Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • दिल्ली: फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड वकील गिरफ्तार

  • राम मंदिर में कर्मियों पर सख्ती, अंदर की बात लीक होने पर होगी कार्रवाई

  • सिरसा: नाबालिग साली से दुष्कर्म, जीजा गिरफ्तार; पॉक्सो में केस

  • पंजाब: बिजली संकट पर उबाल, पावरकॉम CMD हटाए गए

  • Dehradun: किशाऊ बांध परियोजना की अहम बैठक आज, छह राज्यों के बीच होगा समझौता

Weatherदिल्लीमौसम
Home›Weather›Delhi-NCR Rains: मौमस हुआ मेहरबान, दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में बरसे बदरा; कई जगह लगा जाम

Delhi-NCR Rains: मौमस हुआ मेहरबान, दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में बरसे बदरा; कई जगह लगा जाम

By hinditvnews
July 9, 2024
245
0
weather

दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में बरसे बदरा; कई जगह लगा जाम

दिल्ली-एनसीआर में मौसम पूरी तरह से बदल गया है। राजधानी समेत नोएडा, गाजियाबाद और फरीदाबाद में बारिश हुई। जहां पहाड़ों पर बारिश हो रही है तो वहीं मैदानी इलाकों में पारा गिर गया है। मौसम विभाग ने पहले ही मंगलवार के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया था।

दिल्ली-एनसीआर में आज ऐसा है मौसम
नोएडा में सुबह से ही घने बादल छाए हुए थे। 10 बजे के करीब धूल भरी तेज हवाएं चलीं। जिसके बाद अब हल्की बारिश हुई। दिल्ली के नरेला, पश्चिम विहार, राजौरी गार्डन, द्वारका, आईजीआई एयरपोर्ट और महरौली में अगले दो घंटे में बारिश के साथ आंधी और बिजली गिरने की संभावना है।

पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में भारी बारिश
पश्चिमी यूपी के कई इलाकों में भारी बारिश हो रही है। गरज चमक के साथ मध्यम से भारी बारिश का अलर्ट जारी है। उत्तर प्रदेश में दो दिन भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई थी। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार ने आशंका जताई है कि 10 जुलाई से मानसूनी  फिर से रफ्तार पकड़ेगा।

दिल्ली के कई इलाकों में हुई बूंदाबांदी
बीते सोमवार को सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे। वहीं, दिन भर बादल और सूरज की लुकाछिपी का खेल चलता रहा। दोपहर में नई दिल्ली व पूर्वी दिल्ली में बूंदाबांदी दर्ज की गई। मयूर विहार में 0.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। लेकिन, हल्की बूंदा बांदी से मौसम बदल गया। हल्की ठंडी हवाएं चलीं। यह सिलसिला रात को भी चला।

चार डिग्री कम हुआ तापमान
मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान चार डिग्री कम 32.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, शाम को भी तेज हवाएं चली। इससे तापमान में कमी देखने को मिली। नमी का स्तर 60 फीसदी रहा।

नोएडा में ऐसा रहेगा मौसम
पहाड़ों पर हुई बारिश और नोएडा में बूंदाबांदी ने गर्मी से राहत देने का काम किया है। सोमवार को दिन के समय तापमान में करीब चार डिग्री की कमी दर्ज की गई। वहीं रात के समय भी तापमान में तुलनात्मक रूप से कमी आई है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आने वाले दिनों में इसी तरह मौसम बना रह सकता है। अभी भारी बारिश का पूर्वानुमान मौसम विभाग ने नहीं दिया है।

सोमवार को दिन के समय अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। रविवार की तुलना में यह करीब 3.7 डिग्री कम है जोकि 33.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ था। इसी तरह न्यूनतम तापमान में भी गिरावट आई है। सोमवार तड़के न्यूनतम तापमान 24.9 डिग्री रहा। इसके मौसम खुशनुमा बना रहा। कुछ इलाकों में बूंदाबांदी रही। वहीं पूरे दिन बादल भी छाए रहे। बीच-बीच में धूप निकली लेकिन इससे तापमान नहीं बढ़ा। मौसम विभाग का कहना है कि 14 जुलाई तक हल्की बारिश बनी रहेगी। इसकी वजह से अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री तक रह सकता है।

Share :
Tagsdelhidelhi ncr newsweather
Previous Article

Haryana Weather: मानसून में 3 तीन दिन ...

Next Article

ICC: आईसीसी अवॉर्ड्स में भारत का डबल ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • weather
    Weatherउत्तराखण्ड

    Uttarakhand Weather: आज भी जमकर बरसेंगे मेघ, प्रदेशभर में तेज बारिश का येलो अलर्ट, 131 मार्ग बंद

    July 30, 2024
    By hinditvnews
  • 2023 7image 21 56 031640462raininshimla Ll
    Weatherऊनाबिलासपुरमंडीमौसमशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल के कुछ भागों में एक सप्ताह तक बारिश जारी रहने के आसार

    September 5, 2024
    By hinditvnews
  • Accident
    दिल्ली

    दिल्ली फ्लाईओवर हादसा: बाइक टकराई, दो युवकों की मौत

    April 27, 2026
    By hinditvnews
  • kajriwal,ED
    दिल्ली

    Delhi: वकीलों ने हितों के टकराव के मुद्दे पर CJI को लिखा खत, केजरीवाल के खिलाफ ED की सुनवाई से ...

    July 5, 2024
    By hinditvnews
  • Uttrakhand
    Weatherउत्तराखण्ड

    Uttarakhand Weather: देहरादून समेत उत्तराखंड के कई इलाकों में उमस भरी गर्मी करेगी परेशान, नैनीताल में भारी बारिश के आसार

    July 15, 2024
    By hinditvnews
  • delhi
    दिल्ली

    बेकाबू ट्रक ने फुटपाथ पर सो रहे पांच लोगों को कुचला, तीन लोगों की मौके पर मौत; दो घायल

    August 26, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • himachal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    नशे के खिलाफ पंचायतों के सहयोग से चलेगा विशेष अभियान, विभाग रूपरेखा तैयार कर देगा रिपोर्ट

  • Sukkhu
    कांगड़ालाहौल & स्पीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

    कांगड़ा और लाहौल ने बढ़ाया हिमाचल का मान

  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में सात घंटों में सामान्य से 305 फीसदी अधिक बरसे बादल, जानें कहां कितनी हुई बारिश

Timeline

  • September 15, 2026

    दिल्ली: फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड वकील गिरफ्तार

  • September 15, 2026

    राम मंदिर में कर्मियों पर सख्ती, अंदर की बात लीक होने पर होगी कार्रवाई

  • September 15, 2026

    सिरसा: नाबालिग साली से दुष्कर्म, जीजा गिरफ्तार; पॉक्सो में केस

  • September 15, 2026

    पंजाब: बिजली संकट पर उबाल, पावरकॉम CMD हटाए गए

  • September 15, 2026

    Dehradun: किशाऊ बांध परियोजना की अहम बैठक आज, छह राज्यों के बीच होगा समझौता

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Arrest

    दिल्ली: फर्जी मैट्रिमोनियल कॉल सेंटर का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड वकील गिरफ्तार

    By hinditvnews
    September 15, 2026
  • Ram mandir

    राम मंदिर में कर्मियों पर सख्ती, अंदर की बात लीक होने पर होगी कार्रवाई

    By hinditvnews
    September 15, 2026
  • Rape

    सिरसा: नाबालिग साली से दुष्कर्म, जीजा गिरफ्तार; पॉक्सो में केस

    By hinditvnews
    September 15, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.