Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • देहरादून: किराए के मकान में दंपती की संदिग्ध मौत, आत्महत्या की आशंका

  • उत्तराखंड: मानसून तैयारी पर कार्यशाला में पहुंचे CM धामी

  • मई में 2% ज्यादा बारिश, हिमाचल में कई दिन और जारी रहेगी

  • अंकिता हत्याकांड: 40 हजार नंबर, 800 CCTV खंगाले, ‘एक्ट्रा सर्विस’ और VIP आज भी रहस्य

  • मंडी: बीड़ से उड़ान के बाद आंधी की चपेट में आया पायलट, घर की छत पर गिरा

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal: कुपवी में सीएम सहित अन्य अतिथियों को रात्रि भोज पर जंगली मुर्गा परोसने पर विवाद

Himachal: कुपवी में सीएम सहित अन्य अतिथियों को रात्रि भोज पर जंगली मुर्गा परोसने पर विवाद

By hinditvnews
December 14, 2024
43
0
Kupvi

Himachal: कुपवी में सीएम सहित अन्य अतिथियों को रात्रि भोज पर जंगली मुर्गा परोसने पर विवाद, भाजपा ने उठाए सवाल

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला Published by: Megha Jain Updated Sat, 14 Dec 2024

 रात्रि भोज पर मुख्यमंत्री सहित अन्य अथितियों को स्थानीय व्यंजन परोसे गए। इस दाैरान खाने में जंगली मुर्गा भी परोसा गया, जिस पर अब विवाद हो गया है।

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश सरकार की महत्त्वाकांक्षी पहल ‘सरकार गांव के द्वार’ के तहत जिला शिमला के चौपाल उपमंडल की कुपवी तहसील के टिक्कर गांव में शनिवार को रात्रि ठहराव किया। रात्रि भोज पर मुख्यमंत्री सहित अन्य अथितियों को स्थानीय व्यंजन परोसे गए। इस दाैरान खाने में जंगली मुर्गा भी परोसा गया, जिस पर अब विवाद हो गया है। हालांकि, मुख्यमंत्री ने इसका सेवन नहीं किया। अब सोशल मीडिया पर सीएम के कार्यक्रम में जंगली चिकन परोसे जाने का वीडियो  खूब वायरल हो रहा है। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर सहित अन्य भाजपा नेताओं ने जंगली चिकन परोसे जाने पर सवाल उठाए हैं।

नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व सीएम जयराम ठाकुर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सीएम के टिक्कर में रात्रि भोज कार्यक्रम का एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ‘जनता के घरद्वार जाकर लोगों की समस्याओं के निराकरण करने की हमारी योजना जनमंच के फुलके जिन्हे खल रहे थे, वह आज गांव-गांव जाकर पिकनिक मना रहे हैं और क्या-क्या कर रहे हैं जनता सब देख रही है।  संरक्षित प्रजाति के जंगली मुर्गा खाने वालों को जेल होती है, जुर्माना होता है लेकिन मुख्यमंत्री मुर्गा खिलाने का पहले मेन्यू छपवाते हैं और फिर अपने मंत्रियों को अपने सामने चटखारे ले लेकर खिलाते हैं। क्या यही व्यवस्था परिवर्तन है।’

https://www.hinditvnews.co.in/wp-content/uploads/2024/12/sukh-online-video-cutter.com_.mp4

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता चेतन बरागटा ने भी निशाना साधा। कहा कि कुपवी के टिक्कर में रात्रि भोज पर सीएम व अन्य अथितियों को जंगली मुर्गा परोसा गया। जंगली मुर्गे को मेन्यू में भी प्रकाशित किया गया। कहा कि जंगली मुर्गा संरक्षित प्रजाति में आता है। मुख्यमंत्री को इस पर माफी मांगनी चाहिए और जंगली चिकन परोसने वालों पर कार्रवाई की जानी चाहिए। भाजपा के मीडिया प्रभारी  कर्ण नंदा ने कहा कि जंगली मुर्गा एक शेड्यूल बर्ड है, हिमाचल की फिर किरकिरी हुई है। जंगली मुर्गा हिमाचल प्रदेश में 3000 फुट से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पाया जाता है। यह प्रजाति कानूनी ताैर पर संरक्षित है और इसके शिकार करने पर दंडनीय अपराध है।

मुख्यमंत्री ने ये कहा
मामले पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि स्वास्थ्य कारणों से मैं तेल युक्त व्यंजन और नॉनवेज दोनों से परहेज करता हूं। लेकिन जयराम को कोई मुद्दा नहीं मिला तो उन्होंने हमारे ग्रामवासियों को बदनाम करने का रास्ता चुन लिया। विपक्ष के नेताओं के पास अब कोई मुद्दा नहीं है, बस ग्रामवासियों की छवि खराब करने का काम करते हैं। पहाड़ के जीवन में नॉनवेज एक भोजन है।

