Delhi: जवाब दाखिल न करने पर केजरीवाल को हाईकोर्ट की फटकार, 3 हफ्ते की मोहलत

दिल्ली : अदालत में जवाब दाखिल न करने पर केजरीवाल पर नाराज हाईकोर्ट, तीन हफ्ते का अंतिम समय दिया
हिंदी टीवी न्यूज, नई दिल्ली। Published by: Megha Jain Updated Tue, 17 Nov 2026
हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और सौरभ भारद्वाज समेत अन्य नेताओं को आखिरी मौका देते हुए तीन सप्ताह में जवाब दाखिल करने को कहा है। कोर्ट ने कहा कि कि ऐसा न करने पर जवाब देने का विकल्प बंद कर देंगे।
दिल्ली हाई कोर्ट ने मंगलवार को आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया तथा पार्टी के अन्य नेताओं को आड़े हाथों लिया। अदालत ने आपराधिक अवमानना मामले में जवाब दाखिल करने में विफल रहने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि वे अदालत को ‘बेवकूफ बना रहे हैं’।
यह मामला न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा के खिलाफ कथित रूप से की गई टिप्पणियों से जुड़ा है। अदालत ने पाया कि मामले का रिकॉर्ड संबंधित पक्षों को पहले ही उपलब्ध करा दिया गया है, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने अपना पक्ष नहीं रखा।















