Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Meril Launches HALO Stem and Latitud Revision Cup System for Anatomical Reconstruction

  • Manipal University Jaipur Online Programmes Celebrate Sixth Convocation; 5,655 Students Awarded Degrees

  • Kauvery Hospital Introduces Endoscopic Spinal Fusion in Chennai, Expanding Minimally Invasive Options for Disc Disease and Revision Spine Surgery

  • BRICS+ Dialogue 2026 Brings Global South Leaders Together to Advance Partnerships in Women's Leadership, Innovation, Startups and Healthcare ahead of BRICS Summit 2026

  • Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops to Rs. 69,990, Pro Max to Rs. 74,990; iPhone 18 Pre-Bookings Begin at Croma

चंबाहिमाचल प्रदेश
Home›चंबा›CM Sukhu Kangra Visit: आज फतेहपुर और चंबा दौरे पर सीएम सुक्खू, जनता को 203 करोड़ के विकास प्रोजेक्ट की देंगे सौगात

CM Sukhu Kangra Visit: आज फतेहपुर और चंबा दौरे पर सीएम सुक्खू, जनता को 203 करोड़ के विकास प्रोजेक्ट की देंगे सौगात

By hinditvnews
March 12, 2024
321
0
Cm Sukhu

CM Sukhu Chamba Visit मुख्यमंत्री सुक्खू आज फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान 203 करोड़ की 11 विकास से जुड़ी परियोजनाओं क्षेत्रवासियों को सौंपेंगे। वहीं सीएम आज कांगड़ा के फतेहपुर दौरे पर भी रहेंगे। कांग्रेस सरकार बनने के बाद दूसरी बार व लोकसभा चुनाव से ठीक पहले आकांक्षी जिला चंबा के दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री सुक्खब से जिला के लोगों को खासी उम्मीदें हैं

HIGHLIGHTS

  1. मुख्यमंत्री आज फतेहपुर को देंगे 203 करोड़ 11 प्रोजेक्ट की सौगात देंगेचंबा। प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनने के बाद दूसरी बार व लोकसभा चुनाव से ठीक पहले आकांक्षी जिला चंबा के दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू से जिला के लोगों को खासी उम्मीदें हैं। मुख्यमंत्री का यह चंबा दौरा लोकसभा चुनाव के मद्देनजर भी काफी अहम माना जा रहा है। मौजूदा समय में चंबा की स्वास्थ्य सुविधाएं काफी चरमरा गई हैं।

    क्षेत्र के लिए खास है सीएम का दौरा

    मेडिकल कॉलेज सहित स्वास्थ्य संस्थानों में चिकित्सक न होने से यहां से हर रोज मरीज को टांडा व शिमला भेजा जा रहा है। मुख्यालय में पार्किंग की समस्या दिन-प्रतिदिन विकराल बनती जा रही है। यहां पर रहेड़ी-फड़ी वालों को ठिकाना नहीं मिल पाया है। कोच न होने से चंबा के युवाओं का हुनर नहीं निखर पा रहा है। स्कूलों में शिक्षक व कॉलेजों में प्राध्यापकों की कमी चल रही है।

    लोकसभा चुनाव से पहले चंबा दौरा

    भलेई व तेलका कालेज को आज तक अपने भवन नहीं मिल पाए हैं। जिस तरह से मुख्यमंत्री ने चंबा-चुवाड़ी सुरंग की डीपीआर के लिए चार करोड़ रुपये देने की बात कही है, उसी तरह से पांगी घाटी के लोग चुराह से पांगी के लिए प्रस्तावित चैहणी सुरंग के लिए विशेष कदम उठाने की मांग कर रहे हैं। उधर लोकसभा चुनाव से ठीक पहले चंबा दौरे पर आ रहे मुख्यमंत्री चंबा के लिए बड़ी घोषणाएं कर सकते हैं।

    स्वागत के लिए सज गया शहर

    मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए चंबा शहर सज गया है। सुल्तानपुर स्थित हेलीपैड से लेकर चंबा चौगान तक जगह-जगह लगाए गए बैनर कल्याणकारी योजनाओं के साथ सरकार की उपलब्धियों को बता रहे हैं। उधर जिले के विकास व समस्याओं को लेकर विधायकों व पदाधिकारियों की ओर से मांगों की भी सूची तैयार कर ली है। उधर मुख्यमंत्री के दौरे से पहले प्रशासन व विभाग भी सतर्क हो गए हैं। ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ करने के लिए हर जगह ट्रैफिक कर्मी तैनात कर दिए गए हैं।

