Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Pramerica Life Insurance Launches 'Invest Shield' with Up to 100x Life Cover and Market-Linked Growth in One Plan

  • Indian Physician Launches India's First Doctor-Led Brain Wellness Programme for Seniors

  • EuroSchool Thane Celebrates 15 Years of Educational Excellence, Innovation, and Nurturing Future-ready Learners

  • Parekh Global Announces Strategic Transition, Marking a New Phase of Global Growth and Future-Ready Expansion at IICS 2026

  • What a Southeast Asian Robotaxi Deal Reveals About Mobility's Future

हरियाणा
Home›हरियाणा›Haryana: हरियाणा में फिर अंधाधुंध फायरिंग

Haryana: हरियाणा में फिर अंधाधुंध फायरिंग

By hinditvnews
March 4, 2024
367
0
National Conference Of Rural Cooperative Banks Inauguration

हरियाणा में फिर अंधाधुंध फायरिंग, कंवारी के सरपंच की गोलियों से भूनकर हत्या; 2023 में भी हो चुका था हमला

अभी नफे सिंह हत्याकांड की गुत्थी पूरी तरह सुलझी भी नहीं कि अब हिसार जिले के कंवारी गांव के सरपंच संजय दूहन की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात रविवार शाम की है। मृतक को सात गोलियां मारी गई। संजय पर साल 2023 में भी हमला हुआ था। तब वह इस घटना में बच गए थे। पुलिस अब इस मामले को हर एंगल से देख रही है।

हिसार। कंवारी गांव के सरपंच संजय दूहन उर्फ नर सिंह (43) की सात गोलियां मारकर हत्या (Sanjay Duhan murder case) कर दी गई। वारदात को गांव में ही शाम साढ़े सात बजे अंजाम दिया गया। संजय सरपंच एसोसिएशन के जिला प्रधान भी थे। पुलिस के अनुसार, संजय नारनौंद के गांव खेड़ी से शादी में शामिल होने के बाद अपनी क्रेटा गाड़ी से घर लौट रहे थे।

हमलावरों ने उसे घेर कर गोलियां बरसा दीं। संजय के पेट, छाती, कंधों के पास व सिर के नजदीक गोलियां लगीं। गाड़ी रोकने के लिए हमलावरों ने कार के टायर पर भी गोलियां मारीं। वारदात को अंजाम देकर हमलावर फरार हो गए। पता चलते ही संजय का भाई बलवंत व उनके परिवार वाले घटनास्थल पर पहुंचे।

संजय को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तनाव का माहौल देखते हुए गांव व अस्पताल में भारी पुलिस बल तैनात है। सूचना मिलने पर हांसी के विधायक विनोद भ्याणा भी पहुंच गए। उन्होंने कहा कि सरपंच की हत्या रंजिश में की गई है।

उन्होंने कहा कि संजय लगातार सुरक्षा मांग रहे थे, लेकिन उनको सुरक्षा नहीं मिली। सुरक्षा क्यों नहीं दी गई, इसकी जांच करवाई जाएगी। संजय को पहले 120बी की धारा में फंसाने का प्रयास किया गया था। संजय दूहन पर मार्च 2023 में घर पर भी हमला हुआ था। तब पूर्व सरपंच महावीर के बेटे व समर्थकों पर हमले का आरोप लगा था। इस मामले में क्रास केस दर्ज हुआ था। पूर्व सरपंच महावीर के बेटे कर्ण सिंह पर छह गोलियां मारी थी। इस मामले में संजय का बेटा पुनीत जेल में बंद है।

पूर्व सरपंच से विवाद

सरपंच के चुनाव को लेकर हुई रंजिश में पिछले वर्ष नौ मार्च 2023 को पूर्व सरपंच के बेटे पर हमला हुआ था। उसमें संजय व उनके परिवार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। संजय के घर पर भी ग्रामीणों ने तोड़फोड़ की थी। संजय जान का खतरा बताते हुए हांसी एसपी से सुरक्षा की मांग कर रहा था, लेकिन सुनवाई नहीं हुई थी।

20 वर्ष पहले पूर्व सरपंच की हुई थी हत्या

करीब 20 वर्ष पहले कंवारी के पूर्व सरपंच महावीर की हत्या कर दी गई थी। उस दौरान ऑटो मार्केट के नजदीक ही महावीर को गोलियां मारी गई थी। उस दौरान गैंगवार में हत्या की बात सामने आई थी।

पुलिस कई एंगल से कर रही मामले की जांच

पुलिस इस मामले में कई एंगल से जांच में जुटी है। चुनावी रंजिश सहित संजय के पहले के झगड़ों से भी जोड़कर देख रही है। मामले में हांसी की थाना व सीआइए टीमें जांच में जुट गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली है। निजी अस्पताल से देर रात शव को नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। इस दौरान मौके पर डीएसपी रविंद्र सिंह सांगवान मौके पर पहुंचे और स्वजनों से मामले की जानकारी ली।

