Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Himachal: उपभोक्ताओं की शिकायतों पर सीधी सुनवाई, सीएम सुक्खू ने दी राहत

  • डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड अफसर से ठगे 33 लाख, मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी

  • Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops to Rs. 69,990, Pro Max to Rs. 74,990; iPhone 18 Pre-Bookings Begin at Croma

  • हरियाणा: महिला कांग्रेस में जिला नेतृत्व की तलाश, 20 सितंबर तक संगठन सृजन अभियान

  • हरिद्वार: सड़क किनारे मिला नवजात, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

हिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›Fake Appointment Letter: हिमाचल सचिवालय में नौकरी के नाम पर ठगे 25 युवा, पांच और गिरफ्तार

Fake Appointment Letter: हिमाचल सचिवालय में नौकरी के नाम पर ठगे 25 युवा, पांच और गिरफ्तार

By hinditvnews
February 22, 2024
365
0
Download (71)

सचिवालय में सरकारी नौकरी के लिए फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करने के मामले में पुलिस ने पांच और लोगों को गिरफ्तार किया है।

हिमाचल प्रदेश सचिवालय में सरकारी नौकरी के लिए फर्जी नियुक्ति पत्र जारी करने के मामले में पुलिस ने पांच और लोगों को गिरफ्तार किया है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने नौकरी के नाम पर 25 युवाओं को ठग कर उनसे लाखों रुपये लिए हैं। पुलिस ने मामले में मंगलवार को शिमला के कोटखाई निवासी आरोपी परीक्षित आजाद (28) को गिरफ्तार किया था। बुधवार देर रात सोलन के तीन, जोगिंद्रनगर और शिमला के जुन्गा के एक-एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
इससे पहले पुलिस ने मंगलवार देर रात विकासनगर स्थित मुख्य आरोपी परीक्षित आजाद (28) के किराये के मकान में छापा मारकर छह फर्जी नियुक्ति पत्र, प्रिंटर, लैपटाॅप, मोबाइल, लिफाफे, डायरी सहित अन्य दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। बुधवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है। अब जांच टीम पूरे प्रकरण में बड़े गिरोह के होने की आशंका को देखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है।

शुरुआती जांच में सामने आया है कि सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा देकर आरोपी ने करीब 25 बेरोजगारों को ठगा है। इनमें से कई युवकों को नौकरी में ज्वाइन करने के लिए फरवरी और मार्च के नियुक्ति पत्र तक जारी कर दिए गए हैं। मामले की जांच कर रही पुलिस के मुताबिक 19 फरवरी को जिला कांगड़ा के पालमपुर निवासी पारस चपरासी और अजय क्लर्क के नियुक्ति पत्र लेकर सचिवालय के विशेष प्रशासन विभाग के सामने पेश हुए थे।
जब पारस और अजय सचिवालय पहुंचे तो नियुक्ति पत्र फर्जी निकले। इसके बाद सचिवालय उप सचिव की ओर से मिली शिकायत के बाद दोनों युवकों से पूछताछ की गई तो पता चला कि दोनों से करीब 50 से 75 हजार रुपये खाते में डलवाकर आरोपी परीक्षित ने उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र जारी किए थे। इसके बाद छोटा शिमला थाना पुलिस टीम ने डीएसपी अमित ठाकुर के नेतृत्व में जांच शुरू कर दी और तुरंत आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद बुधवार सुबह 4 बजे तक पुलिस ने परीक्षित के कमरे से फर्जी नियुक्ति पत्र बनाने से संबंधित सामान सहित अन्य दस्तावेजों को कब्जे में लिया है। अभी आरोपी से और अधिक जानकारी जुटाई जा रही है। डीएसपी ने बताया कि मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।
किराये के मकान में ही तैयार किए जाते थे नियुक्त पत्र
आरोपी परीक्षित क्लर्क और चपरासी पदों के फर्जी नियुक्ति पत्र अपने किराये के मकान में तैयार करता था। इन्हें युवाओं को जारी कर उनसे 50 से 75 हजार रुपये तक ठगता था। परीक्षित अपने ही खाते में युवाओं से रुपये डलवाता था। जांच टीम ने किराये के मकान से डीओ लैटर, काले, नीले, हरे और लाल पैन, डायरी सहित अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। इसके अलावा जांच टीम को डायरी में फर्जी नियुक्ति पत्र से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां मिली हैं।
पुलिस की दबिश से पहले जला दीं स्टैंप
बताया जा रहा है आरोपी को पुलिस की दबिश की भनक लग गई थी। आरोपी ने पुलिस के पहुंचने से पहले ही कुछ संदिग्ध सामान जला दिया था। इनमें सरकारी स्टैंप भी जली हुई हैं। पुलिस ने मौके से राख के सैंपल लेकर जांच के लिए फोरेंसिक लैब जुन्गा भेज दिए हैं।
Share :
TagsFake Appointment Letterhimachal news
Previous Article

