Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

  • Kauvery Hospital Launches a Comprehensive Suite of Advanced ECMO and Multiorgan Life Support Services

  • From Dream to Reality: This Diwali, Test Ride a Jawa, Yezdi or BSA and Stand a Chance to Win a Motorcycle

  • Manipal University Jaipur Celebrates Day 1 of its Grand 13th Convocation; Over 4,100 Students Conferred Degrees Across Two-Day Ceremony

  • Varun Dhawan is the 'Sizzl'ing Face of Licious

पंजाब
Home›पंजाब›Farmers Protest: क्या है MSP, किसान क्यों चाहते हैं कानूनी गारंटी; आखिर क्यों गर्माया है मुद्दा? यहां पढ़िए सबकुछ

Farmers Protest: क्या है MSP, किसान क्यों चाहते हैं कानूनी गारंटी; आखिर क्यों गर्माया है मुद्दा? यहां पढ़िए सबकुछ

By hinditvnews
February 19, 2024
355
0
19 02 2024 Msp

पंजाब-हरियाणा के किसान (Kisan Andolan) अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर सड़कों पर हैं। इस किसानों की सभी मांगों में सबसे बड़ी मांग या ये कह लें कि सबसे बड़ा मुद्दा एमएसपी की कानूनी गारंटी है। बता दें एमएसपी एक न्यूनतम दर है जिस पर सरकारी खरीद एजेंसियां किसानों से फसलें खरीदती है। हालांकि MSP के पक्ष और विपक्ष में भी काफी तर्क हैं।

HIGHLIGHTS

  1. शंभू बॉर्डर पर किसान अपनी मांगों को लेकर अड़े हुए हैं।
  2. MSP पर कानूनी गारंटी की मांग की जा रही है।
  3. केंद्र ने चौथे दौर की बैठक में तीन फसलों पर पांच साल की गारंटी का दिया प्रस्तावचंडीगढ़। किसान अपनी मांगों को लेकर एक बार फिर सड़कों पर उतर (Farmers Protest) आए हैं। वे किसान कानून बना कर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी देने की मांग कर रहे हैं। आइये जानते हैं कि एमएसपी क्या है और पंजाब के किसान ही एमएसपी की गारंटी पर ज्यादा जोर क्यों दे रहे हैं?

    एमएसपी क्यों बना है बड़ा मुद्दा?

    भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) प्रमुख खरीद एजेंसी है। एफसीआइ ज्यादातर खरीद बान और गेहूं की ही करती है। इसके बाद एफसीआइ इस अनाज को रियायती दरों पर लोगों को मुहैया कराती है। इस प्रक्रिया में एकसीआइ को जो नुकसान होता है, उसकी भरपाई केंद्र सरकार करती है।

    क्या है एमएसपी?

    एमएसपी न्यूनतम दर है, जिस पर सरकारी खरीद एजेंसियां किसानों से फसले खरीदती है। एमएसपी किसानों को बाजार के उतार चढ़ाव से बचाते के साथ आरा की सुरक्षा देती है। किसानों को उनकी फसलों की उचित कीमत मिले, यह सुनिश्चित करने में एमएसपी की अहम भूमिका है। एनएसपी कृषि लागत एवं मूल्य आयोग (सीएसीपी) द्वारा तय की जाती है।

    सीएसीपी उत्पादन लागत, बाजार के रुझान और मांग- आपूर्ति के परिदृश्य पर विचार करके एमएसपी तय करती है। एमएसपी की शुरुआत 1967 में हुई थी। उस समय देश में खाद्यान्न की कमी थी और जरूरत आयात के जरिए पूरी की जाती थी।

    एमएसपी के पक्ष और विपक्ष में तर्क

    एमएसपी का पक्ष

    पारंपरिक तौर पर सरकार धान और गेहूं की खरीद सबसे ज्यादा करती रही है क्योकि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के जरिए इनका वितरण होता है। इन अनाजो के लिए सरकार के पास भंडारण क्षमता भी है। लेकिन पंजाब (Punjab News) और हरियाणा (Haryana News) के किसानों को डर है कि कानूनी गारंटी के बिना बाजार में इन जिससे की कीमते एमएसपी से नीचे जाने पर उचित कीमत नही मिलेगी।

    एमएसपी का विपक्ष

    वही सरकार और बहुत से विशेषज्ञों का मानना है कि एमएसपी की कानून गारंटी देना टिकाऊ नही है और इसमें कई तरह की बाधाएं है। जैसे खरीद की सीमित ढांचागत सुविधाएं, अनाज का संभावित नुकसान, फसलों का पैटर्न खराब होना और प्रभावी बाजार पहुंच का अभाव।

    इसके अलावा सरकारी अधिकारियो का मानना है कि इसे लागू करना वित्तीय रूप से भयावह होगा। उनका कहना है कि पित वर्ष 2019-20 में देश में कुल उपज की कीमत 40 लाख करोड़ पहुंच गई थी। वही एनएसपी तंत्र के तहत आने वाली फसलो की अनुमानित बाजार कीमत 10 लाख करोड़ रुपये है।

    किसान एमएसपी की गारंटी पर क्यों दे रहे हैं जोर?

    पंजाब और हरियाणा के किसान कानून बना कर एमएसपी की गारंटी ( MSP Guarantee) देने की बात पर ज्यादा जोर इसलिए दे रहे है क्योंकि एफसीआइ के खरीद तंत्र का सबसे अधिक फायदा इन दोनों राज्यों के किसान उठाते है।

    क्या है सी2+ 50 प्रतिशत फार्मूला?

