Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Himalaya Food International Expands Global Presence with UK Product Launch and US Foods Vendor Approval

  • Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through a Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

  • Asian Paints Unveils ColourNext 2026: Mapping Culture, Material, and the Futures We Are Building

  • Axis Max Life and Saarathi Finance Announce Strategic Partnership to Strengthen Financial Security for India's MSMEs

  • Parawheel Survey Predicts TVK as Third Major Force in Tamil Nadu Politics, after DMK and AIADMK

धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›धर्मशाला›Dharamshala: व्यवस्था परिवर्तन का एक साल

Dharamshala: व्यवस्था परिवर्तन का एक साल

By hinditvnews
December 11, 2023
365
0
Sukkhu

धर्मशाला में आज सबसे बड़ा जश्न, ‘व्यवस्था परिवर्तन का एक साल’ कार्यक्रम लिखेगा चुनावों की स्क्रिप्ट

प्रदेश कांग्रेस सरकार के एक साल के कार्यकाल के पूरा होने पर धर्मशाला में व्यवस्था परिवर्तन का एक साल कार्यक्रम का आयोजन सोमवार को किया जाएगा। नेताजी सुभाष चंद्र बोस पुलिस मैदान धर्मशाला में मंच सजा दिया गया है, देर रात तक सभी तैयारियों को मुकम्मल किए जाने को लेकर कार्य युद्ध स्तर पर जारी रहा। वहीं, सोमवार सुबह प्रदेश सरकार व कांग्रेस के नेतागण पहुंचेंगे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े के साथ कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी के आने पर संशय देर शाम खबर लिखे जाने तक बरकरार रहा। धर्मशाला में प्रदेश सारकार के इस सालाना कार्यक्रम की तैयारियों के लिए मौके पर डटे राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने पुलिस मैदान में कार्यों की अंतिम समीक्षा की। कई मेहमानों के आने के चलते एहतियान रविवार से ही जिला मुख्यालय धर्मशाला सहित जिला के महत्त्वपूर्ण स्थानों बॉर्डर व संवेदनशील क्षेत्रों के चप्पे-चप्पे में खाकी तैनात कर दी गई है।

वहीं, धर्मशाला सिविल लाइन में होने वाले कांग्रेस सरकार के मेगा रोड शो को लेकर भी पूरी तैयारियां की गई हैं। इस दौरान कांग्रेस लोकसभा चुनावों के मध्यनजर सिविल लाइन से पुलिस मैदान तक रोड शो भी करेगी। हिमाचल सरकार के इस बड़े इवेंट के लिए कांग्रेस हाईकमान से प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला सहित अन्य कई नेता आने वाले हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार और कांग्रेस पार्टी इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जी-जान से जुटी रही। राजस्व एवं बागबानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने शाहपुर, नूरपुर, देहरा व कांगड़ा सहित विभिन्न स्थानों पर ब्लॉक लेवल पर बैठकें कर कार्यकर्ताओं से रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचाने का आह्वान किया है।

शहीद स्मारक से सिविल लाइन तक होगा रोड शो

सोमवार को प्रदेश सरकार के एक वर्ष के कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में पार्टी हाईकमान से आने वाले मेहमानों के साथ मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू सोमवार सुबह धर्मशाला पहुंचेंगे। इस दौरान शहीद स्मारक से लेकर सिविल लाइन तक रोड शो का भी आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दोपहर करीब 12 बजे शुरू होगा। कार्यक्रम में आने वाले कार्यकर्ताओं की पुलिस मैदान धर्मशाला में सुबह नौ बजे एंट्री शुरू हो जाएगी।

