Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

  • Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

  • Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental Wellness

  • Multimodal Logistics Emerging as Key to India's Supply Chain Efficiency

  • At AI Impact Summit 2026, Jaipur's CODE Edu Launches AI-Powered Creative Learning Platform 'EnCODE'

Weatherदिल्लीमौसम
Home›Weather›Delhi Weather Update: IMD ने दिया अच्छी बारिश का अपडेट, लेकिन दिल्ली-NCR में खिली तेज धूप

Delhi Weather Update: IMD ने दिया अच्छी बारिश का अपडेट, लेकिन दिल्ली-NCR में खिली तेज धूप

By hinditvnews
July 17, 2024
148
0
Weather Update

 IMD ने दिया अच्छी बारिश का अपडेट

राष्ट्रीय राजधानी में आज और कल दिनभर बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है।

उधर, उत्तर भारत के कई राज्यों- हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश समेत जम्मू-कश्मीर-लद्दाख- गिलगिट बाल्टिस्तान और मुजफ्फराबाद में भी हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मौसम विभाग की मानें तो दिल्ली-एनसीआर के ऊपर पूरे हफ्ते बादलों का डेरा रह सकता है। मौसम विभाग ने कहा है कि बुधवार को हल्की, गुरुवार को मध्यम, शुक्रवार, शनिवार और रविवार को भी हल्की बारिश की ही संभावना है, लेकिन अगले हफ्ते यानी सोमवार को मौसम करवट बदल सकता है और तेज बारिश हो सकती है। तब तापमान में धीरे-धीरे कमी आएगी और यह 32 से 33 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है।

मंगलवार को तीन डिग्री अधिक रहा तापमान

बता दें कि मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 38.4 डिग्री रहा। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 29.1 रिकॉर्ड किया गया।

हवा में नमी का स्तर 88 से 56 प्रतिशत रहा। मौसम की मेहरबानी से मंगलवार को छह दिन बाद फिर से दिल्ली की हवा साफ दर्ज की गई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक दिल्ली का एक्यूआइ 100 रहा। इसे ‘संतोषजनक’ श्रेणी में रखा जाता है।

कई अन्य राज्यों में बारिश होने का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक ने 16, 18 और 19 जुलाई को कोंकण और गोवा में जबकि 18 से 20 जुलाई के बीच मध्य महाराष्ट्र में और 16 से 17 जुलाई के बीच दक्षिण गुजरात और तटीय कर्नाटक, केरल, तेलंगाना और तमिलनाडु में मध्यम से भारी बारिश के साथ कुछ स्थानों पर बहुत भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने इन राज्यों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए केरल, विदर्भ, मराठवाड़ा, दक्षिणी छत्तीसगढ़, दक्षिणी मध्य प्रदेश, गुजरात, दक्षिणी मध्य प्रदेश, तेलंगाना के कुछ हिस्सों, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक और पूर्वोत्तर भारत में एक या दो स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, दक्षिणी आंतरिक कर्नाटक, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

पश्चिमी तटीय राज्यों में भारी बारिश की संभावना

मौसम विभाग का कहना है कि इस समय मॉनसून रेखा राजस्थान के जैसलमेर, कोटा, मध्य प्रदेश के गुना, मंडला, छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव और दक्षिण ओडिशा पर कम दबाव वाले क्षेत्र के केंद्र से होकर गुजर रही है और दक्षिण-पूर्व की ओर बंगाल की खाड़ी के मध्य तक पहुंच रही है।

इसके अलावा दक्षिण ओडिशा और उसके आसपास के इलाकों में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे जुड़ा चक्रवाती परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर ऊपर तक फैला हुआ है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुका हुआ है। इनके अलावा दक्षिणी पश्चिमी पाकिस्तान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है, इसकी वजह से पश्चिमी तटीय राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

Share :
Tagsdehliweather
Previous Article

Ghaziabad: सुबह के वक्त टहल रहीं महिला ...

Next Article

Kapurthala: कॉलेज से लौट रहे छात्रों पर ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • weather
    Weatherदिल्ली

    दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में हुई बारिश, जानें अगले दो दिन कैसा रहेगा मौसम

    August 9, 2024
    By hinditvnews
  • Himachal Weather
    मौसमहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: भारी बारिश से 150 सड़कें और 334 बिजली ट्रांसफार्मर ठप, सिरमौर में चलती बस पर गिरी चट्टान

    July 6, 2024
    By hinditvnews
  • Weather
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल प्रदेश में आज भी बारिश का येलो अलर्ट, कल से बारिश का दौर थमने का पूर्वानुमान

    August 29, 2024
    By hinditvnews
  • snowfall in himachal
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला और कुल्लू में ओलावृष्टि

    September 5, 2023
    By hinditvnews
  • weather
    Weatherदिल्ली

    Delhi Traffic Advisory: भारी बारिश से दिल्ली जलमग्न, पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की

    July 26, 2024
    By hinditvnews
  • WEATHER
    Weatherमौसमहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में चार दिन भारी बारिश का अलर्ट, ऊना में झमाझम बरसे बादल

    July 17, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • himachaal
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    निगलुसरी में हाईवे पर फिर भूस्खलन, राज्य में 213 सड़कें बाधित, पांच जिलों में बाढ़ का अलर्ट

  • Sharma
    कांगड़ाचंबाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    कांगड़ा: चुनावी रण में दोनों योद्धा नए…मतदाता मौन

  • Download (44)
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather Today: 380 सड़कें अभी भी बंद, 31 पेयजल योजनाएं प्रभावित; क्या बारिश-बर्फबारी फिर बढ़ाएगी लोगों की परेशानी

Timeline

  • March 11, 2026

    Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

  • March 11, 2026

    Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

  • March 11, 2026

    Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental Wellness

  • March 11, 2026

    Multimodal Logistics Emerging as Key to India's Supply Chain Efficiency

  • March 11, 2026

    At AI Impact Summit 2026, Jaipur's CODE Edu Launches AI-Powered Creative Learning Platform 'EnCODE'

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental ...

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.