Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • देहरादून: किराए के मकान में दंपती की संदिग्ध मौत, आत्महत्या की आशंका

  • उत्तराखंड: मानसून तैयारी पर कार्यशाला में पहुंचे CM धामी

  • मई में 2% ज्यादा बारिश, हिमाचल में कई दिन और जारी रहेगी

  • अंकिता हत्याकांड: 40 हजार नंबर, 800 CCTV खंगाले, ‘एक्ट्रा सर्विस’ और VIP आज भी रहस्य

  • मंडी: बीड़ से उड़ान के बाद आंधी की चपेट में आया पायलट, घर की छत पर गिरा

पंजाब
Home›पंजाब›Farmers Protest: खनौरी सीमा पर पुलिस फोर्स बढ़ी

Farmers Protest: खनौरी सीमा पर पुलिस फोर्स बढ़ी

By hinditvnews
December 31, 2024
45
0
Jagjeet

Farmers Protest: खनौरी सीमा पर पुलिस फोर्स बढ़ी… डल्लेवाल को जबरन उठाने का अंदेशा, किसानों ने बढ़ाया पहरा

हिंदी टीवी न्यूज़, पटियाला। Published by: Megha Jain Updated Tue, 31 Dec 2024

किसानों ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पंजाब सरकार की ओर से डल्लेवाल को बाॅर्डर से जबरन उठाने का अंदेशा जताते पहरा बढ़ा दिया है। इस मौके एडीजीपी ने कहा कि बातचीत के जरिये ही मसले हल होते हैं, इसलिए बैठकों का दौर जारी है।

किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल का आमरण अनशन सोमवार को 35वें दिन में दाखिल हो गया। इसी बीच खनौरी सीमा पर हलचल लगातार तेज हो गई। वहां पुलिस फोर्स बढ़ा दी गई है। एक तरफ जहां पूर्व एडीजीपी जसकरन सिंह ने डल्लेवाल के साथ बैठक करके उनसे सरकारी चिकित्सा सेवाएं लेने की अपील की।

वहीं, किसानों ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर पंजाब सरकार की ओर से डल्लेवाल को बाॅर्डर से जबरन उठाने का अंदेशा जताते पहरा बढ़ा दिया है। इस मौके एडीजीपी ने कहा कि बातचीत के जरिये ही मसले हल होते हैं, इसलिए बैठकों का दौर जारी है। बताया जा रहा है कि इस दौरान डल्लेवाल से अस्पताल में दाखिल होकर इलाज कराने की अपील की गई, जिसे किसान नेता ने ठुकरा दिया है। रविवार को भी पूर्व एडीजीपी व अन्य उच्च पुलिस अधिकारियों ने किसानों के साथ बैठक की थी, लेकिन यह बैठक भी बेनतीजा रही थी।

पुलिस की वाटर कैनन, एंबुलेंस व क्रेन तैयार ः पातड़ां में डीएसपी दफ्तर के नजदीक अनाज मंडी में कई वाटर कैनन व एक क्रेन खड़ी कर दी गई है। काफी गिनती में एंबुलेंस भी खड़ी कर दी गई हैं। कई जिलों की पुलिस भी बुलाई गई है। हालांकि पूर्व एडीजीपी ने इस बारे में कहा कि यह सिर्फ चर्चा है, ऐसी कोई बात नहीं है।

बीपी और शुगर का स्तर लगातार ऊपर-नीचे हो रहा
पूर्व एडीजीपी के साथ डाॅक्टरों की टीम भी थी, जिन्होंने डल्लेवाल की चेकअप करने के बाद विभिन्न जरूरी टेस्ट करने के लिए उनके ब्लड सैंपल लिए। उधर, डल्लेवाल की हालत लगातार नाजुक बनी हुई है। डाॅक्टरों के मुताबिक अनशन पर रहने से शरीर में काफी कमजोरी आ गई है। बीपी और शुगर का स्तर लगातार ऊपर-नीचे हो रहा है, जो शरीर के घातक साबित हो सकता है।

