Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Manav Rachna's School of Leadership & Management Debuts in QS Global MBA Rankings 2027 Alongside IIM Udaipur, MDI, XLRI and IIFT

  • Doctor-Led Hair Restoration and The Science Behind Hairline Design

  • PM Narendra Modi Inaugurates SEMICON India 2026

  • हिमाचल: 1000 इलेक्ट्रिक और 200 डीजल बसें खरीदने की योजना

  • यूपी: सपा के नीले साफे और भगवा रंग पर राजभर का अखिलेश पर निशाना

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal: भर्ती में शामिल होकर चुनौती नहीं दे सकते अभ्यर्थी: हाईकोर्ट

Himachal: भर्ती में शामिल होकर चुनौती नहीं दे सकते अभ्यर्थी: हाईकोर्ट

By hinditvnews
August 6, 2026
45
0
Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea

हिमाचल: हाईकोर्ट ने कहा- भर्ती में भाग लेने के बाद प्रक्रिया को चुनौती देना गैर कानूनी

हिंदी टीवी न्यूज, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Thu, 06 Aug 2026

हाईकोर्ट ने अपील को खारिज करते हुए कहा कि भर्ती प्रक्रिया (इंटरव्यू) में भाग लेने के बाद असफल होने पर उम्मीदवार का भर्ती प्रक्रिया और उसके नियमों को चुनौती देना गैर कानूनी है।

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने अपील को खारिज करते हुए कहा कि भर्ती प्रक्रिया (इंटरव्यू) में भाग लेने के बाद असफल होने पर उम्मीदवार का भर्ती प्रक्रिया और उसके नियमों को चुनौती देना गैर कानूनी है। खंडपीठ ने कहा कि कानून का यह तय सिद्धांत है कि जो उम्मीदवार पूरी जानकारी के साथ चयन प्रक्रिया या साक्षात्कार में भाग लेता है, वह परिणाम में असफल होने के बाद उस प्रक्रिया या मापदंडों को चुनौती नहीं दे सकता। उम्मीदवार अपनी सुविधानुसार एक ही समय में लाभ लेने और विरोध करने की नीति नहीं अपना सकता।

मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायाधीश बिपिन चंद्र नेगी की खंडपीठ ने एकल जज के उस आदेश को बरकरार रखा गया, जिसमें ड्राइवर पद पर नियुक्ति की मांग वाली याचिका खारिज कर दी गई थी। याचिकाकर्ता को वर्ष 2012 में हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम में मात्र 67 दिन के लिए 8,310 रुपये प्रतिमाह वेतन पर ड्राइवर के पद पर अस्थायी रूप से रखा गया। इस अनुबंध की शर्त के अनुसार उनकी सेवा 16 जुलाई 2013 को स्वतः समाप्त हो गई। इसके बाद निगम ने 18 जून 2013 को एक वर्ष के अनुबंध पर नौ चालकों के पदों के लिए नई विज्ञापन प्रक्रिया शुरू की।

याचिकाकर्ता ने इस दूसरी चयन प्रक्रिया में भाग लिया और फरवरी 2014 में इंटरव्यू भी दिया, लेकिन वह अंतिम मेरिट सूची में जगह नहीं बना पाए। अपीलकर्ता ने संविधान के अनुच्छेद 14 (समानता का अधिकार) का हवाला देते हुए तर्क दिया कि उनके साथ वर्ष 2012 की पहली भर्ती में चुने गए एक अन्य व्यक्ति को नियुक्ति दे दी गई, जबकि उन्हें बाहर कर दिया गया। इसलिए उन्हें भी प्राथमिकता के आधार पर नियुक्ति मिलनी चाहिए थी। अदालत ने पाया कि एक अन्य व्यक्ति का चयन दूसरे विज्ञापन के तहत साक्षात्कार (5 और 6 फरवरी 2014) में मेरिट सूची में स्थान पाने पर हुआ था, न कि किसी पुरानी याचिका या पूर्व जुड़ाव के कारण। याचिकाकर्ता दूसरे दौर की मेरिट लिस्ट में जगह बनाने में विफल रहे, इसलिए वे समानता का दावा नहीं कर सकता।

