Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Bolna's inaugural Symphony Brings India's Voice AI Ecosystem Together, Drawing 1,800+ Participants in Bengaluru

  • World Animal Protection Urges Urgent Action to Transform Food Systems and Tackle Antimicrobial Resistance through Better Animal Welfare

  • IRDAI and General Insurance Council Along with Universal Sompo General Insurance Concludes Grievance Redressal Camp in Amaravati

  • Work is a Refuge, But Loyalty Must be Earned: Pluxee Brings its 14-country Study on Employee Engagement and AI to India

  • From Innovation to Market: SRMIST Licenses Patented Poly-Herbal Technology to Dr. SHREEVARMA's Wellness

हरियाणा
Home›हरियाणा›Haryana Excise Policy: गांव में दो से ज्यादा ठेके नहीं, 12 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब… नई आबकारी नीति मंजूर

Haryana Excise Policy: गांव में दो से ज्यादा ठेके नहीं, 12 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब… नई आबकारी नीति मंजूर

By hinditvnews
May 16, 2024
379
0
Liquor Policy Haryana

Haryana Excise Policy हरियाणा में नायब सरकार की कैबिनेट ने नई आबकारी नीति को हरी झंडी दिखा दी है। नीति के अंतर्गत प्रदेश सरकार ने फैसला लिया है कि इस बार किसी भी गांव में दो से ज्यादा शराब के ठेके नहीं खुलेंगे। वहीं गुरुग्राम व फरीदाबाद को छोड़कर पंचकूला में रात 12 बजे के बाद शराब नहीं परोसी जा सकेगी।

HIGHLIGHTS

  1. किसी गांव में दो से ज्यादा ठेके नहीं खुलेंगे
  2. शराब नीति को मंजूरी, इस बार 12 हजार करोड़ अर्जित करने का लक्ष्य
  3. पंचकूला में रात 12 बजे के बाद नहीं परोसी जाएगी शराब
  4. विदेशी शराब भी आएगी ट्रैक एंड ट्रेकिंग सिस्टम के दायरे में Haryana New Excise Policy: हरियाणा सरकार ने साल 2024-25 के लिए राज्य की नई आबकारी नीति को मंजूरी दे दी है। इस बार लगभग 12 हजार करोड़ रुपये अर्जित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। प्रदेश सरकार (Nayab Government) ने फैसला लिया है कि इस बार किसी भी गांव में दो से ज्यादा शराब के ठेके नहीं खुलेंगे।अभी तक प्रविधान था कि पांच हजार लोगों की आबादी पर एक ठेका, 10 हजार आबादी पर दो ठेके और 10 हजार से अधिक लोगों की आबादी पर तीन शराब के ठेके खोले जा सकते थे, मगर इस बार पांच हजार से अधिक आबादी पर सिर्फ दूसरा ठेका ही खोला जा सकेगा।

    किसानों की फसल के भुगतान पर भी हुई चर्चा

    मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी (CM Nayab Saini Cabinet) की अध्यक्षता में बुधवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में किसानों की फसल के त्वरित भुगतान पर भी चर्चा हुई।

    मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गेहूं उठान के काम में तेजी लाई जाए। इस दौरान मंत्रिमंडल को जानकारी दी गई कि केंद्र सरकार ने सरकार को गेहूं खरीद की अवधि एक सप्ताह तक बढ़ाने की अनुमति प्रदान कर दी है।

    संसदीय कार्य मंत्री कंवरपाल गुर्जर ने बताया कि गांव की फिरनी पर अब शराब क ठेका नहीं खुलेगा। फिरनी के पास गांव के लोग रहते हैं तो आबादी से 50 मीटर की दूरी पर ठेका खोलने की अनुमति होगी, लेकिन इसके लिए आसपास रहने वाले लोगों से अनापत्ति प्रमाण पत्र प्राप्त करना होगा।

    पंचकूला में 12 बजे के बाद नहीं मिलेगी शराब

    गुरुग्राम (Gurugram Liquor) व फरीदाबाद को छोड़कर पंचकूला में रात 12 बजे के बाद शराब नहीं परोसी जा सकेगी। गुरुग्राम व फरीदाबाद के लाइसेंस रेट अलग है, इसलिए यहां रात 12 बजे की समय सीमा से मुक्त रखा गया है। नई पॉलिसी 11 मई, 2025 तक के लिए लागू रहेगी।

    प्रदेश में शराब ठेकों की संख्या में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं की गई है, लेकिन नीलामी खुली बोली से की जाएगी। ठेके पहले की तरह 2400 ही रहेंगे। देशी शराब का कोटा नहीं बढ़ाया है।

