Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • NITKonnect'26 Brings 1200 Alumni to Discuss 'Bharat Unbound' Through Innovation

  • European Luxury Arrives in the Capital: Premium Leather Shoe Brand Launches Store in South Extension II

  • Powering India's Semiconductor Rise: IESA Technovation Awards 2026

  • Council of Architecture's SHAPE 2026 International Conference on Sustainable Habitats Concludes at Chitkara University, Punjab

  • JK Cement's Buxar Plant Inaugurated by Hon'ble Deputy Chief Minister of Bihar in a Bhavya Lokarpan Ceremony

NetflixOTTफ़िल्म
Home›फ़िल्म›Netflix›Emergency: 6 सितंबर को रिलीज नहीं होगी कंगना की ‘इमरजेंसी’

Emergency: 6 सितंबर को रिलीज नहीं होगी कंगना की ‘इमरजेंसी’

By hinditvnews
September 4, 2024
156
0
Film

Emergency: 6 सितंबर को रिलीज नहीं होगी कंगना की ‘इमरजेंसी’, हाईकोर्ट का सीबीएफसी को निर्देश देने से इनकार

हिंदी टीवी न्यूज Published by: Megha Jain Updated Wed, 04 Sep 2024

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक फिल्म ‘इमरजेंसी’ की सह-निर्माता कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज ने अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज और सेंसर सर्टिफिकेट की मांग करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

अभिनेत्री व भाजपा सांसद कंगना रनौत की आगामी फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज पर संकट मंडराया हुआ है। इस फिल्म को 6 सितंबर को रिलीज किया जाना था, लेकिन सर्टिफिकेट न मिलने के चलते इसकी रिलीज पर रोक लग गई है। साथ ही एक तबका फिल्म के विरोध में सड़कों पर उतर आया है। एक तरफ कंगना रनौत फिल्म की रिलीज के लिए अपने स्तर पर प्रयास कर रही हैं। वहीं, इस फिल्म की सह-निर्माता कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज ने भी अदालत का दरवाजा खटखटाया है। कंपनी ने बॉम्बे हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की, जिस पर आज बुधवार को सुनवाई हुई है।

कोर्ट ने कहा-‘एक हफ्ते की देरी से फर्क नहीं पड़ेगा’
निर्माता कंपनी की याचिका पर सुनवाई करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने आज बुधवार को कहा कि फिल्म की रिलीज में एक हफ्ते की देरी से कोई खास फर्क नहीं पड़ेगा। कोर्ट फिल्म की सह-निर्माता कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड की याचिका पर सुनवाई की, जिसमें केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से सेंसर सर्टिफिकेट की भौतिक प्रति मांगी गई थी, जिससे की फिल्म को तय तारीख 6 सितंबर को रिलीज किया जा सके। जस्टिस बी पी कोलाबावाला और फिरदौस पी पूनीवाला की बेंच ने कहा, ‘हम याचिका का निपटारा नहीं करेंगे। लेकिन उन्हें (सीबीएफसी) एमपी हाईकोर्ट के आदेश के अनुसार (तीन दिनों में) आपत्तियों की जांच करने दें। अगर फिल्म की रिलीज में एक हफ्ते की देरी होती है, तो इससे कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है’।

बॉम्बे हाईकोर्ट में दायर की याचिका
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक फिल्म ‘इमरजेंसी’ की सह-निर्माता कंपनी जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज ने अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज और सेंसर सर्टिफिकेट की मांग करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कंपनी ने बॉम्बे हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की, जिसमें दावा किया गया कि सेंसर बोर्ड ने मनमाने ढंग से और अवैध रूप से फिल्म का सेंसर सर्टिफिकेट रोक रखा है। इस याचिका पर आज सुनवाई हुई।

कंगना रनौत ने संभाली है निर्देशन की जिम्मेदारी
फिल्म ‘इमरजेंसी’ देश में लगे आपातकाल पर आधारित है। इसमें कंगना पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की भूमिका में नजर आएंगी। फिल्म में न सिर्फ कंगना ने अभिनय किया है, बल्कि निर्देशन की जिम्मेदारी भी उन्होंने ही संभाली है। इस फिल्म में कंगना के अलावा अनुपम खेर, श्रेयस तलपड़े और महिमा चौधरी जैसे कलाकार भी शामिल हैं। फिल्म ‘इमरजेंसी’ की रिलीज पहले भी कई बार टल चुकी है। अब इस बार सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट न मिल पाने के चलते फिल्म की रिलीज पर संकट के बादल छाए हुए हैं।

