Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • मंडी क्लाउडबर्स्ट: पंगल्यूर गांव में दोहरा दंश, 5 लोग अब भी लापता

  • रिश्वतखोर इंस्पेक्टर को 5 साल की सजा, ₹25 हजार जुर्माना

  • उत्तराखंड: हाईकोर्ट का आदेश, सितारगंज जेल के डिप्टी जेलर व जवान निलंबित हों

  • शहीद पुष्पेंद्र नेगी पंचतत्व में विलीन, पत्नी ने दी सलामी के साथ विदाई

  • हिमाचल मौसम: भूस्खलन से 227 सड़कें बंद, भारी बारिश का अलर्ट

CHANDIGHARपंजाब
Home›CHANDIGHAR›Doctor on Strike: सरकार से लिखित सहमति पत्र न मिलने पर पंजाब में आज डाॅक्टरों की हड़ताल

Doctor on Strike: सरकार से लिखित सहमति पत्र न मिलने पर पंजाब में आज डाॅक्टरों की हड़ताल

By hinditvnews
September 12, 2024
112
0
Mohali

Doctor on Strike: सरकार से लिखित सहमति पत्र न मिलने पर पंजाब में आज डाॅक्टरों की हड़ताल, मरीज परेशान

हिंदी टीवी न्यूज, चंडीगढ़ Published by: Megha Jain Updated Thu, 12 Sep 2024

तीन दिन से पंजाब में डाॅक्टर पहली पारी में हड़ताल करते हुए मरीज नहीं देख रहे थे। उन्होंने घोषणा कर रखी थी कि अगर 11 सितंबर को मांगों पर सहमति नहीं बनी, तो वे वीरवार से ओपीडी का कामकाज पूरी तरह ठप रखेंगे। ऐसे में पूर्व निर्धारित ऑपरेशन भी नहीं होंगे। सिर्फ इमरजेंसी सेवाएं ही जारी रहेंगी।

पंजाब में आज डाॅक्टर हड़ताल पर हैं। डाॅक्टरों ने बुधवार को वित्त मंत्री से लिखित सहमति पत्र न मिलने पर वीरवार से ओपीडी पूरी तरह से बंद रखने का फैसला लिया था। मोहाली सरकारी हॉस्पिटल में डॉक्टरों की हड़ताल से मरीज परेशान हैं। मरीज डॉक्टरों के कमरों के बाहर बैठे हैं।

पंजाब सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के प्रधान अखिल सरीन ने कहा कि बैठक में सभी मांगों को पूरा करने का सरकार की तरफ से भरोसा दिया गया, लेकिन इस संबंध में कोई लिखित पत्र जारी नहीं किया गया। यही कारण है कि उन्होंने वीरवार 12 सिंतबर से पूरा दिन ओपीडी बंद रखकर हड़ताल जारी रखने का फैसला लिया है। इस दौरान सभी सरकारी अस्पतालों व स्वास्थ्य केंद्रों पर सिर्फ सिजेरियन सेक्शन, इमरजेंसी सर्जरी की जाएगी। इसके अतिरिक्त बैठकों व विभागीय कामकाज का भी वह बहिष्कार करेंगे। साथ ही एसोसिएशन ने 16 सितंबर से इमरजेंसी सेवाएं भी बंद करने की भी चेतावनी दी है।

वेतन बढ़ोत्तरी व पदोन्नति पर बनी थी बात

बैठक के बारे में सरीन ने कहा कि डॉक्टरों की वेतन बढ़ोतरी व पदोन्नति पर वर्ष 2021 में रोक लगा दी गई थी। कमेटी की बैठक में सरकार ने आश्वासन दिया कि वह उनकी इस मांग से सहमत है और जल्द ही इसे पूरा करेंगे। हालांकि, वह इसके साथ ही बाकी दोनों मांगों को लेकर लिखित आश्वासन जारी करने की मांग कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सुरक्षा को लेकर सरकार ने व्यवस्था तैयार करने का भरोसा दिया। सभी अस्पतालों में कितने सुरक्षा कर्मियों की जरूरत है, उसकी एक सूची तैयारी की जाएगी। साथ ही तैनाती के लिए अधिकारियों की जिम्मेदारी भी तय की जाएगी, जबकि खाली पड़े मेडिकल अफसरों के पदों के मामले पर सरकार ने कहा है कि 1940 मेडिकल अफसरों की भर्ती की मंजूरी दे दी गई है। 400 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और चरणबद्ध तरीके से ये पद भरे जाएंगे। बैठक में स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलवीर सिंह भी मौजदू थे।