गत वर्ष जहां पूर्व सरपंच महावीर के बेटे करण पर छह गोलियां चलाई गई थीं, उसी स्थान पर संजय की हत्या की गई है। यहां पर नजदीक ही पूर्व सरपंच महावीर का घर है। पुलिस महावीर के घर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

पिछले साल फाग के दिन भी हुआ था हमला

कंवारी गांव के सरपंच संजय दूहन पर वर्ष 2023 में भी हमला हुआ था। उस समय फाग के दिन संजय के घर में तोड़फोड़ व लूटपाट की गई थी। इस मामले में पुलिस ने 9 महिलाओं सहित 36 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने सरपंच संजय उर्फ नरसिंह की पत्नी राजपति की शिकायत पर केस दर्ज किया था।

वहीं फाग के दिन ही कंवारी गांव के पूर्व सरपंच महावीर के बेटे करण पाल पर गोलियां चलाई गई थी। गोली चलाने का आरोप सरपंच संजय के बेटे पुनीत पर लगा था। पुलिस ने संजय दूहन और उसके बेटे पुनीत के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

 

Share :
Tagsnews of crime of haryananews of fyring in kawari village in haryananews of haryananews of hisar
Previous Article

भाजपा के कुलजीत बने सीनियर डिप्टी मेयर

Next Article

Haryana Politics: कांग्रेस और आप ने किया ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Congress
    हरियाणा

    Haryana: हरियाणा में 35 साल बाद कांग्रेस का वोट शेयर सबसे उच्चतम स्तर पर, 1989 में मिला था 46 फीसदी

    June 6, 2024
    By hinditvnews
  • Rohtak
    हरियाणा

    कानूनगो पर लगे NOC दिलाने के नाम पर 47 लाख रुपये ठगने का आरोप

    December 6, 2023
    By hinditvnews
  • Pu High Court
    हरियाणा

    हाईकोर्ट की अहम टिप्पणी: विवाह योग्य आयु नहीं तो भी जीवन और स्वतंत्रता प्रेमी जोड़े का मौलिक अधिकार है

    April 30, 2024
    By hinditvnews
  • हरियाणा

    Lok Sabha Elections: रोहतक से इस अभिनेता को उतारने की जुगत में भाजपा

    March 6, 2024
    By hinditvnews
  • Haryana
    हरियाणा

    जूनियर महिला कोच मामला सदन में गूंजा

    December 18, 2023
    By hinditvnews
  • Sukhna
    पंजाबहरियाणा

    Chandigarh: रॉक गार्डन, बर्ड पार्क और सुखना के लिए शटल बस शुरू

    November 18, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • himachal
    rajnithiहिमाचल प्रदेश

    जम्‍मू कश्‍मीर में 370 दोबारा लागू करने के पक्ष में राहुल गांधी?’ NC-कांग्रेस गठबंधन पर बोले राजीव बिंदल

  • cm HP
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: प्रशासनिक सचिवों के साथ आज CM सुक्खू करेंगे बैठक, सरकारी योजनाओं का लेंगे फीडबैक

  • Images (15)
    election 2024Himachal Election 2024लाहौल & स्पीतिहिमाचल प्रदेश

    Himachal: साल 2019 के लोकसभा चुनाव में दुनिया के सबसे ऊंचे केंद्र पर हुआ था 142 प्रतिशत मतदान

Timeline

  • June 16, 2026

    Pramerica Life Insurance Launches 'Invest Shield' with Up to 100x Life Cover and Market-Linked Growth in One Plan

  • June 16, 2026

    Indian Physician Launches India's First Doctor-Led Brain Wellness Programme for Seniors

  • June 16, 2026

    EuroSchool Thane Celebrates 15 Years of Educational Excellence, Innovation, and Nurturing Future-ready Learners

  • June 16, 2026

    Parekh Global Announces Strategic Transition, Marking a New Phase of Global Growth and Future-Ready Expansion at IICS 2026

  • June 16, 2026

    What a Southeast Asian Robotaxi Deal Reveals About Mobility's Future

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Pramerica Life Insurance Launches 'invest Shield' With Up To 100x Life Cover And Market Linked Growth In One Plan

    Pramerica Life Insurance Launches 'Invest Shield' with Up to 100x Life Cover and Market-Linked Growth ...

    By hinditvnews
    June 16, 2026
  • Indian Physician Launches India's First Doctor Led Brain Wellness Programme For Seniors

    Indian Physician Launches India's First Doctor-Led Brain Wellness Programme for Seniors

    By hinditvnews
    June 16, 2026
  • Euroschool Thane Celebrates 15 Years Of Educational Excellence, Innovation, And Nurturing Future Ready Learners

    EuroSchool Thane Celebrates 15 Years of Educational Excellence, Innovation, and Nurturing Future-ready Learners

    By hinditvnews
    June 16, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.