Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Kenswitch Partners with PayU's Wibmo to Strengthen Online Card Security in Kenya

  • Manipal University Jaipur Concludes its Grand Two-Day 13th Convocation

  • Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

  • Kauvery Hospital Launches a Comprehensive Suite of Advanced ECMO and Multiorgan Life Support Services

  • From Dream to Reality: This Diwali, Test Ride a Jawa, Yezdi or BSA and Stand a Chance to Win a Motorcycle

eudctionदिल्ली
Home›eudction›DU: एक साथ दो डिग्री की पढ़ाई कर सकेंगे छात्र, डीयू की अकादमिक परिषद की बैठक में प्रस्ताव पर लगी मुहर

DU: एक साथ दो डिग्री की पढ़ाई कर सकेंगे छात्र, डीयू की अकादमिक परिषद की बैठक में प्रस्ताव पर लगी मुहर

By hinditvnews
July 13, 2024
221
0
delhi

DU: एक साथ दो डिग्री की पढ़ाई कर सकेंगे छात्र, डीयू की अकादमिक परिषद की बैठक में प्रस्ताव पर लगी मुहर

डीयू की अकादमिक परिषद की बैठक में एक साथ दो डिग्री करने के प्रावधान पर मुहर लग गयी है। इस प्रस्ताव को लंबे विचार मंथन के बाद पारित कर दिया गया है। इस तरह से अब छात्र एक डिग्री विश्वविद्यालय के कॉलेजों में नियमित मोड में तथा दूसरी डिग्री डीयू के स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग, कैंपस ऑफ ओपन लर्निंग में ओपन और डिस्टेंस लर्निंग मोड़ में कर सकेंगे। विश्वविद्यालय प्रशासन ने कहा कि एक साथ दो कार्यक्रमों को आगे बढ़ाने के तौर-तरीकों में विभिन्न नियम और शर्तें लागू होंगी, जो इस निर्णय को प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक

डीयू के संस्कृत विभाग द्वारा प्रस्तावित किसी भी क्षेत्र-विशेषज्ञता के अनुरूप केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, श्री लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय द्वारा प्रदान की गई डिग्रियों को अनुसंधान और रोजगार के उद्देश्य से डीयू द्वारा प्रदान की गई डिग्री के समकक्ष मानने पर भी बैठक के दौरान विचार किया गया। इसके तहत शास्त्री को बीए, सम्मानित शास्त्री को बीए (ऑनर्स) (चतुर्थ वर्ष यूजी), आचार्य को एमए, शिक्षा शास्त्री को बीएड., शिक्षा आचार्य को एमएड, विद्या वारिधि को पीएचडी और वाचस्पति को डीलिट के समकक्ष माने जाने के प्रस्ताव को भी अनुमोदित कर दिया गया। मालूम हो कि डीयू का संस्कृत विभाग पीजी विद्यार्थियों के लिए वैदिक वांगमय (वेद, उपनिषद आदि), दर्शन (योग, न्याय, वेदांत आदि), साहित्य शाख, संस्कृत भाषा और व्याकरण, धर्म शास्त्र, लिपि शास्त्र, आधुनिक संस्कृत साहित्य शाख, इतिहास और पुराण एवं ज्योतिष आदि वैकल्पिक पाठ्यक्रम/विशेषज्ञताएं प्रदान कर रहा है। संस्कृत विश्वविद्यालयों द्वारा इन शोध पत्रों में दी जाने वाली आचार्य डिग्री को दिल्ली विश्वविद्यालय के संस्कृत के परास्नातक कार्यक्रम के समतुल्य माना जाएगा। इसी प्रकार, संस्कृत विश्वविद्यालयों द्वारा ज्योतिष शास्त्र और वास्तु शास्त्र में दी जाने वाली आचार्य डिग्री को दिल्ली विश्वविद्यालय द्वारा एमए में ज्योतिष शास्त्र के समतुल्य माना जाएगा।

