Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • रोहतक: रुपये के लेनदेन में युवक की पीटकर हत्या, 10 दिन में चौथी वारदात

  • Punjab: पटियाला-मोहाली में ED रेड, कारोबारी के घर दबिश; IPS से कनेक्शन का दावा

  • Mohali: सीरियल किलर मोनू को तीसरी उम्रकैद, DNA से खुला 15 साल पुराना मर्डर केस

  • उत्तराखंड: मानसून बाद खनन राजस्व का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

  • Uttarakhand: दोस्ती बनी दुश्मनी: हरदीप की हत्या, पत्नी ने मिटाए सबूत

दिल्ली
Home›दिल्ली›G-20: ‘बैग में संदिग्ध उपकरण,

G-20: ‘बैग में संदिग्ध उपकरण,

By hinditvnews
September 13, 2023
452
0
Taj hotel delhi

G-20: ‘बैग में संदिग्ध उपकरण, होटल में प्राइवेट इंटरनेट की मांग’, समिट के दौरान चीन के डेलिगेशन से जुड़े विवाद

एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि प्रतिनिधियों के पास एक अजीब से आकार का बैग था। होटल के कर्मचारियों को उन बैग को रखने के लिए कहा गया। उसके अजीब से आकार को देखकर कर्मचारियों को कुछ संदेह पैदा हुआ।

भारत में नौ और दस सितंबर को जी-20 शिखर सम्मेलन आयोजित किया गया था। इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के नेता नई दिल्ली में पहुंचे थे। इनमें चीन का एक प्रतिनिधिमंडल भी शामिल था। इन नेताओं के रुकने से लेकर खाने-पीने तक के लिए बढ़-चढ़कर तैयारियां की गई थीं। इसी को लेकर एक चौंकाने वाली जानकारी सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि नई दिल्ली के जिस पांच सितारा होटल में चीनी प्रतिनिधिमंडल रुका था, उसे स्थिति संभालने में कई परेशानी हो रही थी। दरअसल, एक के बाद एक कई अजीब घटनाएं घट रही थीं।

एक बैग को लेकर मचा हड़कंप
समिट के लिए भारत आए चीन के प्रतिनिधिमंडल को ताज पैलेस होटल में ठहराया गया था। यहां ब्राजील का प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद था। एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन के प्रतिनिधियों के पास एक अजीब से आकार का बैग था। जैसे ही यह लोग होटल पहुंचे तो सुरक्षा कर्मचारियों की नजर उस पर टिक गई। फिर भी डिप्लोमेटिक प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए सुरक्षाकर्मियों ने बैग को अंदर ले जाने की अनुमति दे दी। हालांकि, थोड़ी देर में होटल के एक कर्मचारी ने चौंकाने वाली खबर दी। उसने बैग के अंदर ‘संदिग्ध उपकरण’ होने की सूचना दी और इसके बाद 12 घंटे का ड्रामा शुरू हो गया।

चीनी प्रतिनिधिमंडल ने कराई जांच
जल्द ही यह जानकारी अधिकारियों तक पहुंच गई। होटल में तुरंत सक्रियता बढ़ गई। टीम से बैग को स्कैनर से पास कराने को कहा गया, लेकिन चीन का प्रतिनिधिमंडल इस बात पर नहीं माना। इसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया। काफी देर तक अधिकारी प्रतिनिधियों को समझाते रहे, लेकिन वो नहीं माने। हालांकि, सुरक्षा कर्मचारी भी इस पर डटे रहे कि या तो बैग की जांच कराएं नहीं तो तुरंत वापस इसे भेजा जाए।

बैग में क्या?
सुरक्षा दल उस कमरे के बाहर खड़े थे, जहां संदिग्ध बैग मौजूद था क्योंकि चीनी पक्ष विचार कर रहा था कि बैग के साथ क्या किया जाए। इसके बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया और 12 घंटे तक ड्रामा चलता रहा। मामला तब शांत हुआ जब उस रहस्यमयी बैग को चीनी दूतावास भेज दिया गया। हालांकि, बैग वापस भेजे जाने के कारण यह रहस्य बनकर रह गया कि बैग में क्या था।
वही, यह भी जानकारी सामने आई कि चीन से आए प्रतिनिधियों ने अपने लिए एक अलग और प्राइवेट इंटरनेट कनेक्शन की मांग की थी। हालांकि, होटल के स्टाफ ने इससे साफ इनकार कर दिया था।