    विदेशी शराब भी ट्रैक एंड ट्रेसिंग सिस्टम के दायरे में आएगी। कांच की बोतलों में ही बेचने को लेकर पूर्व में हो चुके विवाद के चलते कैबिनेट ने दोनों तरह के विकल्प हैं। यानी कांच और प्लास्टिक दोनों तरह की बोतलों का इस्तेमाल किया जा सकेगा।

    सीसीटीवी की निगरानी में डिस्टलरी

    सरकार ने स्पष्ट कर दिया है कि शराब बनाने वाली डिस्टलरी में 31 जुलाई तक फ्लो मीटर अनिवार्य रूप से लगाने होंगे। पूरा प्लांट सीसीटीवी कैमरों से कवर करना होगा। इसका कंट्रोल विभाग के पास भी रहेगा। शराब की हर बोतल पर क्यू आर कोड होगा ताकि अवैध शराब के कारोबार को रोका जा सके।

    मतदान के बाद होगी नये ठेकों की ई-टेंडरिंग

    गांवों में ठेकों का खुलने का समय अप्रैल से अक्टूबर के दौरान सुबह 8 से रात 11 बजे तक रहेगा। नवंबर से मार्च तक 8 से रात 10 बजे तक ठेके खुले रहेंगे।

    शहरों में ठेके सुबह 8 से आधी रात 12 बजे तक खुल सकेंगे। चुनाव आयोग ने इस शर्त के साथ एक्साइज पालिसी लागू करने की मंजूरी दी है कि किसी भी तरह से प्रचार-प्रसार नहीं किया जाएगा। नये ठेकों की अलाटमेंट के लिए ई-टेंडिंरग प्रक्रिया भी 25 मई यानी मतदान के बाद शुरू होगा

Share :
Tagsharyanahindi newspanchkula
Previous Article

Haryana News: दसवीं और 12वीं में आई ...

Next Article

HP Politics: कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Cm
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    HP: धार्मिक संस्थाओं को जमीन बेचने और ट्रांसफर का अधिकार मिल सकता है

    March 1, 2025
    By hinditvnews
  • Himachal High Court
    Rajasthanशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: प्रेम विवाह मामले में हाईकोर्ट सख्त, युवती को राजस्थान ले जाने पर संज्ञान

    July 16, 2026
    By hinditvnews
  • Oil
    ऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूबिलासपुरमंडीशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के डिपुओं में तेल और दालों का संकट,

    November 15, 2024
    By hinditvnews
  • Shimla
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हनुमान अंश: फिल्म से चर्चा में आया शिमला का संकट मोचन मंदिर

    September 7, 2026
    By hinditvnews
  • शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: चश्मे-बावड़ियां बचाएंगी पहाड़ों की प्यास

    September 7, 2026
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: कैबिनेट विस्तार पर महेंद्र भट्ट और बलूनी का बयान

    March 8, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • eudction
    eudctionहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: बीएड की डिग्री फर्जी, अध्यापिका बर्खास्त, शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई

  • Train Nurpur Road Baijnath
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    जोगिंद्रनगर-पठानकोट ट्रैक पर 28 से दौड़ सकती है ट्रेन

  • Trump
    सोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: फार्मा पर 100% टैरिफ, अमेरिकी निर्यात करने वाले उद्योगों पर असर

Timeline

  • November 23, 2026

    Bolna's inaugural Symphony Brings India's Voice AI Ecosystem Together, Drawing 1,800+ Participants in Bengaluru

  • November 23, 2026

    World Animal Protection Urges Urgent Action to Transform Food Systems and Tackle Antimicrobial Resistance through Better Animal Welfare

  • November 23, 2026

    IRDAI and General Insurance Council Along with Universal Sompo General Insurance Concludes Grievance Redressal Camp in Amaravati

  • November 23, 2026

    Work is a Refuge, But Loyalty Must be Earned: Pluxee Brings its 14-country Study on Employee Engagement and AI to India

  • November 23, 2026

    From Innovation to Market: SRMIST Licenses Patented Poly-Herbal Technology to Dr. SHREEVARMA's Wellness

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Bolna's inaugural Symphony Brings India's Voice AI Ecosystem Together, Drawing 1,800+ Participants in Bengaluru

    Bolna's inaugural Symphony Brings India's Voice AI Ecosystem Together, Drawing 1,800+ Participants in Bengaluru

    By hinditvnews
    November 23, 2026
  • World Animal Protection Urges Urgent Action to Transform Food Systems and Tackle Antimicrobial Resistance through Better Animal Welfare

    World Animal Protection Urges Urgent Action to Transform Food Systems and Tackle Antimicrobial Resistance through ...

    By hinditvnews
    November 23, 2026
  • IRDAI and General Insurance Council Along with Universal Sompo General Insurance Concludes Grievance Redressal Camp in Amaravati

    IRDAI and General Insurance Council Along with Universal Sompo General Insurance Concludes Grievance Redressal Camp ...

    By hinditvnews
    November 23, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.