Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Aditya Birla Housing Finance Strengthens Commitment to 'Housing for All' Under PMAY 2.0

  • Bhagwan Mahaveer Foundation Announces Awardees for the 29th Mahaveer Awards Honouring Champions of Humanitarian Service

  • JBCN International Schools Rank Among Top Five in India at Cambridge Outstanding Learner Awards

  • fischer builds the future in Saudi Arabia

  • Quint Digital Ltd. Brings Time Out Market to India with First Location at Worldmark, New Delhi

बिलासपुरशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›बिलासपुर›Forest Fire : हिमाचल में बन रहे हैं उत्तराखंड जैसे हालात

Forest Fire : हिमाचल में बन रहे हैं उत्तराखंड जैसे हालात

By hinditvnews
May 20, 2024
246
0
Fire

Forest Fire : हिमाचल में बन रहे हैं उत्तराखंड जैसे हालात, ड्रोन-हेलिकाप्टर से आग बुझाने के दावे हवाओं में

अधिक गर्मी और ऊपर से जंगलों में आग से करोड़ों की वन संपदा राख हो रही है। आग के कारण वन्य जीवों की जान पर बन आई है। प्रदेश में उत्तराखंड जैसे हालात बन रहे हैं।

हिमाचल प्रदेश में इस साल जंगल अधिक धधक रहे हैं। अधिक गर्मी और ऊपर से जंगलों में आग से करोड़ों की वन संपदा राख हो रही है। आग के कारण वन्य जीवों की जान पर बन आई है। प्रदेश में उत्तराखंड जैसे हालात बन रहे हैं। लेकिन अभी तक आग बुझाने के बड़े स्तर पर प्रयास नहीं किए गए हैं। ड्रोन-हेलिकाप्टर से आग बुझाने के दावे हवा हो गए हैं। आज भी वन विभाग के कर्मचारी झाड़ियों का झाड़ू बनाकर ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाने की मशक्कत में जुटे हैं।

प्रदेश में 1 अप्रैल के बाद से रविवार शाम तक 418 जंगलों में आग लगने की घटनाएं दर्ज हो चुकी हैं। कुल 3,290.31 हेक्टेयर क्षेत्र राख हो गया है। जंगलों में आग की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, लेकिन सरकार और वन विभाग की ओर किए गए दावे खोखले साबित हो रहे हैं। प्रदेश सरकार ने जंगलों की आग पर काबू पाने के लिए ड्रोन और हेलीकॉप्टर के इस्तेमाल करने की बात कही थी, लेकिन अभी तक इसका प्रबंध नहीं हो पाया है। जबकि दमकल विभाग के फायर टेंडर जंगलों के बीच नहीं पहुंच पा रहे हैं। प्रदेश में शनिवार शाम से रविवार शाम तक 37 जगह जंगलों में आग लगने की घटनाएं वन विभाग ने दर्ज की हैं। इसमें 584.47 हेक्टेयर भूमि में वन संपदा को नुकसान पहुंचा है।

बिलासपुर में सबसे अधिक 14 जगह लगी आग

बिलासपुर में सबसे अधिक 14 घटनाएं शनिवार शाम से रविवार शाम के बीच दर्ज हुई हैं। धर्मशाला में चार, हमीरपुर में पांच, मंडी में तीन, नाहन में नौ और शिमला में दो घटनाएं दर्ज हुई हैं। बिलासपुर में 257 हेक्टेयर, धर्मशाला में 18.5 हेक्टेयर, हमीरपुर में 56 हेक्टेयर, मंडी में 19.5 हेक्टेयर, नाहन में 224.47 हेक्टेयर और शिमला में चार हेक्टेयर भूमि में वन संपदा में नुकसान पहुंचा है। वहीं, जंगलों की आग से हवा में भी धुआं फैला हुआ है। आग लगने के कई कारण हैं। तापमान में बढ़ोतरी, शरारती तत्व और कई भी आग की घटनाओं के लिए जिम्मेदार हैं।

आग बुझाने में लोग करें सहयोग : राजीव
पीसीसीएफ राजीव कुमार ने बताया कि एक डिविजन में 6-6 जगह आग लग रही है। वन विभाग मुस्तैदी से काम कर रहा है। सेटेलाइट और ड्रोन से भी जंगल में आग लगने पर नजर रखी जा रहा है। वन विभाग के कर्मचारी सुबह से शाम तक आग बुझाने में लगे हैं। उन्होंने गांव के लोगों से भी आग बुझाने में सहयोग की अपील की है। उन्होंने यह भी हैरानी जताई है कि बीच जंगल में आग कैसे लग सकती है। अग्निशमन विभाग की आग बुझाने में मदद ली जा रही है।

सिरमौर
शनिवार रात व रविवार दिन में जिला सिरमौर में करीब तीन मामले सामने आए हैं। रेणुका जी क्षेत्र में कोटला मोलर में निजी भूमि में आग लगने से काफी नुकसान हुआ है। पच्छाद क्षेत्र के नारग में जंगल में आग लगने का मामला सामने आया है। इसके अतिरिक्त जिला मुख्यालय नाहन के संस्कृत कॉलेज के समीप जंगल में आग लगने की जानकारी है। यहां अग्रिशमन विभाग ने आग पर काबू पाया है।

