Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • DS Group's Catch Introduces India's First Ginger Garlic Paste Squeezy Bottle, Unveils New TVC 'Squeezy Hai, Easy Hai'

  • Kauvery Hospital Treats Complex Aortic Valve Regurgitation Using Specialised HANCHOR Valve Technology

  • Kauvery Hospital Performs Combined Heart Bypass and Laparoscopic Abdominal Surgery Without Intervening Gap in 75-Year-Old Patient

  • Sweeten Your Diwali with a California Walnut Twist

  • Maa Kauvery Launches Breast Clinic in Trichy, in Line with the 'Vaanga Amma Kitta Paesalam' Campaign

चंबाबिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›चंबा›Himachal: बाहरी राज्यों के 100 अभ्यर्थियों ने फर्जी प्रमाणपत्र से डाक विभाग में ली नौकरी

Himachal: बाहरी राज्यों के 100 अभ्यर्थियों ने फर्जी प्रमाणपत्र से डाक विभाग में ली नौकरी

By hinditvnews
January 6, 2024
462
0
Faake

Himachal: बाहरी राज्यों के 100 अभ्यर्थियों ने फर्जी प्रमाणपत्र से डाक विभाग में ली नौकरी, जांच में खुलासा

सीबीआई की जांच के मुताबिक बाहरी राज्य से 100 से ज्यादा युवाओं ने प्रदेश के अलग-अलग डाकघरों में फर्जी सर्टिफिकेट तैयार कर नौकरी हासिल की है। सीबीआई को दिसंबर के आखिरी हफ्ते में जांच का जिम्मा सौंपा गया था।

हिमाचल प्रदेश में डाक विभाग में फर्जी प्रमाणपत्र से नौकरी हासिल करने के घोटाले की जांच अब केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) शिमला की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा की टीम ने भी शुरू की है। अभी तक प्रदेश के विभिन्न जिलों की पुलिस मामले की जांच कर रही थी, लेकिन फर्जी दस्तावेजों से नौकरी हासिल करने का आंकड़ा प्रतिदिन बढ़ने के बाद जांच के लिए अब सीबीआई की मदद भी ली गई है। सीबीआई की जांच के मुताबिक बाहरी राज्य से 100 से ज्यादा युवाओं ने प्रदेश के अलग-अलग डाकघरों में फर्जी सर्टिफिकेट तैयार कर नौकरी हासिल की है। सीबीआई को दिसंबर के आखिरी हफ्ते में जांच का जिम्मा सौंपा गया था। ब्यूरो का मानना है कि यह भर्ती का एक बड़ा घोटाला है।

सीबीआई शिमला की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा को डाक विभाग ने हमीरपुर के दो मामले सौंपे है। सीबीआई की अलग-अलग टीमों ने गुरुवार को पंजाब, बिहार और हरियाणा में दबिश दी। टीम ने आरोपी कुंदन कुमार पुत्र भरत शाह निवासी चंदन पट्टी, थाना सकरा, जिला मुजफ्फरपुर के घर से दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। आरोपी कुंदन के लुधियाना के घर में भी दबिश दी है। दूसरे आरोपी सनी पुत्र श्रीनिवास, रोहतक निवासी के घर भी दबिश दी है। दोनों मामले में दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। गौरतलब है कि डाक विभाग में भर्ती प्रक्रिया में आरोपी कुंदन की बिलासपुर के उप डाकघर स्वारघाट के जामली शाखा में 2021 में नियुक्ति हुई थी। जबकि, 2022-23 में आरोपी सनी की नियुक्ति भी बिलासपुर के लेहड़ी सरायल डाकघर में हुई थी। मामला उजागर होने के बाद दोनों अभ्यर्थियों की नियुक्ति रद्द कर दी थी। सीबीआई शिमला की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा को डाक विभाग ने हमीरपुर के दो मामले सौंपे है। सीबीआई की अलग-अलग टीमों ने गुरुवार को पंजाब, बिहार और हरियाणा में दबिश दी। टीम ने आरोपी कुंदन कुमार पुत्र भरत शाह निवासी चंदन पट्टी, थाना सकरा, जिला मुजफ्फरपुर के घर से दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। आरोपी कुंदन के लुधियाना के घर में भी दबिश दी है। दूसरे आरोपी सनी पुत्र श्रीनिवास, रोहतक निवासी के घर भी दबिश दी है। दोनों मामले में दस्तावेज कब्जे में लिए हैं। गौरतलब है कि डाक विभाग में भर्ती प्रक्रिया में आरोपी कुंदन की बिलासपुर के उप डाकघर स्वारघाट के जामली शाखा में 2021 में नियुक्ति हुई थी। जबकि, 2022-23 में आरोपी सनी की नियुक्ति भी बिलासपुर के लेहड़ी सरायल डाकघर में हुई थी। मामला उजागर होने के बाद दोनों अभ्यर्थियों की नियुक्ति रद्द कर दी थी।