    चौगान नंबर-दो में जनसभा को संबो​धित करेंगे

    अपने एक दिवसीय चंबा दौरे के दौरान मुख्यमंत्री मंगलवार को दोपहर एक बजे चंबा के सुल्तानपुर स्थित हेलीपैड पहुंचेगे। उसके बाद सीधे मुख्यालय स्थित सर्किट हाउस पहुंचकर लंच करने के बाद दोपहर 1.45 बजे चौगान नंबर-दो में जनसभा को संबोधित करेंगे। करोड़ों रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास व उद्घाटन करेंगे। मुख्यमंत्री रावी नदी पर बने मैहला-भगियार-हुरेड़ स्टील ब्रिज, नकरोड़ टिकरीगढ़, बघेईगढ़ मार्ग पर बने कंगेला नाला ब्रिज, तीसा-सेईकोठी-झज्जाकोठी सड़क पर बने सेरू नाला पुल का लोकार्पण करेंगे।

    फतेहपुर क्षेत्र का भी करेंगे दौरा

    वहीं, मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज फतेहपुर विधानसभा क्षेत्र में अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान 203 करोड़ की 11 विकासात्मक परियोजनाओं की क्षेत्रवासियों को सौगात देंगे। एसडीएम विश्रुत भारती ने बताया कि मुख्यमंत्री 12 मार्च को सुबह 10:50 बजे हेलीकाप्टर से बज़ीर राम सिंह पठानिया स्टेडियम में पहुंचेंगे। इसके उपरांत सड़क मार्ग से 11:00 बजे आंबेडकर भवन पहुंचेंगे। जहां पर विभिन्न परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास करेंगे। उन्होंने बताया कि इसके उपरांत मुख्यमंत्रीराम लीला ग्राउंड में 11:20 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे चंबा ज़िला के लिए प्रस्थान करेंगे।

Share :
Tagshimachalhindi news chamba
Previous Article

Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े ...

Next Article

Himachal Political Crisis: छह अयोग्य विधायकों की ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • cm
    हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में वाणिज्यिक गतिविधियों वाले उपभोक्ताओं को नहीं मिलेगी सस्ती बिजली

    August 30, 2024
    By hinditvnews
  • himachal
    Weatherकुल्लूहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में बाढ़ से अब तक 16 लोगों की मौत, 39 अभी भी लापता; पांच राज्यों में भारी बारिश का ...

    August 6, 2024
    By hinditvnews
  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal: सीएम सुक्खू जयराम से बोले- आप दिल्ली जाकर आपदा का पैसा न रुकवाएं, हम आपके क्षेत्र में खर्च करेंगे

    August 28, 2024
    By hinditvnews
  • army
    army bhartiहिमाचल प्रदेश

    जुलाई में की सगाई, दो माह बाद बजनी थी शहनाई, अब पसरा है मातम

    August 12, 2024
    By hinditvnews
  • himachal
    eudctionहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में सरकारी कर्मचारियों के तबादलों पर पूर्ण प्रतिबंध, सरकार ने लिया फैसला

    August 3, 2024
    By hinditvnews
  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    धर्मशाला: मांगें नहीं मानी तो 25 जुलाई से कार्यालयों की चाबियां सौंपेंगे, पटवारी और कानूनगो ने दिया अल्टीमेटम

    July 24, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Cm Sukhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सीएम, मंत्रियों और सीपीएस के वेतन-भत्ते दो महीनों के लिए होंगे विलंबित, जानें पूरा मामला

  • AIIMS himachal
    बिलासपुरहिमाचल प्रदेश

    बिलासपुर एम्स में 10 साल के बच्चे की मौत, पैर में मोच आने पर हुआ था भर्ती; परिजनों ने डॉक्टरों पर लगाया आरोप

  • Shimla night view
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Tourism: एडवांस बुकिंग शुरू

Timeline

  • September 12, 2026

    Meril Launches HALO Stem and Latitud Revision Cup System for Anatomical Reconstruction

  • September 12, 2026

    Manipal University Jaipur Online Programmes Celebrate Sixth Convocation; 5,655 Students Awarded Degrees

  • September 12, 2026

    Kauvery Hospital Introduces Endoscopic Spinal Fusion in Chennai, Expanding Minimally Invasive Options for Disc Disease and Revision Spine Surgery

  • September 12, 2026

    BRICS+ Dialogue 2026 Brings Global South Leaders Together to Advance Partnerships in Women's Leadership, Innovation, Startups and Healthcare ahead of BRICS Summit 2026

  • September 12, 2026

    Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops to Rs. 69,990, Pro Max to Rs. 74,990; iPhone 18 Pre-Bookings Begin at Croma

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Meril Launches HALO Stem and Latitud Revision Cup System for Anatomical Reconstruction

    Meril Launches HALO Stem and Latitud Revision Cup System for Anatomical Reconstruction

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Manipal University Jaipur Online Programmes Celebrate Sixth Convocation; 5,655 Students Awarded Degrees

    Manipal University Jaipur Online Programmes Celebrate Sixth Convocation; 5,655 Students Awarded Degrees

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Kauvery Hospital Introduces Endoscopic Spinal Fusion in Chennai, Expanding Minimally Invasive Options for Disc Disease and Revision Spine Surgery

    Kauvery Hospital Introduces Endoscopic Spinal Fusion in Chennai, Expanding Minimally Invasive Options for Disc Disease ...

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.