Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • शिमला: प्रवेश द्वार पर पर्यटकों का स्वागत मिट्टी और धूल से हो रहा है

  • बरेली हिंसा: CM योगी बोले- ‘मौलाना भूल गया किसका शासन है’, समझाया भाषा में

  • हरियाणा: अवैध संबंध के शक में भतीजे ने चाचा की हत्या, गर्दन पर गंडासी से हमला

  • Earthquake: सोनीपत में भूकंप के झटके, लोग गहरी नींद में डरे

  • नैनीताल: टैक्स चोरों पर कार्रवाई, 22.68 करोड़ के 2982 बकाएदार लापता, आरसी जारी

पंजाब
Home›पंजाब›Farmers Protest: शंभू बार्डर पर बढ़ा तनाव, किसान नेताओं की भी नहीं सुन रहे युवा; दिखे खालिस्तान समर्थक पोस्टर

Farmers Protest: शंभू बार्डर पर बढ़ा तनाव, किसान नेताओं की भी नहीं सुन रहे युवा; दिखे खालिस्तान समर्थक पोस्टर

By hinditvnews
February 17, 2024
179
0
17 02 2024 Fpp 23654979

शंभू बार्डर पर तनाव बढ़ता जा रहा है यहां डेरा डाले कुछ युवाओं के हाथ में खालिस्तान समर्थक बैनर देखे गए। हालत यह है कि युवा प्रदर्शनकारी अपने नेताओं की भी नहीं सुन रहे और लगातार उपद्रव कर रहे हैं। उन्होंने कई बार बैरिकेडिंग की तरफ बढ़ने की कोशिश की लेकिन हरियाणा की तरफ से तैनात पुलिस व सुरक्षा बलों ने आंसू के गैस के गोले दागकर उन्हें भगा दिया।चंडीगढ़। दिल्ली कूच के चौथे दिन शुक्रवार को भी पंजाब के किसान हरियाणा से सटे शंभू और दाता सिंहवाला बार्डर पर डटे रहे। दाता सिंहवाला में शांति रही, लेकिन शंभू बार्डर पर तनाव बढ़ता जा रहा है। यहां डेरा डाले कुछ युवाओं के हाथ में खालिस्तान समर्थक बैनर देखे गए। हालत यह है कि युवा प्रदर्शनकारी अपने नेताओं की भी नहीं सुन रहे हैं और लगातार उपद्रव कर रहे हैं।उन्होंने कई बार बैरिकेडिंग की तरफ बढ़ने की कोशिश की, लेकिन हरियाणा की तरफ से तैनात पुलिस व सुरक्षा बलों ने आंसू के गैस के गोले दागकर उन्हें भगा दिया। हरियाणा की तरफ से की गई किलेबंदी के कारण प्रदर्शनकारी आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। किसान नेताओं के समझाने के बावजूद वे हंगामा कर रहे हैं। शुक्रवार को वे बार-बार नारेबाजी करते आगे बढ़े, लेकिन हरियाणा पुलिस ने आंसू गैस के गोले दाग उन्हें खदेड़ दिया।

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल का बैनर बड़े होर्डिंग में लगाते देखे गए लोग

आंसू गैस से बचने के लिए प्रदर्शनकारी गीली बोरियों को लपेट, मुंह पर मुल्तानी मिट्टी लगा और विशेष तरह की ऐनकें पहन आगे बढ़ने का प्रयास करते और आंसू गैस के गोले गिरने के बाद लौट आते। सबसे बड़ी चिंता वहां खालिस्तान समर्थक पोस्टरों का होना है। हरियाणा पुलिस के लगाए सीसीटीवी कैमरे में चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई हैं। इसमें कुछ प्रदर्शनकारी खालिस्तान समर्थक अमृतपाल का बैनर बड़े होर्डिंग में लगाते देखे गए।

बता दें कि खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह इन दिनों असम की जेल में बंद हैं। 23 अप्रैल, 2023 को उसे मोगा के पास एक गुरुद्वारे से गिरफ्तार किया गया था। अमृतपाल पर आइएसआइ कनेक्शन, विदेश से फंडिग, अवैध हथियार और खालिस्तान समर्थक होने पर केस दर्ज किया गया था। फरार होने के बाद कुरुक्षेत्र में भी अमृतपाल ने शरण ली थी। बाद में उसे मोगा से गिरफ्तार किया गया था।