    यह एमएसपी तय करने का फार्मूला है, जिस पर सरकारी एजेंसियां किसानों की उपज खरीदती हैं। इसमें किसान की जमीन का किराया सहित खेती पर आने वाली सभी तरह की लागत शामिल है।

    एमएसपी का फार्मूला

    सरकार एमएसपी तय करने के लिए ए2+एफएल फार्मूले का इस्तेमाल कर रही है। इसमें किसान खेती के लिए जिस पूंजी का भुगतान करता है और परिवार के श्रम का मूल्य शामिल है।

    किसान मेहनती और सीधे-साधे होते हैं। देश की खाद्य सुरक्षा में भी किसानों की अहम भूमिका है लेकिन भारत में किसानों को राजनीतिक हथियार भी बनाया जाता रहा है। ताजा मामला फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी की मांग का है।

    अगर सरकार एमएसपी पर फसलों की खरीद की गारंटी ले लेती है तो एक अनुमान के अनुसार इस पर 10 लाख करोड़ रुपये का खर्च आएगा। वहीं 2024-25 के अंतरिम बजट में सरकार ने पूंजीगत निवेश के लिए 11.11 लाख करोड़ रुपये का लक्ष्य रखा है। ऐसे में सरकार अगर सारी फसलें एमएसपी पर खरीदती है तो कर्मचारियों को वेतन और पेंशन कहां से देगी।

    विकास कार्यों के लिए संसाधन कहां से आएंगे। अगर ऐसा होता है तो पूरा सरकारी तंत्र और व्यवस्था ही चरमरा जाएगी। वहीं विपक्षी दल कांग्रेस ने कहा है कि वह सत्ता में आने पर एमएसपी की गारंटी देगी। हालांकि केंद्र में सत्ता में रहते हुए कांग्रेस ने स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट लागू करने को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई।ऐसे में कांग्रेस की जिम्मेदारी बनती है कि वह देश को बताए कि वह 10 लाख करोड़ रुपये का इंतजाम कैसे करेगी। ऐसे में यह पड़ताल अहम मुद्दा है कि एमएसपी की गारंटी की मांग कितनी व्यावहारिक है और क्या किसान आंदोलन के जरिए राजनीतिक मंशा पूरी करने का प्रयास हो रहा है?

Share :
TagsFarmers Protestक्या है MSP
Previous Article

Farmers Protest: किसान आंदोलन के बीच होमगार्ड ...

Next Article

Farmers Protest: केंद्र से बातचीत के बीच ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • 17 02 2024 Farmer Protest 23653540 101828224
    राष्ट्रीय

    Farmers Protest LIVE: किसान नेता सरवन सिंह की मांग- MSP पर अध्यादेश लाए केंद्र सरकार

    February 17, 2024
    By hinditvnews
  • Traffic
    दिल्ली

    Farmers Protest LIVE: किसानों के प्रदर्शन का दिल्ली-NCR के ट्रैफिक पर असर, नोएडा की कई सड़कें बंद; जगह-जगह लग रहा ...

    February 8, 2024
    By hinditvnews
  • 14 02 2024 Delhi
    राष्ट्रीय

    Delhi Farmers Protest LIVE: दिल्ली की चार सीमाएं पूरी तरह सील, कई रास्तों पर डायवर्जन; घर से निकलने से पहले ...

    February 14, 2024
    By hinditvnews
  • Border News
    पंजाब

    Farmers Protest LIVE Updates: खनौरी बॉर्डर पर हालात काबू, माहौल को शांत रखने में जुटे बुजुर्ग किसान; नौजवानों को दे ...

    February 22, 2024
    By hinditvnews
  • farmar
    राष्ट्रीय

    Farmers Protest: सरकार का प्रस्ताव ठुकराने के बाद किसानों ने बताया आगे का प्लान; क्या बातचीत से निकल पाएगा हल?

    February 20, 2024
    By hinditvnews
  • Jagjeet
    पंजाब

    Farmers Protest: खनौरी सीमा पर पुलिस फोर्स बढ़ी

    December 31, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • weather
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    Himachal: मानसून के पहले 10 दिन सामान्य से 82 फीसदी अधिक बरसे बादल, जानें कहां कितनी हुई बारिश

  • Sukhhu new
    हिमाचल प्रदेश

    अफसरों-मंत्रियों को दिल्ली आने की जरूरत नहीं, दिल्ली एम्स में उपचाराधीन सीएम सुक्खू ने जारी किए निर्देश

  • Cabinet 1
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Cabinet Meeting : सीपीएस मामले की चुनौती पर फैसला आज

Timeline

  • October 31, 2026

    Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

  • October 31, 2026

    Kauvery Hospital Launches a Comprehensive Suite of Advanced ECMO and Multiorgan Life Support Services

  • October 31, 2026

    From Dream to Reality: This Diwali, Test Ride a Jawa, Yezdi or BSA and Stand a Chance to Win a Motorcycle

  • October 31, 2026

    Manipal University Jaipur Celebrates Day 1 of its Grand 13th Convocation; Over 4,100 Students Conferred Degrees Across Two-Day Ceremony

  • October 31, 2026

    Varun Dhawan is the 'Sizzl'ing Face of Licious

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

    Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • Kauvery Hospital Launches a Comprehensive Suite of Advanced ECMO and Multiorgan Life Support Services

    Kauvery Hospital Launches a Comprehensive Suite of Advanced ECMO and Multiorgan Life Support Services

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • From Dream to Reality: This Diwali, Test Ride a Jawa, Yezdi or BSA and Stand a Chance to Win a Motorcycle

    From Dream to Reality: This Diwali, Test Ride a Jawa, Yezdi or BSA and Stand ...

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.