Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Meril Launches HALO Stem and Latitud Revision Cup System for Anatomical Reconstruction

  • Manipal University Jaipur Online Programmes Celebrate Sixth Convocation; 5,655 Students Awarded Degrees

  • Kauvery Hospital Introduces Endoscopic Spinal Fusion in Chennai, Expanding Minimally Invasive Options for Disc Disease and Revision Spine Surgery

  • BRICS+ Dialogue 2026 Brings Global South Leaders Together to Advance Partnerships in Women's Leadership, Innovation, Startups and Healthcare ahead of BRICS Summit 2026

  • Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops to Rs. 69,990, Pro Max to Rs. 74,990; iPhone 18 Pre-Bookings Begin at Croma

हिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›Himachal: बिजली सब्सिडी बंद करने में लगेगा समय, उपभोक्ताओं के चयन में उलझा बोर्ड

Himachal: बिजली सब्सिडी बंद करने में लगेगा समय, उपभोक्ताओं के चयन में उलझा बोर्ड

By hinditvnews
July 30, 2024
312
0
cm

 बिजली सब्सिडी बंद करने में लगेगा समय

हिमाचल प्रदेश में बिजली सब्सिडी बंद करने में अभी समय लगेगा। उपभोक्ताओं के चयन को लेकर बिजली बोर्ड प्रबंधन उलझ गया है। सरकार ने आयकर दाताओं को बिजली की दरों में सब्सिडी नहीं देने का फैसला लिया है। बोर्ड के पास इसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं हैं कि कौन-कौन उपभोक्ता आयकर के दायरे में आते हैं। पूर्व सरकार के समय शुरू की गई कि 125 यूनिट तक प्रतिमाह निशुल्क बिजली भी अब आयकर नहीं देने वालों को ही मिलेगी। ऐसे में उपभोक्ताओं का चयन करना बोर्ड के लिए मुश्किल भरा काम हो गया है। बीते दिनों हुई कैबिनेट बैठक में सरकार ने राज्य के धनधान्य उपभोक्ताओं को बिजली दरों में दी जा रही सब्सिडी को बंद करने का फैसला लिया था। बाकी उपभोक्ताओं को भी अब एक परिवार-एक मीटर के आधार पर ही सस्ती बिजली देने का निर्णय हुआ है।सरकार ने सस्ती बिजली देने के लिए उपभोक्ताओं का चयन करने को राशन और आधार कार्ड नंबर से बिजली मीटर लिंक करने का फैसला लिया है। 125 यूनिट की निशुल्क बिजली योजना बंद होने से करीब साढ़े दस लाख उपभोक्ता इस योजना से बाहर हो जाएंगे। जयराम सरकार ने साल 2022 में 14 लाख उपभोक्ताओं को निशुल्क बिजली योजना से लाभान्वित किया था। सुक्खू सरकार के नये फैसले से अब करीब साढ़े तीन लाख घरेलू उपभोक्ता ही प्रतिमाह 125 यूनिट की निशुल्क बिजली का लाभ उठा सकेंगे।

इसके अलावा एक उपभोक्ता को सिर्फ एक बिजली मीटर पर ही सब्सिडी मिलेगी। अगर किसी उपभोक्ता के नाम पर अधिक बिजली कनेक्शन होंगे तो एक को छोड़कर अन्य पर महंगी बिजली दरों के हिसाब से ही शुल्क चुकाना पड़ेगा। वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में 22 लाख से अधिक घरेलू उपभोक्ता हैं। बिजली की खपत के हिसाब से हर स्लैब में इन उपभोक्ताओं को सस्ती बिजली मुहैया करवाने के लिए सरकार की ओर से बोर्ड को सब्सिडी दी जाती है। प्रदेश में ऐसे कई घरेलू उपभोक्ता हैं, जिनके नाम पर एक से अधिक बिजली मीटर लगे हैं।

प्रदेश सरकार ने आर्थिकी को मजबूत करने के लिए एक उपभोक्ता को एक ही बिजली मीटर पर सब्सिडी देने का फैसला लिया है। उपभोक्ताओं के आधार नंबर से बिजली मीटरों को जोड़ने के लिए ऊर्जा विभाग ने सूचना एवं प्रौद्योगिकी विभाग से लाइसेंस लिया है। प्रदेश में होने जा रही नई व्यवस्था से मुख्य शहरों के मकान मालिकों और झुग्गी मालिकों की परेशानियां बढ़ने वाली है। राजधानी शिमला सहित मुख्य शहरों में मकान मालिकों ने कई फ्लैट किराये पर दिए हैं। इन फ्लैट्स में लगाए बिजली मीटर मकान मालिकों के नाम पर हैं। इसी तरह मैदानी जिलों विशेषकर औद्योगिक क्षेत्रों के आसपास भूमि मालिकों ने झुग्गियां बसाई हैं। यहां भी भूमि मालिकों के नाम पर बिजली मीटर लगे हैं। बिजली सब्सिडी बंद होने से ऐसे उपभोक्ताओं की जेब ढीली होगी। लेकिन इस योजना को लागू करना बोर्ड के लिए आसान नहीं दिख रहा है।

