Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • हिमाचल: सिस्सू में खाई में गिरी कार, दो की मौत और तीन घायल

  • मेरठ: दिग्गज नेताओं की बैठक आज, NH-58 पर भारी वाहनों की एंट्री बंद

  • महम: जमीन विवाद में किसान की हत्या, लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला

  • देहरादून: पत्नी की गोली मारकर हत्या, पुलिस को फोन कर बोला- मैंने मार डाला; पति फरार

  • उत्तराखंड: एनएसए डोभाल पर टिप्पणी से नाराज सीएम, बोले- वह प्रदेश का गौरव

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal: पूर्व सीपीएस को बंगले: HC सख्त, मुख्य सचिव तलब

Himachal: पूर्व सीपीएस को बंगले: HC सख्त, मुख्य सचिव तलब

By hinditvnews
August 7, 2026
61
0
himachal high court

Himachal News: पूर्व सीपीएस को सरकारी बंगले देने पर हाईकोर्ट सख्त, मुख्य सचिव से जवाब तलब

हिंदी टीवी न्यूज, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Fri, 07 Aug 2026

मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायाधीश बिपिन चंद्र नेगी की खंडपीठ ने 4 मई 2026 के उस सरकारी आदेश पर नाराजगी जताई है, जिसके तहत बिना किसी आवेदन के ही पूर्व सीपीएस के इन बंगलों या आवासों में अवैध प्रवास को नियमित कर दिया गया।

मुख्य संसदीय सचिवों के पदों से हटाए जाने के बावजूद बिना आवेदन ही छह विधायकों के सरकारी बंगलों में ठहराव नियमित करने पर हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने सख्ती दिखाई है। मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायाधीश बिपिन चंद्र नेगी की खंडपीठ ने 4 मई 2026 के उस सरकारी आदेश पर नाराजगी जताई है, जिसके तहत बिना किसी आवेदन के ही पूर्व सीपीएस के इन बंगलों या आवासों में अवैध प्रवास को नियमित कर दिया गया। अदालत ने सुनवाई के दौरान तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि मानो मुझे चेहरा दिखाओ, मैं तुम्हें नियम दिखा दूंगा की नीति पर काम हो रहा है। पूर्व में सीपीएस की नियुक्तियां रद्द की जा चुकी हैं। हाईकोर्ट ने नोट किया कि यदि इस संबंध में नोटिस जारी न किया होता तो सरकार इस पूरे मुद्दे को कालीन के नीचे दबाए रखती।

 हलफनामा दायर कर तीन बिंदुओं को स्पष्ट करें मुख्य सचिव: कोर्ट
सरकार ने सरकारी आवास आवंटन (जनरल पूल) नियम 1994 के नियम 24 के तहत शक्तियों का प्रयोग करते हुए 14 नवंबर 2024 से सामान्य लाइसेंस शुल्क पर पूर्व सीपीएस के इन आवासों में उनके प्रवास को नियमित कर दिया, जबकि उन्होंने इसके लिए कोई आवेदन तक नहीं किया था। हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को कारण बताओ नोटिस जारी कर पूछा है कि पूर्व सीपीएस को विशेष छूट देने वाले चार मई के फैसले पर क्यों न रोक लगा दी जाए। अदालत ने मुख्य सचिव को आदेश दिया कि वह हलफनामा दायर कर तीन बिंदुओं को स्पष्ट करें। पहला, क्या इससे पहले किसी अन्य सामान्य कर्मचारी को इस तरह की विशेष अनुमति या छूट दी गई है। दूसरा, बिना आवेदन किए इन 6 पूर्व सीपीएस को किस आधार पर विशेष अधिकार दिया जा रहा है। तीसरा, इन इन पर कितना दंडात्मक किराया बनता है, उसकी सटीक राशि दर्शाई जाए। कोर्ट ने 4 मई 2026 के विवादित आदेश को रिकॉर्ड पर लेते हुए मूल फाइल सरकार को लौटा दी है। अगली सुनवाई 19 अगस्त को होगी।

