Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Dr. Moopen Family Picks up Additional Stake in Aster DM Quality Care Worth Rs. 350 Crore

  • Nagomi from House of Oaksmith Secures Gold at Global Platform 2026

  • OPD Cover in Health Insurance: Benefits, Coverage & is it Worth it?

  • Ageas Federal Life Insurance Takes Super Protect Plus Plan to Policybazaar, Strengthening Digital Distribution

  • This Teachers' Day, Shree Niketan Schools asks India to Call Your Teacher

शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal: रिवाइज शेड्यूल एम से हिमाचल के 82 फार्मा उद्योगों में उत्पादन ठप

Himachal: रिवाइज शेड्यूल एम से हिमाचल के 82 फार्मा उद्योगों में उत्पादन ठप

By hinditvnews
December 31, 2025
234
0
Medicine

Himachal News: हिमाचल के 82 फार्मा उद्योगों में दवा उत्पादन ठप, रिवाइज शेड्यूल एम वजह; जानें क्या है ये

हिंदी टीवी, बद्दी (सोलन)। Published by: Megha Jain Updated Wed, 31 Dec 2025

हिमाचल प्रदेश में प्रदेश में 82 दवा उद्योगों में उत्पादन ठप हो गया है। करीब 10 हजार युवाओं की नौकरी खतरे में पड़ गई है। वजह है रिवाइज्ड शेड्यूल एम।

केंद्रीय औषधि नियंत्रण विभाग की ओर से जारी रिवाइज्ड शेड्यूल एम (संशोधित अनुसूचित एम) के लागू होने से पहले ही प्रदेश में 82 दवा उद्योगों में उत्पादन ठप हो गया है। इसके चलते करीब 10 हजार युवाओं की नौकरी खतरे में पड़ गई है। रिवाइज्ड शेड्यूल एम एक जनवरी 2026 से लागू होना है।

प्रदेश में पहले ही नियम के तहत निरीक्षण शुरू हो गए हैं। दवा कंपनियों का कहना है कि हिमाचल प्रदेश में निरीक्षण केंद्रीय एजेंसी के अधिकारी नहीं, बल्कि राज्य ड्रग विभाग की ओर से किया जा रहा है, जो नियमों के खिलाफ है। रिवाइज्ड शेड्यूल एम को एक जनवरी से लागू किया जाना है, लेकिन निरीक्षण कार्यवाही नवंबर में शुरू कर दी गई थी। इस कारण, अब तक 82 से अधिक उद्योगों में काम बंद हो चुका है। अगर यह नियम पूरी तरह से लागू हो जाता है तो 250 से अधिक उद्योग बंद हो सकते हैं।

उद्योगपतियों का आरोप है कि सीडीएसओ ने ऐसे नियम लागू किए हैं जिन्हें छोटे दवा उद्योग पूरा नहीं कर सकते। उद्योगपतियों ने केंद्र सरकार से इस मामले पर पुनर्विचार करने की मांग की है। उधर, फैडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष चिरंजीव ठाकुर ने बताया कि हिमाचल में 632 दवा उद्योग हैं, जिनमें से 225 उद्योगों का रिस्क बेस इंस्पेक्शन हो चुका है। इनमें से कुछ उद्योगों को औपचारिकताएं पूरी न कर पाने के कारण काम बंद करने का नोटिस दिया गया है। पहले तीन साल में एक बार इंस्पेक्शन होता था, लेकिन अब इसे बार-बार किया जा रहा है।

केस स्टडी 
बीबीएन की सबसे पुरानी फार्मा कंपनी भानू हेल्थ केयर में रिस्क बेस इंस्पेक्शन के बाद उत्पादन पर रोक लगा दी है।

कांगड़ा के संसारपुर टैरेस स्थित मिडाक्स लाइफ साइंस कंपनी में रिस्क बेस इंस्पेक्शन के बाद उत्पादन बंद है। यहां काम करने वाले परेशान हैं।

बद्दी की पोलो कंपनी को रिस्क बेस इंस्पेक्शन के बाद औपचारिकताएं पूरी करने का नोटिस जारी कर दिया है। इसे या तो जमीन को बढ़ाना होगा या उत्पादन बंद करना होगा।