तमिलनाडु बोर्ड से बनाए थे दसवीं के फर्जी प्रमाणपत्र
डाक विभाग ने प्रदेश परिमंडल के अधीनस्थ रिक्त ग्रामीण डाक सेवकों के पदों के लिए 2020 में भर्ती प्रक्रिया शुरू की थी। उक्त पदों के लिए दसवीं के अंकों की मेरिट की वरीयता सूची के आधार पर डाक सेवकों को चयनित किया था। सीबीआई के मुताबिक भर्ती प्रक्रिया के दौरान आरोपी कुंदन और सन्नी ने दसवीं के प्रमाण-पत्र जाली निकले। इन्होंने चेन्नई के तमिलनाडु स्टेट बोर्ड ऑफ स्कूल एग्जामिनेशन के नाम पर दसवीं कक्षा के फर्जी सर्टिफिकेट तैयार किए थे। जांच के मुताबिक तमिलनाडु बोर्ड के रिकाॅर्ड में इन आरोपियों के नाम से कोई भी दस्तावेज जारी नहीं हुए थे।

शिमला पुलिस भी कर रही एक दर्जन मामलों की जांच
शिमला में नौकरी हासिल करने पर पुलिस करीब एक दर्जन मामलों की जांच कर रही है। यह मामले सदर, बालूगंज, ढली, ठियोग, चौपाल, रोहड़ू, कुमारसैन और कोटखाई थाने में दर्ज किए गए हैं। इसमें हरियाणा के जींद के सोनू, विक्रम, राकेश, रवि कुमार, सुशील, साहिल, राकेश, अमन, विकास, साहिल, अंकित कुमार, राहुल और मंडी के मनीष कुमार ने शिमला की कई शाखाओं में नौकरी हासिल की। यह 2018 से 2022 तक नौकरी करते रहे। पुलिस जांच कर रही है कि फर्जी सर्टिफिकेट बनाने वाले माफिया के तार उत्तर प्रदेश और हरियाणा के अलावा अन्य किन राज्यों से जुड़े हो सकते हैं।

चंबा के दो पूर्व पोस्टमास्टरों पर सीबीआई का शिकंजा
सीबीआई ने जिला चंबा के दो पूर्व पोस्टमास्टरों के खिलाफ जांच शुरू कर दी है। सीबीआई की टीम ने डाकघरों से रिकॉर्ड कब्जे में ले लिया है।  मामले में तह तक जाने के लिए रिकॉर्ड को खंगाला जा रहा है। अब तक की जांच में सामने आया है कि एक आरोपी ने 69 बुजुर्ग, विधवा व दिव्यांग पेंशन भोगियों के खातों से 3 लाख से अधिक की राशि का गबन नवंबर-दिसम्बर 2022 की अवधि में किया, जबकि दूसरे आरोपी ने 30 बचत खातों, 125 आरडी, 3 एफडी, 61 सुकन्या समृद्धि योजना, 1 महिला सम्मान बचत प्रमाणपत्र, 1 ग्रामीण डाक जीवन बीमा खाते से 32 लाख से अधिक की राशि डकार ली।  विभागीय जांच के बाद इन दोनों को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। डाकघर शाखा बाट में कार्यरत रहे एक पोस्टमास्टर पर आरोप है कि वह खाताधारक और गवाहों के हस्ताक्षर व अंगूठे का निशान अतिरिक्त निकासी फार्म (एसबी-7) में कर लेता था और कुछ की पासबुक को अपने पास रख लेता था। ऐसे में खाताधारक के खाते में जब भी पेंशन की किस्त जमा होती थी, तो वह उसके पहले से हस्ताक्षरित करके नकदी निकाल लेता था और उसके पास पड़ी पासबुक में प्रविष्टियां कर देता था। जब पेंशनरों को पेंशन नहीं मिली तो जांच में गबन का खुलासा हुआ। इसके साथ ही  मसरूंड डाकघर शाखा में सेवारत ग्रामीण डाक सेवक एवं पूर्व पोस्टमास्टर पर 12 नवंबर 2021 से 10 जुलाई 2023 तक सरकारी धन के दुरुपयोग का आरोप है।