दिल्ली कूच में उगराहां गुट भी उतरा

अभी तक दिल्ली कूच से दूरी बनाए रहे भाकियू (एकता उगराहां) ने समर्थन देने का फैसला किया है। शुक्रवार को संगठन के पंजाब अध्यक्ष जोगिंदर सिंह उगराहां ने पांच सदस्यीय कमेटी से बैठक के बाद इसकी घोषणा की। कहा कि भाकियू उगराहां के सदस्य 17 व 18 फरवरी को पंजाब भाजपा अध्यक्ष सुनील जाखड़, पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह व भाजपा के वरिष्ठ नेता केवल सिंह ढिल्लों के आवास के समक्ष धरने देंगे और पंजाब भर के टोल प्लाजा भी फ्री करवाएंगे। हरियाणा के कुछ संगठन भी किसानों के समर्थन में आ रहे हैं। भाकियू (चढ़ूनी) के अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि हम किसानों की मांगों का समर्थन करते हैं। शंभू बार्डर इसलिए नहीं गए कि कोई बुलाएगा तो जाएंगे।

Share :
Tagschandigarhhindi news
Previous Article

Punjab News: तेज रफ्तार कार का टायर ...

Next Article

Tamil Nadu के विरुधुनगर की पटाखा फैक्ट्री ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Shimla Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में ओलावृष्टि और अंधड़ का ऑरेंज अलर्ट: 6 जिलों में चेतावनी

    May 23, 2025
    By hinditvnews
  • Himachal Student
    सिरमौरहिमाचल प्रदेश

    Success Story: हिमाचल में आई आपदा में टूटा अनामिका का घर, फिर भी पंजाहल स्कूल में बना दिया ये रिकॉर्ड

    May 12, 2024
    By hinditvnews
  • Download (64)
    manaliWeatherकुल्लूहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में बिगड़ा मौसम: रोहतांग-कोकसर में बर्फबारी शुरू, दो दिन के लिए ऑरेंज अलर्ट

    February 18, 2024
    By hinditvnews
  • Himachal Police
    सोलन

    Himachal: अंडरवियर में माइक्रोफोन छिपाकर परीक्षा देने पहुंचा युवक, गिरफ्तार

    March 8, 2025
    By hinditvnews
  • 2024 1$largeimg
    Uncategorized

    हिमाचल: डॉक्टरों को एनपीए जल्द जारी करने की तैयारी, स्वास्थ्य विभाग में शुरू की कसरत

    January 30, 2024
    By hinditvnews
  • Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: छह दिन बारिश का अनुमान, 27-28 मई को अंधड़-ओलावृष्टि अलर्ट

    May 26, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Kinnaur
    किन्नौरहिमाचल प्रदेश

    Kinnaur: अब तिब्बत सीमा तक सेना की पहुंच

  • himachal
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    Himachal Cloudburst: मंडी में आपस में लिपटी मिलीं मृत मां-बेटी, 45 लोग अभी भी लापता; सर्च अभियान जारी

  • Accident
    Horoscopeमंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    मंडी: लेहगला में कार दुर्घटना, चालक घायल

Timeline

  • September 27, 2025

    शिमला: प्रवेश द्वार पर पर्यटकों का स्वागत मिट्टी और धूल से हो रहा है

  • September 27, 2025

    बरेली हिंसा: CM योगी बोले- ‘मौलाना भूल गया किसका शासन है’, समझाया भाषा में

  • September 27, 2025

    हरियाणा: अवैध संबंध के शक में भतीजे ने चाचा की हत्या, गर्दन पर गंडासी से हमला

  • September 27, 2025

    Earthquake: सोनीपत में भूकंप के झटके, लोग गहरी नींद में डरे

  • September 27, 2025

    नैनीताल: टैक्स चोरों पर कार्रवाई, 22.68 करोड़ के 2982 बकाएदार लापता, आरसी जारी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Shoghi Shimla Breaking News

    शिमला: प्रवेश द्वार पर पर्यटकों का स्वागत मिट्टी और धूल से हो रहा है

    By hinditvnews
    September 27, 2025
  • yogi

    बरेली हिंसा: CM योगी बोले- ‘मौलाना भूल गया किसका शासन है’, समझाया भाषा में

    By hinditvnews
    September 27, 2025
  • Dead Body

    हरियाणा: अवैध संबंध के शक में भतीजे ने चाचा की हत्या, गर्दन पर गंडासी से ...

    By hinditvnews
    September 27, 2025
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.