सुबह आठ बजे के बाद शहर में हैवी वाहनों की एंट्री बंद

एसपी शालिनी अग्रिहोत्री ने बताया कि रैली स्थल पर खाने और पानी की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। सुबह आठ बजे के बाद शहर में हैवी वाहनों की एंट्री नहीं हो पाएगी। एसपी शालिनी अग्रिहोत्री ने बताया कि धर्मशाला शहर में सुबह आठ बजे से लेकर शाम आठ बजे भारी वाहनों की आवाजाही पर भी रोक रहेगी। एसपी शालिनी अग्रिहोत्री ने बताया रैली के दौरान यातायात व्यवस्था वन-वे रहेगी। धर्मशाला से जाने वाले वाहन वाया सकोह होते हुए जाएंगे, तो कांगड़ा की तरफ से आने वाली गाडिय़ां वाया चैतड़ू से शिला रोड होते हुए धर्मशाला शहर में पहुंचेंगी। इसी तरह पठानकोट से आने वाले वाहनों को चंबी से डायवर्ट कर चड़ी के रास्ते धर्मशााला पहुंचाया जाएगा। धर्मशाला में होने वाले समारोह के दौरान रैली स्थल पर पानी की बोतल लाने पर भी रोक रहेगी।

चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

प्रदेश सरकार के एक साल के जश्न को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग भी चौकस हो गया है। पुलिस विभाग के कर्मचारियों ने रविवार को धर्मशाला शहर के चप्पे-चप्पे में तैनात होकर मोर्चा संभाल लिया है। प्रदेश सरकार की रैली के लिए 1200 के करीब पुलिस जवान सुरक्षा, कानून व ट्रैफिक व्यवस्था के लिए शहर सहित जिला के आवाजाही वाले स्थानों में तैनात किए गए हैं।

शिमला पहुंचीं प्रियंका गांधी

शिमला पुलिस ने छराबड़ा के आसपास बढ़ाई सुरक्षा

स्टाफ रिपोर्टर — शिमला

अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को प्रदेश की राजधानी शिमला में पहुंच गई हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा रविवार को चंडीगढ़ से सडक़ मार्ग से होते हुए शिमला पहुंचीं। शिमला पुलिस ने छराबड़ा के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। प्रदेश सरकार के 11 दिसंबर को एक साल पूरा होने पर धर्मशाला में आयोजित होने जा रहे कार्यक्रम में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी शामिल होने पर फिलहाल संशय है। राहुल गांधी विदेश दौरे पर हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े और प्रदेश मामलों के प्रभारी राजीव शुक्ला भी कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। धर्मशाला के पुलिस मैदान में सोमवार को आयोजित होने वाले व्यवस्था परिवर्तन के एक साल कार्यक्रम के लिए प्रदेश सरकार अंतिम तैयारियों में जुटी है। पुलिस मैदान में एक बड़ा मंच बनाया गया है और जिसमें हजारों लोगों के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। बताया जा रहा है कि कार्यक्रम में लोगों की भीड़ एकत्रित करने के लिए करीब 1000 बसें लगाई जाएंगी।

वंदे भारत के लिए शुरू होगी बस सेवा

अंब-ऊना रेलवे स्टेशन के लिए विशेष सुविधा देने का प्लान

 शिमला

वंदे भारत ट्रेन के साथ परिवहन निगम को जोडऩे के लिए निगम ने कवायद शुरू कर दी है। निगम ने अंब रेलवे स्टेशन से पालमपुर और ऊना रेलवे स्टेशन से सुजानपुर के लिए बस सुविधा शुरू करने की योजना तैयार की है। इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए उच्च अधिकारियों को भेज दिया है। वर्तमान में निगम की तरफ से वंदे भारत ट्रेन के समय के हिसाब से किसी भी बस का संचालन नहीं हो रहा है। ऐसे में वंदे भारत से ऊना और अंब पहुंचने वाले यात्रियों को टैक्सी और ऑटो का सहारा लेकर बस अड्डे पर पहुंचना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि वंदे भारत ट्रेन की समय-सारिणी के अनुसार ही बस सेवा शुरू की जाएगी। ऊना रेलवे स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन सुबह 10:35 पर पहुंचती है। इसके अलावा सुबह 10:52 पर अंब रेलवे स्टेशन पहुंचती है। दूसरी तरफ उसी दिन दोपहर 1:00 बजे अंब अंदौरा रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए रवाना होती है। दोपहर 01:23 पर ऊना रेलवे स्टेशन पहुंचती है। इन दोनों रेलवे स्टेशन को बस सुविधा से जोडऩे के लिए प्रस्ताव तैयार कर अधिकारियों को भेज दिया गया है।