 

 

Share :
Tagsnews of chambaanews of fake certificatenews of himachalnews of shimla
Previous Article

हिमाचल प्रदेश: हमीरपुर पहुंचे उपराष्ट्रपति धनखड़

Next Article

Uttarakhand News: एसएसपी की ये बात सुन ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Ayog
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    ड्यूटी पर चोट लगने या बीमार पड़ने पर कर्मचारियों का होगा निशुल्क उपचार

    April 3, 2024
    By hinditvnews
  • Rrr
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव प्रचार के अंतिम दौर में आपदा

    May 27, 2024
    By hinditvnews
  • Rahul
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Raahul Gandhi: दिल्ली रवाना हुए राहुल गांधी

    October 2, 2023
    By hinditvnews
  • Baluganj
    शिमलाहरियाणाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल के प्रचार सलाहकार व उत्तराखंड के भाजपा नेता तलब

    June 13, 2024
    By hinditvnews
  • Ayog
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Politics: लोकसभा चुनाव: 70 नहीं, अब 95 लाख में प्रचार

    April 11, 2024
    By hinditvnews
  • Jairam
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP: जयराम ठाकुर बोले- राज्य आर्थिक रूप से बहुत बुरे दौर से गुजर रहा

    September 4, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Cash
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    कर्मचारी बीमा निगम: पैसे लेने के लिए कामगारों को नहीं काटने होंगे चक्कर

  • Chitta
    हमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: ताया ने पढ़ाया, चिट्टे के नशे में फंसे Nephew ने खुद थाने पहुंचाया

  • Cm Sukhu Himachal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में सुक्खू सरकार का यू-टर्न: सुबह किराया बढ़ाया, शाम को वापस लिया

Timeline

  • November 2, 2026

    DS Group's Catch Introduces India's First Ginger Garlic Paste Squeezy Bottle, Unveils New TVC 'Squeezy Hai, Easy Hai'

  • November 2, 2026

    Kauvery Hospital Treats Complex Aortic Valve Regurgitation Using Specialised HANCHOR Valve Technology

  • November 2, 2026

    Kauvery Hospital Performs Combined Heart Bypass and Laparoscopic Abdominal Surgery Without Intervening Gap in 75-Year-Old Patient

  • November 2, 2026

    Sweeten Your Diwali with a California Walnut Twist

  • November 2, 2026

    Maa Kauvery Launches Breast Clinic in Trichy, in Line with the 'Vaanga Amma Kitta Paesalam' Campaign

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • DS Group's Catch Introduces India's First Ginger Garlic Paste Squeezy Bottle, Unveils New TVC 'Squeezy Hai, Easy Hai'

    DS Group's Catch Introduces India's First Ginger Garlic Paste Squeezy Bottle, Unveils New TVC 'Squeezy ...

    By hinditvnews
    November 2, 2026
  • Kauvery Hospital Treats Complex Aortic Valve Regurgitation Using Specialised HANCHOR Valve Technology

    Kauvery Hospital Treats Complex Aortic Valve Regurgitation Using Specialised HANCHOR Valve Technology

    By hinditvnews
    November 2, 2026
  • Kauvery Hospital Performs Combined Heart Bypass and Laparoscopic Abdominal Surgery Without Intervening Gap in 75 Year Old Patient

    Kauvery Hospital Performs Combined Heart Bypass and Laparoscopic Abdominal Surgery Without Intervening Gap in 75-Year-Old ...

    By hinditvnews
    November 2, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.