कंगना ने जताई नाराजगी
फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट न मिलने को लेकर कंगना भी नाराजगी जता चुकी हैं। फिल्म की रिलीज पर लगी रोक को लेकर अभिनेत्री ने अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में कहा, ‘बतौर एक क्रिएटिव पर्सन मैं निराश हूं। मेरी आवाज दबाई जा रही है। सत्य घटना पर आधारित फिल्म को नहीं दिखाए जाने का मुझ पर दबाव डाला जा रहा है’। कंगना ने आगे कहा कि यह फिल्म हमारे संविधान से जुड़ी एक अदभुत घटना को हमारे पास लाती है। यह हमारा अधिकार है कि हम इस विषय पर बात करें।

दो हफ्ते टली रिलीज
आज हुई सुनवाई में साफ है कि फिल्म ‘इमरजेंसी’ अब 6 सितंबर को रिलीज नहीं होगी। कंगना रनौत की फिल्म को लेकर बॉम्बे हाईकोर्ट ने सीबीएफसी को सर्टिफिकेशन निर्देश देने से इनकार कर दिया है। फिल्म 6 सितंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इसे दो सप्ताह के लिए टाल दिया जाएगा, क्योंकि उच्च न्यायालय ने सेंसर बोर्ड को निर्देश दिया है कि वह फिल्म के खिलाफ उठाई गई आपत्तियों पर विचार करे और फिर 18 सितंबर तक इसे प्रमाणित करे।

 

Share :
Tagsentertainment newshindi newsmovie newsnews of kangna ranautZee Entertainment Enterprises Co Producer Company Of Kangana Ranaut Movie Emergency Approached Bombay HC
Previous Article

यूपी: एंबुलेंस में 150KM तक बचाव में चिल्लाती रही ...

Next Article

Aishwarya Rai: अभिषेक बच्चन से मनमुटाव की ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Kobind
    उत्तराखण्ड

    हरिद्वार: पूर्व राष्ट्रपति कोविंद का दौरा, ऑपरेशन सिंदूर और एक देश एक चुनाव पर दी प्रतिक्रिया

    May 26, 2025
    By hinditvnews
  • Virat
    cricketखेल

    ICC Rankings: नॉकआउट के बाद विराट की रैंकिंग में चमक, शीर्ष-10 में 4 भारतीय

    March 5, 2025
    By hinditvnews
  • Dhankhad
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शिमला पहुंचे, स्वागत किया गया

    June 6, 2025
    By hinditvnews
  • 08 02 2024mcms
    राष्ट्रीय

    4 आरोपियों में से एक को राहत, आजीवन कारावास के बदले मिली 10 साल की सजा; SC बोला- अपराध स्थल ...

    February 8, 2024
    By hinditvnews
  • Cm Sukhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: बुजुर्गों के इलाज के लिए घर पहुंचेंगे डॉक्टर-नर्स

    November 18, 2024
    By hinditvnews
  • Shimla, India Sep 09 2019 Kalka–shimla Railway In Shimla, Himachal Pradesh, India. It Is Part Of Unesco World Heritage Site Mountain Railways Of India.
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    कालका-शिमला ट्रैक पर 28 किमी रफ्तार से दौड़ेगा पैनोरमिक कोच

    December 29, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • ips Monika
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: आईपीएस अधिकारी डॉ. मोनिका भुटुंगरू का शेवनिंग इंडिया साइबर सिक्योरिटी फेलोशिप के लिए चयन

  • uttrakhand
    हिमाचल प्रदेश

    बादल फटने से नोगली-तकलेच सड़क का 30 मीटर हिस्सा ध्वस्त, मनाली-लेह हाईवे पर भूस्खलन

  • Vote
    Lok Sabha Election 2024कांगड़ामंडीशिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल प्रदेश में लोकसभा चुनाव में 71 फीसदी मतदान

Timeline

  • February 28, 2026

    NITKonnect'26 Brings 1200 Alumni to Discuss 'Bharat Unbound' Through Innovation

  • February 28, 2026

    European Luxury Arrives in the Capital: Premium Leather Shoe Brand Launches Store in South Extension II

  • February 28, 2026

    Powering India's Semiconductor Rise: IESA Technovation Awards 2026

  • February 28, 2026

    Council of Architecture's SHAPE 2026 International Conference on Sustainable Habitats Concludes at Chitkara University, Punjab

  • February 28, 2026

    JK Cement's Buxar Plant Inaugurated by Hon'ble Deputy Chief Minister of Bihar in a Bhavya Lokarpan Ceremony

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Nitkonnect'26 Brings 1200 Alumni To Discuss 'bharat Unbound' Through Innovation

    NITKonnect'26 Brings 1200 Alumni to Discuss 'Bharat Unbound' Through Innovation

    By hinditvnews
    February 28, 2026
  • European Luxury Arrives In The Capital: Premium Leather Shoe Brand Launches Store In South Extension Ii

    European Luxury Arrives in the Capital: Premium Leather Shoe Brand Launches Store in South Extension ...

    By hinditvnews
    February 28, 2026
  • Powering India's Semiconductor Rise: Iesa Technovation Awards 2026

    Powering India's Semiconductor Rise: IESA Technovation Awards 2026

    By hinditvnews
    February 28, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.