डीयू में स्नातक स्तर पर पढ़ाई जाएगी रूस की भाषा
दिल्ली विवि में स्नातक स्तर पर पहली बार रूसी भाषा की पढ़ाई होगी। डीयू की 1018 वीं अकादमिक परिषद की बैठक में बीए ऑनर्स में रूसी प्रोग्राम को मंजूरी प्रदान की गई है। वहीं एमएससी फॉरेंसिक साइंस के विद्यार्थी पुलिस स्टेशन के माध्यम से अब अपराध स्थलों का दौरा कर सकेंगे। इसे भी बैठक में मंजूरी मिल गयी है। डीयू में शुक्रवार को कुलपति प्रो योगेश सिंह की अध्यक्षता में अकादमिक परिषद की बैठक सुबह 11 बजे शुरू हुई। बैठक में एजेंडे पर चर्चा से पहले शून्य काल मे परिषद सदस्यों ने विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की।सदस्यों ने दिल्ली सरकार से 100 फीसदी वित्त पोषित 12 कॉलेजों की सैलरी का मुद्दा भी उठाया गया। इस मुद्दे पर अलग से एक स्पेशल अकादमिक परिषद की बैठक बुलाई जाएगी। बैठक में डॉ बीआर अंबेडकर चेयर को लेकर कुलपति ने बताया कि इसके लिए यूजीसी को एक प्रस्ताव भेजा है। यूजीसी से अनुमति मिलते ही डॉ बीआर अंबेडकर चेयर स्थापित कर दी जाएगी। प्रो. सिंह ने बताया कि डीयू में पहली बार यूजी लेवल पर रूसी प्रोग्राम शामिल किया गया है।

अकादमिक परिषद की बैठक के दौरान यूजीसीएफ़ 2022 के आधार पर कला संकाय के स्लावोनिक और फिनो-उग्रियन अध्ययन विभाग के तहत बीए (ऑनर्स) में रूसी प्रोग्राम को भी मंजूरी प्रदान की गई। कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने बताया कि डीयू में पहली बार यूजी लेवल पर रूसी प्रोग्राम शामिल किया गया है। इससे पहले पीजी में यह पढ़ाया जाता था। एसी की बैठक के दौरान इस संबंध में कला संकाय द्वारा की गई सिफारिशों को मामूली संशोधनों के साथ स्वीकार करते हुए कोर्स पाठ्यक्रम को पारित कर दिया    गया। इस प्रोग्राम को शैक्षणिक सत्र 2024-2025 से लागू किया जाएगा।

दिल्ली सरकार द्वारा वित्त पोषित 12 कॉलेजों में शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया पर कुलपति ने कहा कि सभी कॉलेजों को 31 जुलाई 2024 तक रिक्तियों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन जारी करने बारे कहा जाएगा। अकादमिक परिषद से आए एक सुझाव पर संज्ञान लेते हुए कुलपति ने दिल्ली विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध कॉलेजों के शिक्षकों की वरीयता को लेकर गठित कमेटी में अकादमिक परिषद से 3 सदस्य नामांकित करने को भी मंजूरी प्रदान की। बैठक के दौरान अकादमिक परिषद की स्टैंडिंग कमेटी की 25 जून, 2024 को आयोजित हुई बैठक की सिफारिशों पर विचार करते हुए विभिन्न विभागों एवं कॉलेजों के पाठ्यक्रमों, शिक्षण पद्धति और मूल्यांकन में उपयुक्त संशोधन को स्वीकार किया गया।

