Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Shaping India's Urban Future Through AI, Safety & Intelligent Mobility

  • IAI Unveils New Initiatives to Strengthen India's Actuarial Profession and Announces 26th GCA & AGFA

  • Fortis Hospital Mulund Hosts 11th Edition of 'POCUS in Emergency Medicine' Workshop, Ahead of EMCON 2026

  • Institute of Political Leadership Announces Launch of 'Politicians Club' in New Delhi

  • Arvind Strengthens its Denim Legacy with New AD Denim Collection and Raghav Juyal Campaign

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›Himachal: शिमला में हवाई सेवाओं पर हाईकोर्ट सख्त, सचिव तलब

Himachal: शिमला में हवाई सेवाओं पर हाईकोर्ट सख्त, सचिव तलब

By hinditvnews
April 30, 2026
116
0
himachal high court

हिमाचल: शिमला हवाई सेवाओं से वंचित क्यों, सौतेला व्यवहार बर्दाश्त नहीं, हाईकोर्ट ने सचिव को किया तलब

हिंदी टीवी, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Thu, 30 Apr 2026

प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य में हवाई कनेक्टिविटी की खस्ताहाल स्थिति और शिमला हवाई अड्डे से उड़ानों के बंद होने पर कड़ी नाराजगी जताई है।

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य में हवाई कनेक्टिविटी की खस्ताहाल स्थिति और शिमला हवाई अड्डे से उड़ानों के बंद होने पर कड़ी नाराजगी जताई है। मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायाधीश बिपिन चंद्र नेगी की खंडपीठ ने केंद्र सरकार से सवाल करते हुए पूछा है कि राजधानी शिमला हवाई सेवा से वंचित क्यों है, इस तरह का सौतेला व्यवहार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अदालत ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव को व्यक्तिगत रूप से (वर्चुअल माध्यम से) उपस्थित रहने का निर्देश दिया है। अगली सुनवाई में उन्हें यह स्पष्ट करना होगा कि शिमला को उड़ान योजना का लाभ क्यों नहीं मिल रहा है।

अदालत ने हैरानी जताई कि शिमला देश की एकमात्र ऐसी राज्य राजधानी है, जिसे रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम का उचित लाभ नहीं मिल रहा है। जबकि अन्य सभी राज्यों की राजधानियां हवाई मार्ग से जुड़ी हुई हैं। कोर्ट ने कहा कि हिमाचल एक पहाड़ी राज्य है जहां सड़क मार्ग से दिल्ली पहुंचने में 8-10 घंटे लगते हैं। पर्यटन यहां की अर्थव्यवस्था का मुख्य जरिया है, ऐसे में बेहतर हवाई सुविधा देना केंद्र का सांविधानिक और नैतिक कर्तव्य है।राज्य सरकार ने अपनी सीमित वित्तीय क्षमता के बावजूद 5 अप्रैल 2026 को एलायंस एयर के साथ समझौता कर 32.64 करोड़ रुपये की वायबिलिटी गैप फंडिंग प्रदान की है, ताकि उड़ानें फिर से शुरू हो सकें।

राज्य सरकार ने कोर्ट को सूचित किया कि केंद्रीय बजट 2026-27 में घोषित संशोधित उड़ान योजना में भी शिमला की अनदेखी की गई है। दिल्ली-शिमला और शिमला-धर्मशाला जैसे महत्वपूर्ण रूटों के लिए कोई बजट आवंटित नहीं किया गया।सुनवाई के दौरान यह तथ्य सामने आया कि एलायंस एयर ने विमानों की कमी का बहाना बनाकर शिमला से परिचालन बंद कर दिया है।चूंकि एलायंस एयर ने मई से उड़ानें शुरू करने का आश्वासन दिया है, इसलिए मामले की अगली सुनवाई 6 मई को तय की गई है। यह जनहित याचिका मूल रूप से कांगड़ा हवाई अड्डे पर पक्षियों के खतरे को लेकर शुरू हुई थी, लेकिन हाईकोर्ट ने जनहित को देखते हुए इसका दायरा बढ़ाकर पूरे हिमाचल की हवाई कनेक्टिविटी को इसमें शामिल कर लिया है।

Share :
Tagshimachal pradeshHimachal: Why is Shimla Deprived of Air Services? Step-motherly Treatment Will Not Be Toleratedhindi newsshimla news
Previous Article

Manipal University Jaipur Celebrates Global Culinary Milestone: ...

Next Article

Himachal: मंत्री की सिफारिश पर नियुक्ति रद्द, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Rashan
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल प्रदेश में 7 लाख लोगों के राशन बंद, कहीं अगला नंबर आपका तो नहीं?

    January 17, 2025
    By hinditvnews
  • Train
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    85 दिन बाद आज शिमला पहुंचेगी ट्रेन

    October 2, 2023
    By hinditvnews
  • uttarakhand
    Weatherउत्तराखण्ड

    Uttarakhand Weather: शीतलहर ने बढ़ाई गलन, ठंड से कांपा उत्तराखंड, हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर में कोहरे का अलर्ट

    January 23, 2024
    By hinditvnews
  • Accident
    उत्तराखण्ड

    Road Accident: बहन की पार्टी के बाद स्कूटी गड्ढे में गिरी, चेतन की मौत, दोस्त घायल

    January 6, 2025
    By hinditvnews
  • Accident
    हरियाणा

    सोनीपत में खड़े ट्रक से टकराई पंजाब नंबर की वॉल्वो बस, कंडक्टर की मौत, 6 घायल

    February 21, 2026
    By hinditvnews
  • Himachal News
    manaliकुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    चांदी सा चमक उठा हिमाचल, शिमला से लेकर मनाली तक बिछी बर्फ की सफेद चादर; चारों तरफ दिखा जन्नत सा ...

    February 2, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Weather update
    manaliWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहिमाचल प्रदेश

    HP Weather: 30 नवंबर को बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

  • uttrakhand
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    रामपुर के समेज में सर्च ऑपरेशन जारी, सेना के खोजी कुत्तों की ली जा रही मदद

  • Hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    आरडीजी पर हिमाचल विधानसभा का विशेष सत्र 17 को, राज्यपाल को प्रस्ताव भेजा

Timeline

  • August 24, 2026

    Shaping India's Urban Future Through AI, Safety & Intelligent Mobility

  • August 24, 2026

    IAI Unveils New Initiatives to Strengthen India's Actuarial Profession and Announces 26th GCA & AGFA

  • August 24, 2026

    Fortis Hospital Mulund Hosts 11th Edition of 'POCUS in Emergency Medicine' Workshop, Ahead of EMCON 2026

  • August 24, 2026

    Institute of Political Leadership Announces Launch of 'Politicians Club' in New Delhi

  • August 24, 2026

    Arvind Strengthens its Denim Legacy with New AD Denim Collection and Raghav Juyal Campaign

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Shaping India's Urban Future Through AI, Safety & Intelligent Mobility

    Shaping India's Urban Future Through AI, Safety & Intelligent Mobility

    By hinditvnews
    August 24, 2026
  • IAI Unveils New Initiatives to Strengthen India's Actuarial Profession and Announces 26th GCA & AGFA

    IAI Unveils New Initiatives to Strengthen India's Actuarial Profession and Announces 26th GCA & AGFA

    By hinditvnews
    August 24, 2026
  • Fortis Hospital Mulund Hosts 11th Edition of 'POCUS in Emergency Medicine' Workshop, Ahead of EMCON

    Fortis Hospital Mulund Hosts 11th Edition of 'POCUS in Emergency Medicine' Workshop, Ahead of EMCON ...

    By hinditvnews
    August 24, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.