Himachal Weather News: डीजीआरई ने हिमाचल के ...

Next Article

हिमाचल: पेटीएम, गूगल पे, फोन पे से ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Cm himachal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    केंद्र ने ऋण लेने पर लगाईं पाबंदियां

    September 21, 2023
    By hinditvnews
  • Himachal Disaster
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal Disaster: हाईकोर्ट के आदेश माने होते तो नहीं होती इतनी तबाही, जानें पूरा मामला

    August 22, 2023
    By hinditvnews
  • Earthquake
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    Earthquake: हिमाचल के मंडी में भूकंप

    September 24, 2023
    By hinditvnews
  • Shimla1
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    कराहते पहाड़: अंग्रेजों की सुरक्षित राजधानी शिमला आज बदहाल, ब्रिटिशकाल भवन अब भी मजबूत

    September 23, 2025
    By hinditvnews
  • Kullu
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Kullu Dussehra: सात दिनों तक तपस्वियों की तरह रहते हैं 3,000 कारकून

    October 17, 2024
    By hinditvnews
  • Himachal News Rain
    मंडीमौसमशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    जोगिंद्रनगर में पहाड़ी दरकने से जमींदोज हुआ गांव, लोगों में मची चीखो पुकार; 10 घर पूरी तरह से ध्वस्त

    September 3, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Gun
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: रोहड़ू के कुलगांव में हर्ष फायरिंग से महिला की मौत, कार्रवाई की मांग

  • Winter1
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: शिमला विंटर कार्निवल की पांचवीं संध्या में सूफी संगीत की धूम

  • Images (1)
    Weatherमौसमहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: कुछ स्थानों पर भारी बारिश का येलो अलर्ट, रोहतांग में गिरे फाहे, पांच जिलों में बाढ़ का जोखिम

Timeline

  • September 14, 2026

    Himachal: उपभोक्ताओं की शिकायतों पर सीधी सुनवाई, सीएम सुक्खू ने दी राहत

  • September 14, 2026

    डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड अफसर से ठगे 33 लाख, मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी

  • September 13, 2026

    Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops to Rs. 69,990, Pro Max to Rs. 74,990; iPhone 18 Pre-Bookings Begin at Croma

  • September 13, 2026

    हरियाणा: महिला कांग्रेस में जिला नेतृत्व की तलाश, 20 सितंबर तक संगठन सृजन अभियान

  • September 13, 2026

    हरिद्वार: सड़क किनारे मिला नवजात, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Cmsukhu Ll

    Himachal: उपभोक्ताओं की शिकायतों पर सीधी सुनवाई, सीएम सुक्खू ने दी राहत

    By hinditvnews
    September 14, 2026
  • Cyber crime

    डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड अफसर से ठगे 33 लाख, मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की ...

    By hinditvnews
    September 14, 2026
  • Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops to Rs. 69,990, Pro Max to Rs. 74,990; iPhone 18 Pre Bookings Begin at Croma

    Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops to Rs. 69,990, Pro Max to Rs. 74,990; ...

    By hinditvnews
    September 13, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.