हिमाचल और पंजाब के बीच धार्मिक सर्किट बस सेवा

नए साल से हिमाचल और पंजाब के बीच धार्मिक सर्किट बस सेवा शुरू करने की तैयारी है। योजना के तहत पंजाब रोडवेज की बसें हिमाचल के धार्मिक स्थलों ज्वालाजी, चिंतपूर्णी, श्री नयनादेवी, बज्रेश्वरी मंदिर, चामुंडा, बाबा बालकनाथ मंदिर के अलावा पांवटा साहिब, रिवालसर और मणिकर्ण के लिए चलेंगीं। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और पंजाब के सीएम भगवंत मान के बीच बैठक में इसे सैद्धांतिक मंजूरी मिल चुकी है।

Share :
Tagsnews of cm sukkhunews of congress partynews of dharamshalanews of himachalnews of priyanka gandhinews of shimla
Previous Article

Dharamshala news:कैसा रहा सरकार का एक साल

Next Article

AAP सांसद संदीप पाठक ने BJP पर ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Priyanka
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    सरकार पर छाए संकट के बादल हटाने में बड़ा काम कर गईं प्रियंका गांधी

    March 1, 2024
    By hinditvnews
  • Car
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    जुब्बल में सड़क से 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार

    January 10, 2024
    By hinditvnews
  • Vote
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Election News: हिमाचल में सर्विस वोटर तीन चरणों में करेंगे मतदान

    May 18, 2024
    By hinditvnews
  • Bilaspur
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    नियमों को ताक पर रख पायलट ने स्कूटी सहित भरी उड़ान

    December 16, 2023
    By hinditvnews
  • Mukesh 70 1554469836 377054 Khaskhabar 2019 06 16 200517 1280x720
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HRTC BOD Decisions: चार वर्षों में होगी 1932 बसों की खरीद, कैशलेस और क्यूआर कोड से टिकट का भुगतान

    January 18, 2024
    By hinditvnews
  • Ice Sketing
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला में शुरू हुई Ice Skating; देशी-विदेशी सब ले रहे भाग

    December 19, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • Rape
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Kullu: शिक्षक पर छात्रा से अश्लील हरकत का आरोप, पॉक्सो में केस दर्ज

  • Vipnumber
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Fancy Number Himachal: वीआईपी नंबर के लिए मारामारी, परिवहन विभाग ने छह महीने में 13 करोड़ कमाए

  • Mukesh
    हिमाचल प्रदेश

    सरकार गिराने की बजाय मदद करें प्रधानमंत्री’, स्वतंत्रता दिवस पर डिप्टी सीएम ने भाजपा पर बोला हमला

Timeline

  • March 10, 2026

    Himalaya Food International Expands Global Presence with UK Product Launch and US Foods Vendor Approval

  • March 10, 2026

    Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through a Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

  • March 10, 2026

    Asian Paints Unveils ColourNext 2026: Mapping Culture, Material, and the Futures We Are Building

  • March 10, 2026

    Axis Max Life and Saarathi Finance Announce Strategic Partnership to Strengthen Financial Security for India's MSMEs

  • March 10, 2026

    Parawheel Survey Predicts TVK as Third Major Force in Tamil Nadu Politics, after DMK and AIADMK

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Himalaya Food International Expands Global Presence With Uk Product Launch And Us Foods Vendor Approval

    Himalaya Food International Expands Global Presence with UK Product Launch and US Foods Vendor Approval

    By hinditvnews
    March 10, 2026
  • Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through A Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

    Indraprastha Apollo Hospitals Performs India's First Leadless Pacemaker Implantation Through a Metallic Prosthetic Tricuspid Valve

    By hinditvnews
    March 10, 2026
  • Asian Paints Unveils Colournext 2026: Mapping Culture, Material, And The Futures We Are Building

    Asian Paints Unveils ColourNext 2026: Mapping Culture, Material, and the Futures We Are Building

    By hinditvnews
    March 10, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.