रिवाइज्ड शेड्यूल एम क्या है
संशोधित अनुसूचित एम के तहत दवा उद्योगों को अपने सेटअप को मानक के अनुसार अपडेट करना होगा। प्रत्येक प्लांट में माइक्रो लैब की जरूरत होगी, जिसके लिए करोड़ों रुपये खर्च होंगे। प्रत्येक सेक्शन में 500 मीटर की ही उत्पादन क्षमता होगी और हर प्लांट के पास कम से कम 300 मीटर जमीन होनी चाहिए। एयर होल्डिंग सिस्टम, वाटर सिस्टम व जीएमपी मार्क वाली नई मशीनरी का उपयोग अनिवार्य किया गया है।

रिवाइज्ड शेड्यूल एम 1 जनवरी से लागू होना है। जो उद्योग बंद हो गए हैं, उनके बंद होने के और भी कारण हो सकते हैं। निरीक्षण के दौरान कुछ उद्योगों ने अपनी मर्जी से भी उत्पादन बंद कर दिया है। –डॉ. मनीष कपूर, राज्य दवा नियंत्रक

Share :
TagsDrug production halted in 82 pharmaceutical industries in Himachal due to revised Schedule M regulationshimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

हिमाचल कैबिनेट बैठक संपन्न, अहम फैसलों पर ...

Next Article

HP हाईकोर्ट: मौजूदा पदोन्नति प्रणाली ‘बीमार’, सुधार ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Aloo
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    कुफरी का आलू चमका: 79 किस्मों से देशभर में पहचान

    March 23, 2026
    By hinditvnews
  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in
    हरियाणा

    हरियाणा: कोहरे में ट्राला ने पराली ट्राली को मारी टक्कर, एक की मौत, दो घायल

    January 15, 2025
    By hinditvnews
  • Kissan
    हरियाणा

    Haryana: पंजाब में लगे किसानों के जाम से अंबाला का यातायात प्रभावित

    October 25, 2024
    By hinditvnews
  • water
    पंजाब

    होशियारपुर: दंपती ने नहर में कूदकर दी जान, पत्नी गर्भवती थी

    July 21, 2026
    By hinditvnews
  • Pu High Court
    Chandigarh Newsपंजाब

    दस्तावेज समझाए बिना विधवा से हस्ताक्षर, एसबीआई की वसूली पर हाईकोर्ट सख्त

    February 5, 2026
    By hinditvnews
  • Police
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: पाकिस्तान से करोड़ों के लेनदेन मामले में रुड़की की युवती गिरफ्तार

    May 28, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • himachal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल पुलिस: पहली बार सभी नए कांस्टेबल को मिलेगी कमांडो ट्रेनिंग, नियमों में कई बदलाव

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: केएनएच शिफ्टिंग पर रोक: हाईकोर्ट की सरकार को कड़ी फटकार

  • 16 10 2023 himachal weather
    मौसमहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: मौसम के बदले रंग, पहाड़ियों में बर्फबारी होने से तापमान गिरा; जानिए आज कहां होगी बारिश

Timeline

  • September 4, 2026

    Dr. Moopen Family Picks up Additional Stake in Aster DM Quality Care Worth Rs. 350 Crore

  • September 4, 2026

    Nagomi from House of Oaksmith Secures Gold at Global Platform 2026

  • September 4, 2026

    OPD Cover in Health Insurance: Benefits, Coverage & is it Worth it?

  • September 4, 2026

    Ageas Federal Life Insurance Takes Super Protect Plus Plan to Policybazaar, Strengthening Digital Distribution

  • September 4, 2026

    This Teachers' Day, Shree Niketan Schools asks India to Call Your Teacher

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Dr. Moopen Family Picks up Additional Stake in Aster DM Quality Care Worth Rs. 350 Crore

    Dr. Moopen Family Picks up Additional Stake in Aster DM Quality Care Worth Rs. 350 ...

    By hinditvnews
    September 4, 2026
  • Nagomi from House of Oaksmith Secures Gold at Global Platform 2026

    By hinditvnews
    September 4, 2026
  • OPD Cover in Health Insurance: Benefits, Coverage & is it Worth it?

    OPD Cover in Health Insurance: Benefits, Coverage & is it Worth it?

    By hinditvnews
    September 4, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.