वर्ष 2023 में नियुक्त किए थे छह सीपीएस
हिमाचल में 8 जनवरी 2023 को कांग्रेस के छह विधायक सीपीएस नियुक्त किए थे। इनमें अर्की से संजय अवस्थी, कुल्लू से सुंदर सिंह ठाकुर, रोहडू से मोहन लाल ब्राक्टा, दून से राम कुमार चौधरी, पालमपुर से आशीष बुटेल और बैजनाथ से किशोरी लाल शामिल हैं। भाजपा ने इन नियुक्तियों को संविधान के प्रावधानों के विपरीत बताते हुए हाईकोर्ट में चुनौती दी। 13 नवंबर 2024 को हाईकोर्ट ने सभी छह सीपीएस की नियुक्ति को असांविधानिक करार देते हुए रद्द कर उनसे सभी सरकारी सुविधाएं वापस लेने का आदेश दिया था। 22 नवंबर 2024 को सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट के फैसले के कुछ हिस्सों पर अंतरिम राहत दी, लेकिन मुख्य संसदीय सचिव का पद बहाल नहीं हुआ।

 

Share :
TagsHimachal News: High Court takes a tough stance on the allotment of govt bungalows to former CPShimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

BlueRose Technologies Unveils "Diamond": The Next-Generation Smart ...

Next Article

Kinnaur Kailash Yatra: किन्नौर कैलाश यात्रा रुकी, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Kissan
    पंजाब

    शम्भू बॉर्डर पर तेज हुआ किसानों का आंदोलन, ट्रेक्टर मार्च आज , रेल रोकने की है तैयारी

    December 16, 2024
    By hinditvnews
  • Uttarakhand11
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड स्नातक परीक्षा: अंतिम आंसर की जारी, एक सवाल हटाया

    July 23, 2026
    By hinditvnews
  • Virat
    cricketखेल

    ICC Rankings: नॉकआउट के बाद विराट की रैंकिंग में चमक, शीर्ष-10 में 4 भारतीय

    March 5, 2025
    By hinditvnews
  • Nala
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: मणिकर्ण घाटी में भूस्खलन से जीरा नाला रुका, गांव और पावर प्रोजेक्ट को खतरा

    February 27, 2025
    By hinditvnews
  • Chandigarh
    पंजाब

    Punjab News: राज्य में आतंकी वारदात की साजिश हुई बेनकाब, AGTF ने चार आतंकियों को किया गिरफ्तार

    May 15, 2024
    By hinditvnews
  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शास्त्री भर्ती पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद होगी नियुक्ति

    May 14, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Hp
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal: जोखिम भरे उद्योगों में ESIC पंजीकरण अनिवार्य

  • Train
    सोलनहिमाचल प्रदेश

    कालका-शिमला रेलमार्ग पर जल्द दौड़ेंगे विस्ताडोम कोच, किराया होगा ज्यादा

  • Meeting
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 2030 तक वन क्षेत्र 31% करने को रोडमैप तैयार करने के सीएम के निर्देश

Timeline

  • September 21, 2026

    हिमाचल: सिस्सू में खाई में गिरी कार, दो की मौत और तीन घायल

  • September 21, 2026

    मेरठ: दिग्गज नेताओं की बैठक आज, NH-58 पर भारी वाहनों की एंट्री बंद

  • September 21, 2026

    महम: जमीन विवाद में किसान की हत्या, लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला

  • September 21, 2026

    देहरादून: पत्नी की गोली मारकर हत्या, पुलिस को फोन कर बोला- मैंने मार डाला; पति फरार

  • September 21, 2026

    उत्तराखंड: एनएसए डोभाल पर टिप्पणी से नाराज सीएम, बोले- वह प्रदेश का गौरव

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Accident

    हिमाचल: सिस्सू में खाई में गिरी कार, दो की मौत और तीन घायल

    By hinditvnews
    September 21, 2026
  • NH

    मेरठ: दिग्गज नेताओं की बैठक आज, NH-58 पर भारी वाहनों की एंट्री बंद

    By hinditvnews
    September 21, 2026
  • Murder

    महम: जमीन विवाद में किसान की हत्या, लाठी-डंडों से पीटकर मार डाला

    By hinditvnews
    September 21, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.