 

Share :
Tagschandigarh newsDoctors On Strike In Punjab Today All Updatemohalipunjab news
Previous Article

Rudraprayag Accident: बांसवाड़ा के पास हादसा…सड़क से ...

Next Article

Haryana Chunav: ताऊ के गढ़ में साख ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Kissan
    CHANDIGHARपंजाब

    Kisan Andolan: शंभू बॉर्डर पर किसान ने निगला सल्फास, मोगा में महा पंचायत आज

    January 9, 2025
    By hinditvnews
  • Manpreet
    पंजाब

    कर्नल मनप्रीत सिंह का पार्थिव शरीर पहुंचा गांव

    September 15, 2023
    By hinditvnews
  • PGI
    Chandigarh Newsपंजाब

    PGI में डॉक्टर से मारपीट: बच्चे के गले के निशान पर भड़के परिजन, जेआर को थप्पड़ मारे

    May 24, 2025
    By hinditvnews
  • Chandigarh
    Chandigarh Newsपंजाब

    ऑपरेशन सिंदूर: अमृतसर एयरपोर्ट बंद, चंडीगढ़ से उड़ानें रद्द

    May 7, 2025
    By hinditvnews
  • Maan
    Chandigarh Newsपंजाब

    War on Drugs: पंजाब सरकार ने बनाई पांच सदस्यीय कमेटी, नशे के खिलाफ निगरानी

    February 27, 2025
    By hinditvnews
  • Pani
    Chandigarh Newsपंजाब

    पंजाब: दूषित पानी से प्रभावित 31% क्षेत्रों में नहीं वैकल्पिक साफ पानी

    April 16, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Kullu
    manaliकुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    NHPC Kullu: पावर हाउस में जल रिसाव से अफरातफरी

  • hpbose
    धर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    डीएलएड में घटती रुचि: सिर्फ 15.5 हजार आवेदन, नौकरी नहीं मिलने से घटा रुझान

  • Himachal Rain News Latest
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    Himachal Rains: बारिश बनी ‘जी का जंजाल’, हिमाचल में 50 सड़कें बंद; चार जिलों में तेज वर्षा और तूफान का अलर्ट जारी

Timeline

  • July 17, 2025

    मंडी क्लाउडबर्स्ट: पंगल्यूर गांव में दोहरा दंश, 5 लोग अब भी लापता

  • July 17, 2025

    रिश्वतखोर इंस्पेक्टर को 5 साल की सजा, ₹25 हजार जुर्माना

  • July 17, 2025

    उत्तराखंड: हाईकोर्ट का आदेश, सितारगंज जेल के डिप्टी जेलर व जवान निलंबित हों

  • July 17, 2025

    शहीद पुष्पेंद्र नेगी पंचतत्व में विलीन, पत्नी ने दी सलामी के साथ विदाई

  • July 17, 2025

    हिमाचल मौसम: भूस्खलन से 227 सड़कें बंद, भारी बारिश का अलर्ट

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Mandi

    मंडी क्लाउडबर्स्ट: पंगल्यूर गांव में दोहरा दंश, 5 लोग अब भी लापता

    By hinditvnews
    July 17, 2025
  • Court

    रिश्वतखोर इंस्पेक्टर को 5 साल की सजा, ₹25 हजार जुर्माना

    By hinditvnews
    July 17, 2025
  • Nainital High Court

    उत्तराखंड: हाईकोर्ट का आदेश, सितारगंज जेल के डिप्टी जेलर व जवान निलंबित हों

    By hinditvnews
    July 17, 2025
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.