Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Crocs Teams up with KL Rahul & An Eclectic Cast to Bring the Many Moods of the Festive Season to Life in New 'Feel it All' Campaign

  • RediClinic Achieves 26x Revenue Growth in Just 8 Months, Sets New Benchmark for D2C Hypergrowth

  • IFQM Symposium 2026: Quality Must Move from Understanding to Adoption to Become a Force Multiplier for MSMEs

  • Ai+ Smartphone Drops Big Billion Days Pricing Across the Nova and Pulse Series

  • Sapthagiri NPS University Launches Its First Agentic AI Programme in Collaboration with Google

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›Dehradun News: बीमारी ने यूं घेरा- अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे 2168 मरीज

Dehradun News: बीमारी ने यूं घेरा- अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे 2168 मरीज

By hinditvnews
February 27, 2024
459
0
Medical

Dehradun News: बीमारी ने यूं घेरा- अस्पताल की ओपीडी में पहुंचे 2168 मरीज, इन रोगों से पीड़ित मिले बुजुर्ग और बच्चे

दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय में मेडिसिन के विभागाध्यक्ष डा. नारायणजीत का कहना है कि दिन में धूप निकलने पर लोग कम कपड़े पहनकर निकलते हैं। शाम को मौसम ठंडा हो जाता है। ऐसे में लोग बुखार के साथ सर्दी खांसी और गले में जकडऩ की समस्या लेकर अस्पताल आ रहे हैं। सोमवार को मेडिसिन की ओपीडी में 567 मरीज पहुंचे।

देहरादून। मौसम का मिजाज लोगों को बीमार कर रहा है। सुबह-शाम व दोपहर में भी ठंड का असर, ठंडी हवाएं, बादल छाए रहने के कारण सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार के मरीज बढ़ रहे हैं। दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय में फिलवक्त ओपीडी में मरीजों की खासी भीड़ है। स्थिति यह है कि सोमवार को ओपीडी 2168 पहुंच गई। इनमें 1876 नए मरीज थे।

सजगता ही बचाव, श्वास रोगी बरतें सावधानी दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक एवं श्वाग रोग के विभागाध्यक्ष डा. अनुराग अग्रवाल के अनुसार मनुष्य की क्षमता 24 घंटे में तापमान में अधिकतम 10 डिग्री सेल्सियस का अंतर सहने की है।

इस समय अंतर मानक से ज्यादा है, इसलिए खांसी, सर्दी-जुकाम और वायरल के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। सर्वाधिक दिक्कत अस्थमा के मरीजों के साथ है। मौसम के इस बदलाव को झेलने के लिए दिनचर्या में सजगता बढ़ानी होगी। शरीर के तापमान का संतुलन बनाए रखने के लिए गुनगुने पानी का सेवन और नहाने के लिए भी गुनगुने पानी का ही इस्तेमाल करें।

मेडिसिन में 60 प्रतिशत मरीज सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार के

दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय में मेडिसिन के विभागाध्यक्ष डा. नारायणजीत का कहना है कि दिन में धूप निकलने पर लोग कम कपड़े पहनकर निकलते हैं। शाम को मौसम ठंडा हो जाता है। ऐसे में लोग बुखार के साथ सर्दी, खांसी और गले में जकडऩ की समस्या लेकर अस्पताल आ रहे हैं। सोमवार को मेडिसिन की ओपीडी में 567 मरीज पहुंचे।

इनमें 60 प्रतिशत मरीज सर्दी, खांसी, जुकाम, बुखार के हैं। उनका कहना है कि बुखार, खांसी, बदन दर्द जैसे लक्षण वाले लोग खुद एंटीबायोटिक या कोई दवा न लें। चिकित्सक की सलाह पर ही दवा खाएं। इस वक्त पहनावे पर खास ध्यान दें। आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक सहित अन्य ठंडी चीजों का सेवन न करें।

मम्प्स की समस्या के साथ पहुंच रहे बच्चे

दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय में मम्प्स से पीड़ित बच्चे प्रतिदिन इलाज के लिए पहुंच रहें है। मम्प्स जिसे गलसुआ व आमतौर पर हप्पू भी कहा जाता है। वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डा. अशोक के अनुसार यह एक तरह का वायरल संक्रमण है, जो बुखार के साथ शुरू होता है। मम्प्स से गले में सूजन आ जाती है, जिस कारण मरीज को भोजन करने, पानी पीने आदि में दिक्कत होती है।

