Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Signify Introduces Philips FocusGlow Range: Lighting Engineered for Eye Comfort, Without Compromising on True Colour

  • Manipal University Jaipur Brings Global Experts Together for ACIFFS-2026

  • Pre-Delivery Inspection Goes Mainstream: 1.7 Lakh Indians Researched PDI in 2025

  • India's Statutory Pharmacy Regulator PCI Joins Galgotias University for Workshop on NEP 2020-Aligned Pharmacy Education

  • New GTDC Research Illuminates Distribution's Expanding Role in Modern Technology Ecosystems

ऊनाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›ऊना›Drone Training: अब महिलाएं भी उड़ाएंगी ड्रोन

Drone Training: अब महिलाएं भी उड़ाएंगी ड्रोन

By hinditvnews
September 4, 2023
645
0
Drone

Drone Training: अब महिलाएं भी उड़ाएंगी खेतों में ड्रोन, निशुल्क मिलेगी ट्रेनिंग

इफको और केंद्र सरकार खेतों में तरल खादों के इस्तेमाल को बढ़ावा दे रही है। इस प्रक्रिया को सुगम करने के लिए अब खेतों के ऊपर ड्रोन उड़ाकर तरल खादों का छिड़काव किया जाएगा।

प्रदेश में पहली बार महिलाएं भी खेतों में ड्रोन उड़ाते हुए नजर आएंगी। इसके लिए महिलाओं के चयन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके तहत ऊना के बढेड़ा गांव की रजनी बाला का चयन ड्रोन ट्रेनिंग के लिए हुआ है। रजनी ड्रोन उड़ाने की ट्रेनिंग के लिए चयनित होने वाली प्रदेश की पहली महिला है।

खास बात यह है कि महिलाओं को ड्रोन उड़ाने के लिए मिलने वाली ट्रेनिंग निशुल्क दी जाएगी। ट्रेनिंग के बाद महिलाओं को मिलने वाले ड्रोन की एवज में कोई सुरक्षा राशि नहीं चुकानी होगी। जबकि पुरुषों को ड्रोन ट्रेनिंग के लिए करीब 25,000 रुपये चुकाने होते हैं। इसके साथ ड्रोन प्राप्त करने से पहले सुरक्षा राशि ली जाती है।

जानकारी के अनुसार इफको और केंद्र सरकार खेतों में तरल खादों के इस्तेमाल को बढ़ावा दे रही है। इस प्रक्रिया को सुगम करने के लिए अब खेतों के ऊपर ड्रोन उड़ाकर तरल खादों का छिड़काव किया जाएगा। खेतों पर ड्रोन उड़ाने के लिए सबसे पहले इच्छुक पुरुषों का चयन किया गया। अब इसमें महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए गए हैं। रजनी बाला ने कह कि महिलाएं आज किसी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं और ऐसे मौके हर महिला को मिलने चाहिए।

हीं चुकानी होगी कोई राशिपुरुष आवेदकों से ड्रोन उड़ाने की ट्रेनिंग में 60 हजार रुपये खर्च आता है। इसमें 25 से 30 हजार रुपये आवेदक को खर्च करने पड़ते हैं और बाकी राशि इफको की ओर से चुकाई जाती है। लेकिन महिलाओं से इसके लिए कोई राशि नहीं ली जाएगी। वहीं इफको जब ट्रेनिंग के बाद ड्रोन सौंपता है तो उसकी एवज में 50 हजार रुपये सुरक्षा राशि ली जाती है। वहीं महिलाओं के लिए यह भी निशुल्क रहेगा।

यह है आवेदन प्रक्रिया 
इफको की ड्रोन उड़ाने की ट्रेनिंग में आवेदन करने के लिए ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट का होना अनिवार्य है। ड्रोन को एक स्थान से दूसरी जगह लेकर जाने को एक इलेक्ट्रिक वाहन भी निशुल्क प्रदान किया जाएगा और उसके संचालन के लिए ड्राइविंग लाइसेंस होना अनिवार्य है। इसके अलावा आवेदक को बेरोजगार होना चाहिए और गांव की कृषि सहकारी सभा की ओर से उसके नाम का परामर्श दिया जाना चाहिए।

