Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

  • Kauvery Hospital Launches a Comprehensive Suite of Advanced ECMO and Multiorgan Life Support Services

  • From Dream to Reality: This Diwali, Test Ride a Jawa, Yezdi or BSA and Stand a Chance to Win a Motorcycle

  • Manipal University Jaipur Celebrates Day 1 of its Grand 13th Convocation; Over 4,100 Students Conferred Degrees Across Two-Day Ceremony

  • Varun Dhawan is the 'Sizzl'ing Face of Licious

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal: देश में सबसे लंबे सिंगल स्पैन वाला बागछाल पुल तैयार, पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने किया निरीक्षण

Himachal: देश में सबसे लंबे सिंगल स्पैन वाला बागछाल पुल तैयार, पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों ने किया निरीक्षण

By hinditvnews
February 22, 2024
479
0
22 02 2024bagchalbridge

330 मीटर लंबे बागछाल पुल को सिर्फ दो पिलर पर बनाया गया है। इन दो पिलर के बीच की दूरी 185 मीटर है।देश के सबसे लंबे सिंगल स्पैन कैंटीलीवर वाला पुल झंडूता के बागछाल में बन कर तैयार हो गया है। 330 मीटर लंबे बागछाल पुल को सिर्फ दो पिलर पर बनाया गया है। इन दो पिलर के बीच की दूरी 185 मीटर है। पिलरों के बीच की इसी दूरी को सिंगल स्पैन कैंटीलीवर कहा जाता है। पुल का लाभ चार जिलों के लाखों लोगों को मिलेगा। बुधवार को लोक निर्माण विभाग के उच्च अधिकारियों ने पुल का निरीक्षण किया। विभागीय टीम में मुख्य अभियंता हमीरपुर जोन इं. जितेंद्र कुमार, अधीक्षण अभियंता बिलासपुर इं. जीत सिंह ठाकुर, अधीक्षण अभियंता हमीरपुर इं.विजय चौधरी, अधिशासी अभियंता डिजाइन इं. देवानंद शामिल रहे। विभागीय अधिकारियों के अनुसार जल्द ही इस पुल का उद्घाटन कर कराया जाएगा।

झंडूता और श्री नयनादेवी जी विधानसभा क्षेत्रों को आपस में जोड़ने के लिए गोबिंद सागर झील पर निर्मित यह पुल इंजीनियरिंग स्किल्स का बेजोड़ नमूना है। यह पुल कोटधार से पिछड़े क्षेत्र का दाग भी हटाएगा। इसका लाभ हमीरपुर, ऊना और कांगड़ा के कई क्षेत्रों के लोगों को भी मिलेगा। पुल से पंजाब की सीमा मात्र आधे घंटे की दूरी पर रह जाएगी। पिछले एक साल में इस पुल का निर्माण तेज गति हुआ है। एक साल में पुल का 124 मीटर लंबा हिस्सा बनाया गया है। बागछाल पुल का निर्माण पूरा होने में 18 साल लगे हैं। इसके निर्माण पर करीब 55 करोड़ रुपये की लागत आई है।

पुल का शिलान्यास 20 अगस्त 2005 में तत्कालीन मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह ने किया था। साल 2005 से 2009 तक पुल का निर्माण चलता रहा। लेकिन 18 करोड़ रुपये खर्च करने के बाद निर्माण कार्य बंद हो गया और उसके एक की नींव में तकनीकी खराबी आ गई। इससे पुल का निर्माण कार्य बंद होकर ठंडे बस्ते में चला गया। साल 2016 में हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार को पुल का निर्माण कार्य करने के आदेश जारी किए। निर्माण कार्य की प्रक्रिया आगे बढ़ाने के लिए 32.70 करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया गया। पिछले एक साल लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने चार बार इस पुल के निर्माण की रिव्यू बैठक की है। जबकि तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी भी विभागीय अधिकारियों से इसके निर्माण पर कई बार चर्चा कर चुके हैं।

बागछाल पुल का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। जल्द ही पुल का उद्घाटन कराया जाएगा। 185 मीटर लंबे सिंगल स्पैन कैंटीलीवर वाला यह भारत का पहला पुल होगा। पुल के दोनों ओर अप्रोच मार्ग का काम भी कर लिया गया है
Share :
Tagshimachalshimlanews
Previous Article

धर्मशाला: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला की पांच ...

Next Article

पूर्व राज्यपाल Satyapal Malik के आवास पर ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • cm
    हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में वाणिज्यिक गतिविधियों वाले उपभोक्ताओं को नहीं मिलेगी सस्ती बिजली

    August 30, 2024
    By hinditvnews
  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में 10 रुपये बढ़े सीमेंट के दाम, जानें सभी कंपनियों के नए दाम

    August 24, 2024
    By hinditvnews
  • himachal
    army bhartiहिमाचल प्रदेश

    पत्नी ने अपने खर्चे पर बनाई कारगिल शहीद की मूर्ति, स्कूल में लगाने की नहीं मिली अनुमति

    July 26, 2024
    By hinditvnews
  • WEATHER
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में बारिश का कहर, 338 सड़कें और 488 बिजली ट्रांसफार्मर बंद, ऊना में दो लोग लापता

    August 12, 2024
    By hinditvnews
  • himachal
    election 2024शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में नवनिर्वाचित विधायकों ने ग्रहण की शपथ, साढ़े चार महीने बाद पूरी हुई विधानसभा में सदस्यों की संख्या

    July 22, 2024
    By hinditvnews
  • kinner kelash
    किन्नौरधार्मिकधार्मिक यात्राहिमाचल प्रदेश

    इस दिन से शुरू हो रही है किन्नौर कैलाश यात्रा, पहला स्लॉट डेढ़ घंटे में ही फुल

    July 26, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • 1 200
    हिमाचल प्रदेश

    Cyber Crime : एटीएम से पैसे निकालते समय रहें अलर्ट

  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: ऊना एसडीएम की जमानत याचिका पर 3 अक्तूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई

  • Petrol
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: पेट्रोल-डीजल महंगा: हिमाचल की पर्यटन और सेब अर्थव्यवस्था पर असर

Timeline

  • October 31, 2026

    Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

  • October 31, 2026

    Kauvery Hospital Launches a Comprehensive Suite of Advanced ECMO and Multiorgan Life Support Services

  • October 31, 2026

    From Dream to Reality: This Diwali, Test Ride a Jawa, Yezdi or BSA and Stand a Chance to Win a Motorcycle

  • October 31, 2026

    Manipal University Jaipur Celebrates Day 1 of its Grand 13th Convocation; Over 4,100 Students Conferred Degrees Across Two-Day Ceremony

  • October 31, 2026

    Varun Dhawan is the 'Sizzl'ing Face of Licious

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

    Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • Kauvery Hospital Launches a Comprehensive Suite of Advanced ECMO and Multiorgan Life Support Services

    Kauvery Hospital Launches a Comprehensive Suite of Advanced ECMO and Multiorgan Life Support Services

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • From Dream to Reality: This Diwali, Test Ride a Jawa, Yezdi or BSA and Stand a Chance to Win a Motorcycle

    From Dream to Reality: This Diwali, Test Ride a Jawa, Yezdi or BSA and Stand ...

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.