Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

  • Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

  • Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental Wellness

  • Multimodal Logistics Emerging as Key to India's Supply Chain Efficiency

  • At AI Impact Summit 2026, Jaipur's CODE Edu Launches AI-Powered Creative Learning Platform 'EnCODE'

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal: दो सियासी दुश्मनों का दोस्ताना…याद रखेगा जमाना

Himachal: दो सियासी दुश्मनों का दोस्ताना…याद रखेगा जमाना

By hinditvnews
May 18, 2024
213
0
Shimla News

Himachal: दो सियासी दुश्मनों का दोस्ताना…याद रखेगा जमाना, कभी व्यक्तिगत मर्यादाओं को नहीं लांघा

करीब आठ वर्षों के बाद गुरुवार को नारायण स्वामी का भी लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। आज ये दोनों इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन एक संदेश छोड़ गए हैं, जो आज के राजनेताओं के लिए सीख है।

हिमाचल प्रदेश के घुमारवीं विधानसभा सीट से दो बार विधायक रह चुके नारायण सिंह स्वामी अपनी मौत के साथ कुछ ऐसी यादें छोड़ गए हैं, जो इस कड़वाहट भरे चुनावी माहौल में मौजूदा दौर के नेताओं को राजनीति के एक नए आयाम के साथ रूबरू कराएंगी। जीवनभर अपने आदर्शों पर कायम रहे नारायण राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी के तौर पर कांग्रेस के पं. सीता राम शर्मा की जीवन पर्यंत खिलाफत करते रहे। सीता राम भी आदर्शों के पक्के ईमानदार राजनेता थे। वह वर्ष 1972 से 1977 तक कांग्रेस के विधायक व संसदीय सचिव रहे। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में 1977 व 1980 का चुनाव जनता पार्टी के उम्मीदवार नारायण सिंह के विरुद्ध लड़ा। सियासी मैदान में दोनों धुर विरोधी थे।

अलग राजनैतिक विचारधाराएं रखने के बावजूद दोनों ने एक-दूसरे पर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तो लगाए पर व्यक्तिगत मर्यादाओं को कभी नहीं लांघा। 1972 से 1977 के दौरान भी नारायण कई बार उनके मेट्रोपोल के 203 नंबर सेट में रुके। एक बार चुनाव के दौरान स्वामी कांग्रेस प्रत्याशी सीता राम के गांव भराड़ी में प्रचार कर रहे थे। शाम होने पर स्वामी लौटने की सोच ही रहे थे कि अचानक सामने सीता राम टकरा गए। प्रतिद्वंद्वी होने के बावजूद दोनों गर्मजोशी से मिले और इसी बीच सीता राम ने उन्हें अपने घर खाना खाने का न्योता दे दिया। स्वामी ने न केवल निमंत्रण को स्वीकार किया, बल्कि रात को उनके घर में ही रुक गए। सुबह दोनों फिर एक-दूसरे के खिलाफ प्रचार पर निकल गए।

उसके बाद स्वामी अकसर सीता राम से मिलने आया करते थे। 1972 से 1977 के दौरान शिमला के मेट्रोपोल में दोनों लंबी राजनीतिक बहस किया करते थे। स्वामी पंडित सीता राम के बड़े भाई डॉ. बंशी राम शर्मा के भी घनिष्ठ मित्र रहे। दोनों की अध्यात्म में गहरी रुचि थी। जब भी मिलते, अध्यात्म पर चर्चा करते।

एक ही अस्पताल, बेड भी आमने-सामने
यह भी संयोग ही है कि मई 2016 में तबीयत खराब होने पर दोनों शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल पहुंच गए। दोनों को कार्डियक केयर यूनिट में एक-दूसरे के सामने के बेड मिले। विडंबना देखिए दोनों बेहोश थे और हालत ऐसी थी कि आपस में बात नहीं कर सकते थे। जुलाई 2016 में पंडित सीता राम का देहांत हो गया और करीब आठ वर्षों के बाद पिछले कल नारायण स्वामी का भी लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। आज ये दोनों इस दुनिया में नहीं हैं, लेकिन एक संदेश छोड़ गए हैं, जो आज के राजनेताओं के लिए सीख है।

-प्रो. शशि कांत शर्मा
(लेखक पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग, हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के अध्यक्ष हैं।)

 

Share :
Tagsnews of himacchalnews of himachal politicsnews of himachal pradeshnews of hp politicsnews of shimla
Previous Article

Himachal: सीएम सुक्खू बोले- जयराम सरकार में ...

Next Article

Teacher Suspended: भाजपा प्रत्याशी की रैली में ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Manish
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: विभागों में हो सकेगी पदोन्नति,नई तैनाती, टारिंग भी करवा सकेंगे

    May 22, 2024
    By hinditvnews
  • Teacher
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Teachers Bharti: हिमाचल में सरकारी टीचर बनने का सुनहरा अवसर

    March 15, 2024
    By hinditvnews
  • Kuldeep
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Politics: निर्दलियों पर संविधान के अनुसार लेंगे फैसला

    April 11, 2024
    By hinditvnews
  • Unity
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: अनाज मंडी और ट्रांसपोर्ट को शहर से बाहर शिफ्ट करने की तैयारी… यूनिटी मॉल के प्रोजेक्ट को आज केंद्र ...

    January 24, 2024
    By hinditvnews
  • Loksabha
    Lok Sabha Election 2024manaliकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    सुजानपुर से रंजीत राणा, गगरेट से राकेश कालिया की जीत

    June 4, 2024
    By hinditvnews
  • supremt court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सुप्रीम कोर्ट से राहत के बाद कुंडू ने फैसले को वापस लेने की लगाई गुहार

    January 5, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • himachal-pradesh-chief-minister sukhvinder-singh
    हमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    CM सुक्खू – विपक्ष पर जड़े ये आरोप

  • Fraud
    कुल्लूहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सुल्तानपुर डाकखाना में 80 लाख रुपये का घपला और सामने आया, 3000 हजार पासबुकों की जांच बाकी

  • Snow
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरखेलचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: बारिश-बर्फबारी के बाद मौसम खुला, फरवरी में 15% अधिक बारिश

Timeline

  • March 11, 2026

    Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

  • March 11, 2026

    Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

  • March 11, 2026

    Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental Wellness

  • March 11, 2026

    Multimodal Logistics Emerging as Key to India's Supply Chain Efficiency

  • March 11, 2026

    At AI Impact Summit 2026, Jaipur's CODE Edu Launches AI-Powered Creative Learning Platform 'EnCODE'

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Rodic Consultants Receives 2026 Great Place To Work Certification™

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Mitsubishi Logisnext Asia Pacific Rebrands as Logisnext Asia Pacific, to Strengthen Leadership in Logistics Solutions

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Cycle Pure Agarbathi Joins Hands with Sitar Maestro Rishab Rikhiram Sharma's India Tour for Mental ...

    By hinditvnews
    March 11, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.