दिव्यांगों के लिए हिम बस कार्ड की अनिवार्यता पर सुनवाई
प्रदेश हाईकोर्ट में पथ परिवहन निगम की बसों में दिव्यांगजनों को मिलने वाली मुफ्त यात्रा सुविधा और इसके लिए हिम बस कार्ड की अनिवार्यता को लेकर एक महत्वपूर्ण जनहित याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान प्रतिवादी एचआरटीसी ने पीठ के समक्ष दिव्यांगों की यात्रा सुविधा से जुड़े मौजूदा नियमों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि दिव्यांग व्यक्तियों को उनकी दिव्यांगता के प्रतिशत के अनुसार मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जा रही है। यदि दिव्यांगता 70% से अधिक है, तो उनके साथ एक अटेंडेंट (सहयोगी) को भी मुफ्त यात्रा की अनुमति है। दृष्टिहीन व्यक्तियों को राज्य के भीतर और राज्य के बाहर भी एक अटेंडेंट के साथ मुफ्त यात्रा सुविधा दी जा रही है।

याचिकाकर्ता ने इस मामले पर अपने अंतिम तर्क और बहस प्रस्तुत करने के लिए अदालत से समय की मांग की। मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायाधीश बिपिन चंद्र नेगी की खंडपीठ ने प्रार्थना को स्वीकार करते हुए मामले की अगली सुनवाई 23 सितंबर को सुनिश्चित की है। यह मामला 27 अक्तूबर 2025 को जारी स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (एसओपी) से संबंधित है। याचिका में मांग की गई है कि दिव्यांगजनों को हिम बस कार्ड की अनिवार्य शर्त से छूट दी जाए और केंद्र सरकार की ओर से जारी यूडीआईडी (यूनिवर्सल डिसएबिलिटी आईडी) कार्ड के आधार पर ही मुफ्त सफर की सुविधा प्रदान की जाए।

Share :
TagsHimachal High Court rules challenging the recruitment process after participating in it is illegal.Himachal Pradesh Shimla Newshindi news
Previous Article

WAE Showcases Next-Generation Sustainable Water Technologies at ...

Next Article

HP Assembly Monsoon Session: सरकार पर विपक्ष ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Factory
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: लगेंगे 40 नए उद्योग, बढ़ेंगी नौकरियां

    May 13, 2025
    By hinditvnews
  • Rawat
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: ऐश्वर्या की सियासी पारी शुरू, बोलीं- हर जिम्मेदारी निभाऊंगी, पूरे करूंगी मां के सपने

    April 4, 2025
    By hinditvnews
  • Images (4)
    बिलासपुरहिमाचल प्रदेश

    Bilaspur: भानुपल्ली-बिलासपुर रेल लाइन पर नई तकनीक रोकेगी हादसे, 54 करोड़ का पहला टेंडर जारी

    February 22, 2024
    By hinditvnews
  • Suspended
    Chandigarh Newsपंजाबहरियाणा

    पंजाब: 14 तहसीलदार सस्पेंड, सीएम मान ने दी थी चेतावनी

    March 5, 2025
    By hinditvnews
  • Chitta
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला: 18 ग्राम हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, युवक और महिला शामिल

    May 14, 2026
    By hinditvnews
  • Meeting Dhami
    उत्तराखण्ड

    चार धाम यात्रा यात्रा 2025: निगरानी के लिए विशेष सेल, मुख्य पड़ावों पर तैनात रहेंगे एएसपी

    March 26, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Teacher
    manalinahanकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: सीबीएसई स्कूलों में अस्थायी शिक्षकों की होगी भर्ती

  • Cybercrime
    कांगड़ाधर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    कांगड़ा: ऑनलाइन ठगी से महिला से 2.59 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी

  • Pratibha
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Vikramaditya Singh: कांग्रेस के एक और ‘राजकुमार’ की बगावत क्या यह विद्रोह संभाल पाएंगी प्रियंका गांधी?

Timeline

  • September 19, 2026

    Manav Rachna's School of Leadership & Management Debuts in QS Global MBA Rankings 2027 Alongside IIM Udaipur, MDI, XLRI and IIFT

  • September 19, 2026

    Doctor-Led Hair Restoration and The Science Behind Hairline Design

  • September 19, 2026

    PM Narendra Modi Inaugurates SEMICON India 2026

  • September 19, 2026

    हिमाचल: 1000 इलेक्ट्रिक और 200 डीजल बसें खरीदने की योजना

  • September 19, 2026

    यूपी: सपा के नीले साफे और भगवा रंग पर राजभर का अखिलेश पर निशाना

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Manav Rachna's School of Leadership & Management Debuts in QS Global MBA Rankings 2027 Alongside ...

    By hinditvnews
    September 19, 2026
  • Doctor-Led Hair Restoration and The Science Behind Hairline Design

    By hinditvnews
    September 19, 2026
  • PM Narendra Modi Inaugurates SEMICON India

    PM Narendra Modi Inaugurates SEMICON India 2026

    By hinditvnews
    September 19, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.