Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • हिमाचल: प्रेम विवाह मामले में हाईकोर्ट सख्त, युवती को राजस्थान ले जाने पर संज्ञान

  • हिमाचल: स्कूल भवन तैयार, फिर दूसरी जगह क्यों पढ़ रहे छात्र?

  • Bengaluru Witnesses a Grand Symphony of Rhythm, Music and Tradition at Sangamam Thaala Utsav 2026

  • MAHE and Dhruva Space to Co-Develop ASCENT, Powering India's Next Generation of Space Technologies, Research and Talent

  • From Potential to Progress: How M3M Foundation is Empowering India's Youth Through Skills

चंबाहिमाचल प्रदेश
Home›चंबा›Himachal : कराहते पहाड़, चट्टानों से पटा हाईवे, तबाही की गवाही देते वाहन

Himachal : कराहते पहाड़, चट्टानों से पटा हाईवे, तबाही की गवाही देते वाहन

By hinditvnews
September 20, 2025
232
0
Landslide

कराहते पहाड़ : दुकानें-लंगर लगाने की जगह बिखरीं चट्टानें, टूटा-फूटा हाईवे और वाहन दे रहे तबाही की गवाही

हिंदी टीवी न्यूज़, भरमौर/चंबा। Published by: Megha Jain Updated Sat, 20 Sep 2025

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के हड़सर से डल झील तक का रास्ता ऐसा लगता है मानो कभी यहां से आस्था के लाखों कदमों वाली पदयात्रा गुजरी ही न हो। जहां कभी अस्थायी दुकानें और लंगर स्टॉल लगते थे, वहां अब सिर्फ चट्टानें और ढही हुई मिट्टी है। कई जगह भूस्खलन से सड़कें संकरी हो चुकी हैं।

टूटी-फूटी कारें अब भी मलबे में आधी दबी खड़ी हैं। हड़सर से डल झील तक का रास्ता ऐसा लगता है मानो कभी यहां से आस्था के लाखों कदमों वाली पदयात्रा गुजरी ही न हो। चारों तरफ बिखरे पत्थर, गिरा मलबा और सूना पड़ा रास्ता बता रहा है कि प्राकृतिक आपदा ने इस बार मणिमहेश यात्रा में किस तरह कहर बरपाया। नाले इतने उफान पर आए कि रास्तों को बहा ले गए। अब पानी भले ही कम हो गया हो, लेकिन नालों का दायरा नदी के बराबर दिखता है। जहां अस्थायी दुकानें और लंगर स्टॉल लगते थे, वहां अब सिर्फ चट्टानें और ढही हुई मिट्टी है।

भरमौर कस्बे तक वाहन किसी तरह पहुंच रहे हैं, लेकिन उसके आगे का रास्ता मौत से खेल जैसा है। जगह-जगह सड़क गायब हो चुकी है और उसकी जगह पहाड़ से गिरे पत्थरों का ढेर है। चंबा-भरमौर नेशनल हाईवे पर भी राह आसान नहीं है। कई जगह भूस्खलन से सड़कें संकरी हो चुकी हैं। भरमौर-होली उपमंडल की 31 पंचायतों की 70 हजार आबादी और यहां फंसे सेब को मंडियों तक पहुंचाने के लिए जद्दोजहद हो ही है। प्रबंधन ने भले ही मलबा हटाकर अस्थायी तौर पर मार्ग खोल दिया गया है, मगर गिरते पत्थर और फिसलन अब भी सफर को खतरनाक बनाए हुए हैं। मलबे, टूटी सड़कों और वीरान पड़े मार्ग को देखकर लगता है कि मणिमहेश यात्रा के लिए इस राह को दोबारा तैयार करना आसान नहीं होगा।

लाखों का सामान फंसा
भरमौर के होम स्टे संचालक पंडित हरिशरण शर्मा, बागवान नारायण दास और जोगेंद्र ठाकुर कहते हैं कि हर साल यहीं से हमारी रोज़ी-रोटी चलती थी, लेकिन इस बार न यात्रा हुई, न कारोबार। लाखों का सामान फंसा पड़ा है। श्रद्धालुओं और लंगर समितियों का सामान भी डल झील मार्ग में बिखरा पड़ा है। गौरीकुंड और सुंदरासी में टेंट और ढांचे ढहकर मलबे में बदल चुके हैं।

13 किलोमीटर हाईवे पूरी तरह क्षतिग्रस्त
कटोरी बंगला से भरमौर तक करीब 13 किलोमीटर हाईवे पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ है। कटोरी बंगला, ढुंढियारा बंगला, पंचपूला, बैली और कांदू के समीप पहाड़ काट पठानकोट- भरमौर हाईवे सुचारु करवाया गया। परेल में छह किलोमीटर, जांघी और कलसूई में 50-50 मीटर, लोथल में 700 मीटर दुर्गेठी घार में दो जगह 250-250 मीटर हाईवे धंस गया है। इसके अलावा बकाणी, बग्गा, रूंगडी नाला, चूड़ी, धरवाला में भी हाईवे नए सिरे से पहाड़ काट, पत्थर भर, अस्थायी डंगे लगाकर सुचारु किया है।