मानव विज्ञान विभाग की सिफारिशें स्वीकार कीं  
एमएससी फोरेंसिक साइंस के चौथे सेमेस्टर की पाठ्यक्रम सामग्री में परिवर्तन के संबंध में मानव विज्ञान विभाग की सिफारिशों को भी अकादमिक परिषद द्वारा स्वीकार किया गया। इसके तहत अपराध स्थल/न्यायालय कक्ष/एफएसएल/(यूपीसी-221511403) का दौरा के स्थान पर अब पुलिस स्टेशन के माध्यम से अपराध स्थल का दौरा (यूपीसी-221511403) को पाठ्यक्रम सामग्री में शामिल किया जाएगा। प्रोजेक्ट रिपोर्ट (यूपीसी 221511402) के स्थान पर प्रोजेक्ट रिपोर्ट ऑन कोर्ट रूम एंड केस एथनोग्राफी (यूपीसी-221511402) शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही ट्रेनिंग (यूपीसी-221511404) के स्थान पर ट्रेनिंग इन फोरेंसिक साइंस लैबोरेट्रीज़ (यूपीसी-221511404) पाठ्यक्रम शामिल किया जाएगा।

Share :
Tagsdehli
Previous Article

उपचुनाव के नतीजे घोषित, दो सीटें कांग्रेस ...

Next Article

उपचुनाव में एनडीए पर भारी पड़ा इंडी ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Weather update
    Weatherदिल्लीमौसम

    Delhi Weather Update: IMD ने दिया अच्छी बारिश का अपडेट, लेकिन दिल्ली-NCR में खिली तेज धूप

    July 17, 2024
    By hinditvnews
  • pm
    दिल्लीराष्ट्रीय

    बांग्लादेश और शेख हसीना को लेकर क्या है भारत की प्लानिंग, जयशंकर ने सर्वदलीय बैठक में दी पूरी जानकारी

    August 6, 2024
    By hinditvnews
  • weather
    दिल्ली

    दिल्ली में काल बनी बारिश! पानी में गई गेंद को निकालने गए दो बच्चों की डूबने से मौत

    August 10, 2024
    By hinditvnews
  • delhi
    eudctionदिल्ली

    पुलिस पूछताछ में खुलासा, दिल्ली में स्कूल को बम से उड़ाने वाला आरोपी निकला छात्र

    August 3, 2024
    By hinditvnews
  • Budget 2024
    दिल्ली

    मोबाइल फोन और आयातित सोना-चांदी के दाम घटेंगे, जानें बजट के बाद क्या होगा सस्ता-क्या महंगा

    July 23, 2024
    By hinditvnews
  • dehli
    दिल्ली

    Congress: हंगामे के बाद संसद में किसानों से मिले राहुल, कहा- हम MSP की गारंटी के लिए सरकार पर डालेंगे ...

    July 24, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Manalihighway
    manaliकुल्लूहिमाचल प्रदेश

    Himachal Landslide: डोहलू नाला में पहाड़ी दरकी, कुल्लू-मनाली हाइवे बंद; लगा लंबा जाम

  • Agnihotri
    ऊनाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सरकारी संपत्तियों पर इश्तिहार लगाने वालों की खैर नहीं, एक्शन मोड में डिप्टी CM मुकेश अग्निहोत्री; विभागों को दिए आदेश

  • Rajeev
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP BJP: नया प्रदेश अध्यक्ष इस माह, जयराम या बिंदल पर दांव

Timeline

  • November 1, 2026

    Kenswitch Partners with PayU's Wibmo to Strengthen Online Card Security in Kenya

  • November 1, 2026

    Manipal University Jaipur Concludes its Grand Two-Day 13th Convocation

  • October 31, 2026

    Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

  • October 31, 2026

    Kauvery Hospital Launches a Comprehensive Suite of Advanced ECMO and Multiorgan Life Support Services

  • October 31, 2026

    From Dream to Reality: This Diwali, Test Ride a Jawa, Yezdi or BSA and Stand a Chance to Win a Motorcycle

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Kenswitch Partners with PayU's Wibmo to Strengthen Online Card Security in Kenya

    By hinditvnews
    November 1, 2026
  • Manipal University Jaipur Concludes its Grand Two Day 13th Convocation

    Manipal University Jaipur Concludes its Grand Two-Day 13th Convocation

    By hinditvnews
    November 1, 2026
  • Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

    Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.