Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Aditya Birla Housing Finance Strengthens Commitment to 'Housing for All' Under PMAY 2.0

  • Bhagwan Mahaveer Foundation Announces Awardees for the 29th Mahaveer Awards Honouring Champions of Humanitarian Service

  • JBCN International Schools Rank Among Top Five in India at Cambridge Outstanding Learner Awards

  • fischer builds the future in Saudi Arabia

  • Quint Digital Ltd. Brings Time Out Market to India with First Location at Worldmark, New Delhi

हिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›Election Result 2024: हिमाचल में मोदी मैजिक के आगे बेकार हुआ कांग्रेस का हर वार, सुक्खू सरकार सुरक्षित, पर…

Election Result 2024: हिमाचल में मोदी मैजिक के आगे बेकार हुआ कांग्रेस का हर वार, सुक्खू सरकार सुरक्षित, पर…

By hinditvnews
June 5, 2024
146
0
p m modi

हिमाचल में लोकसभा की चार सीटों पर भाजपा को जीत मिली है। वहीं, विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस को चार सीटों पर और भाजपा को दो सीटों पर जीत मिली है। ऐसे में अब सुक्खू सरकार सुरक्षित है, लेकिन…पढ़ें पूरी खबर.हिमाचल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जादू चला और सरकार होने के बावजूद कांग्रेस भाजपा की हैट्रिक को नहीं रोक सकी। कांग्रेस की हताशा से भाजपा मिशन रिपीट में कामयाब हो गई। लोकसभा की चारों सीटें हारी कांग्रेस इससे संतुष्ट हो सकती है कि उसने विधानसभा उपचुनाव में छह में से चार सीटें जीत लीं और सुक्खू सरकार सुरक्षित है। मतदाता ने केंद्र में मोदी व राज्य में सुक्खू की सरदारी को तवज्जो दी…लेकिन यह जनादेश भविष्य के लिए राज्य सरकार के आत्मविश्लेषण का विषय है।राज्यसभा की एक सीट के लिए हुए चुनाव के दौरान कांग्रेस के छह विधायकों की बगावत से उठे तूफान के कारण लोकसभा चुनाव से ऐन पहले कांग्रेस की नैया ऐसी डगमगाई कि उसे अंत तक संभलने का मौका नहीं मिला। जब चुनाव लड़ने के लिए बड़े नेता ही तैयार नहीं हो रहे थे तो मैदान में जाने से पहले ही पार्टी के मनोबल को भांपा जा सकता था। आधी लड़ाई कांग्रेस तभी हार गई।

भाजपा ने प्रत्याशी घोषित करने में देर नहीं की। सबसे चर्चित सीट मंडी में भाजपा की प्रत्याशी कंगना रणौत के खिलाफ काफी प्रचार होने के बावजूद मोदी फैक्टर और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम के प्रभाव ने सिने तारिका की जीत सुनिश्चित कर दी। विक्रमादित्य की बतौर मंत्री परफार्मेंस और पिता पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह और माता पूर्व सांसद प्रतिभा सिंह का प्रभाव काम नहीं आया। चुनाव से पहले विक्रमादित्य की ओर से अपनी ही सरकार के खिलाफ नाराजगी व्यक्त करने से उनकी निष्ठाओं पर लगा प्रश्नचिह्न भी उन्हें भारी पड़ा।

हमीरपुर में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की स्थिति शुरुआत से ही मजबूत थी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का संसदीय क्षेत्र होने और दोनों की ओर से यहां पूरी ताकत झोंकने के बावजूद कांग्रेस के सतपाल रायजादा जीत नहीं पाए। सुक्खू अपने नादौन विस क्षेत्र से ही कांग्रेस को लीड नहीं दिला पाए। दूसरी ओर हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में ही चार विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में कांग्रेस तीन में जीत गई। स्पष्ट है कि कांग्रेस ने उपचुनाव जीतने पर ज्यादा जोर दिया। अन्यथा शिमला व मंडी सीटों पर वह कड़ी टक्कर दे सकती थी।