ग्लोबल वार्मिंग का असर : कुलभूषण उपमन्यु
पर्यावरणविद कुलभूषण उपमन्यु इसे ग्लोबल वार्मिंग का असर बताते हैं। शोध में पता चला है कि हिमालय में तापमान सामान्य से एक प्रतिशत ज्यादा बढ़ चुका है। यही कारण है कि बादल फटने और भूस्खलन जैसी घटनाएं बढ़ रही हैं। उनके मुताबिक धार्मिक यात्रा को टूरिज्म प्वाइंट नहीं बनाना चाहिए। हर पहाड़ और क्षेत्र की सहन क्षमता होती है। प्रकृति से खिलवाड़ करेंगे तो उनके नतीजे तो भुगतने पड़ेंगे।

हाईवे खोलने के लिए विभाग की ओर से चंबा भेजे गए लोक निर्माण विभाग बिलासपुर के अधीक्षण अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने कहा कि कई जगह पहाड़ काटकर सड़क बनाई जा रही है। अभी अस्थायी रूप से रास्ता खोला गया है, लेकिन इसे पूरी तरह सुचारु करने के लिए करोड़ों का बजट चाहिए। 245 करोड़ रुपये का नुकसान सामने आया है। हाईवे के रख-रखाव के लिए अभी भी 35 करोड़ रुपये की जरूरत है।

 

Share :
TagsCHAMBA NEWShimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

हिमाचल हाईकोर्ट: दूसरी पत्नी भी पारिवारिक पेंशन ...

Next Article

हिमाचल: पांच बीघा भूमि नियमितीकरण पर सुप्रीम ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Pu High Court
    हरियाणा

    हाईकोर्ट ने PGI रोहतक मामले में FIR रद्द की, बातचीत शुरू करना नहीं माना मर्यादा भंग

    September 23, 2025
    By hinditvnews
  • Transformer
    चंबाहिमाचल प्रदेश

    Chamba News: जिले में 71 ट्रांसफार्मर खराब… 27 मार्ग बंद, पेयजल योजनाएं प्रभावित; लोगों को नहीं मिली पूरी तरह से ...

    February 26, 2024
    By hinditvnews
  • Cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    आरडीजी पर सीएम सुक्खू का भाजपा पर पलटवार, बोले– पीएम से समय मांगें

    February 6, 2026
    By hinditvnews
  • Cybercrime
    उत्तराखण्ड

    Cyber Attack: उत्तराखंड में प्रमुख विभागों की वेबसाइट की गई सुचारू

    October 7, 2024
    By hinditvnews
  • Rashan
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 5 साल तक के बच्चों को ई-केवाईसी में छूट, खाद्य आपूर्ति विभाग का फैसला

    January 20, 2025
    By hinditvnews
  • Shimla News
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीमौसमलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: ताबो का न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज

    October 25, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Cm Sukhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: आज हिमाचल को करोड़ों रुपए की सौगात देंगे मुख्यमंत्री सुक्खू, ‘सरकार गांव के द्वार’ के तहत सुनेंगे लोगों की समस्याएं

  • CM SUKHU HIMACHAL
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Cabinet खाली रहेंगे मंत्रियों के पद

  • Cm Sukhu News
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP बजट सत्र: सीएम सुक्खू का विपक्ष पर वार, चिट्टे पर राजनीति न करने की नसीहत

Timeline

  • July 16, 2026

    हिमाचल: प्रेम विवाह मामले में हाईकोर्ट सख्त, युवती को राजस्थान ले जाने पर संज्ञान

  • July 16, 2026

    हिमाचल: स्कूल भवन तैयार, फिर दूसरी जगह क्यों पढ़ रहे छात्र?

  • July 15, 2026

    Bengaluru Witnesses a Grand Symphony of Rhythm, Music and Tradition at Sangamam Thaala Utsav 2026

  • July 15, 2026

    MAHE and Dhruva Space to Co-Develop ASCENT, Powering India's Next Generation of Space Technologies, Research and Talent

  • July 15, 2026

    From Potential to Progress: How M3M Foundation is Empowering India's Youth Through Skills

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Himachal High Court

    हिमाचल: प्रेम विवाह मामले में हाईकोर्ट सख्त, युवती को राजस्थान ले जाने पर संज्ञान

    By hinditvnews
    July 16, 2026
  • himachal high court

    हिमाचल: स्कूल भवन तैयार, फिर दूसरी जगह क्यों पढ़ रहे छात्र?

    By hinditvnews
    July 16, 2026
  • Bengaluru Witnesses A Grand Symphony Of Rhythm, Music And Tradition At Sangamam Thaala Utsav 2026

    Bengaluru Witnesses a Grand Symphony of Rhythm, Music and Tradition at Sangamam Thaala Utsav 2026

    By hinditvnews
    July 15, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.