने कहा कि भगवान श्रीराम हम सबके हैं। हमारे पूजनीय हैं। अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए अभी न्योता नहीं मिला है लेकिन अब हम कभी भी अयोध्या में भगवान राम के दर्शन के लिए जा सकते हैं।

‘2032 तक हिमाचल होगा देश का सबसे समृद्ध राज्य’

सुक्खू मंगलवार को मनु रंगशाला मनाली में पांच दिवसीय विंटर कार्निवाल के शुभारंभ के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 2032 तक हिमाचल देश का सबसे समृद्ध राज्य होगा। 2027 तक प्रदेश की अर्थ व्यवस्था पटरी पर लाई जाएगी।

‘आपदा के जख्मों को भर रहा प्रदेश’

प्रदेश ने विकास की राह पकड़ ली है। 2023 में बरसात ने हालांकि प्रदेश की कमर तोड़ दी है, लेकिन प्रदेश धीरे-धीरे आपदा के जख्मों को भरने लगा है। प्रदेश को 12,000 करोड़ का नुकसान हुआ है। 16,000 घरों को आंशिक नुकसान हुआ जबकि 4000 घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुए। उन्होंने भाजपा से राजनीति से ऊपर उठकर हिमाचल हित के लिए केंद्र सरकार से नुकसान की भरपाई करवाने में सकारात्मक भूमिका निभाने का आग्रह किया।

अगले सत्र में सरकारी स्कूलों में नर्सरी से पढ़ाई जाएगी अंग्रेजी

विपक्ष के नेता जयराम विकास कार्यों में सरकार का सहयोग दें। उन्होंने कहा कि वह टाट पट्टी पर बैठकर सरकारी स्कूल में पढ़कर मुख्यमंत्री बने हैं। शिक्षा में सुधार के लिए कड़े निर्णय लिए जा रहे हैं। अगले सत्र से सरकारी स्कूलों में नर्सरी से अंग्रेजी पढ़ाई जाएगी। स्वरोजगार योजना पर बल दिया जा रहा है। सरकार धूप वाली तीन बीघा भूमि किराये पर लेगी और सोलर संयंत्र लगाकर उसके बदले में 20,000 रुपये किराया देगी। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र को मजबूत करेंगे।

22 जनवारी को नहीं बाद में जाएंगे अयोध्या

मनाली के कुंजम होटल में पत्रकारों से बातचीत में विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में बन रहे मंदिर और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए उन्हें भी न्योता आया है। यह न्योता राजनीतिक रूप से नहीं है और न ही इसको राजनीति से जोड़ना चाहिए।

अयोध्या जाने पर क्या बोले विक्रमादित्य सिंह

वह अयोध्या अवश्य जाएंगे लेकिन 22 जनवरी को नहीं बल्कि उसके बाद मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के साथ चर्चा करके तिथि तय करेंगे। 22 जनवरी को अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समारोह में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे, जिसके चलते वहां पर व्यवस्थाएं मजबूत होंगी ऐसे में उस दिन अयोध्या नहीं जाएंगे। हिमाचल देवभूमि है और हम देवसमाज से जुड़े हैं।

 

Share :
Tagsnews CM of himachalnews of cm sukkhunews of himachalnews of himachal pradeshnews of shimla
Previous Article

भरमौर में दर्दनाक सडक़ हादसा, मैनेजर की ...

Next Article

Himachal Weather: मैदानी भागों में चार दिन ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Accident
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Kullu Accident: हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा

    April 12, 2024
    By hinditvnews
  • Mandi
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    पहली बार गलती से स्पर्श मान अनदेखा किया, बाद में ट्यूशन टीचर ने पार कर दी हद

    January 13, 2024
    By hinditvnews
  • Manish
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में मतदाता सूचियों में नए नाम जोड़ने की प्रक्रिया 14 मई से पहले होगी पूरी

    May 4, 2024
    By hinditvnews
  • Shimla
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    अब शिमला में धूमधाम से मनाया जाएगा क्रिसमस और न्यू ईयर

    December 13, 2023
    By hinditvnews
  • Rafting
    manaliकुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Kullu: ब्यास में 16 सितंबर से राफ्टिंग शुरू

    September 25, 2023
    By hinditvnews
  • Dig
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal IPS Promotion: हिमाचल के तीन IPS अफसरों को CM सुक्खू ने दिया नए साल का तोहफा

    January 10, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Bus
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: यात्रियों से भरी एचआरटीसी बस में आग, मची चीख-पुकार

  • Ram
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: हिमाचल के इस शहर में 25 वर्ष से बन रहा मंदिर, हर पत्थर पर छैनी से उकेरा राम

  • Harsh
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में अवैध खनन रोकने के लिए उड़नदस्ते गठित, सीमावर्ती जिलों में निगरानी

Timeline

  • July 17, 2025

    मंडी क्लाउडबर्स्ट: पंगल्यूर गांव में दोहरा दंश, 5 लोग अब भी लापता

  • July 17, 2025

    रिश्वतखोर इंस्पेक्टर को 5 साल की सजा, ₹25 हजार जुर्माना

  • July 17, 2025

    उत्तराखंड: हाईकोर्ट का आदेश, सितारगंज जेल के डिप्टी जेलर व जवान निलंबित हों

  • July 17, 2025

    शहीद पुष्पेंद्र नेगी पंचतत्व में विलीन, पत्नी ने दी सलामी के साथ विदाई

  • July 17, 2025

    हिमाचल मौसम: भूस्खलन से 227 सड़कें बंद, भारी बारिश का अलर्ट

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Mandi

    मंडी क्लाउडबर्स्ट: पंगल्यूर गांव में दोहरा दंश, 5 लोग अब भी लापता

    By hinditvnews
    July 17, 2025
  • Court

    रिश्वतखोर इंस्पेक्टर को 5 साल की सजा, ₹25 हजार जुर्माना

    By hinditvnews
    July 17, 2025
  • Nainital High Court

    उत्तराखंड: हाईकोर्ट का आदेश, सितारगंज जेल के डिप्टी जेलर व जवान निलंबित हों

    By hinditvnews
    July 17, 2025
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.