निशुल्क बिजली लेने के लिए मांगे जा सकते हैं आवेदन
बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि प्रतिमाह 125 यूनिट तक निशुल्क बिजली का लाभ लेने के लिए उपभोक्ताओं से आवेदन भी मांगे जा सकते हैं। इस दौरान उपभोक्ताओं को स्वयं आयकर के दायरे में नहीं आने के प्रमाण देने होंगे। हालांकि एक मीटर पर एक परिवार को ही सब्सिडी देना बोर्ड के लिए अधिक मुश्किल कार्य नहीं है। बोर्ड अपने सॉफ्टवेयर से यह खुद देख लेगा कि एक नाम और एक आधार कार्ड पर किस उपभोक्ता के नाम पर कितने मीटर लगे हैं। इस जानकारी को जुटाने के बाद सिर्फ एक मीटर पर ही सब्सिडी दी जाएगी।

Share :
Tagshimachal
Previous Article

आईजीएमसी में स्क्रब टाइफस के पांच मामले, ...

Next Article

Himachal News: मानसून से हवाई सेवाएं भी ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Weather Alert
    Weatherमौसमहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, चार दिन तक भारी बारिश का अलर्ट; TTR पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

    July 18, 2024
    By hinditvnews
  • shimla
    मौसमहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: मानसून से हवाई सेवाएं भी प्रभावित, दिल्ली-शिमला फ्लाइट ने जुलाई में सिर्फ तीन दिन भरी उड़ान

    July 30, 2024
    By hinditvnews
  • Cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Cabinet Meeting: हिमाचल कैबिनेट की बैठक आज, कई अहम फैसले होंगे

    August 8, 2024
    By hinditvnews
  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal News: सभी विभागों को 31 अक्तूबर तक देनी होगी खर्च की पूरी रिपोर्ट, निर्देश जारी

    July 29, 2024
    By hinditvnews
  • Weather Alert
    मौसमहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में पांच दिन भारी बारिश का येलो अलर्ट

    August 2, 2024
    By hinditvnews
  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    स्पीकर के बयान पर सदन में विपक्षी सदस्यों का हंगामा, नारेबाजी करते वेल में पहुंचे

    August 30, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Himachal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    ‘राममंदिर से मेरा भावनात्मक जुड़ाव, संस्कृति से जुड़ा है ये मंदिर’; रघुनाथ की प्राण प्रतिष्‍ठा पर बोले हिमाचल के राज्यपाल

  • sukhu
    election 2024rajnithiहिमाचल प्रदेश

    Sukh Sarkar: एक प्रतिशत ब्याज पर 20 लाख रुपये शिक्षा ऋण देगी सरकार, 10 लाख पर चार प्रतिशत ब्याज पर मिलेगी छूट

  • Group
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal BJP: निर्दलियों को टिकट देने पर कोर ग्रुप का भी समर्थन

Timeline

  • September 12, 2026

    Meril Launches HALO Stem and Latitud Revision Cup System for Anatomical Reconstruction

  • September 12, 2026

    Manipal University Jaipur Online Programmes Celebrate Sixth Convocation; 5,655 Students Awarded Degrees

  • September 12, 2026

    Kauvery Hospital Introduces Endoscopic Spinal Fusion in Chennai, Expanding Minimally Invasive Options for Disc Disease and Revision Spine Surgery

  • September 12, 2026

    BRICS+ Dialogue 2026 Brings Global South Leaders Together to Advance Partnerships in Women's Leadership, Innovation, Startups and Healthcare ahead of BRICS Summit 2026

  • September 12, 2026

    Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops to Rs. 69,990, Pro Max to Rs. 74,990; iPhone 18 Pre-Bookings Begin at Croma

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Meril Launches HALO Stem and Latitud Revision Cup System for Anatomical Reconstruction

    Meril Launches HALO Stem and Latitud Revision Cup System for Anatomical Reconstruction

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Manipal University Jaipur Online Programmes Celebrate Sixth Convocation; 5,655 Students Awarded Degrees

    Manipal University Jaipur Online Programmes Celebrate Sixth Convocation; 5,655 Students Awarded Degrees

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Kauvery Hospital Introduces Endoscopic Spinal Fusion in Chennai, Expanding Minimally Invasive Options for Disc Disease and Revision Spine Surgery

    Kauvery Hospital Introduces Endoscopic Spinal Fusion in Chennai, Expanding Minimally Invasive Options for Disc Disease ...

    By hinditvnews
    September 12, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.