रविवार को संपन्न हुआ जी-20
बता दें कि जी-20 शिखर सम्मेलन बीते रविवार को खत्म हो गया है। इसके बाद ये खबर मीडिया में आई है। इसी तरह अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन के काफिले की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया था। उस काफिले में लगी एक गाड़ी का ड्राइवर अपने प्राइवेट पैसेंजर को लेने दूसरे होटल पहुंच गया था। बाद में सुरक्षाबलों ने उसे पकड़ा था।

Share :
Tagsdelhi neshotel Taj delhinews of delhinews of hotel taj
Previous Article

सिम 5जी करवाने का मैसेज आए तो ...

Next Article

Solan News: सिद्धेश्वरी देवी मंदिर

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Rahul
    उत्तर प्रदेश

    राहुल गांधी अमेठी से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे या नहीं?

    March 6, 2024
    By hinditvnews
  • Bank
    राष्ट्रीय

    News: दुनिया के 10 सबसे बड़े बैंक

    September 9, 2023
    By hinditvnews
  • Modi
    दिल्ली

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की विदेश नीति पर बोले

    December 21, 2023
    By hinditvnews
  • Fog
    दिल्ली

    कोहरे के कारण रेल यात्रियों की परेशानी बढ़ती जा रही है।

    December 30, 2023
    By hinditvnews
  • Supreem court
    दिल्लीपंजाब

    Pollution: ‘किसानों को बनाया जा रहा खलनायक

    November 21, 2023
    By hinditvnews
  • 18 01 2024 Kejriwal 3 23632096
    India Newsराष्ट्रीय

    Delhi Excise Policy Case: सीएम केजरीवाल आज ED के सामने पेश होंगे या नहीं? गोवा जाने का है कार्यक्रम

    January 18, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • 1200 675 20230628 Thumbnail 16x9 Farmer
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal: बिना कीटनाशकों के बिना भी तैयार होंगी फल-सब्जियां,नौणी विश्वविद्यालय ने नैनो फंगीसाइड किया तैयार

  • himachal
    Weatherकुल्लूहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में बाढ़ से अब तक 16 लोगों की मौत, 39 अभी भी लापता; पांच राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी

  • Rashan
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 5 साल तक के बच्चों को ई-केवाईसी में छूट, खाद्य आपूर्ति विभाग का फैसला

Timeline

  • September 16, 2026

    रोहतक: रुपये के लेनदेन में युवक की पीटकर हत्या, 10 दिन में चौथी वारदात

  • September 16, 2026

    Punjab: पटियाला-मोहाली में ED रेड, कारोबारी के घर दबिश; IPS से कनेक्शन का दावा

  • September 16, 2026

    Mohali: सीरियल किलर मोनू को तीसरी उम्रकैद, DNA से खुला 15 साल पुराना मर्डर केस

  • September 16, 2026

    उत्तराखंड: मानसून बाद खनन राजस्व का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

  • September 16, 2026

    Uttarakhand: दोस्ती बनी दुश्मनी: हरदीप की हत्या, पत्नी ने मिटाए सबूत

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Crime

    रोहतक: रुपये के लेनदेन में युवक की पीटकर हत्या, 10 दिन में चौथी वारदात

    By hinditvnews
    September 16, 2026
  • Ed

    Punjab: पटियाला-मोहाली में ED रेड, कारोबारी के घर दबिश; IPS से कनेक्शन का दावा

    By hinditvnews
    September 16, 2026
  • Himachal High Court

    Mohali: सीरियल किलर मोनू को तीसरी उम्रकैद, DNA से खुला 15 साल पुराना मर्डर केस

    By hinditvnews
    September 16, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.