Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • पश्चिम एशिया युद्ध का असर: पंजाब के 100 ईंट भट्ठे बंद, कोयला 10 हजार रुपये महंगा

  • अमृतसर: एयरस्पेस प्रतिबंध से कई उड़ानें रद्द, संचालन प्रभावित

  • बर्फबारी: बदरीनाथ में 2 फीट बर्फ, 25 मार्च तक मौसम अलर्ट

  • उत्तराखंड: धामी कैबिनेट विस्तार, 5 मंत्रियों ने ली शपथ

  • Shimla: शिमला पहुंचे Rahul Gandhi, बहन Priyanka Gandhi के घर ठहरेंगे

धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›धर्मशाला›Dharamshala : निर्वासित तिब्बती संसद का चीनी दमन के खिलाफ एकजुटता प्रस्ताव

Dharamshala : निर्वासित तिब्बती संसद का चीनी दमन के खिलाफ एकजुटता प्रस्ताव

By hinditvnews
December 30, 2024
135
0
Tibbat

Dharamshala : निर्वासित तिब्बती संसद का चीनी दमन के खिलाफ एकजुटता प्रस्ताव, मांगा आजादी से जीने का अधिकार

हिंदी टीवी न्यूज़, धर्मशाला Published by: Megha Jain Updated Mon, 30 Dec 2024

तिब्बतियों के लिए मजबूती से समर्थन और एकजुटता व्यक्त की गई है। इस प्रस्ताव में तिब्बतियों के मौलिक मानवाधिकारों, धार्मिक स्वतंत्रता और सांस्कृतिक संरक्षण के लिए चल रहे संघर्ष पर जोर दिया गया है।

निर्वासित तिब्बती संसद ने चीनी दमन के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया है। तिब्बतियों के लिए मजबूती से समर्थन और एकजुटता व्यक्त की गई है। इस प्रस्ताव में तिब्बतियों के मौलिक मानवाधिकारों, धार्मिक स्वतंत्रता और सांस्कृतिक संरक्षण के लिए चल रहे संघर्ष पर जोर दिया गया है।

प्रस्ताव की शुरुआत तिब्बत की स्वतंत्रता और सांस्कृतिक पहचान के लिए अपने जीवन और कल्याण का बलिदान देने वाले तिब्बतियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुई। इसमें उन तिब्बतियों की बहादुरी और अदम्य साहस को सराहा गया, जो चीन की कठोर नीतियों का विरोध कर रहे हैं, भले ही उन्हें अवैध हत्या, मनमानी गिरफ्तारियों और जबरन गायब किए जाने का सामना करना पड़ा हो।

पंचेन लामा व कैदियों की रिहाई की मांग
तिब्बती संसद ने 1995 से हिरासत में रखे गए 11वें पंचेन लामा गेदुन चोकेई न्यीमा और सभी तिब्बती राजनीतिक कैदियों की रिहाई की मांग की और उनके साथ किए गए बर्ताव के लिए जवाबदेही की मांग की गई।

चीनी संस्कृति अपनाने को मजबूर करने का विरोध
प्रस्ताव में  तिब्बती बच्चों को चीनी संस्कृति अपनाने के लिए मजबूर करने वाली चीन की सिनिसाइजेशन यानी चीनीकरण की नीतियों की कड़ी आलोचना की गई है। इसमें खास तौर से चीन के चलाए जा रहे आवासीय स्कूलों का  जिक्र किया गया है। औपनिवेशिक शैली के ये स्कूल बच्चों को उनके परिवारों, समुदायों और सांस्कृतिक विरासत से अलग करते हैं। ये एक तरह से सांस्कृतिक नरसंहार करते हैं। प्रस्ताव में इन दमनकारी नीतियों को तुरंत रोकने और तिब्बतियों को उनकी धार्मिक, भाषाई और सांस्कृतिक पहचान के साथ जीने की आजादी और हक दिए जाने की मांग की गई।