देर रात किसान पहुंचे खनौरी सीमा
पंजाब बंद के आह्वान पर धर्मनगरी कुरुक्षेत्र से कई किसान जत्थे खनौरी सीमा पर जारी आंदोलन में शामिल हुए। रविवार रात को ही जत्था सीमा पर पहुंच गया, मगर सुबह रवाना हुए जत्थे को सीमा तक नहीं जाने दिया गया। उधर भाकियू अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने बताया कि उनके गुट ने विभिन्न मांगों के लिए सीएम नायब सैनी से मुलाकात की थी।

उन्होंने सीएम को 13 मांगों का मांग पत्र सौंपा है, क्योंकि केंद्र सरकार तीन कृषि कानून के तहत नया मंडी एक्ट प्रदेश में लागू करना चाहती है। इस नए एक्ट से मंडी प्रणाली खत्म हो जाएगी। किसानों, आढ़तियों के साथ-साथ मंडी में काम करने वाले मुनीम और मजदूर वर्ग बेरोजगार हो जाएंगे। वहीं, पंजाब बंद के आह्वान पर धर्मनगरी से किसान जत्थों के पंजाब जाने को लेकर प्रशासन अलर्ट रहा। जिले से सटी पंजाब की सीमाओं पर आरएएफ के साथ पुलिस बल तैनात रहा।

 

Share :
TagsFarmers Protesthindi newsKissan Andolanpunjab news
Previous Article

कर्ज में डूबे पंजाब के अन्नदाता: 54 ...

Next Article

पूर्व सीएम ओपी चौटाला की रसम पगड़ी: ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Saif
    फ़िल्ममनोरंजन

    Saif Ali Khan Attack Case Live: ICU से बाहर आए सैफ, शरीर पर तीन जख्म

    January 17, 2025
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: मंत्रिमंडल में बदलाव के संकेत, नवरात्र में तीन मंत्रियों की विदाई

    March 20, 2025
    By hinditvnews
  • weadher
    पंजाब

    घनी धुंध की चपेट में पंजाब: शून्य पहुंची दृश्यता

    January 3, 2025
    By hinditvnews
  • Kissan
    CHANDIGHARपंजाब

    Kisan Andolan: शंभू बॉर्डर पर किसान ने निगला सल्फास, मोगा में महा पंचायत आज

    January 9, 2025
    By hinditvnews
  • Pu High Court
    Chandigarh Newsपंजाब

    पानी विवाद: पंजाब की पुनर्विचार याचिका पर सभी को नोटिस, 20 मई तक जवाब जरूरी

    May 14, 2025
    By hinditvnews
  • Gangotri Yamunotri
    उत्तराखण्ड

    चारधाम यात्रा: यमुनोत्री में MP श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

    May 14, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Fir
    manaliकुल्लूहिमाचल प्रदेश

    Himachal: भिंडरावाले के झंडे पर मामला दर्ज, 180 बाइक चालकों के चालान

  • Double Murder
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    जसौर डबल मर्डर केस: आरोपी दीपक कुमार ने किया सरेंडर

  • Dil
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    एक ब्रेन डेड मरीज दे सकता है आठ लोगों को नई जिंदगी

Timeline

  • May 31, 2025

    देहरादून: किराए के मकान में दंपती की संदिग्ध मौत, आत्महत्या की आशंका

  • May 31, 2025

    उत्तराखंड: मानसून तैयारी पर कार्यशाला में पहुंचे CM धामी

  • May 31, 2025

    मई में 2% ज्यादा बारिश, हिमाचल में कई दिन और जारी रहेगी

  • May 31, 2025

    अंकिता हत्याकांड: 40 हजार नंबर, 800 CCTV खंगाले, ‘एक्ट्रा सर्विस’ और VIP आज भी रहस्य

  • May 31, 2025

    मंडी: बीड़ से उड़ान के बाद आंधी की चपेट में आया पायलट, घर की छत पर गिरा

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Dead Body

    देहरादून: किराए के मकान में दंपती की संदिग्ध मौत, आत्महत्या की आशंका

    By hinditvnews
    May 31, 2025
  • Dhami

    उत्तराखंड: मानसून तैयारी पर कार्यशाला में पहुंचे CM धामी

    By hinditvnews
    May 31, 2025
  • Weather

    मई में 2% ज्यादा बारिश, हिमाचल में कई दिन और जारी रहेगी

    By hinditvnews
    May 31, 2025
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.