Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • DEKA International and GeoBio Strengthen their Presence Across India with Scientifically Backed Aesthetic Technologies

  • India's EV Boom is Testing a Different Kind of Partnership

  • Cristiano Ronaldo's Sister Elma Aveiro Visits Chemmanur International Jewellers, Keralam

  • Bisleri International Partners with State Bank of India to Drive Responsible Plastic Waste Management Under its 'Bottles for Change' Initiative

  • Great Food From Great Britain Brings Best of British Flavours to Shoppers Across Five Indian Cities

कांगड़ाधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›कांगड़ा›Dharamshala: धर्मशाला कॉलेज रैगिंग मामला: छात्रा की मौत

Dharamshala: धर्मशाला कॉलेज रैगिंग मामला: छात्रा की मौत

By hinditvnews
January 2, 2026
311
0
Dharamshala

धर्मशाला कॉलेज का मामला: डिप्रेशन के बाद छात्रा की मौत, तीन छात्राओं-प्रोफेसर पर रैगिंग एक्ट में केस दर्ज

हिंदी टीवी न्यूज एजेंसी, धर्मशाला। Published by: Megha Jain Updated Fri, 02 Jan 2026

Dharamshala College Student Death: हिमाचल प्रदेश में डिप्रेशन में आने के बाद एक छात्रा की मौत हो गई। इसके बाद छात्रा के परिजनों ने कॉलेज के एक प्रोफेसर और तीन अन्य छात्राओं पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

डिप्रेशन में आने के बाद एक छात्रा की मौत पर परिजनों ने धर्मशाला काॅलेज की तीन छात्राओं और एक प्रोफेसर पर उनकी बेटी से मारपीट, डराने-धमकाने और अश्लील हरकतें करने के आरोप लगाए हैं।

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने धर्मशाला थाने में बीएनएस की धारा 75, 115(2), 3(5) और हिमाचल प्रदेश शैक्षणिक संस्थान (रैगिंग निषेध) अधिनियम 2009 की धारा 3 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दी है। मृतक छात्रा के पिता ने शिकायत में कहा है कि उनकी 19 वर्षीय बेटी धर्मशाला कॉलेज में द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। पिछले साल 18 सितंबर को इसी कॉलेज में पढ़ने वाली 3 छात्राओं ने उनकी बेटी के साथ मारपीट की और उसे डराया-धमकाया। इसके अलावा कॉलेज के एक प्रोफेसर पर उनकी बेटी के साथ अश्लील हरकतें करने के गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। आरोप है कि इससे उनकी बेटी मानसिक रूप से भयभीत हो गई और उसकी तबीयत लगातार बिगड़ती चली गई।

परिजनों के अनुसार उसका विभिन्न अस्पतालों में इलाज करवाया, लेकिन 26 दिसंबर 2025 को उपचार के दौरान लुधियाना के एक अस्पताल में उसकी मौत हो गई। शिकायतकर्ता का कहना है कि बेटी की गंभीर बीमारी और सदमे की स्थिति के कारण वह पहले पुलिस को सूचना नहीं दे सके। परिजनों ने 20 दिसंबर को सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत दी थी। सीएम हेल्पलाइन कार्यालय से मामला जांच के लिए पुलिस थाना धर्मशाला भेजा गया था। पुलिस ने कॉलेज जाकर आरोपी छात्राओं और कॉलेज प्रशासन से पूछताछ की थी।

पुलिस को छात्रा के पिता की शिकायत प्राप्त हुई है। परिजनों की ओर से जिन छात्राओं और प्रोफेसर पर आरोप लगाए गए हैं, उनसे पूछताछ की जाएगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। –अशोक रत्न, एसपी कांगड़ा

वर्तमान में कॉलेज की छात्रा नहीं थी
धर्मशाला कॉलेज के प्रिंसिपल राकेश पठानिया का कहना है कि मृतक छात्रा पिछले वर्ष कॉलेज में प्रथम वर्ष की छात्रा थी, लेकिन परीक्षा में असफल हो गई थी। इसके बाद वह द्वितीय वर्ष में दाखिले की मांग कर रही थी। विवि के नियमों के अनुसार किसी भी फेल विद्यार्थी को अगली कक्षा में दाखिला नहीं दिया जा सकता। फेल होने और अगली कक्षा में दाखिला नहीं मिलने से वह डिप्रेशन में थी। कॉलेज प्रशासन को छात्रा के परिजनों ने न तो लिखित और न मौखिक शिकायत दी है। कॉलेज शिक्षकों ने छात्रा के परिजनों पर धमकाने के आरोप लगाए थे, जिसकी मौखिक शिकायत की गई थी।