शिमला सीट पर कांग्रेस खुद को शुरुआत में मजबूत मान रही थी, क्योंकि भाजपा के प्रत्याशी व सांसद सुरेश कश्यप के प्रति लोगों में नाराजगी थी कि वह पांच साल गायब रहे। प्रधानमंत्री की रैली के बाद यहां परिदृश्य बदला। पांच मंत्री इस क्षेत्र से होने के बावजूद कांग्रेस हार गई। इससे सरकार से जनता की संतुष्टि पर सवाल खड़ा होता है। कांगड़ा में भाजपा के नए प्रत्याशी राजीव भारद्वाज के सामने कांग्रेसी दिग्गज आनंद शर्मा बाहरी होने और देर से मैदान में उतरने के कारण मुकाबले में कभी आ ही नहीं आ सके।

कांग्रेस ने अग्निवीर, आपदा राहत और सेब पर आयात शुल्क जैसे मुद्दों को भुनाने की कोशिश की, लेकिन नतीजों से साफ है कि जनता ने भाजपा के राम मंदिर, अनुच्छेद 370 जैसे मुद्दों…और उससे भी ज्यादा मोदी के नाम को तरजीह दी।

Share :
Tagshimachal pradeshhindi news
Previous Article

हिमाचल में बजा मोदी का डंका, जनता ...

Next Article

National Education Policy: एमबीबीएस की पढ़ाई अधूरी ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • 16 05 2024
    हरियाणा

    Haryana News: दसवीं और 12वीं में आई है कम्पार्टमेंट तो दोबारा परीक्षा के लिए आज से करें आवेदन, यहां जानें ...

    May 16, 2024
    By hinditvnews
  • Cid
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    पूर्व डीजीपी समेत 10 पुलिस अफसरों के खिलाफ जांच से सीआईडी का इन्कार

    October 7, 2024
    By hinditvnews
  • Aiims
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    दवाइयों के दुष्प्रभाव की एम्स बिलासपुर में होगी मॉनिटरिंग

    October 17, 2024
    By hinditvnews
  • hpbose
    धर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    HPBOSE 10वीं रिजल्ट 2025: आज जारी होगा परीक्षा परिणाम

    May 15, 2025
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: आम बजट से छोटे उद्यमियों और स्टार्टअप को औद्योगिक प्रोत्साहन की उम्मीद

    February 17, 2025
    By hinditvnews
  • Harsh
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हर्ष महाजन की मांग: पांगी घाटी को हर मौसम सड़क व राष्ट्रीय सुरक्षा से जोड़ने की जरूरत

    February 6, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Tunnel
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    कैथलीघाट-ढली फोरलेन: का 20 फीसदी कार्य पूरा

  • Shimla News
    कुल्लूहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: बिना ICU-वेंटिलेटर के हुई खोपड़ी की सर्जरी, कुल्लू अस्पताल बना मिसाल

  • vip car number
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में बढ़ रहा वीआईपी नंबरों का क्रेज

Timeline

  • February 9, 2026

    Aditya Birla Housing Finance Strengthens Commitment to 'Housing for All' Under PMAY 2.0

  • February 9, 2026

    Bhagwan Mahaveer Foundation Announces Awardees for the 29th Mahaveer Awards Honouring Champions of Humanitarian Service

  • February 9, 2026

    JBCN International Schools Rank Among Top Five in India at Cambridge Outstanding Learner Awards

  • February 9, 2026

    fischer builds the future in Saudi Arabia

  • February 9, 2026

    Quint Digital Ltd. Brings Time Out Market to India with First Location at Worldmark, New Delhi

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Aditya Birla Housing Finance Strengthens Commitment To 'housing For All' Under Pmay 2.0

    Aditya Birla Housing Finance Strengthens Commitment to 'Housing for All' Under PMAY 2.0

    By hinditvnews
    February 9, 2026
  • Bhagwan Mahaveer Foundation Announces Awardees For The 29th Mahaveer Awards Honouring Champions Of Humanitarian Service

    Bhagwan Mahaveer Foundation Announces Awardees for the 29th Mahaveer Awards Honouring Champions of Humanitarian Service

    By hinditvnews
    February 9, 2026
  • Jbcn International Schools Rank Among Top Five In India At Cambridge Outstanding Learner Awards

    JBCN International Schools Rank Among Top Five in India at Cambridge Outstanding Learner Awards

    By hinditvnews
    February 9, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.