महिलाओं के लिए अलग से आएंगे ड्रोन
प्रदेश में महिलाओं के लिए ड्रोन की खेप अलग से आएगी। प्रत्येक ड्रोन की कीमत 12 लाख रुपये के आसपास होगी। शुरुआत में प्रदेश के विभिन्न जिलों के लिए चार ड्रोन आएंगे। इसमें से एक ड्रोन ऊना जिला में आएगा। जबकि अन्य जिलों का चयन होना अभी बाकी है।

इफको जल्द प्रदेश में ड्रोन के जरिये खेतों में तरल खाद और कीटनाशकों के छिड़काव करने की प्रक्रिया में आगे बढ़ रहा है। इसके लिए हरियाणा के गुड़गांव में सूचीबद्ध तरीके से आवेदकों को ट्रेनिंग मिल रही है। इसमें अब महिलाओं को भी शामिल किया जा रहा है। इसके तहत ऊना जिले की एक महिला को जल्द ट्रेनिंग दिलाई जाएगी। – भुवनेश पठानिया, हिमाचल प्रदेश राज्य विपणन प्रबंधक, इफको।

Share :
Tagsagriculture newsagriculture news of unadrone newslatest agriculture news of himachaluna news
Previous Article

Kangra: छोटे वाहनों के लिए नंदरूल सड़क ...

Next Article

Kullu News:भू-वैज्ञानिकों की टीम सैंज पहुंची

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Khaad
    ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: मक्की बिजाई से पहले खाद संकट, इफको गोदामों में नहीं पहुंची खेप।

    June 15, 2026
    By hinditvnews
  • 2d4 2
    ऊनाहिमाचल प्रदेश

    हरोली में कार सवार युवकों पर फायरिंग; घालुवान चौक पर नकाबपोश बाइक सवारों ने दागी गोलियां, एक घायल

    November 2, 2023
    By hinditvnews
  • Electric Bus
    ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: बिना परमिट दौड़ेंगी HRTC की इलेक्ट्रिक बसें, केंद्र की मंजूरी

    June 25, 2026
    By hinditvnews
  • Chintporni
    ऊनाहिमाचल प्रदेश

    उना: चिंतपूर्णी मंदिर में सुगम दर्शन के लिए 300 रुपये शुल्क

    January 15, 2025
    By hinditvnews
  • Harshverdhan
    ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला: प्रदर्शन के बीच सांसद हर्ष महाजन की तबीयत बिगड़ी

    June 27, 2026
    By hinditvnews
  • Chitta
    ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    ऊना: STF की कार्रवाई, 1 किलो चिट्टे के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

    May 3, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Teacher
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: प्री-प्राइमरी भर्ती नियमों में छूट के लिए केंद्र से मिली हिमाचल टीम

  • Upweatther
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    “Himachal Weather: हिमाचल में 7 दिन रहेगा साफ मौसम, 11 जगहों पर पारा माइनस में”

  • Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: एक सप्ताह बारिश-बर्फबारी, चार दिन येलो-ऑरेंज अलर्ट

Timeline

  • July 29, 2026

    Signify Introduces Philips FocusGlow Range: Lighting Engineered for Eye Comfort, Without Compromising on True Colour

  • July 29, 2026

    Manipal University Jaipur Brings Global Experts Together for ACIFFS-2026

  • July 29, 2026

    Pre-Delivery Inspection Goes Mainstream: 1.7 Lakh Indians Researched PDI in 2025

  • July 29, 2026

    India's Statutory Pharmacy Regulator PCI Joins Galgotias University for Workshop on NEP 2020-Aligned Pharmacy Education

  • July 29, 2026

    New GTDC Research Illuminates Distribution's Expanding Role in Modern Technology Ecosystems

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Signify Introduces Philips Focusglow Range: Lighting Engineered For Eye Comfort, Without Compromising On True Colour

    Signify Introduces Philips FocusGlow Range: Lighting Engineered for Eye Comfort, Without Compromising on True Colour

    By hinditvnews
    July 29, 2026
  • Manipal University Jaipur Brings Global Experts Together For Aciffs 2026

    Manipal University Jaipur Brings Global Experts Together for ACIFFS-2026

    By hinditvnews
    July 29, 2026
  • Pre Delivery Inspection Goes Mainstream: 1.7 Lakh Indians Researched Pdi In 2025

    Pre-Delivery Inspection Goes Mainstream: 1.7 Lakh Indians Researched PDI in 2025

    By hinditvnews
    July 29, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.