वहीं, छात्रा की मौत पर नेता विपक्ष जयराम ठाकुर ने दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि ‘कांगड़ा में बिटिया पल्लवी की मृत्यु अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है। बिटिया की आत्मा को ईश्वर अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को धैर्य दें। इस मामले में शुरू से पुलिस के लापरवाही की बात सामने आ रही है, जो बहुत शर्मनाक है। अतः पूरे प्रकरण की उच्च स्तरीय-निष्पक्ष जांच होनी’।
Share :
TagsDharamshala College case Student dies depression case registered against three students and a professorDharamshala newshimachal pradeshhindi news
Previous Article

सतिंदर कोहली गिरफ्तार, 328 स्वरूप चोरी मामले ...

Next Article

Himachal Weather: हिमाचल में शीतलहर: कमरुनाग झील ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Train
    Chandigarh Newsपंजाब

    खौ़फनाक: कंफर्म टिकट वाली IIT छात्रा से रात में टीटी का हैरान करने वाला बर्ताव, पिता ने मांगा इंसाफ

    February 27, 2025
    By hinditvnews
  • Rudranath
    उत्तराखण्ड

    शीतकाल के लिए बंद हुए चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट,

    October 17, 2024
    By hinditvnews
  • fraud
    चंबाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: निवेश के नाम पर फाइनांस कंपनी ने 50 लोगों से ठग लिए एक करोड़

    December 17, 2024
    By hinditvnews
  • Aag
    उत्तराखण्ड

    रानीखेत में झुग्गियों में आग, कड़ी मशक्कत के बाद काबू, भारी नुकसान

    January 20, 2025
    By hinditvnews
  • Vikramadityasingh
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: विक्रमादित्य बोले-केंद्र से मिलेगा बड़ा तोहफा

    October 17, 2024
    By hinditvnews
  • Hpu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: नकल के आरोप में 18 यूजी छात्रों के पेपर रद्द

    July 15, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: जॉब ट्रेनी भर्ती पर नियमित कर्मियों जैसे होंगे नियम

  • cmsukhu
    हिमाचल प्रदेश

    आपदा प्रभावितों के साथ खड़ी हुई सुक्‍खू सरकार, नौकरी का खोला पिटारा; 1000 पद भरने की मंजूरी

  • 05 09 2024 Sanjauli Masjid News 23791578 M
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    संजौली अवैध मस्जिद मामला: ‘ओवैसी राजनीतिक रोटियां न सेंकें’, AIMIM चीफ पर क्यों भड़के विक्रमादित्य सिंह

Timeline

  • September 5, 2026

    DEKA International and GeoBio Strengthen their Presence Across India with Scientifically Backed Aesthetic Technologies

  • September 5, 2026

    India's EV Boom is Testing a Different Kind of Partnership

  • September 5, 2026

    Cristiano Ronaldo's Sister Elma Aveiro Visits Chemmanur International Jewellers, Keralam

  • September 5, 2026

    Bisleri International Partners with State Bank of India to Drive Responsible Plastic Waste Management Under its 'Bottles for Change' Initiative

  • September 5, 2026

    Great Food From Great Britain Brings Best of British Flavours to Shoppers Across Five Indian Cities

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • DEKA International and GeoBio Strengthen their Presence Across India with Scientifically Backed Aesthetic Technologies

    DEKA International and GeoBio Strengthen their Presence Across India with Scientifically Backed Aesthetic Technologies

    By hinditvnews
    September 5, 2026
  • India's EV Boom is Testing a Different Kind of Partnership

    India's EV Boom is Testing a Different Kind of Partnership

    By hinditvnews
    September 5, 2026
  • Cristiano Ronaldo's Sister Elma Aveiro Visits Chemmanur International Jewellers, Keralam

    Cristiano Ronaldo's Sister Elma Aveiro Visits Chemmanur International Jewellers, Keralam

    By hinditvnews
    September 5, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.