सीएम ने ग्रामीणों के साथ डाली नाटी, लोक संस्कृति, रीति-रिवाजों और व्यंजनों पर की बातचीत
शनिवार शाम को सीएम सुक्खू का टिक्कर वासियों ने ग्रामीण परिपाटी से स्वागत किया। राह चलते हुए मुख्यमंत्री ने बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं सभी से संवाद किया। इस दौरान ग्रामवासियों ने अपनी समस्याओं के बारे में भी मुख्यमंत्री को अवगत करवाया। मुख्यमंत्री ने मौके पर ही अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने को कहा। इसके बाद मुख्यमंत्री कुपवी के टिक्कर गांव निवासी हरि सिंह के घर पहुंचे। हरि सिंह ने ग्रामीण परंपरा के अनुसार मुख्यमंत्री का अभिनंदन किया। उनके घर पर अलाव सेंकते-सेंकते मुख्यमंत्री ने ग्रामवासियों से क्षेत्र में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा व्यवस्था की भी जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने ग्रामवासियों से स्थानीय लोक संस्कृति, रीति-रिवाजों, व्यंजनों सहित अनेक विषयों पर भी बातचीत की। उन्होंने लोक संगीत की मधुर स्वर लहरियों और स्थानीय व्यंजनों का आनंद लिया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, प्रदेश कांग्रेस महासचिव रजनीश किमटा व अन्य गणमान्य उपस्थित थे। सुबह सीएम ने ग्रामीणों के साथ नाटी डाली और शिमला के लिए रवाना हुए।

Share :
TagsBJP raises questionsControversy over serving wild chicken for dinner to CM and other guests in Kupvihimachal pradeshhindi news
Previous Article

HP Assembly Winter Session: भाजपा घेरेगी सदन ...

Next Article

Himachal: आईटीबीपी जवान विनोद कुमार पंचतत्व में ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Kumbh
    उत्तर प्रदेशप्रयागराज

    MahaKumbh: 65 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किया स्नान, कई देशों से अधिक ने लगाई डुबकी”

    February 26, 2025
    By hinditvnews
  • Himachal Vidhan Sabha Session
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: दल-बदल में अयोग्य पूर्व विधायकों की पेंशन होगी बंद, विधानसभा में विधेयक पास

    September 4, 2024
    By hinditvnews
  • Cyber Crime
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: पाक से साइबर हमले, पुलिस ने दिए 7 सुरक्षा सुझाव

    May 9, 2025
    By hinditvnews
  • 768 512 14280377 Thumbnail 3x2 Rajbhavan
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: राजभवन ने पूछा- पिछली तिथियों से कैसे लागू हो सकता है पेंशन बंद करने का कानून

    January 8, 2025
    By hinditvnews
  • Cm Sukhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सुख की सरकार का एक्शन, तीन जिलों में खुलेंगे STF थाने

    February 21, 2025
    By hinditvnews
  • Renuka Dham
    सिरमौरहिमाचल प्रदेश

    Renuka Dam: रेणुका बांध और सुरंगों की भूमि जांचने पहुंचे वैज्ञानिक, मिट्टी के 100 सैंपल जांच में पाए गए ठीक

    February 23, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • kullu
    कुल्लूहिमाचल प्रदेश

    कुल्लू के सुल्तानपुर डाकघर में करोड़ों रुपये का गबन, जांच में सामने आया महिला सब पोस्टमास्टर का नाम

  • Download (72)
    हिमाचल प्रदेश

    Fertilizer: हिमाचल को मिलेगी 2600 टन यूरिया खाद की नई खेप, इफको के दिल्ली भेजी मांग

  • Nit Hamirpur
    शिमलाहरियाणाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में एनआईटी संस्थान के छात्र की संदिग्ध हालात में मौत हो गई

Timeline

  • May 31, 2025

    देहरादून: किराए के मकान में दंपती की संदिग्ध मौत, आत्महत्या की आशंका

  • May 31, 2025

    उत्तराखंड: मानसून तैयारी पर कार्यशाला में पहुंचे CM धामी

  • May 31, 2025

    मई में 2% ज्यादा बारिश, हिमाचल में कई दिन और जारी रहेगी

  • May 31, 2025

    अंकिता हत्याकांड: 40 हजार नंबर, 800 CCTV खंगाले, ‘एक्ट्रा सर्विस’ और VIP आज भी रहस्य

  • May 31, 2025

    मंडी: बीड़ से उड़ान के बाद आंधी की चपेट में आया पायलट, घर की छत पर गिरा

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Dead Body

    देहरादून: किराए के मकान में दंपती की संदिग्ध मौत, आत्महत्या की आशंका

    By hinditvnews
    May 31, 2025
  • Dhami

    उत्तराखंड: मानसून तैयारी पर कार्यशाला में पहुंचे CM धामी

    By hinditvnews
    May 31, 2025
  • Weather

    मई में 2% ज्यादा बारिश, हिमाचल में कई दिन और जारी रहेगी

    By hinditvnews
    May 31, 2025
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.