उन्होंने बताया कि संक्रमण से बचने का सबसे प्रभावी तरीका टीकाकरण है। दवाइयों के सहारे भी मम्प्स को ठीक किया जा सकता है। अमूमन सात से आठ दिनों में यह बीमारी ठीक हो जाती है। इसके अलावा निमोनिया, कोल्ड डायरिया के भी काफी मामले आ रहे हैं।

तीन बच्चों में एच-1 एन-1 की पुष्टि

मौसम के बदलाव के बीच इन्फ्लुएंजा एच-1 एन-1 के मरीज भी लगातार मिल रहे हैं। बच्चे भी इससे अछूते नहीं हैं। दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय में फिलवक्त एच-1 एन-1 से पीडि़त तीन बच्चे भर्ती हैं। जिनकी उम्र एक से 12 वर्ष के बीच है। इनकी स्थिति सामान्य है।

Share :
Tagsnews of dehradunnews of dhaminews of doon medical hospitalnews of haridwarnews of patient of galsuannews of rishikesh
Previous Article

कांगड़ा: प्रधानमंत्री मोदी ने किया रेलवे स्टेशन ...

Next Article

CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Cabinate
    उत्तराखण्ड

    दस वर्ष पुराने सभी कर्मचारियों को पक्का करने पर कई मंत्री सहमत

    March 15, 2024
    By hinditvnews
  • India
    उत्तराखण्ड

    Election 2024: जिस ओर रहेगी नारी, उस दल का पलड़ा होगा भारी

    March 27, 2024
    By hinditvnews
  • Sarvan
    उत्तराखण्ड

    श्रवण कुमार: मां को टोकरी में बैठाकर चारधाम यात्रा करवा रहे यूपी के दो भाई

    May 16, 2024
    By hinditvnews
  • Uttrakhand
    उत्तराखण्ड

    Chamoli: बंद हुए फ्यूंलानारायण मंदिर के कपाट

    September 25, 2023
    By hinditvnews
  • Laksmi
    उत्तराखण्ड

    Election 2024: तिरस्कार नहीं, सम्मान से जीने का अधिकार चाहिए…

    March 23, 2024
    By hinditvnews
  • Plane
    उत्तराखण्ड

    20 मार्च तक दून से अयोध्या हवाई सेवा का किराया केवल 1999 रुपये

    March 6, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Tutikandi
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News : टूटीकंडी कॉम्प्लेक्स में शिफ्ट होंगे छह दफ्तर

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 108-102 एंबुलेंस कर्मियों को राहत, 15 हजार इन-हैंड वेतन का आदेश

  • Snowfall
    Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: फरवरी के पांच दिनों में सामान्य से 409 फीसदी अधिक बरसे बादल, जानें मौसम पूर्वानुमान

Timeline

  • October 6, 2026

    Crocs Teams up with KL Rahul & An Eclectic Cast to Bring the Many Moods of the Festive Season to Life in New 'Feel it All' Campaign

  • October 6, 2026

    RediClinic Achieves 26x Revenue Growth in Just 8 Months, Sets New Benchmark for D2C Hypergrowth

  • October 6, 2026

    IFQM Symposium 2026: Quality Must Move from Understanding to Adoption to Become a Force Multiplier for MSMEs

  • October 6, 2026

    Ai+ Smartphone Drops Big Billion Days Pricing Across the Nova and Pulse Series

  • October 6, 2026

    Sapthagiri NPS University Launches Its First Agentic AI Programme in Collaboration with Google

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Crocs Teams up with KL Rahul & An Eclectic Cast to Bring the Many Moods of the Festive Season to Life in New 'Feel it All' Campaign

    Crocs Teams up with KL Rahul & An Eclectic Cast to Bring the Many Moods ...

    By hinditvnews
    October 6, 2026
  • RediClinic Achieves 26x Revenue Growth in Just 8 Months, Sets New Benchmark for D2C Hypergrowth

    RediClinic Achieves 26x Revenue Growth in Just 8 Months, Sets New Benchmark for D2C Hypergrowth

    By hinditvnews
    October 6, 2026
  • IFQM Symposium 2026: Quality Must Move from Understanding to Adoption to Become a Force Multiplier for MSMEs

    IFQM Symposium 2026: Quality Must Move from Understanding to Adoption to Become a Force Multiplier ...

    By hinditvnews
    October 6, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.