सोलन में 30 हेक्टयेर जंगल राख
सोलन। जिले के चायल, कंडाघाट, सोलन समेत धर्मपुर क्षेत्र के जंगलों में आग से लाखों का नुकसान हो गया है। रविवार देर शाम तक भी इन जंगलों में आग पर काबू नहीं पाया जा सका था। चायल क्षेत्र में किसानों के नए बगीचे समेत घासनियां जल गईं। डीएफओ सोलन एचके गुप्ता ने बताया कि अभी तक 20 जगह जंगलों में आग लगी है। 16 स्थानों पर काबू पा लिया है। 30 हेक्टयेर क्षेत्र जल गया है। करीब 3.30 लाख रुपये का नुकसान हो गया है।

शिमला
जुन्गा तहसील मुख्यालय से सटी भड़ेच पंचायत में भयंकर आग में पांच सौ के करबी सेब के पौधे झुलस गए। एक गोशाला, रिहायशी मकान और किसानों की घासनियों को भारी नुकसान पहुंचा है। सिरमौर के कोटला मोलर के जंगल में आग लगने से लाखों रुपये की वन संपदा को नुकसान पहुंचा है। आग लगने के कारण कई ग्रामीणों की घासनियां भी जल गईं। ऐसा होने से अब मवेशियों के लिए पशुचारे का संकट पैदा हो गया है।

हमीरपुर में 722 हेक्टेयर क्षेत्र में जंगल राख
हमीरपुर जिले में 722 हेक्टेयर क्षेत्र में जंगल राख हो गए हैं। करोड़ों की वन संपदा के साथ वन्य प्राणी भी जल गए हैं। यहां पर 73 बार जंगलों में आग की घटनाएं दर्ज हुईं जबकि धर्मशाला मंडल में 107 आग की घटनाएं सामने आई हैं।

 

Share :
Tagsnews of bilaspurnews of forest fire in himachalnews of hamirpurnews of himachalnews of shimlanews of sirmaurnews of solan
Previous Article

Himachal News: एसीसी, अल्ट्राटेक सीमेंट के दाम ...

Next Article

Solan News: अनियंत्रित होकर सड़क से एक ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Murmu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने वालों का होगा कोविड टेस्ट

    May 3, 2024
    By hinditvnews
  • Vote
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Election News: हिमाचल में सर्विस वोटर तीन चरणों में करेंगे मतदान

    May 18, 2024
    By hinditvnews
  • Kamlesh
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal By-Election: उपचुनाव से पहले कांग्रेस में अंदरूनी कलह

    June 20, 2024
    By hinditvnews
  • Sujanpur
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सुजानपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के रंजीत राणा की जीत

    June 4, 2024
    By hinditvnews
  • Weather Update
    manaliकुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    मनाली जाने का है प्लान तो मौसम देखकर निकलें

    October 12, 2023
    By hinditvnews
  • Kk
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में लोकसभा चुनाव के 27 प्रत्याशियों को पड़े नोटा से कम वोट

    June 6, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • 19 09 2024 Himachal News 96 23799901
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    रवनीत बिट्टू के बयान पर सीएम सुक्खू का पलटवार, कहा- पहले तो आप खुद राहुल गांधी के आगे-पीछे लगाते थे चक्कर

  • Sheedeshwari Mata Temple Solan Police Line
    धार्मिकधार्मिक यात्राशिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Solan News: सिद्धेश्वरी देवी मंदिर

  • Vimal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    विमल नेगी केस: निलंबित निदेशक देशराज से 6 घंटे पूछताछ, मीणा को भी नोटिस

Timeline

  • February 9, 2026

    Aditya Birla Housing Finance Strengthens Commitment to 'Housing for All' Under PMAY 2.0

  • February 9, 2026

    Bhagwan Mahaveer Foundation Announces Awardees for the 29th Mahaveer Awards Honouring Champions of Humanitarian Service

  • February 9, 2026

    JBCN International Schools Rank Among Top Five in India at Cambridge Outstanding Learner Awards

  • February 9, 2026

    fischer builds the future in Saudi Arabia

  • February 9, 2026

    Quint Digital Ltd. Brings Time Out Market to India with First Location at Worldmark, New Delhi

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Aditya Birla Housing Finance Strengthens Commitment To 'housing For All' Under Pmay 2.0

    Aditya Birla Housing Finance Strengthens Commitment to 'Housing for All' Under PMAY 2.0

    By hinditvnews
    February 9, 2026
  • Bhagwan Mahaveer Foundation Announces Awardees For The 29th Mahaveer Awards Honouring Champions Of Humanitarian Service

    Bhagwan Mahaveer Foundation Announces Awardees for the 29th Mahaveer Awards Honouring Champions of Humanitarian Service

    By hinditvnews
    February 9, 2026
  • Jbcn International Schools Rank Among Top Five In India At Cambridge Outstanding Learner Awards

    JBCN International Schools Rank Among Top Five in India at Cambridge Outstanding Learner Awards

    By hinditvnews
    February 9, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.