भविष्य के परिणामों के लिए चीन होगा जवाबदेह
तिब्बत की ऐतिहासिक संप्रभुता की पुष्टि करते हुए प्रस्ताव  में तिब्बत पर चीन के दावे को चुनौती दी गई और चीन के तिब्बत पर दावे को खारिज किया गया और कहा गया कि तिब्बत कभी भी चीन का हिस्सा नहीं रहा। निर्वासित तिब्बती संसद मध्य मार्ग नीति के लिए अपने वादे पर अडिग रही और चीन-तिब्बत संघर्ष को हल करने के लिए शांतिपूर्ण बातचीत की वकालत की। हालांकि, प्रस्ताव में यह भी चेतावनी दी गई है कि यदि चीन सार्थक बातचीत में शामिल होने से इंकार करता है तो भविष्य के परिणामों के लिए वह जिम्मेदार होगा।

समर्थन के लिए भारत का भी जताया आभार
प्रस्ताव में तिब्बतियों के साथ एकजुटता और समर्थन के लिए भारत, अमेरिका और अन्य वैश्विक समर्थकों के लिए गहरा आभार जताया गया है। आखिर में प्रस्ताव में निर्वासन में रहने वाले तिब्बतियों से आग्रह किया गया कि वे अपने-अपने देशों में तिब्बत के अधिकारों और सांस्कृतिक संरक्षण के लिए काम करते रहें।

 

Share :
TagsDharamshala newshimachal pradeshhindi news
Previous Article

Kisan Andolan: किसान आंदोलन का असर, ऊना ...

Next Article

Himachal News: कालका-शिमला नेशनल हाईवे पांच पर ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Meeting
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: मिनट में हो जाएगी अब पुराने व्यावसायिक वाहनों की जांच

    October 23, 2024
    By hinditvnews
  • Kk
    हमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    सूबेदार कुलदीप चंद की अंतिम यात्रा: सैन्य सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन

    April 13, 2025
    By hinditvnews
  • 12 05 2024 Image590 23715792
    राष्ट्रीय

    केरल के मुख्यमंत्री की विदेश यात्रा की सूचना न देने पर राज्यपाल ने जताई नाराजगी, भाजपा ने भी लगाया आरोप

    May 12, 2024
    By hinditvnews
  • Namo Train
    उत्तर प्रदेश

    “नमो भारत की रफ्तार: 40 मिनट में मेरठ से आनंद विहार, पीएम मोदी कल दिखाएंगे हरी झंडी”

    January 4, 2025
    By hinditvnews
  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: अनुबंध कर्मियों को वरिष्ठता का लाभ पिछली तारीख से मिलेगा

    December 6, 2024
    By hinditvnews
  • Delhi Vidhan
    दिल्ली

    Delhi Assembly: 18 घंटे 18 मिनट चली कार्यवाही, कैग रिपोर्ट पर स्पीकर का बड़ा बयान

    March 4, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Chitta
    nahanशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: नशे के कारोबारी को 11.8 ग्राम चिट्टे और कैश सहित पकड़ा

  • Cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Sukhu Govt: हिमाचल सरकार गांवों में गुजारेगी रात

  • 11 05 2024
    कांगड़ामंडीहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: मुल्थान बाजार में रात को पानी के साथ आए बड़े-बड़े पत्थर, ग्रामीणों में दहशत

Timeline

  • March 20, 2026

    पश्चिम एशिया युद्ध का असर: पंजाब के 100 ईंट भट्ठे बंद, कोयला 10 हजार रुपये महंगा

  • March 20, 2026

    अमृतसर: एयरस्पेस प्रतिबंध से कई उड़ानें रद्द, संचालन प्रभावित

  • March 20, 2026

    बर्फबारी: बदरीनाथ में 2 फीट बर्फ, 25 मार्च तक मौसम अलर्ट

  • March 20, 2026

    उत्तराखंड: धामी कैबिनेट विस्तार, 5 मंत्रियों ने ली शपथ

  • March 20, 2026

    Shimla: शिमला पहुंचे Rahul Gandhi, बहन Priyanka Gandhi के घर ठहरेंगे

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Batta

    पश्चिम एशिया युद्ध का असर: पंजाब के 100 ईंट भट्ठे बंद, कोयला 10 हजार रुपये ...

    By hinditvnews
    March 20, 2026
  • Us Plane Carrying Deported Indians Lands In Amritsar

    अमृतसर: एयरस्पेस प्रतिबंध से कई उड़ानें रद्द, संचालन प्रभावित

    By hinditvnews
    March 20, 2026
  • Badri

    बर्फबारी: बदरीनाथ में 2 फीट बर्फ, 25 मार्च तक मौसम अलर्ट

    By hinditvnews
    March 20, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.